Home Blog Page 376

एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ ED का एक्शन

0

ED ने यूट्यूबर ​​एल्विश यादव और कुछ अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए संपत्ति जब्त की है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत एक अनंतिम आदेश जारी किया गया है। एल्विश यादव से ईडी ने पार्टियों में मनोरंजन के लिए सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल और वित्तीय लेनदेन से संबंधित एक मामले में पूछताछ की है।

ED ने मई में एक मामला दर्ज किया था और उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) जिला पुलिस द्वारा उनके और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ दायर एक प्राथमिकी और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद पीएमएलए के तहत आरोप लगाए थे। हरियाणा के एक गायक राहुल यादव उर्फ ​​राहुल फाजिलपुरिया, जिनके कथित तौर पर एल्विश यादव से संबंध हैं, से भी ईडी ने उक्त मामले में पूछताछ की।

अपराध से होने वाली आय का कथित तौर पर रेव या मनोरंजक पार्टियों के आयोजन के लिए उपयोग ईडी की जांच के दायरे में है। एल्विश यादव को 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने पार्टियों में मनोरंजन के लिए सांप के जहर के संदिग्ध उपयोग की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था, जो कथित तौर पर उसके द्वारा आयोजित की गई थीं।

जांच में ये दवाइयां फेल, इस्तेमाल से पहले देखें पूरी सूची

0

पैरासिटामोल और पैन डी समेत 50 से अधिक दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल साबित हुईं। इन दवाओं को मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाया गया है। इसका खुलासा केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की हालिया मासिक रिपोर्ट में हुआ।

ऐसे में बुखार और ब्लड प्रेशर समेत कई बिमारियों में काम आने वाली इन दवाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। गुणवत्ता जांच में पैरासिटामोल, विटामिन डी, कैल्शियम सप्लीमेंट, हाई ब्लड प्रेशर और मधुमेह की कई दवाइयां फेल साबित हुईं। बच्चों में इस्तेमाल होने वाली दवा सेपोडेम एक्सपी 50 ड्राई सस्पेंशन भी जांच में सही नहीं मिली।

  • विटामिन सी और डी 3 टैबलेट शेल्कल।
  • विटामिन बी कॉम्प्लेक्स व विटामिन सी सॉफ्टजेल।
  • एंटी-एसिड पैन-डी।
  • पैरासिटामोल टैबलेट (आईपी 500 मिलीग्राम)।
  • मधुमेह की दवा ग्लिमेपिराइड।
  • ब्लड प्रेशर की दवा टेल्मिसर्टन।
  • मेट्रोनिडाजोल।
  • फ्लुकोनाजोल।
  • डिक्लोफेनेक। (यहां क्लिक करके पूरी सूची देखें)

केंद्र सरकार इससे पहले बुखार, जुकाम, एलर्जी और दर्द में इस्तेमाल की जाने वाली 156 एफडीसी दवाओं पर प्रतिबंध लगा चुकी है। सरकार का कहना है कि इन दवाओं का इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है। दो या दो से अधिक दवाओं के अनुपात से मिलकर बनने वाली दवाओं को एफडीसी कहते हैं। सरकार ने पैरासिटामोल, ट्रामाडोल, टारिन व कैफीन के संयोजन पर भी बैन लगा दिया है।

पूर्व IAS की कोठी से 50 करोड़ की चोरी और किसी ने शिकायत तक नहीं की…ये है मामला

0

उत्तर प्रदेश के पूर्व IAS अधिकारी अवनीश अवस्थी की भीमताल में कोठी बताकर 50 करोड़ चोरी की चर्चा पिछले दो-तीन दिनों से सोशल मीडिया में चल रही है। इस मामले में राजनीतिक बयानबाजी भी हो रही है। लेकिन, किसी ने यह तक जानने की कोशिश नहीं कि आखिर इसका सच क्या है?

इस मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक अखबार की कटिंग शेयर करते हुए उत्तराखंड के बंगले से पूर्व नौकरशाह के 50 करोड़ चोरी किए जाने की घटना पर चुटकी ली। उनके ट्वीट के बाद मामला उछल गया। इस बीच राजनीतिक कार्यकर्ता और पूर्व IPS  अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने खुलेआम अधिकारी का नाम ले लिया, जिससे यह मामला सीधेतौर पर सीएम योगी से जुड़ गया और मामले ने और तूल पकड़ लिया।

खास बात यह है कि अगर इतनी बड़ी चोरी के हुई है, तो किसी ने इसमें मुकदमा क्यों दर्ज नहीं कराया? इसी बात पर सबसे ज्यादा सचाल भी उठ रहे हैं। लेकिन, एक सवाल इस बात को लेकर भी है कि आखिर उस बंगले का असली मालिक कौन है। यह बंगला नैनीताल जिले के भीमताल में है। बताया जा रहा है कि बंगला किसी रोली सिंह है, जो पूर्व आईएएस अधिकारी भी नहीं हैं।

वहीं, पूर्व नौकरशाह IAS अवनीश अवस्थी ने भी साफ किया है कि बंगला उनका नहीं है। उन्होंने खुद को लेकर फैलाई जा रही अफवाह पर नाराजगी जताते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने अपने पूरे सिविल सेवा करियर को बेदाग करार देते हुए छवि खराब करने के उद्देश्य से भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ केस की तैयारी की बात कही है। दरअसल हाल फिलहाल में किसी नौकरशाह के बंगले से 50 करोड़ की रकम चोरी किए जाने की खबरों ने जोर पकड़ा, जिसके तार कई लोगों ने अवनीश अवस्थी से जोड़ते हुए मीडिया और सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार किया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- मेरे संज्ञान में आया है कि मेरी छवि के खिलाफ कई झूठे आरोप श्एक्सश् नामक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और श्यूट्यूबश् नामक वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर वायरल किए जा रहे हैं। मैं इन निराधार दावों की कड़ी निंदा करता हूं और यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि इस विशेष घटना में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कड़ी और निर्णायक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अवस्थी ने लिखा कि अपने करियर की शुरुआत से ही मैं अपने काम के प्रति प्रतिबद्ध रहा हूं और सिविल सेवा में मेरा 37 साल का बेदाग करियर रहा है। इसलिए जानबूझकर मेरी छवि खराब करने के ऐसे दुर्भावनापूर्ण प्रयास और तथ्यों से परे बिना किसी विश्वसनीय स्रोत के आधार पर अफवाह फैलाना अनुचित है। यह किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मैं शरारती तत्वों को सलाह देता हूं कि वे आगे से झूठे दावे फैलाने से बचें क्योंकि मैं पहले से ही जरूरी कानूनी तरीकों के माध्यम से ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की प्रक्रिया में हूं। मैंने पूरी निष्ठा और कड़ी मेहनत से अपने राज्य और देश की सेवा की है। यह उन सभी लोगों के लिए एक नोटिस के रूप में काम करेगा, जो किसी भी दुर्भावनापूर्ण इरादों के साथ काम करते हैं।

अवस्थी का कार्यकाल फिर से बढ़ा दिया गया है। अब वह 1 मार्च 2024 से 28 मार्च 2025 तक यूपी सीएम के सलाहकार बने रहेंगे। 29 फरवरी 2024 को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था। IAS से रिटायर होने के बाद से अवनीश अवस्थी प्रशासनिक कार्यों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार हैं। वह मुख्यमंत्री योगी के सबसे विश्वस्त माने जाते हैं।

बड़ी खबर : भारत ने नागरिकों को तुरंत लेबनान छोड़ने को कहा

0

भारत सरकार ने लेबनान में जंग जैसे हालातों को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने यहां रह रहे भारतीय नागरिकों से तुरंत देश छोड़कर जाने को कहा है। वहीं, लोगों को बेहद सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है। दो महीने पहले दूतावास ने लोगों को वहां जाने से भी मना किया था।

लेबनान और इजराइल के बीच हो रहे हमले पिछले 8 दिनों में बढ़े हैं। इनमें 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इजराइली सेना लेबनान में घुसपैठ की तैयारी कर रही है। ऐसे में मिडिल ईस्ट में एक और जंग का खतरा मंडरा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल के मिलिट्री चीफ हर्जई हालेवी ने बुधवार को कहा कि लेबनान में उनके हवाई हमलों का मकसद हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचे को नष्ट करना और जमीनी घुसपैठ का रास्ता तलाशना है। इजराइली सेना ने कहा कि उन्होंने बुधवार देर रात हिजबुल्लाह के 75 ठिकाने पर हमले किए। बुधवार को इजराइली हमले में कम से कम 72 लोगों की मौत हुई है।

हालेवी ने कहा कि इजराइली सेना, हिजबुल्लाह के इलाके में घुसेगी और उनकी सैन्य चौकियों को बर्बाद करेगी। तब उन्हें पता चलेगा कि इजराइली सेना का सामना करने का क्या मतलब होता है। उन्होंने कहा कि हिजबुल्लाह के हमलों के वजह से इजराइल के लोगों को घर छोड़ना पड़ा था। अब वे अपने घर लौट पाएंगे।

 

मानहानि मामले में संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की कैद

0

मानहानि केस में शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत दोषी करार दिए गए हैं। उन्हें 15 दिन की कैद और 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। शौचालय घोटाले में शामिल होने का संजय राउत ने लगाया था आरोप। इस पर किरीट सोमैया की पत्नी, मेधा किरीट सोमैया ने मानहानि का आरोप लगाया था। मेधा ने उन पर 100 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

इन्होंने दर्ज कराई की थी शिकायत

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मझगांव ने भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी डॉ. मेधा किरीट सोमैया की शिकायत पर मानहानि मामले में शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत को दोषी ठहराया है। किरीट सोमैया के वकील विवेकानंद गुप्ता ने यह जानकारी दी है।

ये है मामला?

यह मामला साल 2022 का है। संजय राउत ने मेधा सोमैया पर मुलुंड में शौचालय घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। इसके बाद किरीट सोमैया ने संजय राउत को इस आरोप का सबूत देने की चुनौती दी थी। हालांकि, संजय राउत ने इस मामले पर कोई सबूत नहीं दिया था, जिसके बाद मेधा सोमैया शिवसेना UBT सांसद पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

Laapataa Ladies के Oscar 2025 में शामिल होने पर भारतीय रेलवे ने मनाया जश्न

0

आमिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। फैंस के बीच उनकी फिल्में काफी पॉपुलर रही हैं। एक्टिंग के जरिये तो उन्होंने लोगों के दिलों में पहचान बनाई ही थी। निर्देशक और प्रोड्यूसर बनकर भी वह छा गए। हालांकि, आमिर पिछले डेढ़ साल से फिल्मों से पूरी तरह से दूर हैं। मगर अगले साल वह ‘लापता लेडीज’ से धमाका करने के लिए तैयार हैं।

आमिर खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी ‘लापता लेडीज’ पिछले कुछ वक्त से चर्चा में है। इस फिल्म का डायरेक्शन आमिर की एक्स वाइफ किरण राव ने किया है, जबकि आमिर प्रोड्यूसर के तौर पर फिल्मी पर्दे पर वापसी करेंगे। हालांकि, इसमें भी एक अड़चन आ रही है। मूवी की रिलीज को टाल दिया गया है। पहले फिल्म 5 जनवरी, 2024 को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, अब इस डेट को टाल दिया गया है।

इस फिल्म की स्टारकास्ट में प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम, नितांशी गोयल सहित कई कलाकार शामिल हैं। बता दें कि किरण ने फिल्म ‘धोबी घाट’ से डायरेक्शन की फील्ड में कदम रखा था। अब वह ‘लापता लेडीज’ की कहानी लेकर दुनिया के सामने एक बार फिर अपने निर्देशन का टैलेंट दिखाएंगी।

गौरतलब है कि 3 जनवरी को आमिर की बेटी आइरा का शादी है। आइरा, नुपुर शिखरे से शादी करेंगी, जो कि सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं। खान परिवार फिलहाल ‘लापता लेडीज’ फिल्म के साथ ही आइरा और नुपुर की शादी की तैयारियों में भी बिजी है।

उत्तराखंड: करोड़ 30 लाख की कोकीन बरामद, तीन गिरफ्तार

0

रुड़की: हरिद्वार में नशा तस्तकरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। मंगलौर कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक करोड़ 30 लाख रुपये की कोकीन बरामद किया है। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है।

इसके साथ ही पुलिस सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के लिए एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल द्वारा जनपद के सभी थाना पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में मंगलौर कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ के उप निरीक्षक रंजीत तोमर को सूचना मिली कि लंढौरा कस्बे क्षेत्र में कुछ लोग कोकीन लेकर लक्सर की तरफ जाने वाले हैं। लक्सर की ओर जा रहे तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगे।

इसके बाद पुलिस घेराबंदी करने उनके पीछे गई तो उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिर गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 183 ग्राम कोकीन बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी आजाद पुत्र करम इलाही निवासी जैनपुर खुर्द कोतवाली लक्सर से 115 ग्राम, तनवीर अली पुत्र तमिजुल हसन निवासी नेहंदपुर सोठारी लक्सर से 45 ग्राम और फरियाद अली पुत्र अख्तर हसन निवासी से 23 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। इस कोकीन की बाजार कीमत एक करोड़ 30 लाख रुपये बताई गई है।

इसी के साथ तस्करी में प्रयोग की जा रही बाइक और 700 रुपये की नकदी भी पुलिस ने बरामद की है। नशा तस्करों पर पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद नशा तस्करों में खलबली मची हुई है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास को भी खंगालने में जुटी हुई है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को अरुणाचल में न घुसने देने की धमकी, नहीं निकालने देंगे गौ ध्वज यात्रा

0

अरुणाचल प्रदेश के छात्र संगठन आपसू ने जगद्गुरु शंकराचार्य यात्रा गौ ध्वज यात्रा (गाय सम्मान आंदोलन) को लेकर विवादित बयान देने के साथ ही शंकराचार्य की यात्रा के विरोध का ऐलान किया। गौ ध्वज यात्रा कल शनी 27 सितंबर को ईटानगर राजधानी क्षेत्र में होने वाली है। इतना ही नहीं, स्थानीय अधिकारियों ने भी इस यात्रा पर रोक लगाने की बात कही है।

आपसू छात्र संगठन के नेता ने कहा कि हमारे लिए गाय केवल एक जानवर है। हम केवल हमें जन्म देने वाली माता को ही मां मानते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शंकराचार्य और उनकी टीम यहां पहुंचती है, तो उनका कड़ा विरोध किया जाएगा।

साथ ही यह भी कहा कि जिला प्रशासन को गौ ध्वज यात्रा को सख्ती से रोकना चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है, तो आपसू अपने स्तर पर कड़े कदम उठाएगा, जिसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगा। इस तरह से यात्रा को लेकर शंकराचार्य को खुली चेतावनी दी जा रही है।

गौ ध्वज यात्रा के प्रभारी मुकुन्दानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि अपने देश में शंकराचार्य जी को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। आखिर ये कैसा संविधान है। ये सीधे तौर पर हमारे अधिकार का हनन है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जी किसी से लड़ने नहीं। बल्कि, संवाद करने आए हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मामले का गंभीरता संज्ञान लेने का अनुरोध भी किया है।

राहुल गांधी ने पूछा सवाल-सरकार की नीति कौन तय कर रहा, एक भाजपा सांसद या प्रधानमंत्री मोदी?

0

BJP सांसद कंगना रनौत पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने करारा हमला बोला है। कंगना के वापस लिए जा चुके कृषि कानूनों की वापसी की वकालत करने वाले बयान पर राहुल ने कहा कि सरकार की नीति कौन तय कर रहा है? एक भाजपा सांसद या प्रधानमंत्री मोदी? 700 से ज्यादा किसानों, खास कर हरियाणा और पंजाब के किसानों की शहादत ले कर भी भाजपा वालों का मन नहीं भरा। हमारा गठबंधन ‘INDIA’ हमारे अन्नदाताओं के विरुद्ध भाजपा का कोई भी षडयंत्र कामयाब नहीं होने देगा। अगर किसानों को नुकसान पहुंचाने के लिए कोई भी कदम उठाया जाएगा तो प्रधानमंत्री को फिर से माफी मांगनी पड़ेगी।

इससे पहले कांग्रेस ने बुधवार को BJP सांसद कंगना रनौत की तीन कृषि कानूनों को वापस लाने की मांग वाली टिप्पणी को लेकर भाजपा पर हमला तेज कर दिया। पार्टी ने मांग की कि अगर सत्तारूढ़ पार्टी उनकी टिप्पणियों से सहमत नहीं है तो अभिनेत्री-राजनेता को पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सहित चुनावी राज्य सत्तारूढ़ पार्टी को करारा जवाब देंगे।

कंगना को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि किसानों के वह कानून, जो अब वापस ले लिए गए हैं, मुझे पता है कि यह बयान विवादास्पद हो सकता है, लेकिन तीन कृषि कानूनों को वापस लाया जाना चाहिए। किसानों को खुद इसकी मांग करनी चाहिए। तीन कानून किसानों के लिए फायदेमंद थे। जैसे बाकी जगहों के किसान समृद्ध हो रहे हैं, हमारे किसानों को समृद्ध होना चाहिए। कुछ राज्यों में किसान समूहों के विरोध के कारण सरकार ने इन्हें वापस ले लिया था। किसान देश के विकास में स्तंभ हैं। मैं उनसे हाथ जोड़कर अपील करती हूं कि वे अपने भले के लिए कानूनों को वापस मांगें।

मामला तूल पकड़ने पर भारतीय जनता पार्टी ने कंगना के बयान से किनारा कर लिया है। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, ‘सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर BJP सांसद कंगना रनौत का केंद्र सरकार द्वारा वापस लिए गए कृषि बिलों पर दिया गया बयान वायरल हो रहा है। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह बयान उनका निजी बयान है। कंगना रनौत भाजपा की ओर से ऐसा बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं। यह कृषि बिलों पर भाजपा के दृष्टिकोण को नहीं दर्शाता है। हम इस बयान को अस्वीकार करते हैं।

ज्योति रौतेला का बड़ा आरोप, बिना टेंडर के 250 करोड़ का ठेका देने की तैयारी में सरकार!

0

देहरादून:  प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड सरकार एक तरफ महिला सशक्तीकरण की बात करती है। महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने की बात करती है वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय से स्वरोजगार की दृष्टि से पोषाहार राशन योजना के तहत वितरित की जाने वाली राशन को अब भारत सरकार के स्वामित्व वाले संस्थान एन.सी.सी.एफ. के माध्यम से वितरित किये जाने की योजना बनाई जा रही है।

ज्योति रौतेला ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में संचालित लगभग 10 हजार महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा वर्ष 2013 से राज्य के महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अधीन आंगनबाडी केन्द्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं एवं 6 माह से 3 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पौष्टिक आहार वितरण कराने का कार्य किया जा रहा है। इस योजना से प्रदेशभर के लगभग 9 लाख लोग लाभान्वित हो रहे है। टी.एच.आर. योजना से 2 लाख महिलायें जुडी हुई हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों से टी.एच.आर. का कार्य छीनकर माह अप्रैल 2021 में ई-टेंडरिंग के माध्यम से बडे ठेकेदारों को यह कार्य सौंपे जाने के लिए निविदायें जारी कर दी गई थी।

जिसके विरूद्ध राज्य के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा आन्दोलन करने के साथ ही उच्च न्यायालय की शरण ली गई। 25 नवम्बर 2021 को उच्च न्यायालय द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों के पक्ष में निर्णय देते हुए यथा स्थिति बनाये रखने के निर्देश दिये गये जिसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा टी.एच.आर. का भुगतान रोक कर महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रताडित किया गया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा टेकहोम राशन की टेण्डर प्रक्रिया का विरोध करने पर  उच्च न्यायालय द्वारा मुहर लगाते हुए टेक होम राशन की टेंडर प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी।

साथ ही उच्च न्यायालय ने सख्त टिप्पणी करते हुए सरकार से जवाब मांगा था कि आखिर स्वयं सहायता समूह को इस टेंडर प्रक्रिया से दूर रखने की साजिश क्यों की गई। उन्होंने कहा कि 2021 में करीब 40,000 से ज्यादा महिलाओं के स्वरोजगार पर इस टेंडर प्रणाली के चलते खतरा मंडरा रहा था परन्तु हाईकोर्ट के आदेश से स्वयं सहायता समूह को थोड़ी राहत मिली थी। इसके उपरान्त नवम्बर 2022 में राज्य सरकार द्वारा इस योजना को यह कहते हुए बंद कर दिया गया कि भारत सरकार के आदेशों का पालन किया गया है।

ज्योति रौतेला ने कहा कि अब एक बार फिर से राज्य सरकार द्वारा बिना टेंडर प्रक्रिया अपनाये हुए 250 करोड़ का ठेका भारत सरकार की ऐजेंसी एन.सी.सी.एफ. को देने के लिए मंत्रिमण्डल में प्रस्ताव पास करने की योजना बनाई है। जबकि इसी कार्य के लिए दो अन्य संस्थानों क्रमशः नैफेड एवं केन्द्रीय भंडारण से भी आवेदन मांगे गये थे, परन्तु बिचार केवल एनसीसीएफ को टेंडर देने पर हुआ है।

उत्तराखण्ड के अलावा अन्य राज्यों में नैफेड द्वारा स्थानीय स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सरकार की महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने की बात महज एक दिखावा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने अन्य राज्यों की भांति महिला स्वयं सहायता समूहों का सहयोग नहीं लिया गया तो महिला कांग्रेस राज्य सरकार की इस महिला विरोधी नीतियों के विरोध में पूरे राज्य में आन्दोलन करेगी।