Home Blog Page 296

दिल्ली वालों को भाजपा भी देगी मुफ्त बिजली-पानी, होली-दीवाली पर फ्री सिलेंडर

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र जारी किया. इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में राजनीति की संस्कृति को बदल दिया है. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी ने जो वादे किए थे उनको पूरा किया है.  साथ ही जो वादे नहीं किए थे वह भी करके दिखाया है. इसलिए घोषणा पत्र को संकल्प पत्र के रूप में परिवर्तित किया गया और संकल्प पत्र को संकल्प से सिद्धि तक ले जाकर उसको पूरा भी किया है.

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में अभी लोगों के कल्याण की जितनी योजनाएं चल रही हैं वो सभी भाजपा की सरकार बनने पर जारी रहेंगी. साथ ही इन योजनाओं को और अधिक प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा. नड्डा ने बताया कि एक लाख आठ हजार लोगों से संकल्प पत्र तैयार करने के लिए सुझाव लिए.
  • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा ”आज मैं संकल्प पत्र का पहला भाग जारी कर रहा हूं. सबसे पहले मैं महिला सम्मान और महिला सशक्तिकरण की बात करूंगा. 10 करोड़ 35 लाख से ज्यादा महिलाओं को उज्ज्वला योजना में फ्री गैस सिलिंडर और चूल्हा दिया गया है.
  • महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपये प्रति महीना भाजपा की सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली मीटिंग में प्रस्ताव पास किया जाएगा. दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये प्रति महीना भाजपा की सरकार देगी. वहीं, 500 रुपये में गैस सिलेंडर होली, दीवाली और अन्य त्योहारों पर दिया जाएगा.
  • नड्डा ने कहा कि हमारी सरकार हरियाणा में महिलाओं को 2100 रुपये महीना, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 1250, छत्तीसगढ़ में 1000 रुपया महीना दे रही हैं. दिल्ली में सरकार बनने पर हम पहली कैबिनेट में दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को लागू करेंगे. इसके अलावा, दिल्ली सरकार की ओर से भी पांच लाख रुपए का हेल्थ बीमा देंगे.
  • पांच लाख रुपये आयुष्मान योजना और पांच लाख रुपए का दिल्ली सरकार की ओर से हेल्थ कवर, कुल मिलाकर 10 लाख रुपये का हेल्थ कवर भाजपा सरकार देगी.
  • भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम झुग्गी झोपड़ी के लोगों के लिए पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन योजना शुरू करेंगे. नड्डा ने कहा कि केजरीवाल की सरकार में मोहल्ला क्लीनिक में टेस्ट के नाम पर 300 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है.
  • अस्पतालों में दवाइयां पहुंचाने के नाम पर 100 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है. बीजेपी सरकार बनने पर इसकी भी जांच कराएंगे. नड्डा ने कहा कि संकल्प पत्र का दूसरा और तीसरा भाग बाद में जारी किया जाएगा.

इमरान खान को 14 साल की जेल, बुशरा बीबी सात साल की सजा

0

पाकिस्तान की भ्रष्टाचार रोधी अदालत ने भ्रष्टाचार मामले में पूर्व पीएम इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को दोषी करार दिया है। पूर्व पीएम इमरान खान को 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। जबकि उनकी पत्नी बुशरा बीबी को सात साल की सजा सुनाई गई है।

इमरान खान पर 10 लाख रुपये और उनकी पत्नी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अगर वे दोनों जुर्माना नहीं भर पाते हैं तो पूर्व प्रधानमंत्री को छह महीने और बुशरा को तीन महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। यह फैसला भ्रष्टाचार रोधी अदालत के न्यायाधीश नासिर जावेद राणा ने अल-कादिर ट्रस्ट में करीब 50 अरब पाकिस्तानी रुपये के भ्रष्टाचार मामले में भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी एनएबी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभियोजक जनरल सरदार मुजफ्फर अब्बासी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की टीम मौजूद रही। इसके अलावा जेल में पूर्व पीएम इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबर, पीटीआई की बैरिस्टर गौहर खान, शोएब शाहीन, सलमान अकरम राजा और अन्य वकील मौजूद थे।

इस्लामाबाद की भ्रष्टाचार रोधी अदालत के जज नासिर जावेद राणा ने 18 दिसंबर को ही इस मामले पर सुनवाई पूरी कर ली थी। इस मामले में पहले वे तीन बार फैसला टाल चुके हैं। फैसले का एलान होते ही पुलिस बुशरा बीबी को हिरासत में ले लिया। फैसले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को भ्रष्ट आचरण और अधिकार के दुरुपयोग का दोषी ठहराया गया है। जबकि बुशरा बीबी को अवैध गतिविधियों में शामिल होने का दोषी माना गया। न्यायाधीश ने अधिकारियों को अल-कादिर ट्रस्ट विवि को सरकार को सौंपने के निर्देश दिए। फैसले के बाद अदियाला जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इमरान खान ने कहा कि फैसले ने न्यायपालिका की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है। इस मामले में न तो मुझे फायदा हुआ और न ही सरकार को नुकसान हुआ। मैं कोई राहत नहीं चाहता और सभी मामलों का सामना करूंगा। उन्होंने कहा कि एक तानाशाह यह सब कर रहा है।

भूतापीय ऊर्जा के अन्वेषण और विकास के लिए आइसलैंड की कंपनी के साथ MOU

0

उत्तराखंड सरकार और आइसलैंड की कंपनी वर्किस कंसलटिंग इंजिनियर्स के मध्य सचिवालय में मुख्यमंत्री धामी और आइसलैंड के राजदूत डॉ. बेनेडिक्ट हॉस्कुलसन की गरिमामय उपस्थिति में उत्तराखंड में भूतापीय ऊर्जा के अन्वेषण और विकास के संबंध में समझौता संपन्न हुआ। वर्चुअल माध्यम से उपस्थिति के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस समझौता ज्ञापन को उत्तराखंड के साथ-साथ देश की ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास के क्षेत्र में एक माइलस्टोन बताया।

उन्होंने कहा कि भूतापीय ऊर्जा के इस एमओयू के माध्यम से न केवल स्वच्छ और नवीनीकरण ऊर्जा का लक्ष्य प्राप्त होगा बल्कि पर्यावरणीय सुरक्षा सुनिश्चित रहते हुए समावेशी विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि आइसलैंड भूतापीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी देश है और इनके तकनीकी सहयोग और अनुभव से उत्तराखंड भूतापीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण राज्य बनकर उभरेगा।

MoU के मुख्य बिंदु

  • उत्तराखंड में भूतापीय ऊर्जा के अन्वेषण और विकास में जुड़ेगा नया आयाम

  • आइसलैंड की कंपनी वर्किस की विशेषज्ञता का लाभ

  • उत्तराखंड के साथ-साथ देश की ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास में माइलस्टोन होगा साबित

  • उत्तराखंड में भू तापीय ऊर्जा के दोहन योग्य 40 भूतापीय स्थल चिन्हित

  • भारत के 2070 के कार्बन न्यूट्रल बनने के संकल्प में होगा सहायक

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के तीन महत्वपूर्ण मंत्रालयों पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से इसकी अनापत्ति भी प्राप्त हो चुकी है। कहा कि राज्य में भूतापीय ऊर्जा के व्यवहारिकता के अध्ययन का व्यय भार का वहन आइसलैंड सरकार द्वारा किया जाएगा।

संदर्भित है कि भारतीय भू- वैज्ञानिक सर्वेक्षण एवं वाडिया हिमालय भू- विज्ञान संस्थान देहरादून के द्वारा किए गए आकलन के अनुसार उत्तराखंड राज्य में लगभग 40 भू- तापीय स्थल चिन्हित किए गए हैं, जिसमें भूतापीय ऊर्जा का दोहन किया जा सकता है।

मै. वर्किस कंसलटिंग इंजिनियर्स आइसलैंड की प्रमुख कंपनी है जो भूतापीय ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक विशेषज्ञता रखती है। उनकी तकनीकी क्षमताएं और अनुभव उत्तराखंड में भूतापीय परियोजनाओं को तेजी से और कुशलता से विकसित करने में सहायक होंगे।

30 घंटे बाद भी नहीं मिला सैफ अली खान पर हमला करने वाले का सुराग

0
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात शख्स घुसा थ। चोरी के इरादे से घुसे हमलावर ने एक्टर पर चाकू से हमला किया। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां अभिनेता की सर्जरी की गई थी। फिलहाल एक्टर खतरे से बाहर हैं। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20 टीमे बनाई हैं। बीते दिन हमलावर करने वाले संदिग्ध की पहली सीसीटीवी फोटो और वीडियो सामने आई। एक्टर के फैंस के लिए राहत की बात यह है कि वह फिलहाल खतरे से बाहर हैं। सैफ अली खान पर कल रात एक घुसपैठिये ने चाकू से हमला किया था, जिसके बाद पुलिस उनके बांद्रा स्थित घर में हुई घटनाओं की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
इसके बाद वे लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां उनके शरीर से छह जगह चाकू से वार किया गया था, जिनमें से एक उनकी रीढ़ की हड्डी पर भी था। पुलिस अभी तक हमलावर को ढूंढ नहीं पाई है। आरोपी को आखिरी बार बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास देखा गया था। पुलिस को संदेह है कि घटना के बाद संदिग्ध ने वसई-विरार की ओर जाने के लिए सुबह की पहली लोकल ट्रेन पकड़ी। मुंबई पुलिस की टीमें वसई, नालासोपारा और विरार इलाकों में तलाश कर रही हैं।

केजरीवाल का बड़ा दांव, स्टूडेंट्स को मेट्रो में 50 फीसदी छूट! PM मोदी को लिखी चिट्ठी

0
दिल्ली में विधनसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने बड़ा दांव खेला है। केजरीवाल ने युवा वोटरों पर अपनी पकड़ बनाने के लिए केंद्र से बड़ी मांग की है। उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी को पत्र लिख स्टूडेंट्स को मेट्रो में 50 फीसदी छूट देने की मांग की है।

arvind kejriwal latter to pm modi 2

आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है। दिल्ली में पांच फरवरी को वोटिंग होगी, जबकि आठ फरवरी को चुनाव का परिणाम आएगा। विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली की सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार चुकी है। उधर, बीजेपी और कांग्रेस ने भी अपने सभी 70-70 उम्मीदवार उतार दिए हैं। हालांकि, बीजेपी ने गठबंधन में साथ में आए अन्य दो दलों को एक-एक सीट दी है।

 

कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-NCR, अगले चार दिन के लिए अलर्ट

0

दिल्ली-NCR में इन दिनों लोगों को कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का सामना करना पड़ा रहा है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में देर रात से घना कोहरा छाया हुआ है।

कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम रही। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। कोहरे ने सर्दी के मौसम में ठंडक को ओर बढ़ा दिया है। दिल्ली में IIG हवाईअड्डे पर कोहरे के कारण उड़ानों में देरी हो रही है।

मौसम विभाग ने आज से अगले चार दिन तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा व कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

आसमान साफ रहेगा। वहीं, शाम व रात में भी कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

 

 

 

सैफ अली खान पर हमले के मामले में पुलिस का एक्शन, हिरासत में तीन आरोपी

0

अभिनेता सैफ अली खान इस वक्त लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां अभिनेता का ऑपरेशन चल रहा है। गुरुवार को आधी रात में सैफ अली खान के मुंबई के बांद्रा स्थित घर में चोरी का मामला सामने आया है। रात को तकरीबन 2: 30 बजे के आसपास अभिनेता के घर में एक अज्ञात शख्स चोरी के इरादे से आया था।

गंभीर रूप से घायल हुए सैफ अली खान को तुरंत ही लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बांद्रा पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले पर हम आपको लगातार अपडेट देते रहेंगे। सैफ अली खान के देवरा को-स्टार और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने सैफ पर चाकू से हुए हमले पर चिंता जताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “सैफ अली खान पर हुए हमले की खबर को लेकर बहुत दुखी और शॉक्ड हूं। वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए इसके लिए प्रेयर करता हूं”।

 

सैफ अली खान के घर में ये घटना तकरीबन आधी रात को ढाई बजे हुई। इस खबर की जानकारी मिलते ही उनके बड़े बेटे इब्राहिम अली खान सीधा उनके घर पहुंचें और तकरीबन उन्हें 3: 30 उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पीटीआई की एक खबर के मुताबिक, लोकसभा मेंबर और एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने गुरुवार को सैफ अली खान पर उनके घर में हुए हमले पर चिंता व्यक्त की है और इसे एक चिंताजनक विषय बताया है। सुप्रिया सुले सैफ अली खान और करीना कपूर खान की काफी अच्छी दोस्त भी हैं। उन्होने सैफ के स्वास्थ्य पर अपडेट देते हुए बताया कि वह अस्पताल में हैं और सेफ हैं।

 सैफ अली खान के लीलावती में ऑपरेशन के बीच उनकी टीम का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, “मिस्टर सैफ अली खान के घर पर चोरी करने की कोशिश की गई। अभी अभिनेता अस्पताल में हैं और उनकी सर्जरी चल रही है। उनके हाथ में चोट लगी है और परिवार के अन्य सदस्य बिल्कुल सही हैं। हम मीडिया और लोगों से ये गुजारिश करते हैं कि वह शांत रहें और किसी तरह की अटकलें न लगाए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है”। डॉक्टर की परमिशन मिलने के बाद पुलिस  सैफ अली खान का बयान दर्ज करेगी। सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने उनके घर में काम करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ हो रही है।

ISRO ने रचा इतिहास, ‘स्पैडेक्स मिशन’ के तहत उपग्रहों का सफल ‘डॉकिंग’

0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गुरुवार सुबह इतिहास रच दिया। इसरो ने दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित कर दिया। इसके साथ ही अमेरिका, रूस, चीन के बाद भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन गया। यह प्रौद्योगिकी भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं जैसे चंद्रमा पर भारतीय मिशन, चंद्रमा से नमूने वापस लाना, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) का निर्माण और संचालन के लिए जरूरी है।

भारत ने अंतरिक्ष इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है। सुप्रभात भारत, इसरो के स्पेडेक्स मिशन ने ‘डॉकिंग’ में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस क्षण का गवाह बनकर गर्व महसूस हो रहा है।’

इससे पहले 12 जनवरी को इसरो ने उपग्रहों को ‘डॉक’ करने के परीक्षण के तहत दो अंतरिक्ष यान को तीन मीटर की दूरी पर लाकर और फिर सुरक्षित दूरी पर वापस भेजा था। इसरो ने 30 दिसंबर 2024 को ‘स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट’ (स्पेडेक्स) मिशन को सफलतापूर्वक शुरू किया था।

इसरो ने रात 10 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र यानी शार से स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पैडेक्स) लॉन्च किया था। मिशन की कामयाबी भारतीय अंतरिक्ष केंद्र की स्थापना और चंद्रयान-4 जैसे मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए अहम साबित होगी। मिशन निदेशक एम जयकुमार ने बताया था कि 44.5 मीटर लंबा पीएसएलवी-सी60 रॉकेट दो अंतरिक्ष यान चेजर (एसडीएक्स01) और टारगेट (एसडीएक्स02) लेकर गया है।

डॉकिंग 
इसरो के अनुसार, जब अंतरिक्ष में कई ऑब्जेक्ट होते हैं और जिन्हें किसी खास उद्देश्य के लिए एक साथ लाने की जरूरत होती है तो डॉकिंग की आवश्यकता होती है। डॉकिंग वह प्रक्रिया है जिसके मदद से दो अंतरिक्ष ऑब्जेक्ट एक साथ आते हैं और जुड़ते हैं। यह विभिन्न तरीकों का उपयोग करके किया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष अंतरिक्ष स्टेशन पर चालक दल के मॉड्यूल स्टेशन पर डॉक करते हैं, दबाव को बराबर करते हैं और लोगों को स्थानांतरित करते हैं।

क्या है डॉकिंग प्रक्रिया?
जब दोनों यान तेज रफ्तार से पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे होंगे तो चेजर टारगेट का पीछा करेगा और दोनों तेजी से एक दूसरे के साथ डॉक करेंगे। अंतरिक्ष में ‘डॉकिंग’ प्रौद्योगिकी की तब जरूरत होती है जब साझा मिशन उद्देश्यों को हासिल करने के लिए कई रॉकेट प्रक्षेपित करने की जरूरत होती है। वांछित कक्षा में प्रक्षेपित होने के बाद दोनों अंतरिक्ष यान 24 घंटे में करीब 20 किलोमीटर दूर हो जाएंगे। इसके बाद वैज्ञानिक डॉकिंग प्रक्रिया शुरू करेंगे। ऑनबोर्ड प्रोपल्शन का उपयोग करते हुए टारगेट धीरे-धीरे 10-20 किमी का इंटर सैटेलाइट सेपरेशन बनाएगा। इसे सुदूर मिलन चरण के रूप में जाना जाता है। चेजर फिर चरणों में टारगेट के पास पहुंचेगा। इससे दूरी धीरे-धीरे 5 किमी, 1.5 किमी, 500 मीटर, 225 मीटर, 15 मीटर और अंत में 3 मीटर तक कम हो जाएगी, जहां डॉकिंग होगी। डॉक हो जाने के बाद मिशन पेलोड संचालन के लिए उन्हें अनडॉक करने से पहले अंतरिक्ष यान के बीच पावर ट्रांसफर का प्रदर्शन करेगा।

मिशन के फायदे

  • भारत की योजना 2035 में अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की है। मिशन की सफलता इसके लिए अहम है। भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन में पांच मॉड्यूल होंगे जिन्हें अंतरिक्ष में एक साथ लाया जाएगा। इनमें पहला मॉड्यूल 2028 में लॉन्च किया जाना है।
  •  यह मिशन चंद्रयान-4 जैसे मानव अंतरिक्ष उड़ानों के लिए भी अहम है…यह प्रयोग उपग्रह की मरम्मत, ईंधन भरने, मलबे को हटाने और अन्य के लिए आधार तैयार करेगा।
  • यह तकनीक उन मिशनों के लिए अहम है, जिनमें भारी अंतरिक्ष यान और उपकरण की जरूरत होती है, जिन्हें एक बार में लॉन्च नहीं किया जा सकता।

सैफ अली खान पर घर में चाकू से हमला, लीलावती अस्पताल में भर्ती

0

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला किया गया है। हैरान करने वाली बात ये है कि एक्टर पर इस हमले को अंजाम उनके घर के अंदर ही दिया गया है। मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर बुधवार आधी रात चोर घुसा और उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार हमले में सैफ अली खान घायल हो गए हैं जिसके बाद उन्हे आनन फानन में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे सैफ अली खान पर ये हमला हुआ है। इस हमले में सैफ अली खान घायल हो गए हैं। फिलहाल अभिनेता लीलावती अस्पताल में भर्ती है और बांद्रा पुलिस इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच में जुटी है।

हैरानी की बात यह है कि चोर सैफ पर हमला कर वहां से भाग गया और किसी ने उसे देखा तक नहीं। पुलिस अब सीसीटीवी खंगालकर हमलावर की तलाश में जुट गई है। सवाल ये उठ रहा है कि कड़ी सुरक्षा के बीच हमलावर सैफ अली खान के घर में आखिर घुस कैसे गया।

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार रात करीब 2:30 बजे चाकू से हमला किया गया है। उनका इलाज लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) में चल रहा है। उन्हें सिर, हाथ, गले और पीठ पर चोट आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर की सर्जरी हो चुकी है. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

सोनिया गांधी ने कांग्रेस के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का किया शुभारंभ

0

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन किया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस पार्टी के मूल्यों को आप इस इमारत में देख सकते हैं

कांग्रेस के नए मुख्यालय का नया पता ‘इंदिरा गांधी भवन’ 9ए, कोटला रोड होगा। यह दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से करीब 500 मीटर दूर है। इस भवन का निर्माण सोनिया गांधी के पार्टी अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान शुरू हुआ था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हम बहुत महत्वपूर्ण समय पर अपने नए मुख्यालय का उद्घाटन कर रहे हैं। यह इमारत कोई आम नहीं है। यह हमारे देश की मिट्टी से निकली है, करोड़ों लोगों की मेहनत और त्याग का परिणाम है। यह पार्टी हमेशा मूल्यों के एक विशेष समूह के लिए खड़ी रही है, और हम उन मूल्यों को इस इमारत में देख सकते हैं।

हमारा संविधान स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतिफल

उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतिफल हमारा संविधान है, जिसकी कल मोहन भागवत ने परोक्ष रूप से आलोचना की जब उन्होंने कहा कि संविधान हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक नहीं है। मोहन भागवत हर दो-तीन दिन में देश को यह बताने का साहस करते हैं कि वे स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान के बारे में क्या सोचते हैं। उन्होंने कल जो कहा वह देशद्रोह है क्योंकि वह बता रहे हैं कि संविधान अमान्य है, अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई अमान्य थी। उन्होंने सार्वजनिक रूप से यह बात कहने का दुस्साहस किया है। उनका यह बयान हर एक भारतीय का अपमान है और अब समय आ गया है कि हम इस बकवास को सुनना बंद कर दें।

कार्यकर्ताओं के सपनों, समर्पण और बलिदान का प्रमाण 

वहीं, कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन का उद्घाटन देश भर के प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए गर्व का क्षण है। यह इमारत ईंटों और गारे से बनी संरचना नहीं है, बल्कि उन लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सपनों, समर्पण और बलिदान का प्रमाण है, जिन्होंने इस महान पार्टी के माध्यम से देश की अथक सेवा की है। नए साल के आगमन के साथ हम इस कार्यालय में कदम रख रहे हैं। नए मुख्यालय को वर्तमान की जरूरतों और भविष्य की चुनौतियों को पूरा करने के लिए सोच-समझकर डिजाइन किया गया है।

हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

उन्होंने कहा कि यह इमारत हमारे समृद्ध इतिहास और मूल्यों से जुड़े रहते हुए दूरदर्शी बने रहने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है। याद रखने योग्य बात यह है कि इस भवन का निर्माण उस समय शुरू हुआ था जब श्रीमती सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थीं। आज इसका उद्घाटन पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी ने किया है। वहीं इस भवन निर्माण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का अहम योगदान रहा है। इसके लिए हम उनका आभार जताते हैं।