Home Blog Page 348

शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली

0

भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से सेना के बैंड के भक्तिमय धुनों तथा स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ समारोह पूर्वक आज दोपहर बाद शीतकाल गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंच गयी है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा पंचमुखी डोली का भब्य स्वागत किया गया आज के दिन हेतु ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को भब्य रूप से फूलों से सजाया गया है। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ जी की डोली के दर्शन किये।

श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचने के अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी है तथा डोली यात्रा में शामिल सभी को धन्यवाद दिया है। कहा कि भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचने के बाद श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजाएं शुरू है गयी है।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने भी भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचने पर शुभकामनाएं दी है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि बीते रविवार 3 नवंबर भैयादूज को श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद हुए थे।कल बीते सोमवार 4 नवंबर को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली रामपुर से प्रस्थान कर शायं को श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी

आज भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली ने श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रात: 9 बजे श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ के लिए प्रस्थान हुई । श्रद्धालुओं ने डोली का पूरे यात्रा मार्ग गुप्तकाशी बाजार, विद्यापीठ , कुंड,संसारी, उखीमठ मंदिर मार्ग पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया। श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचने पर बाबा केदारनाथ की डोली का भब्य स्वागत हुआ‌।

श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट बीते 4 नवंबर सोमवार दोपहर को बंद हुए तथा श्री तुंगनाथ की उत्सव डोली ने कल चोपता प्रवास किया आज उत्सव डोली चोपता से भनकुन पहुंची तथा कल 6 नवंबर को भी भनकुन प्रवास करेगी। 7 नवंबर को पंचमुखी उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्केटेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी इसी के साथ श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में शीतकालीन पूजाएं शुरू हो जायेंगी।

उत्तराखंड: चार महीने में बाद टूटी नगर पंचायत और जल संस्थान की नींद…VIDEO

0

चमोली  बदरीनाथ में पिछले करीब चार महीनों से मुख्य मार्ग पर जल संस्थान की पाइप लाइन टूटी हुई थी, जिसके चलते सड़क पर पानी जमा हो गया था। इसको लेकर लोग लगातार विरोध कर रहे थे। बावजूद, विभागीय अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली। अब जाकर करीब चार माह बाद पानी की निकासी की जा रही है।

यहां देखें VIDEO:https://www.facebook.com/share/v/1Edse2Xk2Z/

पानी जमा होने से कीचड़ भी जमा हो गया था। सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए थे, जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बीमारी का खतरा भी हो गया था। बड़ी बात यह है कि यह समस्या मुख्य मार्ग है और ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आश्रम के ठीक नीचे है।

आश्रम की ओर से भी कई मर्तबा संबंधित विभागों को पानी की निकासी करने और गड्ढों को भरने के लिए कहा गया। स्थानीय लोगों ने भी जमकर विरोध जताया। लेकिन, चार माह तक किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। विरोध का बढ़ता देख अब चार माह बाद काम शुरू हुआ है।

अल्मोड़ा बस हादसे पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बयान, हर संभव संभव मदद करेगा ज्योतिर्मठ

0

उत्तराखंड के अल्मोडा में हुए भीषण सडक दुर्घटना पर ज्योतिष्पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 महाराज ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है सभी दिवंगतों का अन्तिम संस्कार विधि-विधान से सम्पन्न हो। साथ ही उन्होंने ज्योतिर्मठ की ओर से आवश्यक हर संभव मदद के प्रयास की बात भी कही है।

देखें VIDEO: https://www.facebook.com/share/v/18UvHHiu78/

अल्मोड़ा में बस खाई में जा गिरी थी। इस दर्दनाक हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि, 27 लोग अब भी विभिन्न अस्पतालों में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। 42 सीटर बस में 60 से अधिक लोग सवार थे। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहयता देने की घोषणा की गई है।

महाराष्ट्र चुनाव : 49 सीटों पर शिवसेना vs शिवसेना, तो 38 पर NCP vs NCP

0
महाराष्ट्र के दो प्रमुख दलों के लिए ये विधानसभा चुनाव वर्चस्व की लड़ाई बन गया है। इस लड़ाई में दोनों शिवसेनाएं 49 सीटों पर और दोनों NCP 38 सीटों पर एक-दूसरे के सामने हैं। ये 87 सीटें भी भविष्य में उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे शरद पवार व अजीत पवार का वर्चस्व तय करेंगी।  महाराष्ट्र में करीब ढाई साल पहले शिवसेना में अब तक की सबसे बड़ी बगावत हुई थी। वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे के नेतृत्ववाली अविभाजित शिवसेना से 40 विधायक लेकर अलग हो गए थे। तब उद्धव के पास सिर्फ 15 विधायक बचे थे। इसी प्रकार करीब सवा साल पहले अजीत पवार ने भी राकांपा से बगावत कर दी थी।
वह NCP के 52 विधायकों में से लगभग दो तिहाई विधायक तोड़कर राज्य में पहले से चल रही शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे। बाद में NCP के 41 विधायक अजीत पवार के खेमे में शामिल हो गए थे। तभी से उद्धव ठाकरे अपने विधायकों के साथ-साथ अपने दल और चुनाव चिह्न की चोरी का आरोप एकनाथ शिंदे पर लगाते आ रहे हैं। NCP प्रमुख शरद पवार शुरुआत से ही कहते रहे हैं कि उन्हें नई पार्टियां खड़ा करने का बहुत अनुभव है। वह फिर से नई पार्टी को खड़ा कर लेंगे। हाल के लोकसभा चुनाव में यह साबित भी हो गया कि शरद पवार पुनः नया दल खड़ा करने में सक्षम हैं।
जबकि उद्धव ठाकरे (UBT) सहानुभूति के सहारे वोट पाने में ज्यादा सफल नहीं हो सके। अब इन दोनों टूटे हुए दलों की असली परीक्षा विधानसभा चुनाव में होने जा रही है। जिसमें राज्य की 49 सीटों पर सीधा मुकाबला एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे की शिवसेनाओं के बीच और 38 सीटों पर सीधा मुकाबला शरद पवार और अजीत पवार की राकांपा के बीच हो रहा है। इसलिए यही सीटें उद्धव ठाकरे और शरद पवार का वर्चस्व तय करेंगी।
जिन 49 सीटों पर दोनों शिवसेनाएं आमने-सामने हैं, उनमें से 19 सीटें मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र की हैं, जहां अविभाजित शिवसेना का वर्चस्व माना जाता था। इनमें भी 12 सीटों मुंबई महानगर की हैं। मराठवाड़ा में आठ, उत्तर महाराष्ट्र में चार, विदर्भ में छह और पश्चिम महाराष्ट्र में चार सीटों पर दोनों शिवसेनाएं आमने-सामने होंगी। लोकसभा चुनाव में 13 सीटों पर दोनों शिवसेनाओं का आमने-सामने मुकाबला हुआ था। जिसमें सात सीटें शिवसेना (शिंदे) ने जीती थीं, और शिवसेना (UBT) के हिस्से में छह सीटें आई थीं।
शरद पवार का 38 विधानसभा सीटों पर सीधा मुकाबला उनके भतीजे अजीत पवार की राकांपा से हो रहा है। इनमें ज्यादातर सीटें पश्चिम महाराष्ट्र के शुगर बेल्ट की हैं। इन्हीं में से एक सीट बारामती संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाली बारामती विधानसभा सीट भी है, जहां स्वयं अजीत पवार का मुकाबला उनके ही भतीजे युगेंद्र पवार से हो रहा है। इनमें अधिसंख्य सीटें ऐसी हैं, जिनपर अजीत पवार के साथ उनकी राकांपा में गए विधायकों एवं मंत्रियों का मुकाबला शरद पवार की ओर से दिए नए उम्मीदवारों से हो रहा है।
शरद पवार के उम्मीदवारों में ऐसे नेताओं की संख्या भी कम नहीं है, जो चुनाव से ठीक पहले भाजपा या राकांपा (अजीत) को छोड़कर शरद पवार के साथ आए हैं। ये उम्मीदवार भी अपनी सीटों पर अपने दम पर चुनकर आने की क्षमता रखते हैं। इन उम्मीदवारों को शरद पवार के रणनीतिक कौशल का भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

लॉरेंस बिश्नोई के नाम से सलमान खान को फिर मिली धमकी, हमारे मंदिर में माफी मांगे या 5 करोड़ दे…

0
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और एक्टर सलमान खान लगातार चर्चाओं में हैं। कुछ समय पहले एक युवक ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान को धमकी दी थी। साथ ही उसने पांच करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी थी। इस युवक को पुलिस ने जमशेदपुर से गिरफ्तार किया था।
वहीं, अब एक बार फिर से अभिनेता सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिली है। मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक धमकी भरा मैसेज मिला है, जिसमें लिखा है, यह लॉरेंस बिश्नोई का भाई है।
अगर सलमान खान को जिंदा रहना है तो उसे हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगनी चाहिए या 5 करोड़ रुपए देने चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो हम उसे मार देंगे। हमारा गिरोह अभी भी सक्रिय है। मुंबई पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और व्यक्ति की तलाश जारी है।

Oscar 2025 में क्वालिफाई हुई फिल्म Sunflowers Were the First Ones to Know

0

Oscar-2025 में भारतीय फिल्मों का भी दबदबा होने जा रहा है। ऑस्कर में शामिल होने वाली नॉमिनेटेड फिल्मों की लिस्ट सामने आ गई है और इस लिस्ट में एक और फिल्म शुमार हो गई है, जो कान्स 2024 (Cannes 2024) में भी अवार्ड जीत चुकी है। यह फिल्म सनफ्लॉवर्स वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो (Sunflowers Were the First Ones to Know) है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FTII (@ftiiofficial)

कन्नड़ फिल्म सनफ्लॉवर्स वर द फर्स्ट वन्स टू नो रो ऑस्कर-2025 (Oscars 2025) में क्वालिफाई किया गया है। यह शॉर्ट कन्नड़ फिल्म लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में क्वालिफाई हुई है। इस फिल्म का निर्माण फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Film and Television Institute of India) ने किया है।

FTII ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने लिखा, “FTII की छात्र फिल्म ‘सनफ्लावर वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो’ आधिकारिक तौर पर लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में 2025 के ऑस्कर के लिए क्वालिफाई है। फिल्म की मार्मिक और गहन कथा एक बुजुर्ग महिला पर केंद्रित है जो गांव के मुर्गे को चुरा लेती है।

छात्र फिल्म ‘सनफ्लावर वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो’ ने इसी साल कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2024) में ला सिनेफ अवॉर्ड जीता था। यह योग्यता बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय शॉर्ट फिल्म महोत्सव में जीत के बाद मिली है। इस शॉर्ट फिल्म को चिदानंद एस नायक ने निर्देशित किया है।  सूरज ठाकुर कैमरामैन थे और मनोज वी ने एडिटिंग की है जबकि म्यूजिक का जिम्मा अभिषेक कदम के पास था।

खेलते-खेलते कार में फंसे चार बच्चे, घंटों रहे बंद, दम घुटने से मौत

0

गुजरात के अमरेली में कार में बंद होने के बाद दम घुटने से चार बच्चों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ, जब बच्चे खेलते समय कार में फंस गए। समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से इसकी जानकारी दी।

घटना शनिवार को जिले के रंधिया गांव में हुई। पुलिस उपाधीक्षक चिराग देसाई ने मीडिया को बताया कि पीड़ित मध्य प्रदेश के धार के रहने वाले खेतिहर मजदूर दंपति के बच्चे थे। उन्होंने कहा, ‘माता-पिता सुबह करीब 7.30 बजे अपने सात बच्चों को छोड़कर भारत मंदानी के खेत पर काम करने के लिए चले गए। चार बच्चे अपने घर के पास खड़ी खेत मालिक की कार में घुस गए।

अधिकारी ने बताया कि चारों पीड़ित 2 से 7 साल की उम्र के थे और कार के अंदर से बंद हो गए। दम घुटने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जब उनके माता-पिता और कार मालिक शनिवार शाम को लौटे तो उन्होंने शव देखे। अधिकारी ने बताया कि अमरेली (तालुका) पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

 

 

तीन राज्यों में उपचुनाव की तारीख बदली, अब इस दिन होगा मतदान

0
तीन राज्यों के उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है। विभिन्न त्योहारों के कारण केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की तारीख को पुनर्निर्धारित किया गया है।
कांग्रेस, भाजपा, बसपा, रालोद और अन्य राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों के अनुरोध पर और कम मतदान की किसी भी संभावना को खारिज करने के लिए चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया है। तीन राज्यों केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 13 नवंबर की जगह अब 20 नवंबर को होगा।
देशभर के तमाम राज्यों में होने वाले उपचुनाव के नतीजे 23 अक्टूबर को आएंगे। दरअसल, झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावी नतीजे भी इसी दिन आने हैं। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरण में वोटिंग होनी है। वहीं, महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। 

अल्मोड़ा में बस हादसा अपडेट, अब तक 38 लोगों की मौत

0

अल्मोड़ा मार्चुला के पास बस खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 38 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, कई लोग घायल हैं। चार घायलों को एयरलिफ्ट किया गया है। तीन घायलों को AIIMS ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर है।

बस में 55 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा। एसएसपी अल्मोड़ा मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ की टीम  भी पहुंची हैं। हादसे में 38 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

जानकारी के अनुसार 40 सीटर बस में 55 से ज्यादा यात्री थे। आपदा प्रबंधन अधिकारी अल्मोड़ा विनीत पाल ने बताया कि 38 यात्रियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। टीम रेस्क्यू में जुटी है।

मृतकों के परिजनों को 4-4 और घायलों को 1-1 लाख के मुआवजे का ऐलान, दो ARTO सस्पेंड

0

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए।

सीएम ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए।