Home उत्तराखंड वोटों की गिनती में गड़बड़ी की आशंका, कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने...

वोटों की गिनती में गड़बड़ी की आशंका, कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने दी आत्मदाह की चेतावनी

0
239

हरिद्वार: उत्तराखंड के 100 निकायों के लिए आज मतगणना हो रही है. सुबह से वोटों की गिनती जारी है. कुछ जगहों के परिणाम सामने आ चुके हैं. वहीं, कुछ जगहों पर गड़बड़ी की आशंका भी जताई जा रही है. ऐसा ही एक मामला हरिद्वार का भी है.

 

भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने आत्मदाह की धमकी दी. कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने मतगणना में गड़बड़ी होने पर ये चेतावनी दी है.

 

मतदान वाले दिन भी ममता राकेश ने निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे. ममता राकेश ने मतगणना में धांधली की आशंका जताई है. ममता राकेश के बयान के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है.