Home Blog Page 548

CM धामी ने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए बाबा केदार से मांगा आशीर्वाद

0

केदारनाथ धाम : 11वें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट विधि विधान से सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिये गये हैं। श्री केदारनाथ में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम से की गई। रावल भीमाशंकर लिंग और पुजारी शिवलिंग एवं धर्माचार्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

कपाट खुलते समय सेना के बैंड तथा भजन कीर्तन एवं जय श्री केदार के उदघोष से केदारनाथ धाम गुंजायमान रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गयी। इस दौरान CM धामी की सुरक्षा भही पहले से कहीं अधिक नजर आई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किये गए थे।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। सभी देश एवं प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की उन्होंने बाबा केदार से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मुख्य सेवक द्वारा आयोजित भंडारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

CM धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये गये हैं। समाजिक संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं का भी यात्रा के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है। पिछले वर्षों के अनुभवों के आधार पर यात्रा व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है।

उन्होंने बाबा केदार के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम की जानकारी लेकर बाबा केदार के दर्शन लिए आयें, ताकि किसी को भी मौसम की वजह से कोई असुविधा न हो। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। 27 अप्रैल को भगवान बद्री विशाल के कपाट भी श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुल जायेंगे।

CRPF अधिकारी ने खुद को AK-47 से उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस

0

ओडिशा के रायगढ़ में आज सुबह एक सीआरपीएफ अधिकारी ने अपने दफ्तर में खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही मौके पर अधिकारी की मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार मृतक अधिकारी की पहचान सुशील कुमार के तौर पर हुई है, जो सीआरपीएफ की चौथी बटालियन में 2आईसी के पद पर तैनात थे। उन्होंने अपने दफ्तर के बाथरूम में एके-47 रायफल से खुद को गोली मारी थी।  फिलहाल आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है।

इस मामले की जांच राज्य पुलिस के हाथों में दी गई है। एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी ऐसी घटना है। इससे पहले सीआरपीएफ के एक सब-इंस्पेक्टर किशनभाई राठौड़ ने सीआरपीएफ परिसर में एके-47 से खुद को गोली मार ली थी।

पहलवानों की याचिका पर दिल्ली पुलिस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, इस दिन होगी सुनवाई

0

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की पहलवानों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को गंभीर बताया है। शुक्रवार को इस पर मामले पर सुनवाई होगी।

सात महिला पहलवानों ने अपने यौन उत्पीड़न के आरोप में एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। पहलवानों को समर्थन देने के लिए सोनीपत से किसानों का एक जत्था दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए रवाना हुआ।

किसान नेताओं ने कहा कि जब तक डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती वे दिल्ली से वापस नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा कि लाखों किसान जंतर-मंतर पर डेरा डालेंगे।

खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे आंदोलनकारी पहलवानों का कांग्रेस ने सोमवार को समर्थन किया। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ने को कहा। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस प्रमुख नेता डिसूजा ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों से मुलाकात की।

PFI के खिलाफ NIA का एक्शन, यूपी-बिहार और पंजाब से लेकर गोवा तक कई ठिकानों पर छापेमारी

0

PFI के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कार्रवाई जारी है। एनआईए ने सोमवार को देशभर में पीएफआई के ठिकानों पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि देशभर में कुल 17 जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

NIA ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब और गोवा में तलाशी ले रहे हैं। एनआईए बिहार में 12, यूपी में दो और पंजाब के लुधियाना और गोवा में एक-एक जगह पर तलाशी ले रही है।

बिहार के दरभंगा जिले के उर्दू बाजार में स्थित डेंटिस्ट डॉक्टर सारिक रजा के ठिकाने पर छापा मारा है। पीएफआई के साथ संबंध के सिलसिले में सिंघवाड़ा पुलिस थाना के शंकरपुर गांव के रहने वाले महबूब के घर पर भी छापेमारी हुई है

 

 

 

नतीजों का एलान आज, यहां करें चेक

0

माध्यमिक शिक्षा परिषद की दोनों परीक्षाओं का परिणाम 25 अप्रैल को जारी होगा। नतीजा घोषित कर यूपी बोर्ड एक और उपलब्धि अपने खाते में दर्ज करने जा रहा है। 100 साल के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब बोर्ड 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम जारी करेगा।

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगा। लेकिन बोर्ड की तरफ से मोबाइल पर भी परिणाम चेक करने की सुविधा भी दी गई है। 10वीं और 12वीं के छात्र इस सुविधा के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इस साल यूपी बोर्ड को 58 लाख से अधिक छात्रों का परिणाम जारी करना है। इसके लिए छात्र और अभिभावक परिणामों की अपडेट लेने के लिए लगातार यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर विजिट कर रहे हैं। ऐसे में तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि परिणामों की घोषणा से पहले वेबसाइट क्रैश यानी ठप पड़ सकती है।

 

खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजी बाबा की केदारपुरी

0

केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।  बाबा के नाम को 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु  कपाट खुलने के साक्षी बने। पूरी केदारघाटी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी।

 

कपाट खुलने की प्रक्रिया सुबह पांच बजे शुरू हो गई थी। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ-साथ बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर रावल निवास से मंदिर परिसर में पहुंची।

 

यहां रावल ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद रावल एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासन की ओर से मंदिर के कपाट खोले गए। कपाट खुलते ही धाम महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

 

इसके बाद मुख्य पुजारी शिवलिंग ने गर्भ गृह में भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद ग्रीष्मकाल के लिए केदारनाथ के दर्शन शुरू हो गए।

बर्फबारी के बीच केदारनाथ धाम पहुंची बाबा की डोली, कल खुलेंगे कपाट

0

केदारनाथ बाबा के कपाट कल श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। उससे पहले आज भारी बर्फबारी के बीच भगवान केदारनाथ की उत्सव डोली केदारनाथ पहुंच चुकी है। ज्योतिष पीठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरांद भी केदारनाथ धाम पहुंच गए हैं।

बाबा केदारनाथ की उत्सव डोली भारी बर्फबारी और कड़ी सुरक्षा के बीच केदारनाथ पहुंची, जहां लोगों ने काफी हर्षोल्लास के साथ डोली का स्वागत किया और बम-बम भोले के जयकारे भी लगाए।

27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने हैं। इससे पहले शनिवार को गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है।

 

कह रहे थे फ्लॉप हो जाएगी सलमान की फिल्म, 100 करोड़ के पार पहुंची कमाई

0

सलमान खान की लेटेस्ट फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ देश भर में ही नहीं बल्कि ग्लोबली भी खूब धमाल मचा रही है. पावर-पैक एक्शन के कॉम्बिनेशन के साथ ऑडियंस का कंपलीट फैमिली एंटरटेनमेंट करने के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब अपनी पकड़ मजबूत बना रही है है.

पहले दिन सलमान की फिल्म ने 15.81 करोड़ की कमाई जो उम्मीदों से कम थी. हालांकि, फिल्म ने दूसरे दिन 25.75 करोड़ की शानदार कमाई की है. पूरे देश में नेट और तीसरे दिन 26.61 करोड़ के शानदार कलेक्शन के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ की वर्ल्ड वाइड कमाई अब 112.80 करोड़ रुपये हो गई है.

‘किसी का भाई किसी की जान’ का फीवर फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म की कमाई की बात करें तो देश में 15.81 करोड़ की शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म का कलेक्शन दूसरे दिन बढ़कर 25.75 करोड़ हो गया और तीसरे दिन फिल्म ने 26.61 करोड़ कमाए. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 68.17 करोड़ हो गई है.  फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कलेक्शन में इजाफा कर रही है.

सलमान की फिल्म घरेलू बाजार के अलावा ओवरसीज मार्केट में भी बेहतर परफॉर्म कर रही है इसी के साथ फिल्म फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो फिल्म ने विदेशी मार्केट में  कुल 4.5 मिलियन डॉलर यानी 37 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं इंडियन और विदेशी बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन जोड़ा जाए तो ‘किसी का भाई किसी की जान’ का कुल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 100 करोड़ रुपये  से ज्यादा हो गया है.

आपात स्थिति में एयर लिफ्ट किये जाएंगे यात्री, तैनात किया गए डॉक्टर

0

देहरादून : चार धाम यात्रा के दौरान आपात स्थिति में तीर्थ यात्रियों को एयर एम्बुलेंस की सहायता से एम्स ऋषिकेश के साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून व श्रीनगर में एयर लिफ्ट किया जायेगा, ताकि किसी भी गंभीर परिस्थिति में उनको बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इसके लिये सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि विगत दिनों यमुनोत्री में हृदय गति रूकने से दो तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हो गई थी, जिसको देखते हुये उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग व चमोली के जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तीर्थयात्रियों को तत्काल एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश और राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून व श्रीनगर पहुंचाया जाय, ताकि समय रहते यात्रियों को गंभीर हालत में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार दिया जा सके।

उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा मार्गों पर 48 स्थाई चिकित्सा इकाई तथा 23 अस्थाई चिकित्सा इकाई स्थापित की गई है, जहां पर 29 विशेषज्ञ चिकित्सक एवं 182 चिकित्साधिकारी तैनात किये गये हैं। 95 पीओसीटी डिवासेज उपलब्ध कराई गई हैं जोकि ईसीजी के साथ ही आक्सीजन लेवल की भी जांच कर सकेंगे। इसके अलावा 272 पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती की गई है जिनमें 182 स्टाफ नर्स व 90 फार्मासिस्ट शामिल है।

चार धाम यात्रा में 96 विभागीय एम्बुलेंस व 77 आपातकालीन सेवा 108 एम्बुलेंस सहित 200 एम्बुलेंस की तैनाती की गई है। यात्रा मार्गों पर आपात स्थिति से निकालने के लिये 11 ब्ल्ड बैंक व 2 ब्ल्ड संग्रहण केन्द्र क्रियाशील हैं। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कार्डिक सेंटर की स्थापना की गई है जहां पर कार्डियोलॉजिस्ट सहित अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ तैनात रहेगा। इसी प्रकार एम्स ़ऋषिकेश से हेली एम्बुलेंस की सेवा शुरू की गई है। आपात स्थिति में उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग सहित अन्य यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले जिलों के डीएम एवं सीएमओ को हेली एम्बुलेंस सेवा के लिये अधिकृत किया गया।

जिला अस्पताल उत्तरकाशी में कार्डिक यूनिट शुरू कर दी गई है, जहां पर एक कार्डियोलॉजिस्ट सहित अन्य स्टॉफ हर समय तैनात रहेगा। इसकी प्रकार जानकीचट्टी मेडिकल रिलीव प्वाइंट पर एक प्रशिक्षत फिजीशियन व अन्य स्टॉफ तैनात किया गया है, जबकि गंगोत्री, यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर कुल 20 हेल्थ फैसिलिटी सेंटर बनाये गये हैं जहां पर डॉक्टर, फार्मासिस्ट सहित पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती की गई है।

डॉ. रावत ने बताया कि आपात स्थित के लिये जानकीचट्टी में एक कार्डिक एम्बुलेंस भी तैनात की गई है, जबकि पूरे जनपद में 5 एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस तथा 9 बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सहित 14 आपातकालीन एम्बुलेंस 108 तथा 6 विभागीय एम्बुलेंस विभिन्न स्थानों पर तैनात की गई है। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 14 मेडिकल रिलीव प्वाइंट बनाये गये हैं, जहां पर प्रशिक्षित चिकित्सक के साथ ही फार्मासिस्ट व अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती की गई है।

बदरीनाथ धाम सहित पूरे मार्ग पर भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यहां आने वाले यात्रियों के लिये आपात स्थिति में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को बेस कैम्प मानते हुये चिकित्सकों को अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में मेडिट्रीना ग्रुप ऑफ हास्पिटल के द्वारा सीएसआर के तहत कार्डिक यूनिट संचालित की जा रही है जहां पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ही पैरामेडिकल स्टॉफ भी तैनात रहेगा।

पवार के बयान के बाद उठा सवाल, क्या टूट जाएगा MVA?

0

महाराष्ट्र: कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिव सेना ने मिलकर महा विकास अघाड़ी गठबंधन बनाया था। तीनों देलों ने महाराष्ट्र में सरकार भी चलाई। लेकिन, एकनाथ शिंदे ने बगावत कर सरकार को गिरा दिया और भाजपा के सहयोग से खुद सीएम बन गए। इस बच महाराष्ट्र की राजनीति में कई घटनाक्रम सामने आ चुके हैं।

अब ऐसा ही एक और राजनीति बदलाव होने की संभावनाएं लगाई जा रही हैं। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने महा विकास अघाड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कल महाराष्ट्र में अघाड़ी होगी या नहीं इसका नहीं पता। इसके बाद राजनीति गलियारे में चर्चा शुरू हो गई है।

शरद पवार ने अमरावती में कहा कि आज हम अघाड़ी का हिस्सा हैं। हमारी इच्छा है कि हम साथ में काम करें, पर इच्छा से क्या होता है। उन्होंने आगे कहा कि आगे विधानसभा और लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। आगे अघाड़ी रहेगी या नहीं, इस पर चर्चा नहीं हुई है।

पवार ने अमरावती में पत्रकारों के सवाल के जवाब दे रहे थे। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि क्या महा विकास अघाड़ी गंठबंधन एक साथ चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि सीटों के बंटवारे से लेकर कई मुद्दे होते हैं। जिन पर अभी चर्चा नहीं हुई है। पार्टियों के अपन-अपने विषय हैं। ऐसे में अभी कैसे कह सकते हैं कि एमवीए पार्टियां 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगी या नहीं।

उन्होंने कहा था कि वह महसूस करते हैं कि एमवीए के तीनों घटकों शिवसेना, कांग्रेस, राकांपा को 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ना चाहिए। हालांकि इस मुद्दे पर फैसला पार्टी और गठबंधन में शामिल घटकों के साथ बातचीत कर के ही लिया जाएगा।

उद्धव ठाकरे नीत सरकार के आखिरी मंत्रिमंडल की बैठक में औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों के नाम बदलने संबंधी फैसले के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि यह मुद्दा एमवीए के न्यूनतम साझा कार्यक्रम में शामिल नहीं था और फैसला लिए जाने के बाद ही उन्हें इसकी जानकारी मिली थी।