JPC की बैठक खत्म, सरकार के 14 संशोधन पारित
उत्तराखंड में लागू हुआ UCC, CM ने किया पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण
उत्तराखंड के इतिहास में आज से एक नया पन्ना जुड़ गया है। राज्य में आज से समान नागरिक संहिता (UCC) लागू हो गया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UCC पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण किया। लागू होने की अधिसूचना भी जारी हो गई है। इस तरह उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया।
UCC के बाद बदलाव
पूर्व विधायक चैंपियन और विधायक उमेश कुमार के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा
रुड़की: खानपुर विधायक उमेश कुमार के आवास पर रविवार को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन व उनके समर्थकों द्वारा की गई फायरिंग के बाद से रुड़की में तनाव है।
सोशल मीडिया में पूर्व विधायक के समर्थन में कई लोग आपत्तिजनक टिप्पणी लिख रहे हैं। शहर में किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
सोमवार को विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को रुड़की की रामनगर स्थित अदालत में पेश किया जाएगा। दोनों की देर रात पुलिस की ओर से गिरफ्तारी दर्शायी गई है।
संदिग्ध बीमारी से हाहाकार, एक की मौत, 17 वेंटिलेटर पर, कई बीमार
मोरी के सावणी गांव में भीषण अग्निकांड, एक महिला की मौत, कई घर जले
उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के ग्राम सावणी में भीषण आग लगने की घटना में कई मकान जलकर स्वाहा हो गए हैं और एक महिला की मौत हो गई है।

यह घटना 26 जनवरी 2025 को रात 11:40 बजे हुई थी। आग लगने के बाद आपातकालीन परिचालन केंद्र ने तत्काल राजस्व टीम, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, पुलिस और वन विभाग की टीमों को मौके पर भेजा।
आग लगने के बाद की स्थिति
– 09 मकान पूर्ण रूप से जल गए हैं जिनमें लगभग 15-16 परिवार रहते थे।
– 02 मकानों को आग से बचाने के लिए पूर्ण रूप से तोड़ा गया है।
– 03 मकानों को आंशिक रूप से तोड़ा गया है।
– लगभग 22-25 परिवार प्रभावित हुए हैं।
– 01 महिला की आग में जलने से मृत्यु हुई है।

आग बुझाने के प्रयास
– टीम फायर सर्विस गोरी, नौगांव, पुरोला टीम और थाना मोरी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को प्रातः 02:41 बजे काबू किया।
– उप जिलाधिकारी पुरोला/तहसीलदार मोरी भौके पर गौजूत हैं।
पूर्व विधायक चैंपियन ने खानपुर विधायक उमेश शर्मा के दफ्तर में की फायरिंग, देहरादून से गिरफ्तार
देहरादून: पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को चैंपियन और उनके समर्थक बड़ी संख्या में उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचे और जमकर तोड़फोड़ करते हुए समर्थकों से मारपीट कर दी।
आरोप है कि इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई है। कुछ देर बाद विधायक उमेश कुमार भी वहां पहुंच गए। बताया जा रहा है कि वह भी बंदूक लेकर भागे और हंगामा कर दिया। जिसके बाद समर्थकों ने उन्हें संभाला। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली।
वहीं, देर शाम देहरादून में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन को मामले में हिरासत में ले लिया। एसओ नेहरू कालोनी थाना मोहन सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक को हिरासत में लिया गया हे। पूछताछ की जा रही है।
UTTARAKHAND : 11 में से 10 नगर निगमों में भाजपा के मेयर, एक पर निर्दलयी आरती भंडारी की जीत
उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के अंतिम परिणाम जारी कर दिये गए हैं। इसके तहत अधिकांश सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। प्रदेश की कुल 11 नगर निगमों में से 10 मेयर सीटों पर भाजपा ने जीत हांसिल की है। जबकि, श्रीनगर की एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी ने जीत हांसिल की।
वहीं, निकाय चुनाव के परिणाम आने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा जीते हुए प्रत्याशियों से निकायों को साफ और बेहतर बनाने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि सरकार इसमें पूरा सहयोग करेगी।
दूसरी और नगर निकाय चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस अब हार की समीक्षा में जुट गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही कांग्रेस आत्म चिंतन भी करेगी। उन्होंने कहा कि टिकट बंटवारे के बाद हर किसी ने प्रत्याशी चयन की सराहना की बावजूद इसके परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नही आए हैं।
वोटों की गिनती में गड़बड़ी की आशंका, कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने दी आत्मदाह की चेतावनी
हरिद्वार: उत्तराखंड के 100 निकायों के लिए आज मतगणना हो रही है. सुबह से वोटों की गिनती जारी है. कुछ जगहों के परिणाम सामने आ चुके हैं. वहीं, कुछ जगहों पर गड़बड़ी की आशंका भी जताई जा रही है. ऐसा ही एक मामला हरिद्वार का भी है.
भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने आत्मदाह की धमकी दी. कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने मतगणना में गड़बड़ी होने पर ये चेतावनी दी है.
मतदान वाले दिन भी ममता राकेश ने निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे. ममता राकेश ने मतगणना में धांधली की आशंका जताई है. ममता राकेश के बयान के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है.
उत्तराखंड निकाय चुनाव परिणाम, दुगड्डा में निर्दलीय की जीत
उत्तराखंड में 100 नगर निकायों के चुनाव के लिए निकाय प्रमुख, पार्षद व सभासद-सदस्य के 1382 पदों पर किस्मत आजमा रहे 5405 प्रत्याशियों के मतपेटियों में बंद भाग्य का पिटारा आज खुलेगा।
23 जनवरी को मतदान हुआ था और आज मतगणना का दिन है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। मतगणना के लिए कुल 54 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 986 टेबल पर मतों की गिनती जारी है।
पहला परिणाम
दुगड्डा नगर पालिका में निर्दलीय शांति बिष्ट ने जीत हासिल की। भाजपा की बागी पूर्व पालिका अध्यक्ष भावना चौहान को किया परास्त। भाजपा की बागी थीं शांति।
उत्तराखंड निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE : देखें ताजा अपडेट, कहां-कौन जीता
देहरादून: उत्तराखंड निकाय चुनाव में 100 निकायों के लिए 23 जनवरी को हुए मतदान के बाद शनिवार को 25 जनवरी के दिन वोटों की काउंटिंग शुरू हो चुकी है. शनिवार को प्रदेशभर में कुल 54 केंद्रों पर काउटिंग हो रही है. आयोग के अनुसार, इस बार प्रदेश में 30,29,028 मतदाताओं में से 19,81,200 ने मताधिकार का प्रयोग किया.
राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को मतदान खत्म होने पर अनंतिम आंकड़े जारी करते हुए करीब 66 वोटिंग बताई गई थी. साल 2018 के निकाय चुनाव में कुल 69.79 मतदान हुआ था. इस बार मतदान में 4.38 की कमी दर्ज की गई है.
- परिणाम
-अल्मोड़ा में कांग्रेस ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। भीकियासैंण नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गंगा बिष्ट ने भाजपा की जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट को 448 मतों से हराया। मतगणना के दौरान कांग्रेस शुरू से ही आगे रही और चार में से तीन वार्डों में जीत हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 776 व भाजपा प्रत्याशी को 328 मत मिले।
-नगर पालिका विकास नगर के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी धीरज नौटियाल विजयी घोषित किए गए हैं।
-नगर पालिका पौड़ी में निर्दलीय की हुई जीत। निर्दलीय प्रत्याशी हिमानी नेगी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा नेगी को 228 मतों से किया पराजित।
-नई टिहरी में निर्दलीय मोहन सिंह रावत ने 3452 वोट से प्रचंड जीत हासिल की।
-चम्बा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की शोभनी धनोला जीतीं। पहली बार चम्बा में खुला भाजपा का खाता।
-चमोली के थराली में कांग्रेस की जीत।
-पाडली गुज्जर नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक से भारतीय जनता पार्टी के सभासद एक वोट से विजयी, तीन बार मतगणना के बाद घोषित किया नतीजा।
-ऋषिकेश में नगर पंचायत स्वर्ग आश्रम से कांग्रेस प्रत्याशी बिंदिया अग्रवाल ने जीत दर्ज की। उन्हें 1903 मत मिले।
-पुरोला से कांग्रेस प्रत्याशी बिहारी लाल शाह ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्यारे लाल हिमानी को हराया।
-घनसाली नगर पंचायत में भाजपा के आनंद बिष्ट 222 वोट से जीते।
-नौगांव निकाय में अध्यक्ष पद भाजपा जीती।
-चिन्यालीसौड़ निकाय में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय विजयी।
-घनसाली नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी आनंद बिष्ट 322 मतों से जीते।
-नगर पंचायत गजा में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार कुंवर सिंह चौहान जीते। भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह खाती को हराया।
-हरबर्टपुर से अध्यक्ष पद भाजपा प्रत्याशी नीरू देवी जीत गई हैं।
-कीर्तिनगर में भारतीय जनता पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष के अधिकृत प्रत्याशी डॉक्टर राकेश मोहन मैठाणी जीते।
-नगर पंचायत तपोवन अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी विनीता बिष्ट की जीत।
-नवगठित नगर पंचायत गुप्तकाशी में अध्यक्ष पद पर भाजपा की विश्वेशरी देवी ने की जीत दर्ज की।
-ऊखीमठ नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी कुब्जा धर्मवाण विजयी। दूसरे नंबर पर भी निर्दलीय प्रत्याशी रहा। भाजपा तीसरे व कांग्रेस अंतिम नंबर पर रही।
-चमोली नगर पंचायत पीपलकोटी में कांग्रेस प्रत्याशी जयंति राणा विजयी।
-चमियाला नगर पंचायत में भाजपा के गोविंद सिंह राणा 240 वोट से जीते। गोविंद सिंह राणा को मिले 1110 वोट। निर्दलीय ताजवीर सिंह रावत को मिले 870 वोट।
-टिहरी की लम्बगांव नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी रोशन रांगड़ 400 से अधिक मतों से जीते।
-चमोली जिले का पहला नतीजा। नगर पंचायत नंदानगर में कांग्रेस 187 वोटों से जीती।
-दुगड्डा नगर पालिका में निर्दलीय शांति बिष्ट ने जीत हासिल की। भाजपा की बागी पूर्व पालिका अध्यक्ष भावना चौहान को किया परास्त। भाजपा की बागी थीं शांति।















