Home Blog Page 331

देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले CM, दो डिप्टी मुख्यमंत्री सीएम के नाम भी फाइनल

0

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस पर आज विराम लग गया। BJP विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार और एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया गया है। देवेंद्र फडणवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि हमें फडणवीस के नेतृत्व में जीत मिली है। वे राज्य के विकास के लिए लगातार काम करते रहे हैं। इसके बाद चंद्रकांत पाटिल ने फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा।

 

 

 

संभल बॉर्डर छावनी में तब्दील, रोका गया राहुल गांधी का काफिला

0

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संभल दौरे से पहले ही दिल्ली-यूपी बॉर्डर छावनी में तब्दील कर दिया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने यूपी गेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। सड़क पर बैरिकेडिंग की वजह से लंबा जाम लग गया है। यूपी गेट पर दोनों तरफ जाम है।

दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे राहुल गांधी के काफिले को रोक दिया गया। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने राहुल गांधी से बातचीत की। फिलहाल राहुल गांधी अपने काफिले के साथ यूपी गेट पर ही हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का काफिला बॉर्डर पर रोक दिया गया है। बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात है। बैरिकेडिंग की गई है। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत गाड़ी से उतार कर पब्लिक के साथ आईं। वहीं अमेठी के सांसद किशोरी लाल ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है।

राहुल गांधी को संभल जाने से रोकने पर यूपी गेट पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है। वहीं राहुल गांधी के बॉर्डर पर पहुंचने से पहले एसपीजी से डीसीपी निमिष पाटील और एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बातचीत की।

 

 

इन राज्यों में लगे भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

0

तेलंगाना में बुधवार सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि इसे महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भी महसूस किया गया।

सुबह आए इन झटकों से लोग घबरा गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, सुबह तेलंगाना के मुलुगु जिले में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया।

हैदराबाद में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह 7:27 बजे आया। इसका केंद्र जमीन से 40 किलोमीटर गहराई में था।

 

अपनी बायॉपिक पर क्या बोले सोनू सूद, पढ़ें रिपोर्ट

0

अपनी बायॉपिक पर सोनू के अलग ही विचार हैं। ‘स्पॉटबॉय’ से बात करते सोनू ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता है कि उनकी बायॉपिक बनाई जानी चाहिए। सोनू ने कहा कि यह बहुत जल्दबाजी होगी कि उनकी जिंदगी पर फिल्म बना दी जाए। उन्होंने कहा कि अभी उन्हें जिंदगी में बहुत से लक्ष्य पाने हैं। हालांकि उन्होंने यह बात मानी है कि कुछ प्रड्यूसर्स ने उनसे बायॉपिक के लिए संपर्क किया है।

जब सोनू से यह पूछा गया कि अगर उनकी बायॉपिक बनती है तो उनका किरदार कौन निभाएगा, तो इसके जवाब में सोनू ने कहा कि वह खुद ही अपना किरदार निभाना पसंद करेंगे। सोनू ने कहा कि उन्हें लगता है कि उन्होंने यह अधिकार खुद कमाया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बायॉपिक केवल इसी शर्त पर बनेगी कि वह अपना किरदार खुद निभाएंगे।

बता दें कि कई भाषाओं कि फिल्मों में काम कर चुके सोनू सूद ने 1999 में एक तमिल फिल्म से डेब्यू किया था। हिंदी फिल्मों में उन्होंने साल 2002 में आई फिल्म ‘शहीद ए आजम’ में भगत सिंह का रोल निभाते हुए डेब्यू किया था। पिछली बार सोनू सूद हिंदी फिल्म ‘सिंबा’ में विलन के रोल में दिखे थे। अब सोनू आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में दिखाई देंगे जिसमें लीड रोल में अक्षय कुमार हैं और इस फिल्म से पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बॉलिवुड में डेब्यू करेंगी।

महाराष्ट्र में मुख्य मंत्री पद को लेकर सस्पेंस बरकरार

0

महाराष्ट्र राज्य में हाल ही में हुए चुनावों के परिणामों ने राजनीतिक परिदृश्य में एक नया मोड़ ला दिया है।  ऐतिहासिक बहुमत के बावजूद भाजपा अभी तक अपने मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं कर पाई है, इसके चलते महाराष्ट्र में अस्थिरता का माहौल है। चूंकि इस नैरेटिव को नियंत्रित करने के उद्देश्य से 5 दिसंबर की तारीख घोषित कर दी है लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर संस्पेंस बरकरार रखा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। भाजपा 132, शिवसेना शिंदे गुट 57 और एनसीपी अजित पवार गुट ने 41 सीटे जीतकर ऐतिहासिक परिणाम लाए हैं। वहीं शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट 20, कांग्रेस 16 और एनसीपी शरद पवार 10 सीटें पाने में सफल हुए हैं। समाजवादी पार्टी ने 2 और अन्य ने 10 सीटें जीती हैं।

भाजपा नेतृत्व ने अब तक यह संकेत नहीं दिया है कि मुख्यमंत्री कौन होगा, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। अजित पवार ने पहले ही मुख्यमंत्री पद को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मज़बूरन मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा है। इस बदलाव से भाजपा और उसके सहयोगियों के बीच संभावित सत्ता-साझेदारी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह परिस्थिति राज्य में नई राजनीतिक समीकरणों को जन्म दे सकती है।

भाजपा के इस कदम से यह देखना दिलचस्प होगा कि गठबंधन की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है और राज्य के भविष्य के नेतृत्व पर क्या निर्णय लिया जाता है। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा के भीतर गहन मंथन चल रहा है। चुनाव परिणामों के बाद, पार्टी की सबसे बड़ी चुनौती राज्य के सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को संतुलित करते हुए सही चेहरा चुनना है। मुख्यमंत्री के चयन को लेकर मुख्य रूप से जातीय समीकरणों पर चर्चा हो रही है। सवाल यह है कि मुख्यमंत्री ब्राह्मण समुदाय से होगा या मराठा समुदाय से। महाराष्ट्र की राजनीति में मराठा समुदाय का प्रभावी दबदबा रहा है, लेकिन भाजपा के पास ब्राह्मण नेतृत्व के भी कुछ मजबूत विकल्प मौजूद हैं।

मराठा समुदाय से नेता चुनने का लाभ है। मराठा समुदाय राज्य की राजनीति में परंपरागत रूप से ताकतवर रहा है। मराठा नेता को मुख्यमंत्री बनाने से ग्रामीण इलाकों और किसान वर्ग का समर्थन मजबूत हो सकता है। दूसरी ओर ब्राह्मण नेता का चयन राज्य के हित में माना जा रहा है क्योंकि गत 3 चुनाव में देवेंद्र फडणवीस ने 100 से अधिक सीटें जीतने का पराक्रम किया है। भाजपा का एक बड़ा ब्राह्मण वोट बैंक है। ब्राह्मण समुदाय से मुख्यमंत्री बनने से शहरी और मध्यवर्गीय मतदाताओं का समर्थन पक्का किया जा सकता है। पार्टी नेतृत्व, विशेष रूप से केंद्रीय नेतृत्व, इस निर्णय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सूत्रों के अनुसार, देवेंद्र फडणवीस, जो ब्राह्मण समुदाय से हैं, वे मुख्यमंत्री के उम्मीदवार हो सकते हैं। भाजपा के साथ अजीत पवार गुट पूरी तरह देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में है। क्योंकि 5 वर्ष मुख्यमंत्री के तौर फडणवीस ने सत्ता के साथ विपक्ष और जनता के बीच अच्छा संतुलन बनाया रखा था।

इस बीच, भाजपा को यह भी ध्यान रखना होगा कि शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजीत पवार गुट) जैसे सहयोगियों के साथ सत्ता संतुलन कैसे बनाए रखा जाए ? जातीय समीकरणों और गठबंधन सहयोगियों की संतुष्टि के आधार पर ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

• अनिल गलगली (वरिष्ठ पत्रकार, आरटीआई एक्टिविस्ट)Screenshot 2024 12 03 12 52 48 28 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

महापंचायत में जुटे हिंदूवादी नेता, टी राजा ने सीएम धामी को दी ये नसीहत

0

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में कड़ी सुरक्षा के बीच महापंचायत का आयोजन किया गया। हैदराबाद के बीजेपी के फायरब्रांड हिंदूवादी नेता टी. राजा ने कहा कि देवभूमि को लैंड जिहाद से मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से उत्तरकाशी के हिन्दू संगठन संघर्ष कर रहे हैं, देश का हिन्दू आप लोगों से लैंड जिहादियों को सबक सिखाना सीख रहे हैं ।

 

रामलीला मैदान में हिन्दू महापंचायत को संबोधित करने पहुंचे हैदराबाद से बीजेपी के फायरब्रांड हिंदूवादी नेता टी. राजा ने कहा कि मैं तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कहने आया हूं की आप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चाय पर चर्चा कर उत्तराखंड में भी कुछ बुलडोजर खदेड़ा जाय।

 

उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को संदेश दिया कि मुख्यमंत्री जी एक करोड़ हिन्दूओं की भावनाओं को समझे करोड़ों हिन्दू आप के साथ खड़े हैं । उन्होंने कहा कि जब बड़े संघर्ष के बाद 2000 में उत्तराखंड राज्य उत्तर प्रदेश से पृथक हुआ था, तब यहां समुदाय विशेष की जनसंख्या एक प्रतिशत थी और 24 वर्षों में 25 प्रतिशत हो गई।

 

उन्होंने कहा कि इतिहास में यदि कोई सबसे बड़ा तीर्थ धाम है, तो वह देवभूमि उत्तराखंड है। यहां चारधाम हैं। लेकिन, कुछ वोट के भिखारी ने रोहिंग्या मुसलमान और बांग्लादेशी मुसलमानों को बसा कर उत्तराखंड जैसे पवित्र तीर्थ धाम को लैंड जिहाद, लव जिहाद से अपवित्र करने का काम किया है। उन्होंने कहा अब सवाल उत्तरकाशी का नहीं, बल्कि संपूर्ण उत्तराखंड को लब जिहाद और लैंड जिहाद से बचाना है। टी. राजा ने देव भूमि उत्तराखंड में बढ़ते ‘लव जिहाद’ ओर लैंड जेहाद के मुद्दे पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, वर्तमान में लव जिहाद बढ़ रहा।

 

रामलीला मैदान में आयोजित इस महापंचायत के जरिये हिंदू संगठन कथित लव जिहाद, लैंड जिहाद, अवैध अतिक्रमण और बाहरी राज्यों से आए लोगों के खिलाफ जांच की मांग की जा रही है। महापंचायत के दौरान गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने लैंड जिहाद और लव जिहाद के पर कड़े कदम उठाए हैं और आगे भी जारी रहेगा।

 

उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी को धार्मिक नगरी बनाया जायेगा। यह मीट- मांस, शराब की दुकानें शहर से हटाईं जायेंगे। इस दौरान लखपत सिंह भंडारी, प्रदेश संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद अजय, बजरंग दल प्रदेश संयोजक अनुज वालिया आदि ने संबोधित किया।

 

महापंचायत में स्वामी दर्शन लाल भारतीय, सिद्धेश्वर महाराज, राघवानन्द महाराज, केशव गिरी महाराज, राजेश उत्तराखंडी, मुरारी लाल भट्ट, हरिश डंगवाल, सोनू सिंह नेगी, सूरज डबराल, जितेन्द्र चौहान, लखपत सिंह भंडारी,अजय बडोला, रमेश चौहान, सोबन राणा, समीर गुप्ता, सत्ये सिंह राणा, विजय बहादुर रावत, गोपाल गुसाईं , पूर्व पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, सबिता भट्ट, सावित्री सकलानी, गीता गैरोला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे है। वहीं एक माह बाद पुनः उत्तरकाशी में महापंचायत आयोजित करने के भी सुझाव दिए गये है।

 

महापंचायत में हिंदू संगठनों ने कई प्रमुख मांगें उठाई हैं, जिनमें कई मांगे शामिल हैं। इसके तहत अवैध निर्माण और अतिक्रमण की जांच। बाहरी राज्यों से आए लोगों और संदिग्ध मानसिकता के व्यक्तियों की पहचान करना। गांव-गांव में घूमने वाले फेरीवालों और कबाड़ियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के साथ लव जिहाद और लैंड जिहाद के मामलों की रोकथाम शामिल है।

 

भाजपा विधायक टी. राजा ने कहा कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने उत्तरकाशी के हिंदू संगठनों को मैसेज भेजा है कि आप लोग लव जिहाद के खिलाफ जो लड़ाई लड़ रहे हैं, उसमें आप अकेले नहीं बल्कि देश का हर एक हिंदू आपके साथ है। धीरेंद्र शास्त्री ने संदेश भिजवाया है कि जब तक उत्तराखंड से लव जिहाद और लैंड जिहाद को नहीं खदेड़ा जाता, तब तक हम आप सबके साथ हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि में अब लव और लैंड जिहादियों के लिए जगह नहीं है, इनको यहां से खदेड़ना है।

 

सामाजिक कार्यकर्ता महेश पंवार ने कहा कि बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में हिन्दू महापंचायत में कथित भवन में जो नवाज अता की जा रही है, वह अवैध है। उन्होंने कहा कि मस्जिद की कोई अनुमति नहीं, बल्कि अवैध रूप से इसे मस्जिद करार दिया जा रहा है।

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर महापंचायत आज

0

उत्तरकाशी: मस्जिद विवाद मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में पिछले दिनों उत्तरकाशी में बवाल भी हो चुका है। मामला हाईकोर्ट में भी लंबित है। इसी विवाद पर रामलीला मैदान में मस्जिद के खिलाफ देवभूमि विचार मंच की ओर से आज महापंचायत बुलाई गई है। इसमें शामिल होने के लिए हिंदूवादी नेता  हैदराबाद के विधायक टी राजा भी पहुंच रहे हैं।

 

24 अक्तूबर को मस्जिद के खिलाफ संयुक्त सनातन धर्म रक्षक संघ ने जनाक्रोश रैली निकाली थी, जिसमें पथराव और लाठीचार्ज की घटना में 9 पुलिसकर्मी सहित 27 लोग घायल हुए थे। वहीं, अब विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर देवभूमि विचार मंच रामलीला मैदान में महापंचायत का आयोजन करने जा रहा है। इस आयोजन को गत शुक्रवार देर शाम प्रशासन ने सशर्त अनुमति दी है, जिसके बाद शनिवार से मंच से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता रामलीला मैदान में आयोजन के लिए मंच तैयार करवाने आदि व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

 

महापंचायत को देखते  हुए पुलिस ने शहर को 7 जोन व 15 सेक्टर में बांटा है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी बुलाया गया है। महापंचायत के लिए पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल में टिहरी में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी भी उत्तरकाशी पहुंच गए हैं।

 

उनके अलावा अतिरिक्त पुलिस बल में 4 सीओ, 9 इंस्पेक्टर, 5 सब-इंस्पेक्टर, 9 सहायक सब इंस्पेक्टर और दो कंपनी पीएसी को बुलाया गया है। इसके अलावा जनपद के मनेरी, हर्षिल, धरासू, बड़कोट, पुरोला और मोरी आदि थानों में तैनात अधिकारियों भी मुख्यालय में बुलाया गया है। सबसे ज्यादा अतिरिक्त पुलिस बल हरिद्वार से पहुंचा है।

हल्द्वानी नगर में भारत मंडपम की तर्ज पर हो बहुउद्देशीय भवन का निर्माण : सीएम धामी

0

हल्द्वानी: एक दिवसीय हल्द्वानी भ्रमण पर पंहुचे मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने एफटीआई सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर लोक निर्माण विभाग,ऊर्जा एवं पेयजल विभाग की समीक्षा की। उन्होंने हल्द्वानी शहर के सड़क मार्गों के चौड़ीकरण के उपरांत किए जाने वाले सड़क सुधारीकरण, पेयजल व्यवस्था व विद्युत व्यवस्था के कार्यों व परियोजनाओं की जानकारी अधिकारियों से ली।

 

इस दौरान उन्होंने पेयजल विभाग व विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि तय समय पर निर्माण कार्य पूर्ण हों,जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न मिले इसका ध्यान अधिकारी रखें।

 

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी वंदना ने हल्द्वानी नगर अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी दी। नगर अंतर्गत एडीबी परियोजनान्तर्गत सीवरेज एवं पेयजल लाइन का निर्माण गतिमान है,विभिन्न कार्य पूर्ण हो गए हैं।अनेक कार्यों को पूर्ण करने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। अवगत कराया कि 31 सड़कें जो इन कार्यों से क्षतिग्रस्त हो गई थी उनमें सुधारीकरण व डामरीकरण का कार्य होना है।

 

इस हेतु विकास प्राधिकरण से 12.5 करोड़ की धनराशि से कार्य कराए गए अवशेष कार्यों हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके अतिरिक्त लालकुंआ क्षेत्र में जलजीवन मिशन के कार्यों से खुदी हुई सड़कों में डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि हल्द्वानी में नमो भवन निर्माण के लिए शासन में टीएसी हेतु प्रस्ताव भेजा गया है।

 

नगर अंतर्गत नरीमन चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण हो गया है उससे आगे रानीबाग, गुलाब घाटी में सड़क चौड़ीकरण व पहाड़ी ट्रीटमेंट का कार्य होना है जिस हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि आपदा के दौरान देवखड़ी नाले से होने वाली क्षति को कम करने व उसके ट्रीटमेंट हेतु भी शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

 

उक्त प्रस्तावों के संबंध में मुख्यमंत्री ने मौके पर से ही सचिव वित्त उत्तराखंड शासन को दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र ही धनराशि आवंटित करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को अधिक विद्युत बिल देने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने विद्युत विभाग को तत्काल इन क्षेत्रों में कैम्प लगाकर जनता की समस्याओं का समाधान व निस्तारण करने के निर्देश दिए।

 

इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा जंगली जानवरों विशेष रूप गुलदार के हमले से बचाव हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की भी बात रखी,इस संबंध में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को ऐसे गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने हेतु तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

MDDA HIG RWA के समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक विनोद चमोली और MDDA VC बंशीधर तिवारी

0

देहरादून: देहरादून में आईएसबीटी के समीप स्थित एमडीडीए की HIG रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन गठन के बाद पहला समरोह आयोजित किया गया। समारोह में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि “आपने कॉलोनी में बुलाया है, तो समस्याओं का समाधान भी होगा। उन्होंने कहा कि मैंने कई बार MDDA HIG कॉलोनी के बारे में पूछा है। बनी है तो समस्याएं भी होंगी, हम आपकी समस्याओं को ठीक भी करेंगे।”

IMG 20241130 WA0002

कैबिनेट मंत्री नै कहा कि बहुत जल्द हम निकाय चुनाव कराएंगे। आपको अपना पार्षद भी मिलेगा। मैं जब विधानसभा अध्यक्ष था तब एक दिन आपके RWA के अध्यक्ष जब वे विधायक थे, उन्होंने विधान सभा में एक दिन में 400 पर्चियां लगाई थीं, मुझे आज भी याद है। आपके अध्यक्ष को काम करना आता है”। उन्होंने आगे बताया कि “देहरादून स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 100 वार्ड हैं, स्मार्ट सिटी का एक काम बचा हुआ है और बाकी सारे काम हमने पूरे कर दिए हैं। हम आपकी सेवाओं के लिए सुविधाओं के लिए काम कर रहे हैं और आवास मंत्री वित्त मंत्री होने के नाते कह सकता हूं कि हम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और हमारे मुख्य मंत्री धामी जी के नेतृत्व में दिन रात काम कर रहे हैं।”

IMG 20241130 WA0001

उन्होंने कहा कि “देहरादून मेट्रो के लिए हमने बहुत काम किया है। अभी इसकी फाइल पीएमओ में है। हम मेट्रो के लिए लगातार काम कर रहे हैं। अभी हमें भारत सरकार से अप्रूवल नहीं मिला है, हम कोशिश कर रहे हैं कि कैसे प्रदेश सरकार या पीपीपी मोड में इसे बनाएं मगर हम देहरादून मेट्रो लाएंगे। आप लोगों के सामने वीसी MDDA से मैं कह रहा हूं कि इस कॉलोनी के कार्य प्राथमिकता से किया जाएं।”

IMG 20241130 WA0006

विधायक विनोद चमोली ने कहा कि “मुझे देहरादून में अपनी सेवाएं देते हुए 39 साल हो गए हैं। देहरादून नगरपालिका 1977 में केवल 26 किलोमीटर क्षेत्र में था। आज नगर निगम देहरादून 100 किलोमीटर क्षेत्र का हो गया है। यहां HIG MDDA कॉलोनी बनी है, अब लोग रहने आएं हैं तो समस्याएं भी अब आएंगी। समस्याएं आएंगी तो हम भी आयेंगे।

IMG 20241130 WA0009

विधायक ने कहा कि “सरकार का काम है कि जनता की सेवा करे। जनता की समस्याओं का समाधान करें। ISBT पर सारे देश का नागरिक आता है। यहीं पर अतिक्रमण है। भीख मांगने वाले घूम रहे हैं, जिन बसों को आईएसबीटी के अंदर खड़ा होना चाहिए वे बाहर रोड पर खड़े हैं, फ्लाईओवर के नीचे लोग अतिक्रमण कब्जा कर रहे है। यह आईएसबीटी क्षेत्र का बुरा हाल कर रहा है। MDDA को चाहिए कि इसपर ध्यान दें और नियोजन ठीक से करे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार, MDDA अपना काम ठीक से नहीं करेगा तो मैं जनता के लिए हल्ला करूंगा, विधानसभा में भी आवाज उठाऊंगा।”

IMG 20241130 WA0010

MDDA के VC बंशीधर तिवारी ने कहा कि “RWA के लिए हम हर संभव कार्य करेंगे। MDDA का लक्ष्य लाभ कमाना नहीं है। हम सबसे कम रेट पर लोगों को  प्रधानमंत्री के आदेशानुसार और विभागीय मंत्री के दिशा-निर्देश अनुसार  MDDA कार्य कर रहा है। विभाग आगे भी अपना कार्य करता रहेगा। Mdda के बनाए फ्लैट्स तेजी से बिक रहे हैं, क्योंकि हम उत्तम कार्य सबसे सस्ते दम पर दे रहे हैं।” उन्होंने साथ ही बताया कि “विभाग HIG RWA के लिए कॉर्पस फंड भी जमा करेगा। जिससे आप लोग इस कॉलोनी को अच्छे से चला सकें।”

IMG 20241130 WA0008

फोटो में – RWA के अध्यक्ष पूर्व विधायक देशराज करनवाल , सचिव अनुपम भंडारी, सीनियर मेंबर सिद्दिकी, MDDA के इंजीनियर सुनील कुमार को पौधा भेंट करते हुए,  साथ MDDA के सेल्स हेड आलोक चौहान।

समारोह में बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम पेश किए और बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

 

 

बड़ी खबर : सरकार का बड़ा फैसला, जिला पंचायत अध्यक्षों को ही बनाया प्रशासक

0

देहरादून : चूंकि भारत का संविधान के अनुच्छेद 243 ङ के अनुसार पंचायत का कार्यकाल प्रथम बैठक की तिथि से अधिकतम पाँच वर्ष की अवधि तक के लिए निर्धारित है।

उत्तराखण्ड राज्य के समस्त जनपदों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) में माह-नवम्बर, 2019 में ग्राम पंचायत/क्षेत्र पंचायतों / जिला पंचायतों के सामान्य निर्वाचन सम्पन्न हुए थे। इस संबंध मे ग्राम पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के उपरान्त शासनादेश संख्या-1429/XII (1)/19-86(04)/2008 TC-1, दिनांक 25.11.2019 के द्वारा ग्राम पंचायतों की प्रथम बैठक 28.11.2019 एवं क्षेत्र पंचायतों व जिला पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के उपरान्त शासनादेश संख्या- 1430/XII(1)/19-86(04)/2008 TC-1, दिनांक 25.11.2019 के द्वारा क्षेत्र पंचायतों की प्रथम बैठक दिनांक 30.11.2019 एवं जिला पंचायतों की प्रथम बैठक दिनांक 02.12.2019 को आहूत की गयी।

2- चूंकि उत्तराखण्ड राज्य के समस्त जनपदों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) में जिला पंचायतों के सामान्य निर्वाचन उनके कार्यकाल के अवसान से पूर्व अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण कराया जाना साध्य नहीं है।

3- अतएव अब राज्यपाल, उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम, 2016 (यथा संशोधित उत्तराखण्ड पंचायतीराज (संशोधन) अधिनियम, 2020) की धारा 130 की उपधारा 6 के अधीन प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए उत्तराखण्ड राज्य की समस्त गठित जिला पंचायतों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) में कार्यकाल समाप्ति (दिनांक 01.12.2024) के पश्चात्, कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से छः मास से अनधिक अवधि के लिए अथवा नई जिला पंचायत के गठन होने तक अथवा अग्रिम आदेशों तक, जो भी पहले हो, प्रशासक के रूप में, सम्बन्धित जनपद के जिला पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष को नियुक्त करने हेतु सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट को प्राधिकृत करते हैं।

4- जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट द्वारा नियुक्त प्रशासक / निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सम्बन्धित जिला पंचायत के प्रशासक का कार्यभार, गठित जिला पंचायत के कार्यकाल की समाप्ति (दिनांक 01.12.2024) के पश्चात् तत्काल ग्रहण कर लिया जायेगा।

इस प्रकार नियुक्त किए गये प्रशासकों द्वारा सामान्य रूटीन कार्यों का ही निर्वहन किया जायेगा तथा नीतिगत निर्णय नहीं लिये जायेंगे। विशेष परिस्थिति में यदि नीतिगत निर्णय लिया जाना आवश्यक हो तो प्रकरण यथाप्रकिया सम्बन्धित जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तराखण्ड शासन को संदर्भित किया जाएगा तथा राज्य सरकार के निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।