Home Blog Page 297

सोनिया गांधी ने कांग्रेस के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का किया शुभारंभ

0

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन किया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस पार्टी के मूल्यों को आप इस इमारत में देख सकते हैं

कांग्रेस के नए मुख्यालय का नया पता ‘इंदिरा गांधी भवन’ 9ए, कोटला रोड होगा। यह दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से करीब 500 मीटर दूर है। इस भवन का निर्माण सोनिया गांधी के पार्टी अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान शुरू हुआ था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हम बहुत महत्वपूर्ण समय पर अपने नए मुख्यालय का उद्घाटन कर रहे हैं। यह इमारत कोई आम नहीं है। यह हमारे देश की मिट्टी से निकली है, करोड़ों लोगों की मेहनत और त्याग का परिणाम है। यह पार्टी हमेशा मूल्यों के एक विशेष समूह के लिए खड़ी रही है, और हम उन मूल्यों को इस इमारत में देख सकते हैं।

हमारा संविधान स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतिफल

उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतिफल हमारा संविधान है, जिसकी कल मोहन भागवत ने परोक्ष रूप से आलोचना की जब उन्होंने कहा कि संविधान हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक नहीं है। मोहन भागवत हर दो-तीन दिन में देश को यह बताने का साहस करते हैं कि वे स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान के बारे में क्या सोचते हैं। उन्होंने कल जो कहा वह देशद्रोह है क्योंकि वह बता रहे हैं कि संविधान अमान्य है, अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई अमान्य थी। उन्होंने सार्वजनिक रूप से यह बात कहने का दुस्साहस किया है। उनका यह बयान हर एक भारतीय का अपमान है और अब समय आ गया है कि हम इस बकवास को सुनना बंद कर दें।

कार्यकर्ताओं के सपनों, समर्पण और बलिदान का प्रमाण 

वहीं, कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन का उद्घाटन देश भर के प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए गर्व का क्षण है। यह इमारत ईंटों और गारे से बनी संरचना नहीं है, बल्कि उन लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सपनों, समर्पण और बलिदान का प्रमाण है, जिन्होंने इस महान पार्टी के माध्यम से देश की अथक सेवा की है। नए साल के आगमन के साथ हम इस कार्यालय में कदम रख रहे हैं। नए मुख्यालय को वर्तमान की जरूरतों और भविष्य की चुनौतियों को पूरा करने के लिए सोच-समझकर डिजाइन किया गया है।

हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

उन्होंने कहा कि यह इमारत हमारे समृद्ध इतिहास और मूल्यों से जुड़े रहते हुए दूरदर्शी बने रहने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है। याद रखने योग्य बात यह है कि इस भवन का निर्माण उस समय शुरू हुआ था जब श्रीमती सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थीं। आज इसका उद्घाटन पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी ने किया है। वहीं इस भवन निर्माण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का अहम योगदान रहा है। इसके लिए हम उनका आभार जताते हैं।

केजरीवाल और सिसोदिया के खिलाफ चलेगा केस, ED को गृह मंत्रालय से मिली मंजूरी

0
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच शराब घोटाला मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग केस में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।
ताजा मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को शराब घोटाला मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग में कथित संलिप्तता के लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत मुकदमा चलाने के लिए मंजूरी दी है। ANI ने बुधवार को यह जानकारी अपने सूत्रों के हवाले से दी है।
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पिछले महीने एजेंसी को केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी थी। सीबीआई को अगस्त 2024 में आबकारी नीति से संबंधित समानांतर भ्रष्टाचार मामले में केजरीवाल के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की मंजूरी मिली थी।
ED ने जमानत पर बाहर चल रहे केजरीवाल को 21 मार्च, 2024 को पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया और 17 मई को चार्जशीट में उनका नाम दर्ज किया था।

दिल्ली में आज कई नामांकन, AAP से केजरीवाल ने BJP से प्रवेश वर्मा भरेंगे पर्चा

0
दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) के लिए गरमा चुके माहौल के दौरान आज बुधवार को नामांकन करने की धूम रहेगी। बड़े नेताओं में आम आदमी पार्टी के संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज नामांकन कराएंगे।
आम आदमी पार्टी के संयोजक महिलाओं के साथ रैली में जाकर नामांकन कराएंगे। यह उनकी पहले बार की रणनीति होगी कि उनकी रैली में केवल महिलाएं ही शामिल होंगी। इससे पहले वह नामांकन आम जनता के साथ करने जा चुके हैं।
यह भी हुआ कि उनकी रैली इतनी बड़ी हो गई कि वे उस दिन नामांकन करने के लिए समय पर नामांकन कार्यालय तक पहुंच भी नहीं सके बाद में उन्हें अगले दिन नामांकन कराना पड़ा। हालांकि कुछ लोग यह भी मानते हैं कि है यह उनकी सोची समझी रणनीति थी कि एक दिन रैली निकालें और उसके अगले दिन नामांकन करने जाएं।
इसी तरह आम आदमी पार्टी के दूसरे बड़े नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज नामांकन रैली निकालेंगे। जाहिर सी बात है कि आज वह नामांकन नहीं कराएंगे। नामांकन रैली निकालकर आज वह अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे। सिसोदिया इस बार अपनी सीट बदल चुके हैं।

पीएम मोदी ने देश को समर्पित किए तीन युद्धपोत

0

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “15 जनवरी के दिन को सेना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले प्रत्येक जांबाज को मैं नमन करता हूं। मां भारती की रक्षा में जुटे हर वीर-वीरांगना को मैं बधाई देता हूं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज भारत की समुद्री विरासत, नौसेना के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए भी बहुत बड़ा दिन है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने भारतीय नौसेना को नया सामर्थ्य और विजन दिया था। आज उनकी पावन धरती पर 21वीं सदी की नौसेना को सशक्त करने की तरफ हम एक बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं.

मुंबई, महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज भारत पूरे विश्व और खासकर ग्लोबल साउथ में एक भरोसेमंद और जिम्मेदार साथी के रूप में पहचाना जा रहा है। भारत विस्तारवाद नहीं, भारत विकासवाद की भावना से काम करता है.

मुंबई, महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “21वीं सदी के भारत का सैन्य सामर्थ्य भी अधिक सक्षम और आधुनिक हो, ये देश की प्राथमिकताओं में से एक है। जल हो, थल हो, नभ हो, डीप सी हो या फिर असीम अंतरिक्ष हर जगह भारत अपने हितों को सु​रक्षित कर रहा है। इस​के लिए निरंतर रिफॉर्म किए जा रहे हैं.

दिल्ली-NCR में घने कोहरे की मार, विजिबिलिटी हुई बेहद कम

0

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की मार जारी है। घने कोहरे चलते सड़कों से लेकर रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। सुबह भयंकर कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। इससे सड़कों पर गाड़ियां रेंग-रेंगकर चलती नजर आई। वहीं, लंबी दूरी से दिल्ली आने वाली दर्जनों ट्रेनें कई घंटों की देरी से चल रही हैं।

कोहरे के दौरान बरतें ये सावधानी

  • कोहरे में दृश्यता कम होती है, इसलिए धीमी गति से वाहन चलाएं।
  • हेडलाइट्स को कम बीम पर रखें, ताकि दृश्यता में सुधार हो।
  • वाहन में फाग लाइट का उपयोग करें, मोड़ पर सावधानी से चलें और गति कम करें।
  • अन्य वाहनों से दूरी बनाए रखें, ताकि आपातकालीन स्थिति में रुकने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
  • वाहन की नियमित जांच करें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी सुरक्षा उपकरण ठीक से काम कर रहे हैं।
  • वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर भी लगवाएं, ताकि पीछे से आने वाले वाहन चालकों को आपके वाहन की जानकारी मिले।

मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूड़ी की ब्रेन सर्जरी सफल।

0

देहरादून 14 जनवरी 2025। देहरादून स्थित सीएमआई अस्पताल में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूड़ी जी की ब्रेन सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई है।

यह सर्जरी प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल के नेतृत्व में उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा की गई। बाबा सिद्धबली जी के आशीर्वाद और डॉक्टरों के प्रयासों से श्री खण्डूड़ी जी अब आईसीयू से बाहर आ गए हैं और तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

परिवारजनों ने सभी शुभचिंतकों, समर्थकों और डॉक्टरों की टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और वे जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आएंगे।

सभी उत्तराखंड वासियों की ओर से मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूड़ी जी के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

आ रही है शानदार वेब सीरिज ‘गृह लक्ष्मी’, EPIC ON पर 16 से होगी स्ट्रीम

0

‘गृह लक्ष्मी’ एक रोमांचक थ्रिलर है, जिसमें हिना खान, चंकी पांडे, राहुल देव और दिव्येंदु भट्टाचार्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं. हिना खान लक्ष्मी की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने परिवार और साम्राज्य को खतरनाक ताकतों से बचाने के लिए संघर्ष करती है. यह कल रिलीज हो जाएगी और 16 जनवरी से EPIC ON पर स्ट्रीम होगी.

चंकी पांडे काज़ी, राहुल देव टोकेस और दिव्येंदु भट्टाचार्य विक्रम के किरदार में नजर आएंगे. कहानी बेतालगढ़ की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां प्रेम, धोखा और अस्तित्व की लड़ाई जैसे गहरे विषयों को उजागर किया गया है. लक्ष्मी एक मजबूत महिला के रूप में उभरती है, जो मुश्किल हालात में भी अपने परिवार और साम्राज्य की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करती है.

IMG 20250109 WA0007

‘गृह लक्ष्मी’ 16 जनवरी से EPIC ON पर स्ट्रीम होगी. टीजर और ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है. कल ‘गृह लक्ष्मी’ रिलीज हो जाएगा. इस तरह लोगों का इन्तजार ख़त्म हो जाएगा. ‘गृहलक्ष्मी’ की दिलचस्प कहानी इसे 2025 की बहुप्रतीक्षित थ्रिलर में से एक बनाती है.

वेब सीरीज की पूरी स्टार कास्ट और क्रू मेंबर ने सिद्धी विनायक के दर्शन कर बप्पा का आशीर्वाद लिया. सीरीज में दो गाने हैं और दोनों ही ट्रेंड कर रहे हैं. वेब सीरीज को कान्स प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट स्टूडियो ने प्रोडयूस किया है.

 

हरियाणा BJP अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ दुष्कर्म की FIR

0

शिमला : हिमाचल के कसौली में हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हिमाचल प्रदेश में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। ये एफआईआर हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कसौली थाना में दर्ज हुई है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला भी हरियाणा की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले महिला को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दोनों ने यहां पर महिला से दुराचार किया। वहीं, महिला को दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का आरोप है कि इन्होंने मेरी अश्लील वीडियो और फोटो भी लीं।

महिला ने बताया कि करीब दो महीने पहले उन्होंने हमें फिर से डराकर पंचकूला बुलाया जहां हमारे खिलाफ झूठा केस करने की कोशिश की। हमें फंसाने की कोशिश की गई।

महिला ने इसकी शिकायत कसौली थाना में दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

400 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला निकला बच्चा

0

पुलिस ने खुलासा किया है कि इस बच्चे के पिता का संबंध एक ऐसे एनजीओ से है जो आतंकी अफजल गुरु की फांसी के खिलाफ मुखर रहा है. स्पेशल सीपी मधुप तिवारी ने कहा, “बहुत दिनों से स्कूलों में होक्स कॉल आ रही थी. बम रखे होने की कॉल मिलती थी.

पिछले साल 12 फरवरी से कई कॉल आयी थी. ये मेल बहुत एडवांस तरीके से भेजी जा रही थी. जिसमें टेरर एंगल से भी जांच चल रही थी. अभी 8 जनवरी 2025 को लास्ट कॉल आई. इसमें हम बच्चे की पहचान कर पाए. बच्चे के लैपटॉप और मोबाइल की फ़ॉरेंसिक जांच करवाई.”

स्पेशल सीपी ने कहा,  “400 से ज्यादा मेल स्कूलों को भेज चुका था. इस बच्चे के पिता एक NGO से जुड़े थे और ये NGO एक पॉलिटिकल पार्टी का हिमायती रहा है.”

DGAFMS में ग्रुप C के पदों पर भर्ती का मौका

0
सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (DGAFMS) की ओर से ग्रुप C के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस शुरू हो चुकी है। जो भी अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती के लिए निर्धारित किसी भी पद के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 6 फरवरी 2025 तय की गई है।

योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए पदानुसार 10वीं/ 10+2 के साथ सम्बंधित क्षेत्र में एक्सपीरियंस, फोटोग्राफी में डिप्लोमा/ बीकॉम/ आदि कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 25/ 27/ 30 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु में छूट नियमानुसार दी जाएगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 31 जनवरी 2025 तय की गई है।

ऐसे भरें फार्म

इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल http://dgafms24.onlineapplicationform.org/DGAFMS/ पर जाएं और यहां Registration of New User for DGAFMS पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी रजिस्टर्ड कैंडिडेट लिंक पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरे और फॉर्म को पूरा कर लें। अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें। ध्यान रखें कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी श्रेणी के अभ्यर्थी निशुल्क रूप से आवेदन पत्र भर सकते हैं। 

DGAFMS%20Recruitment%202025%20notification

इन पदों पर होगी भर्ती

  • अकाउंटेंट: 1 पद
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड 2: 1 पद
  • लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC): 11 पद
  • स्टोरकीपर: 24 पद
  • फोटोग्राफर: 1 पद
  • फायरमैन: 5 पद
  • कुक: 4 पद
  • लैब अटेंडेंट: 1 पद
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS): 29 पद
  • ट्रेड्समैन मेट: 31 पद
  • वॉशरमैन: 2 पद
  • कारपेंटर एवं ज्वाइनर: 2 पद
  • Tin Smith: 1 पद

ऐसे होगा चयन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। रिटेन टेस्ट 100 अंकों के लिए होगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट/ ट्रेड टेस्ट/ शॉर्टहैंड टेस्ट से गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह दी जाएगी।