Home Blog Page 295

BIG NEWS: अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाला गिरफ्तार, बताया जा रहा बांग्लादेशी

0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को आज तड़के ठाणे से पकड़ा गया है। मुंबई पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद अब कई नए खुलासे किए हैं।

पुलिस ने बताया कि पहले आरोपी ने कई बार नाम बदले थे। गिरफ्तार करने के बाद बताया कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने कहा कि आरोपी का असली नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है।

वहीं, पुलिस को शक है कि वो बांग्लादेशी नागरिक है, क्योंकि उसके पास कोई भारतीय दस्तावेज नहीं मिला है। मुंबई पुलिस के जोन 9 के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने कहा, ’16 जनवरी को रात 2 बजे अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर पर हमला हुआ।

बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसा था। हमें संदेह है कि वो बांग्लादेशी मूल का है। उसके पास वैध भारतीय दस्तावेज नहीं हैं।

DCP दीक्षित गेडाम ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया आरोपी बांग्लादेशी है और अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया था। अभी उसने अपना वर्तमान नाम विजय दास रखा हुआ था। वो 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। आरोपी एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था।’

राज्य निर्वाचन आयुक्त से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, चुनाव में गड़बड़ी की जताई आशंका

0

देहरादून : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट और हरिद्वार के भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मतदान के दिन हरिद्वार जनपद सहित राज्य के कुछ स्थान में संभावित रूप से होने वाली चुनावी गड़बड़ियों के संबंध में अतिरिक्त सावधानी और सुरक्षा बरतने के संबंध में वार्ता की।

साथ ही मतदान कर्मियों के मतदान अधिकार को अनिवार्य रूप से संपन्न कराने की मांग के संबंध में भी ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन आयुक्त से मांग की कि नगर निकाय चुनाव में राज्य के कुछ क्षेत्रो से गड़बड़ी किए जाने की संभावनाओं के समाचार मिल रहे हैं।

सत्ताधारी पक्ष से जुड़े हुए लोग मतदान के दिन मनमानी करने की योजना बना रहे हैं। जिससे सत्ता पक्ष के प्रत्याशियों को लाभ मिल सके। इसके लिए माननीय चुनाव आयोग को सभी मतदान केंद्रों में मतदान व उसके बाद मत पेटियों और मतगणना को भी वीडियो ग्राफी की निगरानी में रखने की मांग की।

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल में शामिल कांग्रेस एआईसीसी की सदस्य व भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि भगवानपुर न्याय पंचायत में सत्ताधारी पक्ष के लोग मतदान के दिन मतदान प्रभावित करने की योजना बना रहे हैं। मतदान निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न हो इसके लिए चुनाव आयोग को अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए और मतदान से लेकर मतगणना तक वीडियो ग्राफी की व्यवस्था करनी चाहिए।

इसके साथ ही भगवानपुर के ही शाहपुर में राशन डीलर द्वारा आम लोगों के आधार आईडी जमा करने की शिकायत भी की। जिससे उन्होंने कहा कि लोगों की आईडी इसलिए जमा कराई जा रही हैं, जिससे मनमाने तरीके से उन पर मतदान के लिए दबाव बनाए जा सके। राज्य चुनाव आयुक्त ने शिकायतों का संज्ञान लेकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया ।

इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र को भी सौंपा, जिसमें उन्होंने मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के मताधिकार को अनिवार्य रूप से संपन्न कराने की मांग की। क्योंकि कुछ क्षेत्रों से गड़बड़ियां आ रही थी कि मतदान कर्मियों के मतदान की व्यवस्था नहीं की गई है। राज्य चुनाव आयुक्त ने शिकायत का संज्ञान लेकर कर्मियों के 100% मतदान को सुनिश्चित करने की बात कही है।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का एलान

0

चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। चीफ सेलेक्‍टर अजीत अगरकर और कप्‍तान रोहित शर्मा ने शनिवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में 15 सदस्‍यीय टीम की घोषणा की है। इस दौरान इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय टीम घोषित की गई। प्रेस कॉन्‍फ्रेंस शुरू होने में काफी देरी हुई।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होनी है। हालां‍कि, भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करेगी। टूर्नामेंट में 8 टीमों के बीच खिताब के लिए टक्‍कर होगी। चैंपियंस ट्रॉफी की 8 साल बाद वापसी हो रही है। इससे पहले यह टूर्नामेंट 2017 में खेला गया था।

भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्‍लेबाज संजू सैमसन को मौका नहीं मिला है। इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है। प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में अजीत अगरकर ने कहा कि बुमराह इंग्‍लैंड सीरीज तक फिट नहीं हो पाएंगे। हालांकि, वह चैंपियंस ट्रॉफी तक फिट हो सकते हैं।

भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्‍तान), विराट कोहली, शुभमन गिल (उपकप्‍तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्‍वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।

महिला डॉक्टर से रेप-हत्या मामले में संजय रॉय दोषी करार

0

कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज और अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया गया है। आरोपी को सियालदह कोर्ट की विशेष अदालत ने दोषी करार किया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने मुख्य आरोपित संजय राय की फांसी की सजा की मांग की है। उसने अदालत में यह भी कहा कि राय इस अपराध का एकमात्र गुनाहगार है।

सियालदह कोर्ट की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिर्बान दास की अदालत ने आरोपित सिविक वालिंटियर को दोषी करार दिया। इस मामले में 20 जनवरी को अदालत फैसला सुनाएगी।

मामले में मुकदमा शुरू होने के 59 दिन बाद फैसला सुनाया जाएगा। इस मामले की सुनवाई 11 नवंबर को सुनवाई शुरू हुई थी। हाई कोर्ट के निर्देश पर इस वारदात की जांच कर रही सीबीआई मामले में पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर चुकी थी।

पिछले साल नौ अगस्त को आरजी कर अस्पताल के आपातकालीन विभाग की चौथी मंजिल के सेमिनार हाल से पीड़िता का शव बरामद किया गया घटना के अगले दिन मुख्य आरोपित सिविक वालंटियर संजय राय को गिरफ्तार किया गया था।

सीसीटीवी फुटेज में उसे सेमिनार हाल में प्रवेश करते देखा गया था। मौके से उसका हेडफोन भी मिला था। सीबीआई ने आरोपपत्र में कहा है कि संजय राय ही मुख्य आरोपित है।

चुनाव से पहले केजरीवाल ने दिल्ली के किरायेदारों के लिए कर दिया बड़ा एलान

0
दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी वोटरों को लुभाने में लगे हुए हैं। इसी का कारण है कि हर कोइई ना कोई पार्टी मतदाताओं के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली के सभी किरायेदारों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। 

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में किरायेदारों को बिजली और पानी फ्री होने का लाभ नहीं मिल रहा है, इन्हें भी फ्री बिजली और पानी का लाभ मिलना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं वहां लोग यह बात कहते हैं कि हमें अन्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।
लेकिन, हमें फ्री बिजली और फ्री पानी का लाभ नहीं मिल पा रहा है,यह किरायेदारों की शिकायत है। केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर हम ऐसी योजना लाएंगे जिसमें किराएदारों को बिजली पानी फ्री मिल सकेगा यह हमारी गारंटी है।

आसमान में टकराए दो पैराग्लाइडर, एक पर्यटक की मौत, पायलट घायल

0

कुल्लू: हिमाचल में पैराग्लाइडिंग पर्यटकों को पसंदीदा एडवेंचर है। इसके लिए देश-विदेश से लोग यहां पहुंचते हैं। लेकिन, पिछले कुछ सालों में पैराग्लाइडिंग हादसो के कारण भी चर्चाओं में है। ऐसा ही एक हादसा कुल्लू के गड़सा में शाम के समय पैराग्लाइडिंग के दौरान हुआ।

हादसे में कोयंबटूर के रहने वाले पर्यटक की मौत हो गई। भुंतर पुलिस की टीम ने सैलानी के शव को अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार गड़सा में शाम के समय पैराग्लाइडिंग के दौरान 2 पैराग्लाइडर आपस में टकरा गए।

जिला प्रशासन ने इस हादसे की जांच के लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं। एएसपी कुल्लू संजीव शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर लिया है और अब इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। मृतक सैलानी के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को ढालपुर अस्पताल में किया जाएगा और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पैराग्लाइडर का पायलट घायल है।

दु:खद खबर : कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए पति-पत्नी, सुबह मरे मिले दोनों

0

टिहरी: टिहरी जिले में एक दुःखद हादसा हो गया। यहां शादी में शामिल होने गांव आए पति-पत्नी की अंगीठी के धुंए से दम घुटने के कारण मौत हो गई। भिलंगना ब्लॉक के ग्राम पंचायत द्वारी-थापला में शादी समारोह में शामिल होने गांव पहुंचे पति-पत्नी की अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण मौत हो गई। जिससे गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों का दाह संस्कार कर दिया। इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।

द्वारी-थापला की ग्राम प्रशासक रिंकी देवी ने बताया कि गांव के मदनमोहन सेमवाल (52) और उनकी पत्नी यशोदा देवी (48) अपने चाचा के लड़के के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घनसाली से अपने गांव आए थे। 16 जनवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे के दौरान वह खाना खाने के बाद अंगीठी पर आग सेंक रहे थे। ज्यादा ठंड होने के कारण वह अंगीठी को लेकर अंदर कमरे में चले गए।

कुछ देर बाद वह कमरे का दरवाजा बंद कर सो गए थे। रात को अंगीठी के धुएं से गैस बनने के कारण पति-पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब उनके बेटे ने उन्हें जगाने के लिए कमरे के बाहर से आवाज लगाई तो अंदर से कोई जबाव नहीं मिला।

काफी देर बाद भी जब कोई आवाज नहीं आई तो आसपास के लोग कमरे के बाहर एकत्रित हो गए। लगातार आवाज लगाने के बाद भी जब कोई हरकत नहीं हुई तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो पति-पत्नी बिस्तर में मृत अवस्था में पड़े हुए थे।

मृतक मदन मोहन सेमवाल राजकीय इंटर कॉलेज सरस्वती सैण में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। ग्राम प्रशासक ने बताया कि वहां मौजूद ग्रामीणों ने दोनों की मौत अंगीठी की गैस से ही होने के कारण पुलिस को सूचना नहीं दी गई।

ग्रामीणों ने मृतक के बेटे और विवाहित बेटी से बात करने के बाद उनके पैतृक घाट पर मृतक दंपती का दाह संस्कार कर दिया। गमगीन माहौल में परिवार में 17 जनवरी को मेंहदी रस्म महज खानापूर्ति के लिए निभाई गई।

Saif Ali Khan case: कब पकड़ा जाएगा सैफ अली खान का हमलावर?

0
सैफ अली खान पर हुए हमले के दो दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सैफ पर 6 बार चाकू से वार करने वाले आरोपी के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उसका कोई पता नहीं लग सका है।
अब आरोपियों की तलाश के लिए मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने 40 टीमें बनाई हैं। पुलिस ने कहा कि 50 लोग रडार पर हैं। सैफ पर बुधवार की आधी रात बांद्रा स्थित उनके 12वीं मंजिल पर फ्लैट में घुसकर चोर ने चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सैफ को गर्दन, पीठ और हाथ पर गंभीर चोट आई है।
मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को कई सुराग मिले हैं और जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमले के बाद सैफ को अस्पताल ले जाने वाले आटो ड्राइवर एवं लीलावती अस्पताल के डाक्टर के बयानों से अभिनेता के स्टाफ के बयान मेल नहीं खा रहे हैं। इससे हमले का रहस्य और गहराता दिख रहा है।
इस बीच आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने रात में बेवजह घूमने वाले लोगों की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही जिन लोगों के नाम पहले से पुलिस रिकॉर्ड में हैं, उन्हें भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया जा रहा है। पुलिस पूछताछ के दौरान सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपियों की तस्वीर भी दिखा रही है। कल रात पुलिस 15 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी।
शुक्रवार को अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने पति और अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार सुबह बांद्रा स्थित उनके आवास पर हुए हमले के संबंध में बांद्रा पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शुक्रवार शाम को उनके आवास पर बयान दर्ज कराया गया। हमले के सिलसिले में अब तक 30 से ज्यादा बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

भारतीय साहित्यिक और सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में अत्यंत महत्वपूर्ण था दिवंगत सुशील व्यास का योगदान

0
Oplus_131072

सुशील व्यास का निधन 12 जनवरी 2025 को हुआ गया, जो साहित्य और कला के क्षेत्र में एक महान शून्य उत्पन्न कर गया। वे 79 वर्ष के थे और इस लंबे जीवन में उन्होंने साहित्य, कविता, गीतकारिता और सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी बहुमूल्य छाप छोड़ी। उनका योगदान न केवल राजस्थानी साहित्य में, बल्कि पूरे भारतीय साहित्यिक और सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में अत्यंत महत्वपूर्ण था।

उनकी कविता और लेखन के विषय हमेशा समाज की गहरी समस्याओं, मानवीय संवेदनाओं और राष्ट्रीय विचारों से जुड़े होते थे। वे न केवल एक कवि, बल्कि एक सक्षम और प्रभावशाली गीतकार भी थे। उनकी रचनाओं में भारतीय संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों का सुंदर चित्रण होता था, जिससे वे व्यापक पाठक वर्ग के बीच प्रिय हो गए थे।

उनकी साहित्यिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण योगदान “जलते दीप” के साहित्यिक पृष्ठ संपादक के रूप में रहा। “जलते दीप” एक महत्वपूर्ण साहित्यिक पत्रिका थी, जिसमें उन्होंने कई प्रमुख रचनाओं को प्रकाशित किया और युवा लेखकों को प्रेरित किया। इसके माध्यम से उन्होंने साहित्यिक संसार में अपनी पहचान बनाई और नए लेखक व कवियों को एक मंच दिया।

इसके अलावा उनका योगदान कला और सांस्कृतिक क्षेत्र में भी अत्यधिक रहा। वे कला त्रिवेणी के संस्थापक सचिव थे, जिसके तहत राजस्थानी फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव ने न केवल स्थानीय कला को प्रोत्साहित किया, बल्कि फिल्म उद्योग से जुड़े विभिन्न कलाकारों और लेखक-निर्माताओं के बीच एक संवाद स्थापित किया। उनका यह कार्य कला और फिल्म क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल साबित हुआ।

सुशील व्यास ने 26 जनवरी और 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्वों के स्टेडियम कार्यक्रमों का भी सफलतापूर्वक संचालन किया। इन आयोजनों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण थी, क्योंकि उन्होंने इन राष्ट्रीय उत्सवों को और भी सशक्त और प्रभावशाली बना दिया। उनकी सहज शैली और प्रस्तुति ने इन समारोहों को यादगार बना दिया।

इसके साथ ही, वे पश्चिमी भारत फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई के एक सम्मानित सदस्य भी रहे थे। उनके कार्यों ने न केवल साहित्यिक दुनिया में उनकी साख बनाई, बल्कि उन्होंने फिल्म लेखकों और रचनाकारों को एकजुट करने का भी काम किया।

सुशील व्यास के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरी संवेदना व्यक्त की है, जो इस बात का प्रमाण है कि उनकी कृतियों और कार्यों की समाज में कितनी गहरी छाप थी। उनका निधन न केवल साहित्य और कला जगत के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

व्यास की साहित्यिक यात्रा और सांस्कृतिक योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके शब्दों और कार्यों से प्रेरणा लेकर आने वाली पीढ़ियाँ उन्हें सम्मान देने और उनके मार्ग पर चलने की कोशिश करेंगी। उनका योगदान सदैव अमर रहेगा।

चक दे इंडिया फेम चित्रांशी रावत ने कहा-अब और निखरेंगे पहाड़ के खिलाड़ी

0
  • चित्रांशी नेे हाॅॅकी में उत्तराखंड के लिए खेले हैं कई टूर्नामेंट.

  • राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से खुश, सरकार को दी बधाई.

चित्रांशी रावत यानी चक दे इंडिया फिल्म की कोमल चौटाला। कई वर्षों बाद भी चित्रांशी रावत की सबसे मजबूत पहचान ये ही किरदार है। हाॅकी खिलाड़ी होने की वजह से ही चित्रांशी को यह किरदार मिला और इसी वजह से वह इस किरदार को जीवंत कर पाईं। उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के माहौल के बीच चित्रांशी का खिलाड़ी मन दूर मुंबई में भी मचल रहा है। चित्रांशी का यही कहना है-काश मेरे स्कूल-काॅलेज के दिनों में उत्तराखंड में नेशनल गेम होते। काश! मैं उत्तराखंड में नेशनल गेम खेल पाती।

चित्रांशी रावत 12 वीं क्लास तक हाॅकी खेलती रहीं। वह हाॅकी की शानदार खिलाड़ी रहीं हैं। इस दौरान जूनियर नेशनल, सीनियर नेशनल समेत कई राष्ट्रीय स्तर की हाॅकी प्रतियोगिता में उन्होंने शिरकत की। सब जानते हैं कि हाॅकी पर केंद्रित ब्लाॅकबस्टर फिल्म चक दे इंडिया में कोमल चौटाला के किरदार के लिए ऐसी लड़की की तलाश थी, जो हाॅकी खिलाड़ी हो। चित्रांशी ने इस भूमिका को किस कदर शानदार ढंग से निभाया, ये भी हम सब जानते हैं।

चित्रांशी फिल्मों में व्यस्त हैं, लेकिन उत्तराखंड में 38 वें राष्ट्रीय खेलों से जुड़ी हर जानकारी से अपडेट है। फोन पर बातचीत में चित्रांशी ने कहा-एक खिलाड़ी होने के नाते मैं यह जानकर रोमांचित हूं कि मेरे गृह राज्य उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल हो रहे हैं। मैं जानती हूूं कि इस आयोजन की कितनी अहमियत है। उत्तराखंड सरकार को बधाई। चित्रांशी कहती है-स्कूल काॅलेजों के जमाने में मै नेशनल लेवल पर खेलने के लिए कभी दिल्ली, कभी जबलपुर, कभी कपूरथला जाया करती थी। काश उस वक्त उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल होते, तो मैं अपनी धरती पर हाॅकी खेलती।

फिल्म अभिनेत्री व पूर्व हाॅकी खिलाड़ी चित्रांशी का कहना है-हमारे खिलाड़ी पहले ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अब और निखरकर सामने आएंगे। राष्ट्रीय खेलों से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने कहा-पहाड़ के खिलाड़ियोें के लिए राष्ट्रीय खेलों का यह प्लेटफार्म बहुत बड़ा है। आने वाले दिनों में इसके सुखद परिणाम सामने आएंगे।

उत्तराखंड की हाॅकी टीम बढ़िया करेगी
यूं तो चित्रांशी को उम्मीद है कि ज्यादातर खेलों में उत्तराखंड की टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन उनकी उम्मीद हाॅकी से बहुत ज्यादा है। चित्रांशी कहती हैं-हाॅकी में हम बहुत अच्छा कर रहे हैैं। वंदना कटारिया भारतीय हाॅकी टीम में खेल रही हैै। यह बड़ी बात है। चित्रांशी के अनुसार-जब वह हाॅकी खेला करती थीं, तब वंदना और उनकी बहन उन्हें कैंपों में मिला करती थी। दोनों अच्छी खिलाड़ी रही हैं।