Home Blog Page 549

कपिल के शो में होने वाली है इस कलाकार की वापसी, जल्द हो सकती है ग्रैंड एंट्री

0
  • टीएस लामा

द कपिल शर्मा शाद लोगों की पहली पंसद पिछले कई सालों से बना हुआ है। कपिल के शो से कलाकारों का छोड़कर जाना भी बना रहता है। कई बार इन बातों को लेकर विवाद भी सामने आ चुके हैं। लेकिन, कपिल के शो में जल्द उनके खास और शौ के खास किरदार की वापसी तय मानी जा रही है।

हाल ही में ऐसी खबर थी कि सपनाश् बनकर सेलिब्रिटीज को एंटरटेन करने वाले कृष्णा अभिषेक अब द कपिल शर्मा शो का हिस्सा नहीं होंगे। इस न्यूज के सामने आते ही उनके फैंस में मायूसी छा गई थी। मगर अब यही मायूसी खुशी में बदलने वाली है। टाइम्स ऑफ इंडिया संग की गई बातचीत में कृष्णा अभिषेक ने इस बात कन्फर्म किया है कि वह शो में वापसी कर रहे हैं।

ऐसी खबर थी कि द कपिल शर्मा शो के मेकर्स और कृष्णा अभिषेक के बीच पैसों को लेकर कुछ इश्यू है, और यही उनके शो में वापसी न करने की वजह भी है। लेकिन अब सब कुछ ठीक हो चुका है। टाइम्स से की गई बातचीत में कृष्णा ने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट में पैसों को लेकर कुछ समस्या थी, जो कि अब हल हो चुकी है। यह शो और चौनल परिवार की तरह है, और यहां वापस आने पर मुझे खुशी है।

कृष्णा अभिषेक ने बताया कि अपकमिंग शो में सपना की ग्रैंड एंट्री होती दिखाई जाएगी। उन्होंने कहा, श्श्घर का भूला शाम को घर पर लौट कर आए तो उसको भूला नहीं कहते। ये वही वाला हिसाब है। मैं चौनल और शो के मेकर्स के साथ लंबे वक्त तक चलने वाले रिलेशन में हूं। यह रिलेशन इतना प्योर है कि उसकी वजह से मैं वापस आया।

मैं उन लोगों का भी शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे वापस लाने के लिए मेकर्स को कहा। कृष्णा अभिषेक ने अपकमिंग शो की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सेट पर जाते ही कीकू शारदा ने उन्हें गले लगाया। कपिल भी उनके वापस आने से खुश हुए और पूरी गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

बड़ी खबर: पहलवानों ने फिर शुरू किया धरना-प्रदर्शन, ये है बड़ी मांग

0

भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन फिर से शुरू हो गया है। विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित कई खिलाड़ी 23 अप्रैल को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंच गए। उन्होंने जनवरी में भी कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

उनकी शिकायत पर एक समिति का भी गठन किया गया था, लेकिन पहलवानों को उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। पहलवानों का प्रदर्शन पार्ट-2 दूसरे दिन भी जारी है।

पहलवानों का कहना है कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों पर निगरानी समिति की जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज हो।

इससे पहले जनवरी में पहलवान धरने पर बैठे थे और उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए थे जिन्हें बृजभूषण शरण सिंह ने निराधार बताया था।

उत्तराखंड : इन जिलों में एवलांच आने का अलर्ट, आप भी रहें सतर्क

0

देहरादून। राज्य में एक बार फिर मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। इसको लेकर DM को निर्देश दिए गए हैं। आपदा विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। साथ ही लोगों को ऊंचाई वाली जगहों की ओर नहीं जाने की हिदायत दी गई है।

रक्षा भूसूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (DGRI) ने चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के लिए अलर्ट जारी किया है।

अलर्ट के अनुसार इन जिलों में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में बर्फीला तूफान (एवलांच) आ सकता है।

सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा के अनुसार NDRF, SDRF के साथ ही संबंधित जिलों के DM और SSP को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, केदारनाथ में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए ऐहतियात के तौर पर प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण रोक दिए हैं। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलने हैं।

उत्तराखंड में 22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा प्रारंभ हो गई है। अब 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने हैं।

उत्तराखंड : केदारनाथ धाम में बड़ा हादसा, एक की मौत

0

केदारनाथ धाम में दर्दनाक हादसा हो गया। हेलीकॉप्टर के पंखे से टकराकर यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मौत हो गई।

हादसा उस वक्त हुआ जब यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण के लिए गए थे। और हेलीकॉप्टर से उतर रहे थे। रुद्रप्रयाग एसपी ने हादसे की पुष्टि की है।

हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार केदारनाथ हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए अमित सैनी हेलीकॉप्टर की चपेट में आ गए। क्रिस्टल एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर से दुर्घटना हुई है।

अर्शदीप सिंह ने दो बॉल में तोड़े दो स्टंप, IPL को लगाया लाखों का चूना!

0

पंजाब किंग्स के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने ऐसी गेंदबाजी की जिसने महफिल ही लूट ली. अर्शदीप ने 4 ओवर की गेंदबाजी की और 29 रन देकर 4 विकेट लिए. सबसे खास बात मुंबई इंडियंस की पारी की आखिरी ओवर में घटित हुई, जब अर्शदीप ने लगातार 2 गेंद पर 2 बल्लेबाजों को अपनी सटीक यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया. यही नहीं दोनों गेंद एक जैसी थी और दोनों गेंद पर स्टंप टूट गए. यह नजारा अनोखा था.

अमूमन हमने क्रिकेट के गलियारों से यही सुना है कि गेंदबाज ने लगातार 3 गेंद पर 3 विकेट लेकर हैट्रिक बनाया. लेकिन, यहां अर्शदीप ने अलग ही माहौल बना दिया. जिन दो स्टंप को अर्शदीप ने अपनी बॉल से तोड़ डाला, उनकी कीमत करीब 50 से 70 लाख रुपये होती है. कुलमिलाकर देखा जाए तो अर्शदीप सिंह ने आईपीएल को करीब 70 लाख रुपये को चूना लगा दिया है.

नाचते या जिम करते हुए क्यों आ रहे हार्ट अटैक, इस शोध में खुलासा

0

नाचते-गाते, जिम में व्यायाम करते हुए अचानक आ रहे दिल के दौरे के लिए मधुमेह भी जिम्मेदार हो सकता है। मधुमेह को लेकर किए गए शोध बताते हैं कि आहार परिवर्तन और अपर्याप्त या शारीरिक गतिविधि की कमी से युवा वयस्कों में मधुमेह के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इनमें ज्यादातर को पता ही नहीं है कि उन्हें मधुमेह की शिकायत हो चुकी है।

अम्र उजला में छपी रिपोर्ट के अनुसार मधुमेह वाले वयस्कों में दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा दो से तीन गुना तक बढ़ जाता है। इसके अलावा कम रक्त प्रवाह से पैरों में न्यूरोपैथी (तंत्रिका क्षति), पैर में अल्सर और संक्रमण की आशंका भी बढ़ जाती है। मधुमेह रेटिनोपैथी अंधेपन का एक महत्वपूर्ण कारण है, इससे गुर्दे तक फेल हो जाते हैं। इन्हीं सब समस्याओं को लेकर दिल्ली में अगले माह लोटस डायबिटीज फाउंडेशन का वार्षिक सम्मेलन होगा। इसमें अनुसंधान व शोध के माध्यम से मधुमेह को लेकर उपचार की नई विधि, इलाज का तरीका, मधुमेह को पूरी तरह से खत्म करने की कोशिश पर चर्चा की जाएगी।
इस बारे में गुरु तेग बहादुर अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक व सम्मेलन के वैज्ञानिक सदस्य डॉ. रजत झाम्ब ने बताया कि ऐसे मामले देखे गए है कि अचानक आए दिल के दौरे में जब युवाओं की जांच की गई तो उन्हें मधुमेह पाया गया। मधुमेह के कारण ही दिल की समस्या बढ़ी। उन्होंने कहा कि मधुमेह देश के लिए बड़ी चुनौती है।

एक अनुमान है कि 2025 तक देश में मधुमेह के मामले सात करोड़ को पार कर जाएंगे। इस समस्या से निपटने के लिए दुनियाभर से डॉक्टर दिल्ली में जुटेंगे। इस दौरान मधुमेह को लेकर शोध प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही शोध व अध्ययन के माध्यम से इसकी रोकथाम, उपचार की नई विधि, मधुमेह को ठीक करने सहित अन्य पर चर्चा होगी।

मधुमेह को लेकर लोगों में जागरूकता का अभाव है। देश में आधे मरीज ऐसे हैं जिन्हें पता ही नहीं है कि उन्हें मधुमेह की शिकायत है। कभी जांच करवाने पर उन्हें इसका पता चलता है। डॉ. झाम्ब के अनुसार मधुमेह की स्थिति में अग्न्याशय पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं करती। या फिर शरीर अपने द्वारा उत्पादित इंसुलिन का प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं कर पाती। इंसुलिन एक हार्मोन है जो रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है। ऐसे में हमें नियमित मधुमेह की जांच करवानी चाहिए जिससे मधुमेह के कारण होने वाली समस्याओं की रोकथाम पहले ही की जा सकें।
मधुमेह मुख्य रूप से टाइप 1, टाइप 2 और गर्भावधि होता है। टाइप 1- यह मधुमेह किसी भी उम्र हो सकता है। यह अक्सर बच्चों और किशोरों में होता है। इसमें शरीर में बहुत कम या इंसुलिन नहीं बनाता है। इसमें रोजाना इंसुलिन इंजेक्शन की आवश्यकता होती है।
टाइप 2- यह मधुमेह वयस्कों में आम है। कुल मामलों में करीब 90 इसी टाइप का है। इसमें शरीर उत्पादित इंसुलिन का अच्छा उपयोग नहीं कर पाता। स्वस्थ जीवन शैली से इससे होने वाली समस्या को रोका जा सकता है।

गर्भकालीन मधुमेह (GDM) की स्थिति में गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्त शर्करा होता है और यह मां और बच्चे दोनों के लिए समस्या बना सकता है। जीडीएम आमतौर पर गर्भावस्था के बाद खत्म हो जाता है। लेकिन प्रभावित महिलाओं और उनके बच्चों में टाइप 2 मधुमेह होने का खतरा बढ़ जाता है।

डेमू ट्रेन की दो बोगियों में लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां…VIDEO

0

MP : रतलाम से इंदौर आ रही डेमू ट्रेन में रविवार सुबह भीषण आग लग गई है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 6:35 पर इंदौर के लिए रवाना हुई डेमू ट्रेन में प्रीतम नगर स्टेशन पर 2 कोच में अचानक आग लग गई।

यात्री कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग फैल गई और बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी। इससे यात्री अपना सामान निकाल कर दूर जाकर खड़े हो गए। प्रशासन आग बुझाने की कोशिश कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ रेल अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

डेमू ट्रेन में आग लगने के बाद लगभग एक घंटे बाद 7:50 पर फायर ब्रिगेड पहुंची। सभी यात्रियों को उतार दिया गया है। जिसके बाद वे पैदल ही प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन से 6 किलोमीटर दूर फोर लेन स्थित रत्तागिरी गिरी की ओर जा रहे हैं।

ट्रेन में इतनी भयावह आग लगी थी कि काफी दूर से ट्रेन से आग की लपटें ऊपर तक उठती हुई दिखाई दे रही थी। ट्रेन की दो बोगियां जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी है। अभी तक ट्रेन में आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चला है।

भगोड़ा अमृतपाल सिंह 37 दिनों के बाद गिरफ्तार, इस राज्य की जेल में रहेगा बंद

0

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह ने पंजाब पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. अमृतपाल पिछले किई दिनों से फरार चल रहा था. 37 दिन बाद खालिस्तानी समर्थक नेता ने पंजाब की मोगा पुलिस के सामने आज सुबह सरेंडर किया. वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल पर हत्या समेत कई केस दर्ज है और एनएसए भी लगा है. पंजाब पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर अमृतपाल की गिरफ्तारी की खबर साझा की. अमृतपाल को पंजाब पुलिस डिब्रूगढ़ के लिए लेकर फ्लाइट के जरिए उड़ान भर चुकी है.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उस पर रासुका लगा हुआ है और उसे डिब्रूगढ़ ले जाया जाएगा, पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक के खिलाफ पहले ही सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया हुआ है. पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल सिंह तथा उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की थी जिसके बाद से वह फरार था.नसा

खालिस्तानी समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस लगातार ढूंढ रही थी. इस बीच अमृतपाल सिंह के कई जगहों पर छिपे होने के इनपुट मिले हैं. इनपुट के आधार पर पु्लिस ने खालिस्तान समर्थक नेता की धरपकड़ के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया. इसके साथ ही आशंका जताई गई थी कि अमृतपाल सिंह भारत से भागने की फिराक में लगा हुआ है.

वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह कई दिनों से फरार था. इसलिए उसकी तलाश में सर्च अभियान चल रहा था. अमृतपाल को पकड़ने के लिए पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग मांगा था. पुलिस की तरफ से कहा गया था कि अमृतपाल सिंह की सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा और उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा.

पुणे में ट्रक और बस की जोरदार भिड़ंत,4 लोगों की मौत, 22 घायल

0

महाराष्ट्र : पुणे में एक ट्रक और निजी बस की जोरदार भिड़ंत हुई है। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें चार लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा इस हादसे में 22 लोग घायल भी हुए हैं। बस से टक्कर के बाद ट्रक पलट गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक और बस की टक्कर के बाद लोगों की चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को वाहन से बाहर निकाला। वही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि ये हादसा पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर तड़के तीन बजे हुआ है। हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

उत्तराखंड : श्रद्धालुओं के लिए खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

0

उत्तरकाशी :  अक्षय तृतीय के गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

गंगोत्री के कपाट 12:35 मिनट पर जबकि यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खुले। मां गंगा की भोगमूर्ति और छड़ी गंगोत्री धाम में विराजमान हुई।

IMG 20230422 WA0008

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस मौके पर धाम पहुंचे और गंगा पूजन किया। पूजा-अर्चना के बाद विधिवत रूप से सीएम की मौजूद में गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए।

इसके बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खुले। पुष्प वर्षा के साथ सीएम धामी ने तीर्थयात्रियों का स्वागत किया गया।