Home Blog Page 347

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू

0

13 नवंबर से पंच पूजायें होंगी शुरू।

• 17 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।

जोशीमठ: श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 17 नवंबर को रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो जायेंगे । कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतर्गत बुधवार 13 नवंबर से पंच पूजाएं शुरू होंगी।कपाट बंद की प्रक्रिया के अवसर पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय मौजूद रहेंगे। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री पंचपूजाओं के अंतर्गत पहले दिन भगवान गणेश की पूजा होगी।शाम को इसी दिन भगवान गणेश के कपाट बंद होंगे।

दूसरे दिन बृहस्पतिवार 14 नवंबर को आदि केदारेश्वर मंदिर तथा शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद होंगे। तीसरे दिन शुक्रवार 15 नवंबर को खडग – पुस्तक पूजन तथा वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो जायेगा। चौथे दिन शनिवार 16 नवंबर मां लक्ष्मी जी को कढाई भोग चढाया जायेगा रविवार 17 नवंबर को रात 9 बजकर 07 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो जायेंगे।

सोमवार 18 नवंबर को श्री कुबेर जी एवं उद्धव जी सहित रावल जी सहित आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी शीतकालीन प्रवास पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ को प्रस्थान करेगी।श्री उद्धव जी एवं श्री कुबेर जी शीतकाल में पांडुकेश्वर प्रवास करेंगे आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी सोमवार 18 नवंबर को पांडुकेश्वर प्रवास के बाद मंगलवार 19 नवंबर समारोह पूर्वक गद्दीस्थल श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचेगी इसी के साथ शीतकालीन प्रवास श्री पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में शीतकालीन पूजाएं आयोजित होंगी।

बताया कि पंच पूजाओं को रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट संपन्न करेंगे। इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्यगण, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, सहित सभी अधिकारी कर्मचारी, तीर्थ पुरोहित हक- हकूहकधारी तथा श्रद्धालुजन मौजूद रहेंगे।

उत्तराखंड चार धाम में से श्री केदारनाथ, यमुनोत्री गंगोत्री धाम के कपाट नवंबर पहले सप्ताह बंद हो चुके हैं। श्री तुंगनाथ के कपाट भी बंद हो चुके है श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 20 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे।

नागपुर के संविधान सम्मान सम्मेलन में बोले राहुल गांधी, जाति जनगणना जरूर होगी…

0

कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को नागपुर के संविधान सम्मान सम्मेलन से ऐलान किया कि देश में जाति जनगणना जरूर होगी. इस अवसर पर उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश में जाति जनगणना होगी और इससे ओबीसी, दलितों और आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय का पता चलेगा.

उन्होंने कहा कि हर राज्य में आपको ऐसे दो-तीन नाम मिल जाएंगे. हम जिन्हें याद करते हैं. गांधी जी अमर रहे, अंबेडकर अमर रहे, लेकिन हकीकत यह है कि जब गांधी और अंबेडकर की बात करते हैं तो वह किसी व्यक्ति की बात नहीं कर रहे होते है. अगर हम अंबेडकर की बात करें तो वे एक रूप थे, एक शरीर थे, लेकिन उनकी आवाज अकेली नहीं थी.

राहुल गांधी ने कहा किजब वह बोलते थे तो उनके मुंह से लाखों लोगों की आवाजें निकलती थीं. अगर अंबेडकर की आवाज ही सुनी होती तो हमें उनकी याद नहीं आती. जब वे बोलते थे तो दूसरों का दुख-दर्द उनके मुंह से निकता था. मैंने उनकी किताबें पढ़ी हैं. गांधी ने कहा, “जब आप अंबेडकर को पढ़ते हैं, तो आप देखते हैं कि यह व्यक्ति अपने मन की बात नहीं कह रहा है, वह दूसरों का दर्द बयां कर रहा है.

उन्होंने कहा कि डॉ बाबासाहेब अंबेडकर ने जो संविधान तैयार किया है, वह केवल एक किताब नहीं है, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है. भाजपा और आरएसएस के लोग संविधान पर हमला करते हैं, तो वे देश की आवाज पर हमला कर रहे होते हैं.

उन्होंने कहा कि हमारे भारत में जो संविधान है तो सिर्फ कांग्रेस पार्टी का नहीं है. अंबेडकर से कहा गया था कि वे संविधान बनाएं. तब देश उन्हें बता रहा था. हमारा मानना ​​है कि इस संविधान में इस देश में करोड़ों दलित हैं. उन्हें दर्द होता है, उन्हें हर दिन इसे सहना पड़ता है. वो दर्द इस संविधान में गूंजना चाहिए.

श्री बदरीनाथ धाम 17 नवंबर को कपाट बंद होंगे।

0

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद की प्रक्रिया

• 13 नवंबर से पंच पूजायें होंगी शुरू।

• 17 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।

श्री बदरीनाथ धामः 6 नवंबर। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 17 नवंबर को रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो जायेंगे । कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतर्गत बुधवार 13 नवंबर से पंच पूजाएं शुरू होंगी।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि पंचपूजाओं के अंतर्गत पहले दिन भगवान गणेश की पूजा होगी।शाम को इसी दिन भगवान गणेश के कपाट बंद होंगे।
दूसरे दिन बृहस्पतिवार 14 नवंबर को आदि केदारेश्वर मंदिर तथा शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद होंगे। तीसरे दिन शुक्रवार 15 नवंबर को खडग – पुस्तक पूजन तथा वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो जायेगा।
चौथे दिन शनिवार 16 नवंबर मां लक्ष्मी जी को कढाई भोग चढाया जायेगा रविवार 17 नवंबर को रात 9 बजकर 07 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो जायेंगे।

सोमवार 18 नवंबर को श्री कुबेर जी एवं उद्धव जी सहित रावल जी सहित आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी शीतकालीन प्रवास पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ को प्रस्थान करेगी।श्री उद्धव जी एवं श्री कुबेर जी शीतकाल में पांडुकेश्वर प्रवास करेंगे आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी सोमवार 18 नवंबर को पांडुकेश्वर प्रवास के बाद मंगलवार 19 नवंबर समारोह पूर्वक गद्दीस्थल श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचेगी इसी के साथ शीतकालीन प्रवास श्री पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में
शीतकालीन पूजाएं आयोजित होंगी।

कपाट बंद की प्रक्रिया के अवसर पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय शामिल होंगे।पंच पूजाओं को रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट संपन्न करेंगे।
इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्यगण, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, सहित अधिकारी कर्मचारी, तीर्थ पुरोहित हक- हकूहकधारी तथा श्रद्धालुजन मौजूद रहेंग

पीपीपी मोड से हटेगा रामनगर अस्पताल, लंबे समय से हो रहा विरोध, मंत्री ने दिए निर्देश

0

देहरादून : उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत पीपीपी मोड (लोक निजी सहभागित़) में संचालित रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर सहित आधा दर्जन चिकित्सा इकाईयों का अनुबंध समाप्त कर सरकार शीघ्र ही अपने नियंत्रण में लेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाई के निर्देश दे दिये गये हैं।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने विश्व बैंक द्वारा पोषित उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत पीपीपी मोड़ में संचालित सभी नौ चिकित्सा इकाईयों को वापस लेने का निर्णय लिया है।

जिसके क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में संचालित जिला चिकित्सालय बौराड़ी सहित दो अन्य चिकित्सा इकाईयों बिलकेश्वर व देवप्रयाग को हाल ही में वापस ले लिया गया है। जबकि जिला चिकित्सालय पौड़ी तथा संयुक्त चिकित्सालय पाबौं, घिण्डियाल के साथ ही रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिकियासैंण व बीरोंखाल को भी पीपीपी मोड़ से हटाकर सरकार अपने नियंत्रण में लेने जा रही है। उन्होंने बताया इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिये गये हैं।

डॉ. रावत ने कहा कि पीपीपी मोड़ में संचालित अस्पतालों को लेकर स्थानीय जनता द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही थी जिसके आधार पर राज्य सरकार ने पीपीपी मोड़ में संचालित समस्त चिकित्सा इकाईयों को वापस लेकर स्वयं संचालित करने का निर्णय लिया है ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने मीडिया में जारी बयान में बताया कि पीपीपी मोड़ में संचालित सभी चिकित्सालयों को वापस लेने से पूर्व परियोजना के तहत उपलब्ध सभी चिकित्सकीय उपकरणों एवं ढ़ांचागत व्यवस्था को परखते हुये हस्तांतरण की कार्रवाही सम्पन्न करनी होती है जिसके तहत परियोजना के दौरान उपलब्ध सभी उपकरण एवं अन्य आवश्यक सामग्री चिकित्सा इकाई के पास ही रखी जायेगी। जिसकी सूची तैयार करने के निर्देश संबंधित जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारियों एवं प्रभारी अधिकारियों को दे दिये गये हैं।

हस्तांतरण की कार्रवाई पूर्ण होते ही राज्य सरकार इन चिकित्सा इकाईयों को माह दिसम्बर तक अपने नियंत्रण में लेकर चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती कर दी जायेगी। जिसके लिये विभागीय अधिकारियों को कार्रवाही के निर्देश दे दिये गये हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की बड़ी जीत, बोले- अमेरिका को फिर महान बनाएंगे

0

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत के करीब पहुंचने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान अपने परिवार का शुक्रिया अदा किया। साथ ही चुनाव में उनके लिए काम करने वालों की मेहनत का भी जिक्र किया। इस बीच उन्होंने अरबपति कारोबारी एलन मस्क का भी जिक्र किया।

ट्रंप ने कहा कि वह एलन मस्क से प्यार करते है और उनके समर्थन के लिए आभार जताते हैं। ट्रंप ने मस्क की संचार व्यवस्था स्टारलिंक का जिक्र किया और नॉर्थ कैरोलाइना में बाढ़ प्रभावितों की मदद से जुड़ा किस्सा सुनाया। ट्रंप ने कहा कि मस्क की वजह से ही नॉर्थ कैरोलाइना में रिपब्लिकन पार्टी को जीत मिली।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जबरदस्त बढ़त बनाने के बाद रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने समर्थकों को संबोधित किया। ट्रंप ने इस दौरान कहा कि उन्होंने ऐसा जोश और जश्न कभी नहीं देखा। ट्रंप ने कहा कि यह पल शानदार है।
उन्होने कहा, “मेरी जीत हर अमेरिकी की जीत है। हम अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे। सभी स्विंग स्टेट भी हमारे साथ रहे। अब मेरा हर पल अमेरिका के लिए रहेगा। हम मिलकर अमेरिका के भविष्य के लिए काम करेंगे। ये जीत ऐतिहासिक और अविश्वसनीय रही। अमेरिका ने मुझे अभूतपूर्व जनादेश दिया।

जम्मू-कश्मीर में फिर से बहाल हो 370, विधानसभा में प्रस्ताव पास, BJP ने जमकर काटा बवाल

0

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बुधवार को अनुच्छेद 370 के तहत तत्कालीन राज्य के विशेष दर्जे को बहाल करने की मांग करते हुए एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसे केंद्र ने अगस्त 2019 में रद्द कर दिया था. नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नेता और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी की ओर से चल रहे सत्र के तीसरे दिन पेश किए गए प्रस्ताव को विपक्षी बीजेपी सदस्यों के कड़े विरोध के बावजूद सत्तारूढ़ दल का समर्थन मिला.

प्रस्ताव में कहा गया है, ‘यह विधानसभा विशेष दर्जे और संवैधानिक गारंटी के महत्व की पुष्टि करती है, जिसने जम्मू-कश्मीर के लोगों की पहचान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा की और उनके एकतरफा निष्कासन पर चिंता व्यक्त करती है.
यह विधानसभा भारत सरकार से जम्मू-कश्मीर के लोगों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ विशेष दर्जे, संवैधानिक गारंटी की बहाली के लिए बातचीत शुरू करने और प्रावधानों को बहाल करने के लिए संवैधानिक तंत्र तैयार करने का आह्वान करती है. विधानसभा इस बात पर जोर देती है कि बहाली की कोई भी प्रक्रिया राष्ट्रीय एकता और जम्मू-कश्मीर के लोगों की वैध आकांक्षाओं दोनों की रक्षा करेगी.
नेशनल कॉन्फ्रेंस के इस प्रस्ताव को बीजेपी ने राष्ट्रविरोधी एजेंडा करार दिया है. विधानसभा में भगवा पार्टी ने जमकर हंगामा किया और उसके विधायकों ने 5 अगस्त जिंदाबाद के नारे लगाए. उन्होंने कहा कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है. बीजेपी नेता शाम लाल शर्मा ने कहा कि अनुच्छेद 370 फाइनल है, शेख अब्दुल्ला से लेकर उमर अब्दुल्ला तक, भावनात्मक ब्लैकमेल करना नेशनल कॉन्फ्रेंस की दिनचर्या है. स्पीकर को स्वतंत्र होना चाहिए और किसी भी पार्टी का पक्ष नहीं लेना चाहिए.

उत्तराखंड : नवनियुक्त शाखा पोस्ट मास्टर का हाल, हिन्दी में आवेदन पत्र तक नहीं लिख पाया

0

पौड़ी: पौड़ी डाक विभाग में शाखा पोस्ट मास्टर के पदों पर भर्ती हुई थी। उसमें गड़बड़ी के आरोप लगे थे। कुछ अभ्यर्थी ज्वाइन करने आए, लेकिन जैसे उनको पता चला कि उनकी चोरी पकड़ी गई, वो ज्वाइनिंग लेटर लिए बगैर ही फरार हो गए। कुछ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। अब एक और मामला सामने आने डाक विभाग फिर चर्चाओं में है।

डाक विभाग में चयनित डाक सेवकों के हिंदी नहीं लिख पाने का मामला फिर गर्मा गया है। पौड़ी में चयनित शाखा डाकपाल (पोस्ट मास्टर) के हिंदी में आवेदन पत्र नहीं लिख पाने का मामला सामने आया है। जबकि चयनित शाखा डाकपाल ने हरियाणा बोर्ड से उत्तीर्ण हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय में 95 नंबर पाए हैं।

ऐसे में अब पूरी चयन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। डाक अधीक्षक पौड़ी दीपक शर्मा ने प्रकरण के सामने आने पर रिपोर्ट डाक परिमंडल देहरादून को भेज दी है। कहा कि चयनित शाखा डाकपाल की तैनाती को लेकर उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देश के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रधान डाकघर पौड़ी में एक चयनित शाखा डाकपाल नियुक्ति के लिए पहुंचा।डाक अधीक्षक की ओर से चयनित शाखा डाकपाल को एक आवेदन पत्र हिंदी में लिखने के लिए कहा गया।

आधे घंटे बाद जब चयनित डाकपाल ने हिंदी में लिखा आवेदन पत्र देखा, तो सभी अधिकारी-कर्मचारी सिर पकड़कर एक-दूसरे का मुंह ताकते रह गए। आवेदन पत्र में चयनित डाकपाल ने अधीक्षक को अदीशय, महोदय को मेव्य, डाकघर को ढाकघर और पौड़ी को पैटी लिखा था। इसके आगे पत्र में जो कुछ भी लिखा था, उसमें कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था। इसके बाद डाक कर्मियों ने उसे अंकों को हिंदी में लिखने के लिए कहा।

चयनित डाकपाल ने 1500 को पद्रासै, 2750 को सताइसे, 3531 को तीन हजार पानसे कतीस और 250 को ढाइरौ लिखा। डाक अधीक्षक पौड़ी दीपक शर्मा ने बताया कि हरियाणा के खरकरामजी जींद के रहने वाले व्यक्ति का चयन जिले के सिलोगी उप डाकघर में गढ़कोट शाखा डाकघर में शाखा डाकपाल के पद पर हुआ है।

चयनित शाखा डाकपाल ने हरियाणा बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2021 में उत्तीर्ण की है। सुमित को हिंदी, अंग्रेजी विषय में 95-95, गणित व सामाजिक विज्ञान में 90-90 और विज्ञान और फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशन में 100-100 अंक मिले हैं।

मुख्य डाकघर पौड़ी में मंगलवार को एक चयनित सहायक शाखा डाकपाल ज्वाइनिंग के लिए आया था। छत्तीसगढ़ के चयनित सहायक शाखा डाकपाल से विभाग ने जैसे ही पूछताछ शुरू की। वैसे उसने कहा कि वह कुछ देर में आ रहा है। लेकिनए उसके बाद वह लौटकर नहीं आया।

डाकघर पौड़ी में बीते अक्तूबर माह में चयनित चार ग्रामीण डाक सेवक ज्वाइनिंग देने पहुंचे थे। जिनमें उत्तर प्रदेश के दो चयनित ग्रामीण डाक सेवकों के शैक्षणिक दस्तावेज फर्जी पाए गए थे। जबकि मध्य प्रदेश के चयनित दो ग्रामीण डाक सेवक जांच की बात सुनते ही भाग गए थे।

IPL ऑक्शन की तारीख का ऐलान, 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्टर कराया नाम

0

IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग ने प्लेयर्स ऑक्शन की तारीख का ऐलान कर दिया है. खिलाड़ियों की यह नीलामी इस साल सऊदी अरब के शहर जेदृा में होगी. 24 और 25 नवंबर को होने वाली नीलामी के लिए 1574 खिलाड़ियों ने अपने नाम रजिस्टर कराए हैं. इनमें 1165 भारतीय और 409 विदेशी क्रिकेटर हैं. लिस्ट में भारत के बाद सबसे अधिक क्रिकेटर दक्षिण अफ्रीका के हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने पिछले साल की तरह इस बार भी विदेश में नीलामी कराने का निर्णय लिया है. इस नीलामी के लिए 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने अपने नाम रजिस्टर कराए हैं. इनमें से करीब 200 खिलाड़ियों पर बोली लग सकती है. इसी कारण इसे IPL मेगा ऑक्शन भी कहा जा रहा है. इस नीलामी में आईपीएल 2024 में कप्तानी करने वाले ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर के नामों पर भी बोली लगेगी. इन तीनों ही क्रिकेटरों को IPL-2025 के लिए रीटेन नहीं किया गया है. अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज जैसे नाम भी नीलामी की लिस्ट में शामिल दिखेंगे.

ऑक्शन के लिए भारत के बाद सबसे अधिक 91 खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के सामने आए हैं. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के 76, इंग्लैंड के 52 और न्यूीजीलैंड के 76 खिलाड़ियों ने अपने नाम रजिस्टर कराए हैं. वेस्टइंडीज के 33 और अफगानिस्तान व श्रीलंका के 29-29 खिलाड़ियों ने भी अपने नाम रजिस्टर कराए हैं.

आईपीएल 2025 के लिए सभी 10 टीमों 46 खिलाड़ी रीटेन किए है. दो टीमों कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने सबसे अधिक 6-6 खिलाड़ियों को रीटेन किया है. पंजाब किंग्स ने सबसे कम 2 खिलाड़ियों को रीटेन किया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच टक्कर

0

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हो रहा है। पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच टक्कर है। जो बाइडन द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद कमला हैरिस को डेमोक्रेट ने उम्मीदवार बनाया है। कई सर्वे के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच जबरदस्त लड़ाई है।

अमेरिकी चुनाव में कैलिफोर्निया के नतीजे आने से पहले तक कमला हैरिस अपने प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप से काफी पीछे चल रही थीं. हालांकि, कैलिफोर्निया के नतीजे आने के साथ ही हैरिस और ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद बढ़ गई है. कैलिफोर्निया में 54 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हैं. जो सबसे ज्यादा हैं.

रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अब तक 24 राज्यों में जीत हासिल कर ली है. इसके साथ ही ट्रंप 6 राज्यों में आगे चल रहे हैं. वहीं, उनकी प्रतिद्वंदी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने अब तक 13 राज्यों में जीत हासिल की है. इसके साथ ही वो 5 राज्यों में आगे चल रही है.

सादगी से मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस, सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य स्थापना के कार्यक्रम सादगी से मनाये जायेंगे। मार्चुला में सोमवार को हुए बस हादसे के कारण मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है। सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि यह आंकलन कर लिया जाए कि पर्वतीय क्षेत्रों में कहां अतिरिक्त बसें चलाने की आवश्यकता है।

आवश्यकता के अनुसार नई गाड़िया खरीदकर उन क्षेत्रों में व्यवस्था की जाए। त्योहारों के दृष्टिगत भी जिन क्षेत्रों में अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने की आवश्यकता प्रतीत होती है, वह व्यवस्था की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री ने पहले ही निर्देश दिये थे कि सुरक्षा की दृष्टि से सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाये जाएं। उन्होंने निर्देश दिये कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों का जबाब तलब किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस दुर्घटना में अपने माता-पिता को खोने वाली बेटी शिवानी की देखभाल और शिक्षा कि जिम्मेदारी राज्य सरकार लेगी, ताकि वह जीवन में आगे बढ़कर स्वयं और अपने माता-पिता के सपने साकार कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल हुई वाहन दुर्घटना में सबंधित चौकी प्रभारियों की भी जिम्मेदारी तय की जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 08 नवम्बर को प्रस्तावित सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित केआर प्रदेशभर में सेवा और स्वच्छता के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। राज्य स्थापना दिवस के तहत आयोजित होने वाले बड़े समारोह, लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों के दौरान भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जायेगा।