Home Blog Page 333

समंदर में बढ़ी भारत की ताकत, परमाणु बैलस्टिक मिसाइल का INS अरिघाट से सफल परीक्षण

0
भारत की सैन्य ताकत में बड़ा इजाफा हुआ है। भारतीय सेना ने परमाणु हमला करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का आज सफल परीक्षण किया है। भारत ने परमाणु-सक्षम 3,500 किलोमीटर रेंज वाली बैलिस्टिक मिसाइल को INS अरिघाट पनडुब्बी से लॉन्च किया।
भारतीय नौसेना ने हाल ही में शामिल की गई परमाणु पनडुब्बी INS अरिघाट से 3,500 किलोमीटर की क्षमता वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। रक्षा सूत्रों के अनुसार, परीक्षण के परिणामों का विश्लेषण किया जा रहा है, जिसके बाद संबंधित अधिकारी शीर्ष सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व को जानकारी देंगे।

इसलिए है महत्वपूर्ण

  • यह परीक्षण देश की दूसरी-हमलावर क्षमता को प्रमाणित करने के लिए महत्वपूर्ण है।
  • दरअसल, इससे भारत को सेकेंड स्ट्राइक की क्षमता मिल जाती है। इसका मतलब है कि अगर जमीन पर स्थिति ठीक नहीं है, तो समंदर से ही सबमरीन की मदद से हमला किया जा सकता है।
  • बता दें कि भारत का नियम है कि वो कभी भी पहले परमाणु हमला नहीं करेगा, लेकिन अगर उस पर हमला होता है तो वो छोड़ेगा भी नहीं। इस मिसाइल की 4000 किलोमीटर की रेंज है जो नौसेना के लिए बहुत जरूर साबित होती है।

भारतीय नौसेना ने अगस्त में विशाखापत्तनम स्थित शिप बिल्डिंग सेंटर में पनडुब्बी को शामिल किया था। सूत्रों ने कहा कि मिसाइल के पूर्ण-सीमा परीक्षण से पहले, DRDO ने पानी के नीचे के प्लेटफार्मों से दागी जाने वाली मिसाइल के प्रक्षेपण के व्यापक परीक्षण किए थे। भारतीय नौसेना अब मिसाइल प्रणाली के और परीक्षण करने की योजना बना रही है। नौ सेना के पास बैलिस्टिक मिसाइल दागने की क्षमता वाली दो परमाणु पनडुब्बियां हैं, जिनमें INS अरिहंत और अरिघाट शामिल हैं।

दिल्ली के प्रशांत विहार में तेज धमाका, जांच में जुटी पुलिस

0

दिल्ली के प्रशांत विहार स्थित बंसी स्वीट्स में संदिग्ध धमाका हुआ है। यह धमाका आज सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर हुआ। इसकी जानकारी पुलिस को पीसीआर कॉल से मिली है। बताया जा रहा है कि मिठाई दुकान के सामने रेहड़ी वाले के करीब में यह धमाका हुआ है। जिस जगह पर धमाका हुआ है, उससे कुछ कदम पर ही एक स्कूल भी है। इसके अलावा यहीं पर क्राइम ब्रांच का कार्यालय भी है।

प्रशांत विहार में क्राइम ब्रांच के कार्यालय के पास धमाके के बाद पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर दी। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से सफेद पाउडर भी मिला है। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

इससे पहले इसी साल अक्टूबर महीने में ही दिल्ली में रोहिणी सेक्टर-14 के प्रशांत विहार स्थित सीआरपीएफ स्कूल की दीवार के पास तेज धमाका हुआ था। उस घटना की जांच दिल्ली पुलिस आतंकी समेत सभी पहलुओं पर कर रही है।

धमाका ऐसा था कि तीन-चार किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी और करीब 20 मिनट तक हवा में सफेद धुएं का गुबार फैला रहा। धमाके से आसपास की कई दुकानों, कार्यालयों व कारों के शीशे टूट गए।

धमाके की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल और साइबर विंग की टीमें पहुंची थीं।

प्रियंका गांधी ने ली सांसद पद की शपथ, हाथ में पकड़ी संविधान की किताब

0
संसद के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। सत्र की शुरुआत काफी हंगामेदार रही है। विपक्ष ने पिछले दो दिनों से अदाणी और मणिपुर मुद्दे पर जमकर बवाल काटा है।
इस बीच आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लोक सभा में संसद सदस्यता की शपथ ली। वायनाड से चुनाव जीतीं प्रियंका गांधी ने संविधान की किताब हाथ में लेकर शपथ ली। प्रियंका के शपथ लेने से पहले कांग्रेस सांसदों ने बैठक की। कुछ महीने पहली ही राहुल गांधी ने भी इसी तरह हाथ में संविधान की किताब पकड़कर शपथ ली थी।

छापेमारी के दौरान ईडी की टीम पर हमला, अधिकारी समेत 5 लोग घायल

0
दिल्ली के बिडवासन इलाके में ईडी की टीम पर हमला किया गया। पुष्पांजलि में एक फार्म हाउस पर साइबर क्राइम के मामले को लेकर ईडी की टीम रेड करने गई थी। इसी दौरान ईडी की टीम पर हमला किया गया।
बताया गया कि फार्म हाउस का नाम ए के फॉर्म है। वहीं, इस हमले में चार-पांच लोगों को चोट आई है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ईडी की टीम साइबर क्राइम के एक मामले में आरोपी आकाश शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची थी।हमले के दौरान एक अधिकारी को भी चोट लगी है।
जानकारी के अनुसार, जिस समय ईडी की टीम फार्म हाउस में पहुंची तो यहां पर पांच लोग थे। उन्होंने टीम पर हमला किया। इनमें से चार को पकड़ लिया गया है और एक भागने में कामयाब हो गया है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह कौन से थाने के अंतर्गत आता है।
पुलिस के अनुसार, हमले के दौरान कुर्सी भी उठाकर मारी गई है। पुलिस को मौके पर टूटी हुई कुर्सी मिली हैं। बता दें कि फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला करने वाले कौन थे।

फडणवीस या शिंदे, कौन होगा CM?

0

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही राज्य में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चर्चा जारी है। आज महायुति के शीर्ष नेताओं की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक होनी है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर एलान हो सकता है। हालांकि, यह संशय बना हुआ है कि भाजपा मुख्यमंत्री पद अपने पास रखेगी या बड़ा दिल दिखाते हुए शिवसेना के एकनाथ शिंदे को एक बार फिर CM बना देगी।

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना शिंदे गुट के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने बुधवार को सीएम पद को लेकर चल रही चर्चाओं को विराम दे दिया। उन्होंने कहा कि मेरे मन में सीएम बनने की लालसा नहीं है। पीएम मोदी और अमित शाह जो भी निर्णय लेंगे मुझे मंजूर होगा। सरकार बनाते समय मेरी तरफ से कोई अड़चन नहीं आएगी। मैं चट्टान की तरह साथ खड़ा हूं। भाजपा की बैठक में जो भी निर्णय लिया जाएगा, हमें मान्य होगा। भाजपा का सीएम मुझे मंजूर है।

भाजपा, शिवसेना और राकांपा के महायुति गठबंधन ने चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन किया और जीत हासिल की। हालांकि, इन सभी दलों में भाजपा का प्रदर्शन जबरदस्त रहा और वह अकेले ही बहुमत के करीब का आंकड़ा जुटाकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। इसके बाद से ही भाजपा के कई नेताओं की तरफ से मुख्यमंत्री पद पार्टी के पास रखने की मांग उठने लगी।

संसद में एक और गांधी, प्रियंका आज लेंगी शपथ

0
केरल के वायनाड से लोकसभा उपचुनाव जीतने वाली कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज अपने भाई राहुल गांधी के साथ सदन में संसद सदस्य के रूप में शपथ लेंगी।
यह लोकसभा सीट उनके भाई राहुल गांधी ने खाली की थी, जो वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों से जीते थे। अपने चुनावी पदार्पण में, प्रियंका गांधी ने चार लाख से अधिक मतदाताओं के भारी अंतर से सीट जीती, जो 2024 के आम चुनावों में उनके भाई की जीत के अंतर से अधिक है।
अब प्रियंका गांधी उन सांसदों की सूची में शामिल हो जाएंगी, जिनके परिवार का कम से कम एक सदस्य संसद के किसी भी सदन में है। सोनिया गांधी को राज्यसभा के लिए चुना गया, क्योंकि उन्होंने 2024 का आम चुनाव रायबरेली से नहीं लड़ने का फैसला किया था। उनके बच्चे राहुल और प्रियंका अब लोकसभा में बैठेंगे। यानी मां संसद के उच्च सदन में और बेटा और बेटी निचले सदन में बैठेंगे।

एकनाथ शिंदे ने कहा- ‘मुझे PM मोदी का हर फैसला मंजू, BJP से होगा अगला CM

0

महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री के नाम पर चल रहे सियासी घमासान के बीच बुधवार को महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैंने अपने आप को कभी सीएम नहीं समझा। मैंने हर क्षण जनता के लिए काम किया। पीएम मोदी और अमित शाह ने हमेशा मेरा साथ दिया। मोदी-शाह में जनता के सपनों को पूरा करने की ताकत है।

एकनाथ शिंदे ने कहा, महाराष्ट्र के अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा। मैंने पीएम मोदी को फोन करके कहा था कि हमारे बीच कोई अड़चन नहीं है। आप जो भी फैसला करेंगे वो हमें मंजूर होगा। हम सब एनडीए का हिस्सा हैं और रहेंगे। पीएम मोदी जो कुछ भी निर्णय लेंगे वो शिवसेना को मंजूर है। महायुति मजबूत है और हम सब मिलकर काम करने को तैयार हैं

कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं महाराष्ट्र के सभी मतदाताओं को महायुति का समर्थन करने और हमें भारी जीत दिलाने के लिए धन्यवाद देता हूं। यह अभूतपूर्व है। अमित शाह और पीएम मोदी ने एक आम शिवसैनिक को सीएम बनाने के बालासाहेब ठाकरे के सपने को पूरा किया है। वे हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं।

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि चुनाव में हमें जनता का प्यार और भरोसा मिला। इसके लिए मैं सबका दिल से धन्यवाद करता हूं। हमने लाड़ली बहन योजना पर बहुत अच्छे से काम किया। मैंने हमेशा एक कार्यकर्ता के तौर पर काम किया है। मैंने कभी खुद को मुख्यमंत्री नहीं माना। सीएम का मतलब आम आदमी होता है, मैंने यही सोचकर काम किया। हमें लोगों के लिए काम करना चाहिए। मैंने नागरिकों का दर्द देखा है, उन्होंने कैसे अपना घर चलाया।

ईपीएफओ ऑफिस में CBI का छापा, क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 को किया गिरफ्तार, ये हैं आरोप

0

CBI ने हिमाचल के कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) कार्यालय बद्दी सोलन में भ्रष्टाचार मामले में बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने रीजनल PF कमिश्नर, प्रवर्तन अधिकारी और एक कंसल्टेंट सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है। सीबीआई ने दो आरोपियों के खिलाफ बीते 24 नवंबर को को मामला दर्ज किया था।

आरोप है कि आरोपी प्रवर्तन अधिकारी ने शिकायतकर्ता की फर्म के PF मांग के मामले को जो ईपीएफओ कार्यालय बद्दी के पास लंबित है, उसे निपटाने के लिए रिश्वत मांगी थी। यदि पैसा नहीं दिया गया तो 45-50 लाख रुपए का भुगतान करना पड़ सकता है।

शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना CBI को दी। इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने जाल बिछाया और रिश्वत की रकम लेते वक्त रंगे हाथ दबोचा। सीबीआई ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है। इन्हें कुछ देर में विशेष अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।

16 से कम उम्र है, तो अब नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, इस देश में विधेयक पारित

0

आजकल बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी स्मार्टफोन के आदी हो चुके हैं। छोटे-छोटे बच्चे सोशल मीडिया में खाए रहते हैं। सोशल मीडिया सभी की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। इसको चाहते हुए भी नजरअंदाज नहीं कर पाते हैं। लोग अपने काम छोड़कर घंटों सोशल मीडिया पर समय गुजारने लगे हैं।

जीवन के हर क्षेत्र में इसके बढ़ते प्रभाव के कारण विशेषज्ञ शारीरिक और मानसिक सेहत को लेकर चिंता जाहिर करने लगे हैं। खासकर बच्चों और किशोरों की मानसिक हालत पर इसका खतरनाक असर पड़ रहा है। दुनिया का शयद ही कोई ऐसा देश होगा, जहां सोशल मीडिया एक समस्या ना बन गया हो।

ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया ने एक बड़ा फैसला लिया है। उसने एक ऐसा विधेयक पारित किया है, जिसके तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया पर प्रतिबंधित किया जा सकता है।

कई प्रमुख दलों ने निचले सदन में पेश हुए विधेयक का समर्थन किया है। अब इसके तहत टिकटॉक, फेसबुक, स्नैपचौट, रेडिट, एक्स और इंस्टाग्राम जैसे मंचों पर छोटे बच्चों के खातों पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही अगर ये मंच ऐसा करने में नाकाम रहे तो पांच करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (3.3 करोड़ डॉलर) तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

विधेयक के विपक्ष में 13, जबकि पक्ष में 102 वोट पड़े। अधिक वोट पक्ष में आने पर कानून को पारित कर दिया गया। अगर विधेयक इस सप्ताह कानून बन जाता है, तो प्लेटफार्मों को आयु प्रतिबंध करने के तरीके पर काम करने के लिए एक साल दिया जाएगा। इस दौरान जुर्माना नहीं लगया जाएगा।

विपक्षी सांसद डैन तेहान ने संसद को बताया कि सरकार सीनेट में संशोधनों को स्वीकार करने के लिए सहमत हो गई है जो गोपनीयता की सुरक्षा को मजबूत करेगा। प्लेटफार्मों को उपयोगकर्ताओं को पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस सहित सरकार द्वारा जारी पहचान दस्तावेज देने के लिए मजबूर करने की अनुमति नहीं होगी। प्लेटफॉर्म सरकारी प्रणाली के माध्यम से डिजिटल पहचान की मांग भी नहीं कर सकते।

उन्होंने आगे कहा, श्क्या यह सही होगा? नहीं। लेकिन क्या कोई कानून सही है? नहीं, यह नहीं। लेकिन अगर यह मदद करता है, भले ही यह सिर्फ छोटे तरीकों से मदद करता है, तो यह लोगों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाएगा।

सभी उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए गोपनीयता जोखिम पैदा करेगा और माता-पिता के तय करने के अधिकार को छीन लेगा कि उनके बच्चों के लिए सबसे अच्छा क्या है। आलोचकों का यह भी तर्क है कि प्रतिबंध बच्चों को अलग कर देगा। उन्हें सोशल मीडिया के सकारात्मक पहलुओं से वंचित करेगा, बच्चों को डार्क वेब पर ले जाएगा।

UP के संभल उपद्रव मामले पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन 12 बजे तक के लिए स्थगित

0
 लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष के भारी हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित किया गया। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष ने जमकर हंगामा किया।
इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। विपक्ष लोकसभा में संभल और अदाणी मामले में चर्चा की मांग कर रहा है। हंगामे पर स्पीकर ने कहा कि सदन चलने दें। हर मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।