Home Blog Page 569

उत्तराखंड : हो गया खेल पुरस्कारों का ऐलान, इनको मिलेगा सम्मान

0

देहरादून: खेल मंत्रालय ने खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। खेल पुरस्कार 24 मार्च को परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री देंगे। देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार और 2021 और 2022 में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ उनकेे प्रशिक्षकों को भी नकद पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को 2019-20 के लिए और 2020-21 के लिए चन्दन सिंह, एथलेटिक्स खिलाड़ी को प्रदान किया जायेगा। देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार 2019-20 के लिए धीरेन्द्र कुमार सेन, बैडमिन्टन प्रशिक्षक को 2020-21 के लिए कमलेश कुमार तिवारी और ताईक्वांडो प्रशिक्षक को।

2021-22 के लिए संदीप कुमार डुकलान, तीरंदाजी प्रशिक्षक को प्रदान किया जायेगा। साथ ही 2021-22 का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सुरेश चन्द्र पाण्डे को एथलेटिक्स खेल में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान इन पुरस्कारों के साथ ही 2021 और 2022 के राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों और 2 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इसके खिलाडियों और प्रशिक्षकों को रू० 2.09 करोड़ की धनराशि वितरित की जायेगी।[;;

उत्तराखंड: 22 अप्रैल से होगी चार धाम यात्रा, जोरों पर तैयारियां

0

उत्तरकाशी: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। श्रद्धालुओं के लिए 22 अप्रैल को गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। 21 को मां गंगा की भोग मूर्ति गंगोत्री के लिए प्रस्थान करेगी।

इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से होगी। देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार तैयारियों में जुटी है। सरकार को उम्मीद है कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक नया रिकॉर्ड बनाएगी।

अब श्रद्धालु घर बैठे गंगोत्री धाम की आरती देख सकेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग प्रसाद योजना के तहत मंदिर में उच्च स्तर के कैमरे लगाने जा रहा है जिससे चार धाम यात्रा के दौरान हर दिन उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर आरती का सीधा प्रसारण होगा।

इधर, राजधानी देहरादून में यमुनोत्री के पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने सीएम धामी से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से धामों में तीर्थ यात्रियों की संख्या को सीमित नहीं किए जाने मांग की है। उनका कहना है कि यात्रियों की संख्या सीमित होने से लोगों का रोजगार ठप हो जाएगा।

चारों धामों के आसपास के लोगों के रोजगार यह मुख्य साधन है। ऐसे में तीर्थ यात्रियों की सीमिति संख्या लोगों के रोजगार को प्रभावित करेगी। सरकार के फैसले को तीर्थ पुरोहित और अन्य लोगों ने भी विरोध किया है।

78,800 करोड़ का बजट पेश, खत्म होगा कूड़े का पहाड़, और भी बड़े ऐलान

0

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की ओर से बजट रोके जाने के बाद सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी थी, जिसके कुछ समय बाद ही दिल्ली के बजट को केंद्र की मंजूदरी मिल गई थी। आज दिल्ली का बजट वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने पेश किया। बजट में दिल्ली सरकार ने कई बड़े ऐलान किए हैं।

बजट के बड़ी बातें 

  • दिल्ली मॉडल मूलभूत सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध कराने की गारंटी है।
  • दिल्ली मॉडल एक गारंटी है कि लोगों को मुफ्त बिजली-पानी के साथ-साथ विश्व स्तरीय स्वास्थ्य और शिक्षा भी मुफ्त में मिल रही है।
  • बारापूला के तीसरे चरण का काम जल्द पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, आश्रम विस्तार फ्लाईओवर का काम कुछ समय पहले पूरा किया गया है।
  •  वर्ष 2023-24 दिल्ली के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। राजधानी को साफ, सुंदर और आधुनिक बनाने के लिए यह बजट समर्पित है।
  • आठ साल में दिल्ली में मेट्रो का नेटवर्क दोगुना हो गया है।
  • वर्ष 2015 में 5669 बसें थी, जो अब बढ़कर 7319 को गई हैं। दिल्ली को तिरंगों का शहर बना दिया गया है। मेट्रो का विस्तार किया गया है। हम जी20 की मेजबानी कर रहे हैं सारी दुनिया की नजर दिल्ली पर रहने वाली है।इसे देखते हुए बहुत से काम किए जा रहे है।
  • पूरी दिल्ली की सड़कों और फुटपाथों की मरम्मत की जाएगी। सरकार 29 नए पुलों और फ्लाईओवर का निर्माण कर रही है।
  • पीडब्ल्यूडी की 1400 किलोमीटर लंबी हैं, इस सड़कों को विश्व स्तरीय बनाने के लिए काम शुरू होने जा रही है।
  • दिल्ली के तीन आईएसबीटी को विश्व स्तरीय बनाया जायेगा।
  • एमसीडी के साथ मिलकर कूड़े के पहाड़ को खत्म करेंगे।
  • दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय पूरे देश में तीसरे स्थान पर है।
  • इस बार 78,800 करोड़ का बजट प्रस्तावित है जबकि वर्ष 2014-15 में 30,244 करोड़ का बजट था। यह तब से ढाई गुना से अधिक है।
  • सेंट्रल पूल से 8 साल से उतना ही पैसा मिल रहा है, कोई बदलाव नहीं। यह केंद्र सरकार का दिल्ली के प्रति सौतेल व्यवहार दर्शाता है।
  • दिल्ली सेंट्रल पूल में हिस्सेदारी बचाने के लिए लगातार मांग कर रही है, मगर दिल्ली की हिस्सेदारी नही बधाई जा रही है, यह दिल्ली की जनता के साथ आर्थिक भेवभाव किया जा रहा है।
  • जब तक जीएसटी संग्रहण सालाना 14 प्रतिशत न हो जाए, केंद्र से मुआवजा जारी रखने की अपील की है।
  • जून 2022 से जीएसटी क्षतिपूर्ति बंद है, इससे परेशानी खड़ी हो सकती है, हमने केंद्र से माह की है कि इसे अगले पांच साल तक जारी रखा जाए।
  • दिल्ली सरकार इस साल लोकल बॉडीज को 2,868 करोड़ रुपये की सहायता देगी। 850 करोड़ लोन के रूप में भी दिए जाएंगे।
  • दिल्ली में 16 स्थानों पर सड़कों का सुंदरीकरण किया गया है। इसी आधार पर दिल्ली की सड़कों का विकास होगा।
  • इसी साल दिल्ली भारत के पहले शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगी।
  • दिल्ली ने लोगों को यह उम्मीद दिखा दी है कि कोई भी काम हो तो सकता है, बस नियत साफ होनी चाहिए।
  • दिल्ली में 26 फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए जायेंगे।
  • डीएमआरसी की मदद से 3 डबल डेकर फ्लाईओवर बनेंगे।
  • यमुना की सफाई के लिए 6 प्वाइंट वाला एक्शन प्लान है।
  • दिल्ली में और इलेक्ट्रिक बसें आएंगी। 100 फीडर बसें शामिल होंगी।
  • 1400 किलोमीटर की सड़कों को इसी वित्तीय वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।
  • सड़कों पर लेन मार्किंग होगी और जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाएगी। जो एजेंसी सड़क बनाएगी वही एजेंसी 10 साल तक इनकी देखभाल करेगी, यह तीन माह में पेंट किया जायेगा, दिल्ली में फुटपाथ और सेंट्रल वर्ज को विकसित किया जायेगा, सड़कों पर धूल न हो, इसका प्रविधान किया जायेगा।
  • सड़कों की सफाई महीनों से होगी, 70 मैकेनिकल मशीनें आएगी, पानी के छिड़काव के लिए 200 टैंकर आयेंगे।
  • सभी सड़कों को धुलमुक्त करने के लिए एन्टी स्मॉग गन के अलावा 250 वाटर स्प्रिंकलर भी होंगे।
  • दूसरे राज्यों की तरह दिल्ली में फ्लाईओवर के निर्माण लागत नहीं बढ़ती है, बल्कि दिल्ली सरकार ने 536 करोड़ बचाए हैं।
    बस सेवा को इस तरह बनाया जायेगा कि अमीर लोग भी कार छोड़कर बसों का उपयोग करें।
  • 2025 तक दिल्ली के पास 10800 बसें होंगी,इनमें से 8000 से अधिक बसें इलेक्ट्रिक होंगी, इससे प्रदूषण कम होगा, लास्ट माइल कनेक्तिविती के लिए मोहल्ला बस सेवा शुरू होगी, 20180 बसें आएगी। पहली बार मे 100 बसें आएंगी। बसों पर कुल 28000 करोड़ की राशि खर्च होगी। हमारी सभी बसें अत्याधुनिक होंगी। सभी 57 डिपो को इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाया जायेगा।
  • आईएसबीटी को बस पोर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही द्वारका में भी एक आईएसबीटी बनाया जायेगा।
  • एनबीसीसी के साथ मिलकर दो छह मंजिला बस डिपो बनाए जाएंगे। 9 नए बस डिपो बनेंगे।
  • यमुना की सफाई के लिए छह सूत्रीय प्लान बनाया गया है।
  • दिल्ली में 1400 बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे।
  • मुख्यमंत्री मुफ्त सीवर कनेक्शन योजना शुरू होगी।
  • शिक्षा के लिए इस बार भी सबसे अधिक बजट रखा गया है।
  • सभी शिक्षकों को टैबलेट दिए जायेंगे, स्कूलों में कंप्यूटर दिए जाएंगे। शिक्षा के लिए 16575 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।
  • दिल्ली सरकार के चुनौती और मिशन बुनियाद के माध्यम एमसीडी से आने वाले बच्चों की शिक्षा की नींव मजबूत की गई है।
  • 2015 में हमारी सरकार आने के बाद से दिल्ली में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है।
  • पिछले वित्त वर्ष में महिला मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की गई थी, इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। राजधानी में 100 नए मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे।
  • मोहल्ला क्लीनिक में 250 की जगह अब 450 टेस्ट हो सकेंगे।
  • 9 नए सरकारी अस्पताल बनाए जा रहे हैं, इनमें से चार अस्पताल इस साल पूरे हो जाएंगे।
  • दिल्ली में ऐसे बस डिपो होंगे जो पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित होंगे।
    दिल्ली सरकार ने वन दिल्ली एप शुरू किया है, जिसका लोग लाभ उठा रहे हैं।
  • निर्माण श्रमिकों के लिए निर्माण स्थल पर कौशल विकास, मुफ्त स्वास्थ्य जांच सुविधा और निर्माण स्थल पर बच्चों को मुफ्त भोजन दिया जाएगा।
  • भारत की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार इस वित्त वर्ष में भी काम करेगी।

ट्राली में घुसी कार, डेढ़ साल के मासूम समेत दंपती की मौत

0

बदायूं : UP के बदायूं जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में मासूम और दंपती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। हादसे में एक युवक भी घायल हुआ हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, बदायूं के बिसौली कोतवाली इलाके में कार अनियंत्रित होकर ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में डेढ़ साल के मासूम बच्चे समेत दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया, उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

दिल्ली के अंधेरिया मोड़ महरौली निवासी शाकिर शौकत (33) अपनी पत्नी रोजी (29), डेढ़ वर्षीय पुत्र आहद को साथ लेकर वजीरगंज के गांव हतरा स्थित अपनी ससुराल आया था। बुधवार सुबह करीब छह बजे वह ससुराल से अपने घर दिल्ली जा रहा था। साथ में उसका साला मोईन पुत्र याकूब निवासी हतरा भी था।

शाकिर कार चला रहा था। इसी दौरान बिसौली थाना इलाके के गांव मदनजुड़ी के पास कार सड़क किनारे खड़ी गन्ने लदी ट्राली में घुस गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में शाकिर उसकी आठ माह की गर्भवती पत्नी रोजी और उनके पुत्र आहद की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि मोईन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।

पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां

0

गुजरात के भरूच जीआईडीसी में एक पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देखकर मालूम पड़ता है कि स्थिति भयानक हो सकती है। मौके पर दमकल की पांच से ज्यादा गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

एसपी भरूच लीना पाटिल ने बताया कि नर्मदा प्लास्टिक पैकेजिंग फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल और पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। पानी और झाग से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। यहां करीब 15 फायर टेंडर मौजूद हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

एक साल के लिए सदन से निकाले गए BJP विधायक, ये है पूरा मामला

0

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज मंगलवार को भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है। सत्ता पक्ष के प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष से बहस करने पर उन्हें एक साल के लिए सदन से बाहर कर दिया गया।

भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता पर आरोप है कि वह सदन नहीं चलने दे रहे और सदन में हंगामा करते हैं। इस एक्शन पर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह उनके साथ अन्याय है। उन्होंने इस फैसला पर पुनर्विचार करने की अपील की। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी एक नहीं सुनी और विजेंद्र गुप्ता को सदन से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

बड़ी खबर: विवाद के बाद दिल्ली सरकार के बजट को मंजूरी, आज होगा पेश

0

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के बजट को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को भी दे दी है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार का जो बजट आज पेश नहीं हो सका वह आज पेश किया जाएगा।

दरअसल, कानूनन दिल्ली सरकार विधानसभा में राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ही वार्षिक बजट पेश करती है। उपराज्यपाल के माध्यम से इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार और राष्ट्रपति को भेजा जाता है। इस साल दिल्ली सरकार को विधानसभा में 21 मार्च का बजट पेश करना था। इसकी फाइल महीने की शुरुआत में उपराज्यपाल को भेजी थी।

उपराज्यपाल कार्यालय का कहना है कि उपराज्यपाल ने वित्तीय विवरण को मंजूरी दी और कुछ टिप्पणियों के साथ फाइल 9 मार्च को मुख्यमंत्री को भेजी। इसके बाद दिल्ली सरकार ने गृह मंत्रालय को एक पत्र भेजकर राष्ट्रपति की मंजूरी मांगी। यह कानूनन अनिवार्य है।

गृह मंत्रालय ने भी 17 मार्च दिल्ली सरकार को अपनी टिप्पणी से अवगत करवाया। राजनिवास का कहना है कि मुख्यमंत्री की तरफ से फाइल भेजे जाने का उसको इंतजार है। उपराज्यपाल कार्यालय का कहना है कि दिल्ली सरकर से रात 9.25 पर फाइल मिली और एलजी ने मंजूरी देते हुए कानूनन आगे की कार्रवाई के लिए 10.05 पर मुख्यमंत्री को भेज दिया।

इसके बाद सरकार की ओर से राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए गृहमंत्रालय को फाइल भेजी गई। जिस पर मंत्रालय ने मंजूरी दे दी। फाइल राष्ट्रपति के पास उनकी मंजूरी के लिए भेजी गई, मजूरी मिलने के बाद दिल्ली सरकार के पास वापस भेज दिया गया अब बजट सदन में पेश किया जाएगा।

केदारनाथ में गिरा ग्लेशियर का एक हिस्सा, फुटपाथ क्षतिग्रस्त

0

रुद्रप्रयाग : मौसम में हुए बदलाव के बाद केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसके बाद आज सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव गदेरा के पास भारी मात्रा में बर्फ खिसककर रास्ते पर आ गई। जिसके चलते फुटपाथ का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिस कारण फुटपाथ पर आवाजाही रोक दी गई है।

दरअसल, चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। जिसके चलते इन दिनों केदारनाथ धाम में बर्फ हटाने का काम चल रहा है। लेकिन बीते दो दिन से वहां फिर बर्फबारी होने से मुश्किलें बढ़ गई हैं।

 ऊखीमठ के उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया है कि गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव गदेरा, जो हिमखंड जोन है, वहां पर पहाड़ी से बर्फ खिसकर रास्ते पर आई है। क्षेत्र में लगातार बर्फ गिर रही है, जिससे पहले से जमी बर्फ के नई बर्फ के दबाव के कारण खिसकर नीचे आ रही है।

BRS नेता पुराने फोन लेकर पहुंची ED ऑफिस, शराब घोटाले में जारी है पूछताछ

0

BRS नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के  चंद्रशेखर की बेटी के कविता ईडी ऑफिस पहुंच गई हैं। बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले में ईडी के कविता से पूछताछ कर रही है। इससे पहले सोमवार को भी ईडी ने के कविता से करीब  10 घंटे पूछताछ की थी।

ED आज भी के कविता से दिल्ली शराब घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर पूछताछ करेगी। बता दें कि के कविता अपने पुराने फोन लेकर ईडी ऑफिस पहुंची हैं।

के. कविता ने ईडी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि लगातार और कई बार ईडी के सामने पेश होने और पूछताछ में सहयोग के बावजूद, मैं आज अपने पुराने फोन भी ईडी के सामने पेश कर रही हूं, जैसी कि मांग की गई थी।

OTT पर आएगा ‘पठान’, एलन मस्क ने ‘नाटू-नाटू’ की जीत को किया सेलिब्रेट

0
  • T.S Lama

एंटरटेनमेंट में आज सुबह से ही खूब हलचल मची है। एक तरफ जहां टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने ‘नाटू-नाटू’ की जीत को बड़े ही खास अंदाज में सेलिब्रेट किया, तो वहीं दूसरी तरफ थिएटर में 50 दिनों से ज्यादा राज करने के बाद शाह रुख खान की फिल्म पठान अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।

 शाह रुख खान-दीपिका पादुकोण स्टारर पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर हजार करोड़ का आंकड़ा पार किया। 50 दिनों से भी ज्यादा थिएटर में राज करने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।

‘नाटू नाटू’ का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पूरी दुनिया ‘नाटू-नाटू’ को ऑस्कर में मिली सफलता का जश्न मना रहा है। इस बीच एलन मस्क की कंपनी टेस्ला की कारें गाने की बीट्स के साथ अपनी हेडलाइट्स को सिंक और ब्लिंक करती नजर आ रही है।