Home Blog Page 294

नगर पालिका बड़कोट में फर्जी मतदान करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

0

उत्तरकाशी: नगर निकाय चुनाव का घमासान चरम पर है। जैसे-जैसे वोटिंग का दिन नजदीक आ रहा है, चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की धड़कनें भी बढ़ती जा रही है। उत्तरकाशी जिले में नगर पालिका बड़कोट का चुनाव सबसे ज्यादा चर्चाओं में है। अब तक यहां चुनाव भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के कारण चर्चा में था। अब एक और कारण से बड़कोट नगर पालिका का चुनाव चर्चा में आ गया है।

चुनाव आयोग भी एक्शन में नजर आ रहा है। नगर पालिका बड़कोट में अवैध वोटरों को लेकर आयोग ने सख्त कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। आयोग के रुख के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। दरअसल, आयोग से कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि बड़ी संख्या में ऐसे लोगों का नाम वोटर लिस्ट में डाला गया है, जिनका नगर पालिका बड़कोट से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। चुनाव आयोग ने लोगों की शिकायतों का संज्ञान लिया है। नगर पालिका बड़कोट में अवैध मतदाताओं के मामले में निर्वाचल आयोग के साथ ही जिलाधिकारी उत्तरकाशी ने भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन आयोग के रुख से जिला प्रशासन भी हरकत में है।

यह सवाल इसलिए उठा है कि नगर पालिका बड़कोट में कुल जनसंख्या से अधिक वोटरों के नाम दर्ज हैं। इस पर ना तो पहले चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया और ना किसी अन्य पर इस पर ध्यान दिया। लेकिन, अब जब वोटर लिस्ट में प्रत्याशी वोटरों को खोज रहे हैं, तो उनके पते अन्य गांवों में मतदाता दर्ज हैं। इससे यह बात सामने आयी कि हजारों की संख्या मे लोगों के नाम मतदाता सूची मे दर्ज करा दिये गए।

जबकि, यह लोग ग्रामीण या अन्य जगह मतदाता सूची मे है। योजनाबद्ध रूप से प्रत्याशियों ने राजनैतिक लाभ के लिए इनका नाम मतदाता सूची मे दर्ज कराया है। नगर पालिका मतदाता सूची में उन ग्रामीण लोगों के नाम दिए गए हैं, जिनका नगर पालिका बड़कोट से किसी प्रकार का लेना देना नहीं है।

फर्जी ढंग से नाम दर्ज करवाने मे बी. एल. ओ. की अहम भूमिका रही है। वार्ड नं. 3, 4, 5 व 7 में बी. एल. ओ. के द्वारा 3,747 मतदाताओं के नाम फर्जी ढंग से दर्ज कराए गए हैं, जिसके कारण नगर पालिका बड़कोट मतदाताओं की संख्या 10,993 तक पहुंच गई है।  जबकि पूरे नगर पालिका की जनसंख्या 10,536 है। ऐसे में आम नागरिकों को ये बात हजम नहीं हो रही है कि आखिर बी. एल. ओ. का काम देख रहे लोगों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का ख्याल क्यों नहीं आया?

स्थानीय राम उनियाल राज्य निर्वाचन आयोग को शिकायती पत्र भेजकर फर्जी मतदान को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की। प्रारंभिक पड़ताल के उपरांत सामने आया की बीएलओ की मिलीभगत से फर्जी नाम सूची मे जुड़वाए गए। जिलाधिकारी उत्तरकाशी के द्वारा जांच के आदेश जारी किए गए। प्रशासन भी स्वीकार कर रहा है कि मतदाता सूची में फर्जी लोग तो चढ़ाये गए हैं।

ऐसे में प्रशासन के पास फर्जी मतदान रोकने की भारी चुनौती खड़ी हो गई है कि निष्पक्ष चुनाव के साथ-साथ फर्जी मतदान कैसे रोका जाये। बताया जाता है कि फर्जी मतदान रोकने के लिए प्रशासन के द्वारा भारी पुलिस बल तैनात करने के साथ फर्जी मतदाताओं को चिंहित किया जायेगा।

मतदाता को मतदान स्थल पर जाने से पूर्व बड़कोट नगर पालिका में निवास से संबंधित स्थायी-अस्थायी कोई ऐसा प्रमाण देने होंगे कि जिससे ये स्पष्ट हो जाये कि मतदाता नगर पालिका परिसर में रहते हैं। जिला प्रशासन व राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार किसी भी दशा में फर्जी मतदान नहीं हो पाए, इसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।

फर्जी मतदान करने वाले लोग यदि पकड़े जाते हैं तो सुसंग धाराओं के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिस ग्राम सभा के वे वास्तविक निवासी और मतदाता हैं। उस ग्राम सभा में भविष्य में मतदान भी नहीं कर पायेंगे, अर्थात ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत के चुनाव में वे लोग ना मतदान कर पायेंगे न ही चुनाव लड पायेंगे जो बड़कोट नगर पालिका में मतदान करेगा।  राज्य निर्वाचन व जिला निर्वाचन के द्वारा सख्ती से निपटने की कार्य योजना के कारण फर्जी मतदान के भरोसे चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का अमन चौन हराम हो गया है।

ये होगी कार्रवाई

-जो बड़कोट नगर पालिका में मतदान करेंगे वो ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत में मतदान व चुनाव में प्रतिभाग नहीं कर पायेंगे
-फर्जी तरीके से मतदान करते समय यदि पकड़े तो होगी विधिक कार्यवाही.
-बी. एल. ओ. को चुनाव आयोग को जवाब देना होगा कि कैसे इतने फर्जी मतदाता जुड़ गए?

BKTC ने तेलंगाना में प्रस्तावित पंचकेदार मंदिर व श्री बदरीनाथ धाम की प्रतिकृति बनाने वाले ट्रस्टों को भेजा कानूनी नोटिस 

0

देहरादून : श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति (बीकेटीसी)ने तेलंगाना में कतिपय ट्रस्टों के प्रस्तावित श्री बदरीनाथ धाम तथा पंचकेदार मंदिर की प्रतिकृति के मंदिर निर्माण की खबरों का संज्ञान लेकर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने संबंधित समितियों /ट्रस्टों को कानूनी नोटिस जारी कर दिया है। इस संबंध में सचिव धर्मस्व एवं संस्कृति को भी अवगत कराया है।

श्री बद्रीनाथ टेम्पल, उत्तराखण्ड कल्याणकारी संस्था बांदा, मैलाराम, तेलंगाना तथा दक्षिणेश्वर, केदारनाथ मन्दिर ट्रस्ट जीडिमेटला, हैदराबाद, तेलंगाना के अध्यक्षों के नाम नोटिस जारी किया गया है।

कानूनी नोटिस में कहा गया है कि श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ मन्दिर समिति, अविभाजित उत्तर प्रदेश श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ मन्दिर अधिनियम 1939 (यथा संशोधित) के अधीन संचालित राज्य सरकार के नियन्त्रणाधीन समिति है। वर्तमान में उत्तराखंड शासन के नियंत्रणाधीन है।मुख्यकार्याधिकारी, मन्दिर अधिनियम के प्रावधानानुसार प्रमुख कार्यकारी अधिकारी है और समिति के कर्तव्यों व अधिकारों सम्बन्धी नीतियों का कार्यपालक अधिकारी है।

अनादिकाल से धार्मिक मान्यताओं, आस्था एवं श्रद्धा का एकमात्र केन्द्र श्री भगवान बद्रीविशाल की पुण्य भूमि और श्री मन्दिर बदरीनाथ धाम/ श्री केदारनाथ धाम (उत्तराखण्ड) में स्थित है, श्री भूमि एवं श्री धाम की धार्मिक महत्ता, मान्यता सनातन धर्मगन्थों में वर्णित है, देश ही नही विश्वभर के सनातन धर्मावलम्बी निरन्तर धाम में पुण्य प्राप्ति हेतु यात्रा करते रहते हैं।विभिन्न सनातन धर्मावलम्बी, सोशल मीडिया आदि स्त्रोतों से ज्ञात हुआ मन्दिर, गर्भगृह आदि पूर्णतः श्री बदरीनाथ धाम के मन्दिर तथा अन्य मंदिर पंचकेदार की प्रतिकृति के रूप में है।

प्रस्तावित मन्दिरों का प्रचार-प्रसार श्री बदरीनाथ धाम / केदारनाथ धाम/ पंचकेदार के रूप में किया जा रहा है साथ ही धार्मिक मान्यताओं, भावनाओं और सनातन आस्थाओं को विरूपित कर, इसके कार्यक्रमों को वास्तविक श्री बदरीनाथ धाम एवं केंदारनाथ धाम के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो किसी भी विधि एवं मान्यताओं के विरूद्ध है।

ये संस्थाओं द्वारा प्रस्तावित श्री बदरीनाथ मन्दिर / पंचकेदार मंदिरों की ना तो कोई धार्मिक या पौराणिक मान्यता है और न ही कोई युक्तियुक्त कारण है, जो केवल निजि स्वार्थ सिद्धि हेतु निर्मित किया गया प्रतीत होता है।

श्री बदरीनाथ मन्दिर का निर्माण, निर्माण में श्री मन्दिर एवं श्री केदारनाथ धाम की प्रतिकृति बनाकर धाम के रूप में प्रचारित करना एवं श्री धामों की धार्मिक आस्था, मान्यताओं को इस मन्दिर के पक्ष में प्रसारित करना धार्मिक सनातन धर्मावलम्बियों की आस्था को आहत करने का ही नहीं अपितु भारतीय न्याय संहिता 2023 के प्रावधानों के अधीन भी दण्डनीय अपराध है जो संस्था उपरोक्त ट्रस्टों के विरूद्ध दीवानी एवं फौजदारी न्यायिक कार्यवाही की अपेक्षा करता है।

नोटिस में दो सप्ताह में ट्रस्टों के उद्देश्य, कार्यकलाप एवं वैधानिकता से सम्बन्धित दस्तावेज / जानकारी उपलब्ध करवाते हुए, अपना पक्ष रखने को कहा गया है

ऐसा न करने की दशा में वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गयी है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मंदिर समिति ने कानूनी नोटिस संबंधित ट्रस्टों के पते पर भेज दिये है।

संजय राउत का दवा : शिंदे की शिवसेना में पड़ी फूट, बनेगा नया नेता

0
संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने एक बयान में कहा कि शिंदे गुट में एक नए नेतृत्व का उदय होने वाला है। संजय राउत ने कहा, बीजेपी ने शिंदे को हटाने की योजना तैयार कर ली है। शिंदे इस बात को लेकर बार-बार परेशान होते रहते हैं और इस वजह से बार-बार सतारा में अपने गृह नगर दारे चले जाते हैं।
शिंदे गुट के सीनियर नेता उदय सामंत को 20 विधायकों का समर्थन हासिल है। राउत ने कहा, जब एकनाथ शिंदे को इस बयान के बारे में पता चला तो सीएम पद के लिए उन्होंने अपनी दबाव की रणनीति बदल दी। वहीं कुछ दिन पहले उदय सामंत ने बड़ा दावा किया था।
शिवसेना (यूबीटी) के कई नेता और निर्वाचित प्रतिनिधि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं और जल्द ही पार्टी में शामिल होंगे। सामंत ने बताया विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद शिवसेना (UBT) के कई सांसद शिंदे के संपर्क में हैं। उदय सामंत ने आगे ये भी कहा था, जल्द ही आप देखेंगे शिवसेना यूबीटी के जनप्रतिनिधि शिंदे गुट के शिवसेना में शामिल होंगे। संजय राउत ने मंत्री के दावे का खंडन किया था।

RG Kar Rape Case: ट्रेनी डॉक्टर दरिंदगी मामले में संजय रॉय को उम्रकैद

0
कोलकाता के सरकारी RG Kar मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से दरिंदगी मामले में दोषी सिविक वालंटियर संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। सियालदह कोर्ट के अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश अनिर्बाण दास ने सजा सुनाई।
CBI के वकील ने फांसी की सजा की मांग की थी। संजय रॉय को भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (दुष्कर्म), 66 (दुष्कर्म के बाद मौत) व 103 (1) (हत्या) के तहत दोषी ठहराया गया है। मामले में एकमात्र मुख्य आरोपित रहे संजय को वारदात के 162 दिनों बाद व सियालदह कोर्ट में 59 दिनों तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद दोषी करार दिया गया।
CBI मामले की जांच कर रही थी। नौ अगस्त, 2024 को अस्पताल के सेमिनार हाल से महिला डाक्टर का शव बरामद हुआ था। अगले दिन संजय को गिरफ्तार किया गया था। मामले में 51 लोगों का बयान दर्ज किया गया। संजय की बड़ी बहन ने कहा कि आदेश को किसी भी अदालत में चुनौती देने की परिवार की कोई योजना नहीं है। उनसे पूछा कि उसे क्या लगता है कि उसका भाई वास्तव में दोषी है, तो उसने कहा-‘कृपया मुझे अकेला छोड़ दें। हम टूट चुके हैं।

UCC नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी, जल्द होगा लागू

0

उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर हल चलें तेज हो गई हैं. सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) की नियमावली को मंजूरी दे दी है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक बुलाई गई थी, जिसमें UCC नियमावली को मंजूर किया गया

 

माना जा रहा है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लागू करने की तारीख की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 26 जनवरी को कर सकते। 28 जनवरी को पीएम मोदी भी उत्तराखंड आ रहे हैं। ऐसा भी सकता है पीएम मोदी 28 जनवरी को UCC के पोर्टल को लान्च करें।

 

ऐसे में सरकार पहले से ही तैयारी पुख्ता करने में डटी हुई है। UCC पंजीकरण के लिए बनाए गए पोर्टल का कल 21 जनवरी को प्रदेशभर में ट्रायल किया जाएग। इसको लेकर सभी जिलों और ब्लॉकों में प्रशिक्षण पहले ही पूरा कर लिया गया है।

Bigg Boss 18 Winner : करणवीर मेहरा ने अपने नाम की ‘बिग बॉस 18’ की ट्रॉफी

0

बिग बॉस 18 को अपना विजेता मिल गया। सलमान खान के शो का ग्रैंड फिनाले खत्म हो चुका है। करणवीर मेहरा ने ‘बिग बॉस 18’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। विवियन डिसेना पहले रनरअप बने और रजत दलाल दूसरे रनरअप बने।

करणवीर मेहरा विजेता बन चुके हैं और इसके साथ ही विवियन डिसेना पहले रनरअप मिला। जीत के बाद विवियन ने करणवीर को बधाई भी दी।  करणवीर मेहरा और विवियन डिसेना के बीच ट्रॉफी की जंग हो रही थी।

करणवीर ने आखिरकार अब विवियन को हराकर शो की ट्रॉफी जीत ली है। बिग बॉस 18 के विजेता करणवीर मेहरा बने हैं। विजेता को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली।

बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले को फिलहाल 1.5 करोड़ लोग देख रहे हैं, क्योंकि बिग बॉस सीजन के शीर्ष दो प्रतियोगियों- विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा की यात्रा का वर्णन कर रहे हैं।

नीरज चोपड़ा ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

0

पानीपत: देश और दुनिया में सबसे पंसदीदा और मशहूर जैवलिन थ्रोअर ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा से शादी कब और किसी से करोगे वाला सवाल सबसे ज्यादा पूछा जाता था। उनका नाम कई महिला खिलाड़ियों के साथ भी जोड़ा गया। ओलंपिक में दो गोल्ड मेडल जीतने वाली मनु भाकर से भी उनकी शादी को लेकर मीडिया में खबरें चलाई गई। लेकिन, नीरज चोपड़ा ने शादी की तो किसी को कानों-कान खबर तक नहीं लगी।

neeraj chopda mairrg

जैवलिन थ्रोअर ओलंपिक चैंपियान नीरज चोपड़ा ने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की है। वह शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने इसका एलान रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- श्जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो हमें इस पल में एक साथ लाया।

नीरज की जीवनसंगिनी का नाम हिमानी है। हिमानी वर्तमान में अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं। वह न्यू हैम्पशर में फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में ‘स्पोर्ट्स मैनेजमेंट’ की पढ़ाई कर रही हैं। वह दिल्ली के मिरांडा हाउस की पूर्व छात्रा हैं जहां उन्होंने राजनीति विज्ञान और शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री पूरी की।

neeraj chopdas wife himani photo

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया। वह लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारत के पहले ट्रैक एवं फील्ड एथलीट हैं। नीरज ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर दूर भाला फेंक रजत पदक जीता था। नीरज दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था।

मुश्किल में राहुल गांधी! असम में दर्ज हुई FIR

0

विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर मुश्किल में फंस गए हैं। राहुल पर उनके हालिया बयान को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है। कुछ दिन पहले ही राहुल ने कहा था कि भाजपा और आरएसएस ने हर एक संस्थान पर कब्जा कर लिया है और वो अब भाजपा, आरएसएस और भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं।

गुवाहाटी के पान बाजार पुलिस स्टेशन में राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। राहुल गांधी ने यह बयान 15 जनवरी 2025 को दिल्ली के कोटला रोड पर कांग्रेस पार्टी के नए मुख्यालय के उद्घाटन के दौरान दिया था। एफआईआर बीएनएस की धारा 152 और 197(1)डी के तहत की गई।

इसमें कहा गया कि राहुल ने भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाला काम किया है, ये एक संज्ञेय और गैर-जमानती कार्य है। शिकायतकर्ता मोनजीत चेतिया ने कहा कि राहुल गांधी के बयान ने अभिव्यक्ति की आजादी की सीमा को भी पार  किया और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया।

चेतिया ने दावा किया कि राहुल गांधी के शब्द देश में अशांति और अलगाववादी भावनाओं को भड़काने का काम कर सकते हैं। शिकायतकर्ता ने आगे कहा कि राहुल द्वारा ये कहना कि उनकी लड़ाई “भारतीय राज्य” के विरुद्ध है, इससे साफ है कि वो जानबूझकर जनता के बीच विद्रोह को भड़काना चाहते हैं।

शिकायतकर्ता ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीकों से जनता का विश्वास जीतने में विफल रहने के बाद, राहुल अब केंद्र सरकार और भारतीय राज्य के खिलाफ असंतोष भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। चेतिया ने शिकायत की कि राहुल गांधी की टिप्पणी भारतीय राज्य की अखंडता और स्थिरता के लिए एक सीधी चुनौती है, जिसके लिए बीएनएस की धारा 152 के तहत तत्काल कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता है।

देवभूमि पत्रकार यूनियन का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, अनिल वर्मा अध्यक्ष, कुंवर राज अस्थाना वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

0

देहरादून : देहरादून में आयोजित देवभूमि पत्रकार यूनियन (पंजी.) उत्तराखण्ड के द्विवार्षिक चुनाव 2025-2026 में वरिष्ठ पत्रकार अनिल वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष एवं डॉ.वी.डी.शर्मा प्रदेश महासचिव निर्वाचित घोषित किया गया।

उक्त घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी डॉ.चंद्र सिंह तोमर “मयंक” एवं अशोक खन्ना ने संयुक्त रूप से बताया कि इनके अतिरिक्त सुभाष चंद्र जोशी व कुँवर राज अस्थाना वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शशिकांत मिश्रा कोषाध्यक्ष, सिद्धनाथ उपाध्याय व महेंद्र सिंह नेगी सचिव, सरोजनी सेमवाल व दीपक धीमान संगठन सचिव, प्रेमलता भरतरी व राजेश भटनागर प्रचार सचिव निर्वाचित हुए।

इनके अतिरिक्त सर्वश्री विजय जायसवाल, भुवन उपाध्याय, संजीव शर्मा, तेजराम सेमवाल, हरेंद्र प्रसाद, राजेश शर्मा, अमित सहगल, डा.जमशेद उस्मानी, संजय गर्ग, अशोक कुमार पांडे सदस्य कार्यकारिणी चुने गए।

चुनाव से पहले पूर्व अध्यक्ष विजय जायसवाल द्वारा अध्यक्षीय आभार, पूर्व कोषाध्यक्ष सिद्धनाथ उपाध्याय द्वारा आय–व्यय ओडिट रिपोर्ट एवं महासचिव डॉ.वी.डी.शर्मा द्वारा द्विवार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष जी द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने पर दोनों चुनाव अधिकारीगण का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही उपस्थित सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया गया। आम सभा व चुनाव प्रक्रिया में पूरे प्रदेश से भारी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

बड़ा हादसा : नाव पलटने से 3 की मौत, 7 लोग लापता

0
बिहार के कटिहार में गंगा नदी के गोलाघाट के पास नाव पलटने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग लापता हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार प्राणपुर, बुधनगर एवं किशनपुर गांव के लोग नाव में सवार थे। 

रविवार सुबह सात बजे के करीब ये सभी लोग छोटी नाव पर सवार होकर पड़ोसी राज्य झारखंड के साहिबगंज में बासकोल स्थित रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। नाव पर 18 लोग सवार थे। 

क्षमता से अधिक लोग सवार होने के कारण नाव दुर्घटना का शिकार हो गई। अब तक तीन लोगों के शव मिले हैं। सात लापता बताए जा रहे हैं। आठ लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गए। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।