Home Blog Page 291

उत्तराखंड निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE : देखें ताजा अपडेट, कहां-कौन जीता

0

देहरादून: उत्तराखंड निकाय चुनाव में 100 निकायों के लिए 23 जनवरी को हुए मतदान के बाद शनिवार को 25 जनवरी के दिन वोटों की काउंटिंग शुरू हो चुकी है. शनिवार को प्रदेशभर में कुल 54 केंद्रों पर काउटिंग हो रही है. आयोग के अनुसार, इस बार प्रदेश में 30,29,028 मतदाताओं में से 19,81,200 ने मताधिकार का प्रयोग किया.

राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को मतदान खत्म होने पर अनंतिम आंकड़े जारी करते हुए करीब 66 वोटिंग बताई गई थी. साल 2018 के निकाय चुनाव में कुल 69.79 मतदान हुआ था. इस बार मतदान में 4.38 की कमी दर्ज की गई है.

  • परिणाम

-अल्‍मोड़ा में कांग्रेस ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। भीकियासैंण नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गंगा बिष्ट ने भाजपा की जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट को 448 मतों से हराया। मतगणना के दौरान कांग्रेस शुरू से ही आगे रही और चार में से तीन वार्डों में जीत हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 776 व भाजपा प्रत्याशी को 328 मत मिले।

-नगर पालिका विकास नगर के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी धीरज नौटियाल विजयी घोषित किए गए हैं।

-नगर पालिका पौड़ी में निर्दलीय की हुई जीत। निर्दलीय प्रत्याशी हिमानी नेगी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा नेगी को 228 मतों से किया पराजित।

-नई टिहरी में निर्दलीय मोहन सिंह रावत ने 3452 वोट से प्रचंड जीत हासिल की।

-चम्बा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की शोभनी धनोला जीतीं। पहली बार चम्बा में खुला भाजपा का खाता।

-चमोली के थराली में कांग्रेस की जीत।

-पाडली गुज्जर नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक से भारतीय जनता पार्टी के सभासद एक वोट से विजयी, तीन बार मतगणना के बाद घोषित किया नतीजा।

-ऋषिकेश में नगर पंचायत स्वर्ग आश्रम से कांग्रेस प्रत्याशी बिंदिया अग्रवाल ने जीत दर्ज की। उन्हें 1903 मत मिले।

-पुरोला से कांग्रेस प्रत्याशी बिहारी लाल शाह ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्यारे लाल हिमानी को हराया।

-घनसाली नगर पंचायत में भाजपा के आनंद बिष्ट 222 वोट से जीते।

-नौगांव निकाय में अध्‍यक्ष पद भाजपा जीती।

-चिन्यालीसौड़ निकाय में अध्‍यक्ष पद पर निर्दलीय विजयी।

-घनसाली नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी आनंद बिष्ट 322 मतों से जीते।

-नगर पंचायत गजा में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार कुंवर सिंह चौहान जीते। भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह खाती को हराया।

 -हरबर्टपुर से अध्यक्ष पद भाजपा प्रत्याशी नीरू देवी जीत गई हैं।

-कीर्तिनगर में भारतीय जनता पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष के अधिकृत प्रत्याशी डॉक्टर राकेश मोहन मैठाणी जीते।

-नगर पंचायत तपोवन अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी विनीता बिष्ट की जीत।

-नवगठित नगर पंचायत गुप्तकाशी में अध्यक्ष पद पर भाजपा की विश्वेशरी देवी ने की जीत दर्ज की।

-ऊखीमठ नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी कुब्जा धर्मवाण विजयी। दूसरे नंबर पर भी निर्दलीय प्रत्याशी रहा। भाजपा तीसरे व कांग्रेस अंतिम नंबर पर रही।

-चमोली नगर पंचायत पीपलकोटी में कांग्रेस प्रत्याशी जयंति राणा विजयी।

-चमियाला नगर पंचायत में भाजपा के गोविंद सिंह राणा 240 वोट से जीते। गोविंद सिंह राणा को मिले 1110 वोट। निर्दलीय ताजवीर सिंह रावत को मिले 870 वोट।

-टिहरी की लम्बगांव नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्‍याशी रोशन रांगड़ 400 से अधिक मतों से जीते।

 -चमोली जिले का पहला नतीजा। नगर पंचायत नंदानगर में कांग्रेस 187 वोटों से जीती।

-दुगड्डा नगर पालिका में निर्दलीय शांति बिष्ट ने जीत हासिल की। भाजपा की बागी पूर्व पालिका अध्यक्ष भावना चौहान को किया परास्त। भाजपा की बागी थीं शांति।

उत्तरकाशी में फिर आया भूकंप, 2 दिन में चौथी बार हिली धरती

0

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में दो दिन में भूकंप से चार बार धरती डोल चुकी है। लगातार भूकंप के झटके आने से लोगों में डर बना हुआ। आज सुबह डुण्डा में आज सुबह 05:47:50 IST पर भूकम्प के हल्के झटके महसूस किए गए।

भूकम्प की तीव्रता 2.04 रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई। भूकम्प का केंद्र बिंदु तहसील डुण्डा के ग्राम खुरकोट और भरणगांव के मध्य वन क्षेत्र में था। वर्तमान समय में किसी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

इससे पहले 24 जनवरी को तीन बबार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला झटका सुबह 07:41:51 IST पर आया, जिसकी तीव्रता 2.07 थी। दूसरा झटका सुबह 08:18:28 IST पर आया, जिसकी तीव्रता 3.05 थी। जनपद मुख्यालय में 10:59 बजे फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

भूकंप के केंद्र बिंदु

पहले झटके का केंद्र बिंदु तहसील भटवाड़ी के ग्राम तिलोथ के वन क्षेत्र में था, जबकि दूसरे झटके का केंद्र बिंदु तहसील भटवाड़ी के दायरा बुग्याल के वन क्षेत्र में था।

अन्य जानकारी

– अक्षांश: 30.73 N और 30.85 N

– देशांतर: 78.46 E और 78.60 E

– गहराई: 05 किमी0

प्रयागराज महाकुंभ में उत्तराखंड के तीर्थो की झलक

0
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 47;

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में महाकुम्भ-2025 प्रयागराज में भव्य उत्तराखण्ड पवेलियन किया गया है स्थापित।

महाकुम्भ का आयोजन एक मेले का आयोजन न होकर भारत एवं विश्व की विभिन्न संस्कृतियों के मिलन का उत्सव है-मुख्यमंत्री

उत्तराखण्ड पवेलियन में देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रदर्शन के साथ ही राज्य की कला-संस्कृति एवं विशिष्ट उत्पादों के प्रदर्शन तथा बिक्री की भी की गयी है व्यवस्था।

देहरादून 25 जनवरी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों एवं मार्गदर्शन में प्रयागराज में गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के पावन संगम पर 144 वर्षों बाद 13 जनवरी, 2025 से 26 फरवरी, 2025 तक आयोजित हो रहे महाकुम्भ-2025 में भव्य उत्तराखण्ड पवेलियन स्थापित किया गया है। यह आयोजन मात्र एक मेले का आयोजन न होकर भारत एवं विश्व की विभिन्न संस्कृतियों के मिलन का उत्सव है, जिसमें देश एवं विदेश के बहुभाषी तीर्थ यात्री अपने आध्यात्मिक शुद्धि के लिए एकत्रित होते हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड पवेलियन में राज्य के तीर्थ यात्रियों को आवासीय सुविधा एवं स्थानीय भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था के साथ पवेलियन में उत्कृष्ट टेंट सिटी का भी निर्माण किया गया है। उत्तराखण्ड पवेलियन में प्रतिदिन दस हजार से पन्द्रह हजार तीर्थ यात्रियों द्वारा भ्रमण किया जा रहा हैै। तीर्थ यात्रियों के मध्य देवभूमि उत्तराखण्ड के दिव्य मंदिरों के दर्शन एवं फोटोग्राफी के साथ ही राज्य के पारंपरिक उत्पादों के स्टॉल एवं समृद्ध लोक संस्कृति की प्रस्तुति सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रस्तुत की जा रही है। मुख्यमंत्री का मानना है कि 2026 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले के आयोजन व्यवस्थाओं के लिए भी इससे मदद मिलेगी तथा उत्तराखण्ड पवेलियन महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को भी इससे संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी।

इस संबंध में आयुक्त एवं महानिदेशक उद्योग श्री प्रतीक जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, के मार्गदर्शन में मंडपम में उत्तराखण्ड राज्य के देवभूमि स्वरूप के प्रदर्शन के साथ ही राज्य की कला-संस्कृति एवं विशिष्ट उत्पादों के प्रदर्शन तथा बिक्री की भी व्यवस्था की गयी है। इसके अंतर्गत उत्तराखण्ड का अंतर्राष्ट्रीय ब्राण्ड ’हाउस ऑफ हिमालया’, उत्तराखण्ड का हथकरघा एवं हस्तशिल्प ब्राण्ड ’हिमाद्री’, राज्य के खादी एवं बांस तथा अन्य फाईबर उत्पाद, राज्य के पर्यटन स्थलों तथा आयुर्वेदिक एवं योग चिकित्सा को प्रदर्शित किया गया है। मंडपम में सं

IMG 20250121 132852 scaled
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 47;

स्कृति विभाग द्वारा राज्य की कला एवं संस्कृति से परिपूर्ण सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाता है। जिसके प्रति भी लोगों में और अधिक आकर्षण देखा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड मंडपम में प्रवेश द्वार के रूप में केदारनाथ द्वार एवं निकास द्वार के रूप में बद्रीनाथ द्वार निर्मित किया गया है। मंडपम के अंदर प्रवेश करने पर चारधाम- यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ जी की दिव्य एवं भव्य प्रतिकृतियों के दर्शन होते हैं, इसके साथ ही हर की पैड़ी, हरिद्वार तथा गंगा की अविरल एवं पावन धारा के भी दर्शन होते हैं। मंडपम में दूसरी ओर माननीय मुख्यमंत्री जी की परिकल्पनाओं के अनुरूप शीतकालीन चारधाम तथा मानसखण्ड मंदिर माला के अंतर्गत श्री जागेश्वर धाम, श्री गोल्ज्यू देवता तथा नीम करोली बाबा की दिव्य प्रतिकृतियों को प्रदर्शित किया गया है।

आयुक्त एवं महानिदेशक उद्योग ने बताया कि उद्योग विभाग उत्तराखण्ड द्वारा प्रयागराज महाकुम्भ क्षेत्रान्तर्गत सेक्टर-7, कैलाशपुरी मार्ग पर 40000 वर्गफीट क्षेत्रफल में देवभूमि की दिव्यता को प्रदर्षित करता भव्य उत्तराखण्ड पवेलियन स्थापित किया गया है। यह पवेलियन सिविल लाईन प्रयागराज बस स्टैंड से 6 किमी, प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन से 8 किमी तथा प्रयागराज एयरपोर्ट से मात्र 15 किमी की दूरी पर स्थापित है। पवेलियन से नजदीकी गंगा घाट मात्र 800 मीटर दूरी पर तथा पवित्र संगम लगभग 5 किमी दूरी पर स्थित है।

AIIMS में हर माह 1500 से अधिक ऑपरेशन, बनाया रिकॉर्ड

0

ऋषिकेश : 10 साल पहले 2 जून 2014 को पहला ऑपरेशन करने के बाद से एम्स ऋषिकेश अब तक 1 लाख 33 हजार से अधिक लोगों की सर्जरी कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दे चुका है। विश्व स्तरीय उच्च तकनीक आधारित स्वास्थ्य सुविधाओं को विकसित करते हुए संस्थान ने यह उपलब्धि हासिल की है।

इनमें 3 दिन के नवजात से लेकर 90 साल तक के वृद्ध की सर्जरी भी शामिल है। अपनी स्वास्थ्य समस्या को लेकर इन 10 वर्षों में 53 लाख 45 हजार लोग एम्स की ओपीडी पंहुचे। जिनमें से 3 लाख 84 हजार 400 रोगियों को अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया गया।

ऋषिकेश में एम्स की स्थापना होने के बाद जब दिसम्बर 2013 में रोगियों को अस्पताल में भर्ती करने की सुविधा शुरू हुई तो पहली सर्जरी रीढ़ की हड्डी में न्यूरो समस्या से जूझ रहे एक पेशेन्ट की की गयी थी एम्स में यह पहला ऑपरेशन 2 जून 2014 को किया गया था। संस्थान के निदेशक पद पर रहते हुए तत्कालीन न्यूरो सर्जन डाॅ. राजकुमार ने इस सफल सर्जरी को अंजाम दिया था।

साल दर साल एम्स की ओपीडी में रोगियों की संख्या बढ़ती चली गयी। इसके साथ ही ऐसे रोगियों की संख्या भी बढ़ने लगी जिन्हें उपचार के लिए सर्जरी की आवश्यकता होती है। स्वास्थ्य तकनीकों को आगे बढ़ाते हुए एम्स ने रोगियों का इलाज करने के मामले में पीछे मुड़कर नहीं देखा। नतीजा यह है कि एम्स के अनुभवी सर्जन डाॅक्टर 31 दिसम्बर 2024 तक कुल 1 लाख, 33 हजार 329 सर्जरी कर चुके हैं। वर्ष 2014 के दौरान बिना माॅड्यूलर के 4 ऑपरेशन थियेटरों से शुरू होने वाले एम्स अस्पताल में अब 64 ऑपरेशन थियेटरों की लंबी श्रृंखला है।

3 दिन के नवजात की सर्जरी

कुछ ऐसे भी नवजात होते हैं जिनकी आहार नाल, सांस नली के साथ चिपकी रहती है। ऐसे बच्चे जन्म लेने के दौरान से ही न तो स्तनपान कर सकते हैं और न ही उनके मुंह से कोई तरल पेय अन्दर जा सकता है। एम्स में ऐसे नवजातों की सर्जरी पिडियाट्रिक सर्जन करते हैं। इस विभाग द्वारा 9 जुलाई 2022 को ऐसी ही समस्या से ग्रसित एक नवजात की सर्जरी की गयी जिसे किसी अन्य अस्पताल ने एम्स रेफर किया था। यह बच्चा एम्स में भर्ती करते समय मात्र 4 घन्टे का था। एक दिन बाद डाॅक्टरों ने इसकी सर्जरी कर दी थी। पिथौरागढ़ का यह बच्चा स्वस्थ होकर अब ढाई साल का हो गया है।

90 साल की वृद्धा की भी हो चुकी सर्जरी

अति वृद्धावस्था वाले लोगों में पैर फिसलने की वजह से कूल्हा टूट जाने अथवा कूल्हा हिल जाने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। एम्स के ऑर्थोपेडिक विभाग के सर्जन ऐसे लोगों की सर्जरी कर कूल्हे का प्रत्यारोपण कर देते हैं। कूल्हा खिसक जाने से पीड़ित छिद्दरवाला की रहने वाली 89 साल से अधिक आयु की ऐसी एक पेशेन्ट की सर्जरी एम्स में 2 मई 2020 को की गयी थी।

अंगों का भी हो रहा प्रत्यारोपण

पिछले वर्ष कांवड़ यात्रा मे आया एक कांवड़िया रूड़की के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। सिर पर गंभीर चोट की वजह से कौमा में जाने के बाद 30 जुलाई को डाॅक्टरों की टीम ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। बाद में परिजनों ने स्वेच्छा से इस कांविड़ये के अंग दान कर दिए। जिन्हें चण्डीगढ़ और दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती रोगियों को प्रत्यारोपित करने का कार्य भी एम्स ऋषिकेश द्वारा बखूबी निभाया जा चुका है।

“संस्थान में न्यूरो सर्जरी, कार्डियक सर्जरी, पिडियाट्रिक सर्जरी, यूरोलाॅजी और सभी तरह के कैंसर रोग से संबन्धित सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। यह सभी सुपर स्पेशिलिटी स्तर की सर्जरी हैं। आपात् स्थिति के मरीजों के इलाज की आवश्यकता हो देखते हुए अस्पताल के ट्राॅमा सेन्टर में 2 ऑपरेशन थियेटर विशेष तौर से संचालित हो रहे हैं। यहां मेजर और माईनर स्तर पर औसतन 10-15 सर्जरी प्रतिदिन की जाती है।’’

-प्रो. सत्या श्री, चिकित्सा अधीक्षक, एम्स ऋषिकेश।

“इलाज की आवश्यकता को देखते हुए अस्पताल मे ओटी व्यवस्था रात-दिन संचालित की जा रही हैं। वर्ल्ड क्लास हेल्थ फेसिलिटी और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में संस्थान की दृढ़ संकल्पिता का ही परिणाम है एम्स में अब अंग प्रत्यारोपण की सुविधा भी उपलब्ध है। गम्भीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को जीवन बचाने के लिए अब राज्य से बाहर के अस्पतालों की ओर रूख करने की आवश्यकता नहीं है।’

-प्रो. मीनू सिंह, कार्यकारी निदेशक, एम्स ऋषिकेश।

Amul Milk Price Change : घट गए दूध के दाम, चेक करें नए रेट

0
नई दिल्ली। पिछले काफी समय से दूध के दाम बढ़ रहे थे, लेकिन अब उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है। देश के सबसे मिल्क ब्रांड अमूल ने दूध के दाम घटा दिए हैं। अमूल ने तीन दुग्ध उत्पादों की कीमत में 1 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। इसके मुताबिक, अमूल गोल्ड, ताजा और टी स्पेशल के दाम कम हुए हैं। यह कटौती आज यानी 24 जनवरी से लागू हो गई है।

गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर जयेन मेहता ने बताया कि अमूल ने अमूल गोल्ड, अमूल ताजा और अमूल टी स्पेशल 1 किलो पैक में दूध की कीमत 1 रुपये कम कर दी है। अमूल ब्रांड का मालिकानाहक गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के पास ही है।

उत्तराखंड निकाय चुनाव का फाइनल मतदान प्रतिशत जारी

0

देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग ने 23 जनवरी को नगर निकाय चुनाव के लिए हुए मतदान का फाइनल मतदान प्रतिशत जारी कर दिया। योग के अनुसार कुल 65.41 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Screenshot 2025 01 24 14 28 16 57 e2d5b3f32b79de1d45acd1fad96fbb0f

कुल 3029028 मतदाताओं में से 1981200 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। शुक्रवार की दोपहर जारी आंकड़ों में 11 नगर निगम,43 नगर पालिका व 46 नगर पंचायत में हुए मतदान की तस्वीर साफ की गई है।Screenshot 2025 01 24 14 29 17 46 e2d5b3f32b79de1d45acd1fad96fbb0f

धमाकों के बाद गिरी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की छत, कई लोग दबे!

0
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के भंडारा स्थित आयुध कारखाने में आज सुबह कई विस्फोट होने की बात सामने आई है। ये दुर्घटना सुबह-सुबह हुई है। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में एक के बाद एक कई धमाके हुए, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है।
नागपुर के पीआरओ डिफेंस के अनुसार, बचाव और चिकित्सा दल जीवित लोगों की तलाश में तैनात हैं और बचाव कार्य जारी है। भंडारा के कलेक्टर संजय कोलते ने बताया कि आयुध कारखाने जवाहर नगर भंडारा में हुए विस्फोट के बाद मौके पर दमकल और एंबुलेंस मौजूद है।
फिलहाल बचाव अभियान जारी है। हादसे में छत गिर गई है जिसे जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है। मलबे में कुल 12 लोगों के दबे होने की सूचना है, जिनमें से 2 लोगों को बचा लिया गया है।

उत्तराखंड में 66% हुआ मतदान, कल होगी मतगणना

0

देहरादून : कल 23 जनवरी को देर शाम तक नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हुई. कई जगहों पर बवाल भी देखने को मिला। प्रदेशभर में 66 फीसदी वोटिंग हुई है. वोटिंग के बाद 5405 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गई है.

 

कल 25 जनवरी को मतगणना होगी. 100 निकायों में 11 नगर निगम, 43 नगर पालिकाओं और 46 नगर पंचायतों के लिए मतदान हुआ. 100 निकायों में वोटिंग कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने 16,284 कर्मचारी को ड्यूटी पर लगाए थे। जबकि 25,800 पुलिसकर्मी चुनाव में सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।

 

11 नगर निगमों में मेयर के लिए 72 प्रत्याशी मैदान में हैं. 89 नगर पालिका, नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 445 प्रत्याशी हैं. सभी निगम, पालिका, पंचायतों में वार्ड सदस्य/पार्षद के कुल 5405 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

 

रुद्रप्रयाग में एक नगर पालिका और चार नगर पंचायतों में सबसे ज्यादा 71.15 प्रतिशत मतदान हुआ. जिससे 77 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद हो गया है. जिले में 18,237 मतदाताओं में 12,871 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया.

अमेरिका में पार्ट टाइम नौकरी छोड़ रहे भारतीय छात्र, आखिर क्यों?

0

अमेरिका में रह रहे ज्यादातर भारतीय छात्र अपनी कमाई के लिए अपने कॉलेज के बाद पार्ट टाइम नौकरी भी करते हैं जिससे उनकी अतिरिक्त कमाई हो सके। लेकिन अब निर्वासन के डर से उन्होंने अपना काम छोड़ दिया है।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया गया है कि छात्रों का कहना है कि हालांकि ऐसी नौकरियां अमेरिका में बने रहने के लिए बहुत जरूरी हैं, लेकिन वे अपने भविष्य को जोखिम में नहीं डाल सकते, खासकर तब जब उन्होंने अमेरिकी कॉलेज में सीट पाने के लिए भारी-भरकम लोन लिया है।

अमेरिकी विनियमन एफ-1 वीजा पर अंतरराष्ट्रीय छात्रों को कैंपस में सप्ताह में 20 घंटे तक काम करने की अनुमति देता है। हालांकि, कई छात्र अक्सर किराए, किराने का सामान और अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए रेस्तरां, गैस स्टेशनों या खुदरा दुकानों पर ऑफ-कैंपस और बिना दस्तावेज के काम करते हैं।

नया प्रशासन आव्रजन नीतियों पर शिकंजा कसने और सख्त नियम लागू करने का संकेत दे रहा है, तो छात्र उन्हें छोड़ रहे हैं, अपने भविष्य को खतरे में डालने के लिए तैयार नहीं हैं। छात्रों ने कहा कि वे कुछ महीनों के बाद स्थिति का पुनः आकलन करेंगे और फिर निर्णय लेंगे कि काम फिर से शुरू करना है या नहीं।

 

 

बड़ी खबर: उत्तरकाशी में लगातार भूकंप के दो झटके, इतनी थी तीव्रता

0

उत्तरकाशी, 24 जनवरी 2025 – उत्तरकाशी में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.5 दर्ज की गई है। भूकंप के झटके सुबह 8:19 बजे महसूस किए गए।

 

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा भूकंप के बारे में सभी तहसीलों से जानकारी मांगी जा रही है। अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।

 

भूकंप के झटके उत्तरकाशी के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किए गए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

 

Earthquake of Magnitude: 3.5, Occured on: 24/01/2025 08:19:28 IST, Lat: 30.85 N, Long: 78.60 E, Depth: 5 Km, Region: Uttarkashi, Uttarakhand. More details at www.seismo.gov.i.