Home Blog Page 356

आगया तूफान ‘दाना’, स्कूल-कॉलेज बंद, सभी फ्लाइट्स रद्द

0

दाना तूफान को देखते हुए ओडिशा सरकार ने आपदा राहत बल को तैनात करते हुए स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का फैसला किया है. इसके अलावा सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं. पर्यटकों को समुद्र तट की ओर से जाने से मना किया गया है.

तूफान दाना के मद्देनजर पूर्वी रेलवे अपने सियालदह मंडल में गुरुवार रात 8 बजे से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक 190 लोकल ट्रेन का परिचालन नहीं करेगा. चक्रवाती तूफान दाना के मद्देनजर भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार शाम से उड़ानों का परिचालन 16 घंटों के लिए निलंबित रहेगा.

एयरपोर्ट प्रशासन ने बयान में कहा है कि तूफान दाना के कारण 24 अक्टूबर को शाम 5 बजे से 25 अक्टूबर को सुबह 9 बजे तक हवाई अड्डे का परिचालन निलंबित रहेगा. भुवनेश्वर हवाई अड्डे से रोज 100 से अधिक फ्लाइट का संचालन होता है.

इंडियन कोस्टगार्ड उत्तर पूर्व क्षेत्र ने चक्रवात ‘दाना’ से पहले लोगों को इससे बचाने के उपाय शुरू कर दिए हैं. बता दें कि दाना तूफान के 24-25 अक्टूबर 2024 के बीच पश्चिमबंगाल और ओडिशा में आने की उम्मीद है. एक्स पर कोस्टगार्ड ने बताया कि हमारे जहाज, हेलीकॉप्टर और डोर्नियर विमान सहायता, बचाव और राहत कार्यों के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

Jammu Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी हमला

0

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में गुरुवार सुबह आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के एक मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि बिजनौर निवासी प्रीतम सिंह को बटागुंड गांव में आतंकवादियों ने गोली मार दी, मजदूर के हाथ में गोली लगी है। प्रीतम सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

पिछले एक सप्ताह में कश्मीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर लगातार हमले हो रहे है। इससे पहले, गांदरबल में श्रीनगर-लेह हाईवे पर सोनमर्ग के पास गगनगीर इलाके में जेड मोड़ सुरंग निर्माण कर रही कंपनी में कार्यरत प्रवासी मजदूरों पर रविवार की रात आतंकियों ने हमला कर एक डॉक्टर और छह मजदूरों की हत्या कर दी थी।

मारे गए मजदूरों में कश्मीरी और गैर कश्मीरी दोनों हैं। प्रवासी मजदूरों पर हाल के वर्षों का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। आतंकी दो बताए जा रहे हैं। यह वारदात शोपियां में बिहार के मजदूर अशोक चौहान के आतंकी हमले में मारे जाने के एक दिन बाद हुई है।

पोस्ट ऑफिस ने कस्टमर को नहीं दिए 50 पैसे, अब देने होंगे 15 हजार रुपये

0

भारतीय डाक सेवा को एक उपभोक्ता को पचास पैसे राउंड आफ (पूर्णांक) करना महंगा पड़ा। उसके बदले में उपभोक्ता फोरम ने उपभोक्ता को रिफंड लौटाने के साथ ही इस सरकारी विभाग पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। हर्जाने के तौर पर दस हजार रुपये मानसिक परेशानी, गलत व्यापारिक तरीकों और सेवा में कमी के चलते वसूले गए हैं।

उपभोक्ता फोरम का डाक विभाग को आदेश

कांचीपुरम जिले में एक उपभोक्ता फोरम ने डाक विभाग को पांच हजार रुपये बतौर अदालती कार्यवाही पर हुए खर्च के लिए देने को कहा है। शिकायतकर्ता ए.मनाशा के अनुसार, उसने 13 दिसंबर, 2023 को 30 रुपये नकद देकर पोझिचालुर पोस्ट ऑफिस से एक रजिस्टर्ड डाक भेजनी थी, लेकिन उसकी रसीद पर केवल 29.50 रुपये की रकम दिखा रही थी।

शिकायतकर्ता ने क्या कहा?

लिहाजा, उसने वह पूरी रकम यूपीआई के जरिये देने की पेशकश की, लेकिन उसमें भी कुछ तकनीकी कारणों से डाक के भुगतान को डिक्लाइन दिखा रहा था। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि प्रतिदिन लाखों लेन-देन होते हैं, अगर पूरी धनराशि लेकर भी कम दिखाई जाती रही तो सरकार को राजस्व का बहुत नुकसान होगा। उन्होंने इसे अवैध करार देते हुए इससे उन्हें गंभीर मानसिक परेशानी की बात कही।

वहीं, डाक विभाग ने उपभोक्ता फोरम को बताया कि उस समय कुछ तकनीकी कारणों से डिजिटल भुगतान स्वीकार नहीं हो रहा था। इसलिए उनसे कैश लिया गया था। उन्होंने बताया कि पोस्टल साफ्टवेयर में स्वत: ही 50 पैसे राउंड आफ हो रहे थे, जबकि वह राशि काउंटर एकाउंट सबमिशन में अलग से दिखा रही थी, इसलिए उनकी शिकायत स्वीकार करने योग्य नहीं है।

डाकघरों में मिलेगी SIP की सेवा

उधर, डाक विभाग निवेशकर्ताओं के लिए खुशखबरी लेकर आया है। दरअसल, डाक विभाग एसआईपी (सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) की सुविधा भी देगा। डाक विभाग ने इसको लेकर ऐप व पोर्टल तैयार कर लिया है। कहा जा रहा है कि इस साल के अंत तक ये सुविधा दी जा सकती है।

ग्राहकों के लिए एक और सेवा

डाक विभाग ने ग्राहकों को एक और सुविधा दी है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) और डा कघर में संचालित खातों का आपस में लिंकअप करके किसी भी समय बड़ी धनराशि का भुगतान कर सकेंगे।

उत्तराखंड : कैबिनेट बैठक में 30 बड़े फैसलों पर लगी मुहर

0

देहरादून: कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 30 प्रस्ताव आए, जिन पर मुहर लगी है।

पशुपालन

  • पहाड़ की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए योजना बनी।
  • 10 हजार भेड़ बकरी पालक ITBP को मटन देंगे।
  • 1000 कुकुर पालक, 500 फिशरमैन ITBP को ट्राउट फिश उपलब्ध कराएंगे।
  • 2000 करोड़ की कमाई होगी।
  • चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी से। सहकारी समितियां ये सप्लाई देंगी।
  • शासन 5 करोड़ का रिवोल्विंग फंड मिला है।
  • दो दिन के भीतर पैसा मिलेगा।
  • गैप फिलिंग के लिए 4 करोड़ देगा शासन।

मानव वन्य जीव संघर्ष निधि नियमावली को मंजूरी

  • मानव वन्य जीव संघर्ष वितरण, आयुष्मान और आर्थिक लाभ साथ मिलेंगे।
  • पालतू जानवर के मारे जाने की पुष्टि ग्राम प्रधान और वन अधिकारी करेंगे तो माना जाएगा।
  • उत्तराखंड मानव वन्य जीव संघर्ष निधि नियमावली को मंजूरी। दो करोड़ का फंड।

पांच लाख तक ही जमा कर पाएंगे

  • सिविल न्यायालय विकासनगर 358 वर्ग मीटर भूमि एक रुपए की दर पर दी गई।
  • उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विभाग की नियमावली में सीएस डीएस तकनीशियन को ओटी में डिग्री या डिप्लोमा होने पर भी चयन हो सकेगा
  • औषधि नियंत्रण विभाग में उप औषधि नियंत्रक का पद सृजित करने को मंजूरी।
  • एक साल में जीपीएफ में पांच लाख तक ही जमा कर पाएंगे।

उच्च शिक्षा विभाग पांच मेधावियों को देगा खास तोहफा

  • अधीनस्थ लेखा परीक्षा संवर्ग सेवा नियमावली में संशोधन।
  • कौशल विकास विभाग के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आने वाले अभ्यर्थियों को भोजन और ठहरने की व्यवस्था सरकार करेगी।
  • उच्च शिक्षा विभाग में पढ़ने वाले पांच मेधावी छात्रों का चयन करके यूनाइटेड किंगडम में पढ़ने की व्यवस्था होगी।
  • हरिद्वार के सिडकुल में हेलीपोर्ट बनाने के लिए जमीन पर निर्णय के लिए सीएम को अधिकृत किया गया। 8092 वर्ग मीटर जमीन का है प्रस्ताव

MSME

  • यूके इस्पाइस सोसाइटी में 17 पद सर्जन को मंजूरी
  • न्यायिक उच्चतर सेवा नियमावली में जो भी सिलेबस होगा। हाई कोर्ट प्रस्तावित करेगा। सरकार उसे स्वीकार करेगी।
  • नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखने को मंजूरी।
  • पशु सेवा केंद्र चौरा मेहता को पशु चिकित्सालय में बदलने, 4 पद सृजन को मंजूरी।
  • वीर चक्र, कीर्ति चक्र आदि को निशुल्क सेवा के बजट की व्यवस्था परिवहन निगम ही करेगा।
  • जल जीवन मिशन की सुचारू संचालन के लिए सारा और स्किल विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे।
  • उत्तराखंड उत्तर प्रदेश नगर पालिका के तहत सेवानिवृत्ति नियमावली में संशोधन। 2007 से छूटे हुए लोगों को भी पेंशन पर मुहर।

मलिन बस्तियों को राहत

  • विशेष प्राविधान संशोधन अध्यादेश को मंजूरी। सरकार मलिन बस्तियों के लिए अध्यादेश लाएगी। पहले 6 साल थे, उसे अब 3 साल बढ़ा दिया गया है।
  • सरफेस वाटर में शुल्क की पूर्व में व्यवस्था थी। गैर कृषि कार्यों के लिए भूजल और स्प्रिंग जल पर दरें लागू। एक दिसम्बर को लागू होंगी।
  • वाटर टैक्स लगेगा। एसओपी भी बनेगी।
  • टेक्निकल एजुकेशन रू पुस्तकालयों के अर्हता में बदलाव।
  • मुख्यमंत्री निशुल्क गैस रिफिल योजना के अवधि तीन साल बढ़ाई।
  • लकड़ी की प्रजातियों की दरों के लिए आईआईएम काशीपुर अध्ययन करेगा।

भाजपा ने केदारनाथ उप चुनाव के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

0

देहरादून: केेदारनाथ विधानसभा उपचुनाव जोर पकड़ता जा रहा है। हालांकि, अब तक ना तो भाजपा ने और ना ही कांग्रेस ने प्रत्याशी के नामों की घोषणा की है, लेकिन इस बीच भाजपा ने चुनाव प्रचार को धार देने के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जरूर जारी कर दी है।

BJP star campinir for kedarnath by election

भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ने केदारनाथ उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान जानकारी दी है कि बीजेपी ने केदारनाथ उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान को और अधिक गति देते हुए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ केदारनाथ क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है।

Maharashtra Election: MVA में सीट शेयरिंग पर बनी बात, जानें कौन-कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?

0

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा? मंगलवार को इसकी तस्वीर मोटे तौर पर साफ हो गई। महाविकास आघाडी (MVA) में शुरुआती गतिरोध के बाद सीट शेयरिंग पर मोटी सहमति बन गई है। इसके अनुसार कांग्रेस राज्य की 105 से 110 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। उद्धव बालासाहेब ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी को 90 से 95 सीटें मिलने की उम्मीद है। शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 75 से 80 सीटों पर लड़ने के संकेत मिले हैं।

कांग्रेस की तरफ से 23 अक्तूबर को कुछ कैंडिडेट के नामों का ऐलान किए जाने की उम्मीद है। दिल्ली में केंद्रीय आलाकामन से चर्चा के बाद मुंबई पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने इसके संकेत दिए हैं। पटोले ने मंगलवार की शाम को कहा कि वह एमवीए की सीट शेयरिंग की बैठक से पहले कहा कि आज ये अंतिम बैठक होगी। बुधवार को हम सभी की टिकट जारी कर देंगे।

इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि कम से कांग्रेस 23 अक्तूबर को एक लिस्ट जारी कर सकती है। कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी के बीच करीब 30 से 40 सीटों पर मतभेद उभरे थे। दोनों दलों के नेताओं के बीच बातचीत के बाद मुंबई की तीन और विदर्भ की 12 सीटों पर गतिरोध बाकी रह गया था। सूत्रों की मानें तो शरद पवार और कांग्रेस आलाकमान के दखल के बाद इन सीटों को लेकर फंसे पेच को सुलझा लिया गया है।

पार्टी नेताओं के बीच चर्चा है कि 23 अक्तूबर को कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वायनाड से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय प्रियंका गांधी एक तरफ जहां वायनाड से अपने चुनावी राजनीति में प्रवेश करेंगी तो वहीं इसी मौके पर महाराष्ट्र से भी कांग्रेस के लिए अच्छी न्यूज आ सकती है। कांग्रेस ने पिछली बार 125 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसमें पार्टी को 44 सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन लोकसभा चुनावों में 13 सीटें जीतने के बाद पार्टी को महाराष्ट्र में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। राज्य में मंगलवार को नामांकन दाखिल करने की शुरुआत हो गई।

मिलावट का जहर : फिटकरी और खड़िया से बनाई जा रही थी मिठाई

0

रामनगर: दीपावली से पहले प्रदेशभर में खाद्य पदार्थों खासकर मिठाई की गुणवत्ता को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान खाद्य विभाग की टीम ने एक ऐसा बड़ा खुलासा किया है, जिससे आप मिठाई खाने से पहले 10 सोचेंगे। मिठाइयों में ऐसी चीजें मिलाई जा रही थी, जिनसे आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

खाद्य विभाग की टीम को छापे के दौरान बताशों को सफेद करने के लिए खड़िया और मिल्क केक बनाने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल होता मिला। टीम ने जांच के बाद पांच मिठाई बनाने के कारखानों पर जुर्माना लगाने के साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक और खाद्य सामग्री जब्त कर ली है। आलम यह है कि कुछ लोगों के पास मिठाई बनाने तक का लाइसेंस भी नहीं था, जिसके चलते तीन जगहों को सील भी कर दिया गया है।

गूलरघट्टी, नई बस्ती और खताड़ी के क्षेत्रों में पांच कारखानों का निरीक्षण एसडीएम की मौजूदगी में किया गया, जिनमें अवैध रूप से मिठाई का निर्माण हो रहा था। पांचों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मिठाई और निर्माण में इस्तेमाल सामग्री के नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं।

एसडीएम ने बताया कि जांच पाया गया कि मिठाइयां बनाने में प्रतिबंधित रसायनों जैसे फिटकरी और टाल्क पाउडर का उपयोग किया जा रहा था। यह खाद्य सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है। मिठाई निर्माण स्थलों पर सफाई की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। तीन मिठाई बनाने वाले निर्माण स्थलों को सील कर दिया गया। मिठाई बनाने वालों का सत्यापन भी नहीं कराया गया था, उनका पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।

दिल्ली के किशनगढ़ में फ्लैट में लगी भीषण आग, एक की मौत; तीन झुलसे

0

दिल्ली में एक फ्लैट में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। किशनगढ़ इलाके में लगी भीषण आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग झुलसे हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, किशनगढ़ के नंद लाल भवन में दो कमरों वाले फ्लैट में लगी आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर दो दमकल गाड़ियां और तीन पीसीआर वैन पहुंची हैं। सभी एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया।

किशनगढ़ में आग लगने की घटना की जानकारी तड़के 3:27 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दिल्ली के किशनगढ़ में नंद लाल भवन की चौथी मंजिल पर दो कमरों वाले फ्लैट नंबर डी-3 में आग लग रही थी।

दो फायर टेंडर और तीन पीसीआर वैन मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है। घरेलू सामान जल गए हैं। एक महिला सहित कुल चार घायल व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया। एक को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी।

पूछताछ करने पर पता चला कि लक्ष्मी एस. मंडल का पांच सदस्यीय परिवार इस फ्लैट में किराए पर रह रहा है। शुरुआत में यह संदेह था कि एलपीजी सिलिंडर में रिसाव के कारण आग लगी थी, लेकिन एलपीजी सिलिंडर सुरक्षित मिला है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

दक्षिण से फिल्म अभिनेता मोहन बाबू और फिल्म हस्तियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये

0

श्री बदरीनाथ धाम पहु़ची‌
दक्षिण से फिल्म हस्तियां एवं विशिष्ट अतिथिIMG 20241022 WA0064

•प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मोहन बाबू समेत फिल्म हस्तियों एवं राज्य सभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, मंडी परिषद अध्यक्ष डा. अनिल कपूर डब्बू ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने‌ किया अतिथियों का स्वागत

 

श्री बदरीनाथ धाम 22 अक्टूबर। श्री बदरीनाथ धाम यात्रा के समापन में अभी तीन सप्ताह का समय शेष है।
अभी तक पौने बारह लाख तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर लिए है साथ ही फिल्म, राजनीति धर्म – संस्कृति से जुड़ी हस्तियों के आने का सिलसिला भी जारी है।

आज ही प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय फिल्म कन्नप्पा फेम अभिनेता मोहन बाबू उनके अभिनेता पुत्र विष्णु मंचू, महाभारत फेम दुर्योधन भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्पित रंका , फिल्म डायरेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने आज भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।

श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचने पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने फिल्मी हस्तियों का स्वागत किया।
मंदिर दर्शन के पश्चात भगवान बदरी विशाल का प्रसाद भेंट किया।
आज ही महाराष्ट्र से शिवसेना राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी सहित उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डा.अनिल कपूर डब्बू भी श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।
बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने आगंतुक अतिथियों का सम्मान कर भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।
इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने अवगत कराया कि श्री बदरीनाथ – केदारनाथ धाम यात्रा के अंतिम चरण में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे है। मंदिर समिति की ओर से यात्रा व्यवस्थाये सुचारू है।

फिल्म अभिनेता सहित अन्य फिल्म नायक बदरीनाथ धाम रावल अमरनाथ नंबूदरी से भेंट कर आशीर्वाद लिया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि अभिनेता मोहन बाबू तथा अर्पित रंका ने दर्शन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया तथा मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की।

उत्तराखंड : पौड़ी जिले में दर्दनाक हादसा, 3 लोगों की मौत, 4 घायल

0

पाैड़ी जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक समेत 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, 4  स्कूली बच्चे घायल हैं।

घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। इस वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे।

साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।

मृतकों के नाम

– आनंद सिंह(60) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम  क्वीन धूमाकोट। ( चालक)
– मोहन सिंह(65) पुत्र कोतवाल सिंह निवासी  किंगोडीखाल धूमाकोट।
– अर्जुन सिंह(60) पुत्र गुमान सिंह निवासी ग्राम बंदर कोट तह बीरोंखाल।

ये हुए घायल

– सानू(16) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी, बीरोंखाल
– अनुराग(14) पुत्र रनवीर सिंह निवासी ठकुरसारी बीरोंखाल।
– आदित्य(14) पुत्र रनवीर सिंह नेगी निवासी ठकुरसारी बीरोंखाल।
– आयुष(11) पुत्र चंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी।