Home Blog Page 284

उत्तराखंड को रेल बजट में मिला ₹4,641 करोड़

0

देहरादून: केंद्रीय रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री व इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को पत्र सूचना कार्यालय (PIB) देहरादून में आयोजित वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रेल बजट 2025-26 पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस बार केंद्र सरकार ने रेलवे के लिए ₹2.52 लाख करोड़ का बजट आवंटित किया है, जिसमें से उत्तराखंड को ₹4,641 करोड़ की राशि मिली है। यह राशि राज्य में विभिन्न रेल परियोजनाओं को गति देने और रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए इस्तेमाल की जाएगी।

रेलवे बजट में उत्तराखंड को बड़ा लाभ

रेल मंत्री ने कहा कि 2009-14 के दौरान उत्तराखंड को रेलवे के लिए कुल ₹187 करोड़ का बजट मिला था, जबकि इस बार यह राशि 25 गुना अधिक है। इससे राज्य में रेलवे कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को प्राथमिकता दे रही है, जो चारधाम यात्रा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। इस 125 किलोमीटर लंबी परियोजना का 49% कार्य पूरा हो चुका है, जिसकी कुल लागत ₹24,659 करोड़ है।

उत्तराखंड में प्रमुख रेलवे परियोजनाएं

रेल मंत्री ने राज्य में चल रही अन्य रेलवे परियोजनाओं पर भी विस्तार से जानकारी दी।

देवबंद-रुड़की रेल लाइन: 27.5 किलोमीटर लंबी इस रेल परियोजना का 96% कार्य पूरा हो चुका है। यह ₹1,053 करोड़ की लागत से बन रही है।

किच्छा-खटीमा रेल लाइन: इस 63 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना को ₹228 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।

उत्तराखंड में 216 किलोमीटर लंबी तीन रेलवे परियोजनाओं पर ₹25,941 करोड़ की लागत से काम चल रहा है।

2014 से 2025 के बीच उत्तराखंड में 69 किलोमीटर नए रेल ट्रैक बिछाए गए और 303 किलोमीटर रेल लाइनों का विद्युतीकरण किया गया, जबकि 2009-14 के दौरान यह आंकड़ा शून्य था।

अमृत स्टेशन योजना के तहत 11 रेलवे स्टेशन होंगे विकसित

रेलवे मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड के 11 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। इन स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए ₹147 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। ये स्टेशन हैं:

देहरादून, हरिद्वार जंक्शन, हर्रावाला, काशीपुर जंक्शन, काठगोदाम, किच्छा, कोटद्वार, लाल कुआं जंक्शन, रामनगर, रुड़की और टनकपुर।

रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं में सुधार

रेलवे में सुरक्षा बढ़ाने के लिए 49 रूट किलोमीटर पर ‘कवच प्रणाली’ लगाने की संस्तुति की गई है। इसके अलावा, 2014 से अब तक राज्य में 100 रेल फ्लाईओवर और अंडर ब्रिज बनाए जा चुके हैं।

यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए:

रेलवे स्टेशनों पर 6 लिफ्ट और 14 एस्केलेटर लगाए गए हैं।

31 रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा दी जा रही है।

राज्य में दो वंदे भारत ट्रेनें सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं।

रेल बजट से उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती

रेल मंत्री श्री वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड के रेलवे नेटवर्क को विस्तार और आधुनिकता की ओर तेजी से बढ़ाया जा रहा है। उत्तराखंड को मिला यह बजट राज्य में रेलवे ढांचे को नई ऊंचाई देने में सहायक होगा, जिससे यात्री सुविधाएं बेहतर होंगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

केजरीवाल ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘उंगली पर स्याही न लगवाएं’

0

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक माहौल काफी गर्म है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में बड़े स्तर पर गड़बड़ी करने की साजिश रच रही है और झुग्गी बस्तियों में स्याही लगाकर वोट खरीदने की तैयारी कर रही है।

केजरीवाल ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा, “भाजपा झुग्गी बस्तियों में जाकर लोगों को पैसे या सामान देकर उनकी उंगली पर स्याही लगवाने की कोशिश कर रही है। मैं झुग्गी बस्तियों के निवासियों से अपील करता हूं कि अगर कोई पैसा या सामान देने आए तो ले लें, लेकिन उंगली पर स्याही न लगवाएं। स्याही लगवाने का मतलब है कि आपका वोट चोरी हो जाएगा।”

केजरीवाल ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी ने दिल्ली भर में गुप्त कैमरों के साथ अपनी टीम तैनात कर दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई भाजपा कार्यकर्ता गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा तो उसे पकड़ा जाएगा और सबूतों के साथ पुलिस के हवाले किया जाएगा।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा में बोले राहुल गांधी, इसमें नया कुछ भी नहीं

0

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हुई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अभिभाषण में कुछ भी नया नहीं था और यह केवल पहले दिए गए भाषणों की पुनरावृत्ति थी।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया

लोकसभा में अपनी बात रखते हुए राहुल गांधी ने कहा, “राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान जो कुछ भी कहा जा रहा था, उस पर ध्यान बनाए रखने के लिए मुझे संघर्ष करना पड़ा। ऐसा इसलिए, क्योंकि मैंने पिछली बार भी कुछ ऐसा ही सुना था। उससे पहले भी लगभग इसी तरह का अभिभाषण सुना था। यह सरकार के कार्यों की एक ही सूची थी।”

बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

राहुल गांधी ने देश में बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि यह एक सार्वभौमिक समस्या है, जिससे निपटने में सरकारें विफल रही हैं। उन्होंने कहा,“भले ही हम बढ़ रहे हैं, लेकिन बेरोजगारी की समस्या जस की तस बनी हुई है। हम इस समस्या का समाधान निकालने में असमर्थ रहे हैं। न तो यूपीए सरकार और न ही आज की एनडीए सरकार ने इस देश के युवाओं को रोजगार के बारे में कोई स्पष्ट जवाब दिया है।”

सरकार की उपलब्धियों पर सवाल

विपक्ष के नेता ने सरकार द्वारा प्रस्तुत आर्थिक प्रगति और विकास दर के दावों पर भी सवाल उठाए और कहा कि देश को नई नीतियों और ठोस कार्ययोजनाओं की आवश्यकता है, न कि पुराने वादों की पुनरावृत्ति।

संसद में आगे की रणनीति

इस चर्चा के दौरान अन्य विपक्षी दलों ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई, बेरोजगारी और किसान मुद्दों को लेकर सवाल खड़े किए। वहीं, सत्तारूढ़ दल ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष के आरोपों को खारिज किया।

लोकसभा में इस बहस के बाद सरकार की ओर से जवाब आने की संभावना है, जिसमें प्रधानमंत्री या संबंधित मंत्री राहुल गांधी और विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे।

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय परिसर में स्प्रिंगशेड प्रबंधन पर हिमालयी देश एवं राज्यों के प्रतिभागियों का आयोजित हुआ अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन।

0

जल स्रोतों के सतत प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा यह सम्मेलन- विधानसभा अध्यक्ष

जौलीग्रांट 3 फरवरी 2025। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के परिसर में हिंदू कुश हिमालय में लैंगिक समानता एवं समाजिक समावेशन आधारित स्प्रिंगशेड प्रबंधन विषय पर 4 दिवसीय अन्तराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ विजय धस्माना सहित अन्य अतिथियों ने स्वामी राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ऋतु खंडूड़ी भूषण ने नेपाल, भूटान सहित भारत के 11 राज्यों से आए प्रतिभागियों को स्मृतिचिह्न एवं प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया और इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों का धन्यवाद किया।

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय द्वारा 29 जनवरी से 1 फरवरी तक हिंदू कुश हिमालय में लैंगिक समानता एवं समाजिक समावेशन आधारित स्प्रिंगशेड प्रबंधन विषय पर चार दिवसीय अन्तराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केंद्र (आईसीआईमोड) नेपाल और जी. बी.पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, अल्मोड़ा के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नेपाल, भूटान सहित भारत के नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, असम, महाराष्ट्र राज्यों के 63 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

अवगत करा दें कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदू कुश हिमालय में प्राकृतिक जल स्रोतों (स्प्रिंग्स) की प्रणाली को समझने के लिए एक बहुआयामी दृष्टिकोण प्रदान करना था, जिससे स्थानीय समुदायों की सामाजिक, पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ाया जा सके। इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को स्प्रिंगशेड प्रबंधन से संबंधित ज्ञान और कौशल प्रदान करने के साथ-साथ हाइड्रोजियोलॉजी (जलभूविज्ञान) आधारित कार्यप्रणाली विकसित करने और जलवायु, पर्यावरण तथा जल प्रबंधन से संबंधित विभिन्न अनुशासनों को एकीकृत करने पर बल दिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की क्षमता को मजबूती प्रदान की गई और पर्वतीय जल स्रोतों (स्प्रिंग्स) की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया गया, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जल आपूर्ति की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित की जा सके। समारोह में विशिष्ट अतिथियों और स्प्रिंगशेड विशेषज्ञों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यशाला में लैंगिक समानता एवं समाजिक समावेशन आधारित स्प्रिंगशेड प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और जल सुरक्षा और जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए नवीन तरीकों को सीखा और साझा किया गया है।

इस अवसर पर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों को स्प्रिंग पुनरुद्धार पर क्षमता निर्माण के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ पारंपरिक ज्ञान का उपयोग करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पानी की बचत के साथ-साथ हमें समाज को उसकी आपूर्ति पर भी ध्यान देना होगा। उत्तराखंड में स्प्रिंगशेड प्रबंधन के लिए हमें कई कदम उठाने होंगे। पहले, हमें स्प्रिंग्स और उनके आसपास के क्षेत्रों का सर्वेक्षण करना होगा और उनकी स्थिति का मूल्यांकन करना होगा। इसके बाद, हमें जल संचयन और जल सुरक्षा के लिए स्प्रिंग्स और उनके आसपास के क्षेत्रों का प्रबंधन करना होगा। इसके अलावा, हमें स्थानीय समुदायों विशेषकर महिलाओं को स्प्रिंगशेड प्रबंधन में शामिल करना होगा और उन्हें जल संचयन और जल सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना होगा।

एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस तरह की पहल को भविष्य में भी जारी रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे सामने जलवायु परिवर्तन, जल संकट, और सामाजिक असमानता जैसी कई चुनौतियां हैं। लेकिन हमारे पास इन चुनौतियों का सामना करने के लिए सामूहिक शक्ति और संकल्प हैं। डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि संस्थान द्वारा विगत 28 वर्षोे से पेयजल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में कई अभूतपूर्व कार्य किये गये हैं जिसमें हिमालय से सागर तक अभी तक 31 राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में पानी के संरक्षण, संवर्धन एवं कौशल विकास पर कार्य किया जा रहा है।

आईसीआईमोड नेपाल के सीनियर वाटरशेड मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट डॉ. संजीव बुचर ने प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की और स्प्रिंगशेड प्रबंधन की छह-चरणीय पद्धति पर चर्चा की। उन्होंने स्प्रिंग्स के सूखने की समस्या, स्प्रिंग इन्वेंटरी की आवश्यकता और महत्वपूर्ण जल स्रोतों के चयन के मानदंडों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एसआरएचयू के साथ मिलकर भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जएगा।

एसआरएचयू के सलाहकार प्रो. एच.पी. उनियाल ने कहा कि जल स्रोतों की गुणवत्ता में गिरावट चिंता का विषय बन गई है। उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण और स्प्रिंगशेड प्रबंधन में समुदाय की भागीदारी पर जोर दिया। एसआरएचयू द्वारा पेयजल के क्षेत्र में विकसित नवीन तकनीकों के बारे में जानकारी साझा की।

एसआरएचयू के महानिदेशक डॉ. विजेंद्र डी. चौहान ने प्रतिभागियों और अतिथियों का स्वागत किया एवं संस्थान के संस्थापक स्वामी राम और उनके सामाजिक विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संस्थान ने उत्तराखंड के 550 से अधिक दूरस्थ गांवों में जल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं।

आपको यह भी अवगत करा दें कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन 29 जनवरी को अतिरिक्त मुख्य सचिव व स्प्रिंग रिवर पुनरुद्धार प्राधिकरण के सीईओ आनंद वर्धन द्वारा किया गया। इस दौरान आनंद वर्धन ने सरकार द्वारा स्प्रिंग रिवर पुनरुद्धार योजनाओं के तहत कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों के समक्ष किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्प्रिंगशेड प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। छह-चरणीय कार्यप्रणाली जिसमें स्प्रिंग्स और स्प्रिंगशेड्स का मानचित्रण (मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से डेटा संग्रह), डेटा निगरानी प्रणाली की स्थापना, स्प्रिंग्स से संबंधित सामाजिक और शासन प्रणालियों की समझ, हाइड्रोजियोलॉजी और जल पुनर्भरण क्षेत्र की पहचान, स्प्रिंगशेड प्रबंधन रणनीतियों की योजना और कार्यान्वयन, स्प्रिंग पुनर्जीवन गतिविधियों के प्रभाव के मूल्यांकन के बारे में को विस्तार से समझाया गया।

चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एक दिन सभी प्रतिभागियों को फील्ड भ्रमण भी कराया गया। प्रतिभागियों को उत्तराखंड के टिहरी जिले के चंबा ब्लॉक में चुरेड़धार, कोटी गाड़, नागणी, नरेंद्र नगर क्षेत्रों में फील्ड भ्रमण कराया गया जहां पर स्प्रिंग-आधारित जल आपूर्ति योजनाओं और जल पुनर्भरण गतिविधियों का व्यावहारिक अनुभव दिया गया। प्रतिभागियों को ईएसएचडब्लूएआर (ईश्वर) एप्लिकेशन के उपयोग की जानकारी दी गई साथ ही सौर पंपिंग सिस्टम, वर्षा जल संचयन प्रणाली, डायरेक्ट इंजेक्शन प्रणाली, 365-दिन वर्षा जल संचयन मॉडल, रिमोट सेंसिंग और जीआईएस तकनीक का उपयोग की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अर्जित ज्ञान को लागू करने का संकल्प लिया।

चार दिवसीय प्रशिक्षण सत्रों के दौरान प्रमुख विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया जिसमें आईसीआईमोड नेपाल से डॉ संजीव बुचर, सुमन बिष्ट, योगेश बरोला, गोविंद बल्लभ पंत इंस्टिट्यूट से डॉ राजेश जोशी, डॉ. आई.डी.भट्ट, एसआरएचयू से प्रो. एच.पी. उनियाल, नितेश कौशिक, विवेक आनंद, अतुल उनियाल सहित अन्य विशेषज्ञ द्वारा प्रतिभागियों को गंभीरता पूर्वक जानकारी साझा की। इस मौके पर राजकुमार वर्मा, लखपत बिष्ट, सुजीत थपलियाल, करण नेगी, अभिषेक उनियाल, निधि, नरेश थपलियाल, शक्ति भट्ट, दीपक जोशी सहित विश्वविद्यालय के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गरिमा कपूर द्वारा किया गया।

फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची

0
दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक के दाने की फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। सूचना पर आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची।

दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। गनीमत है कि आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग किस वजह से लगी इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है।

Mahakumbh: वसंत पंचमी पर अखाड़ों का अमृत स्नान, अब तक 62.25 लाख लोगों ने किया स्नान

0

वसंत पंचमी के पावन अवसर पर 2025 के महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ा है। इस महान धार्मिक आयोजन में देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालु अमृत स्नान के लिए संगम तट पर पहुंचे, जहां महाकुंभ के तीसरे और आखिरी अमृत स्नान पर श्रद्धालुओं की आस्था और उल्लास अद्वितीय था। इस दिन के स्नान को लेकर लोग बेहद उत्साहित थे और पूरे वातावरण में भक्ति की गूंज थी।

आस्था का विशाल जनसैलाब और उद्घोष

“हर-हर गंगे”, “बम बम भोले”, “जय श्री राम” के गगनभेदी उद्घोष के साथ महाकुंभ क्षेत्र गूंज उठा। यह दिन विशेष रूप से अखाड़ों और श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण था। महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान पर नागा संन्यासियों और अन्य साधु-संतों के साथ-साथ आम श्रद्धालुओं ने भी संगम में स्नान किया। विशेष रूप से, नागा संतों के संग जूना अखाड़े की प्रमुख उपस्थिति रही, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

अखाड़ों ने संगम में स्नान किया

वसुंधरा पर इस धार्मिक आयोजन की शुरूआत सुबह साढ़े चार बजे हुई, जब पहले महानिर्वाणी अखाड़े के संतों ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया। इसके बाद पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी और फिर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के संतों ने भी अमृत स्नान किया। जूना अखाड़े में विशेष रूप से नागा संन्यासियों की भारी फौज रही और साथ ही किन्नर अखाड़ा भी इसमें शामिल हुआ, जिन्होंने अपनी धार्मिक आस्थाओं के साथ पवित्र स्नान किया।

पुष्प वर्षा और श्रद्धालुओं की श्रद्धा

श्रद्धालुओं की आस्था को और अधिक पवित्र बनाने के लिए त्रिवेणी संगम पर पुष्प वर्षा की गई, जिससे वातावरण और भी भव्य हो गया। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, वसंत पंचमी के दिन सुबह 8 बजे तक 62.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। इस प्रकार, अब तक महाकुंभ 2025 में 34.97 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

वसंत पंचमी पर स्नान-दान के लिए कई शुभ योग बनेंगे, जो अपने आप में दुर्लभ हैं। रवि योग तीन फरवरी की रात 12 :52 से सुबह 07: 08 बजे तक रहेगा। इसके साथ ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:24 से 06:16 बजे तक रहेगा। साथ ही अमृत काल रात 08 :24 से 09 : 53 बजे तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 :13 बजे से 12 :57 बजे तक रहेगा।

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

0

मुंबई: फरवरी महीने के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। वैश्विक बाजारों के दबाव और निवेशकों की निराशा के चलते घरेलू शेयर बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 731.91 अंक गिरकर 76,774.05 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 243 अंक गिरकर 23,239.15 अंक पर आ गया।

इस गिरावट के कारणों में प्रमुख रूप से वैश्विक मंदी, कमजोर घरेलू आर्थिक आंकड़े और निवेशकों का सतर्क रुख शामिल है। इसके अलावा, शेयर बाजार में आई इस गिरावट के साथ-साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया भी कमजोर हुआ। रुपया 54 पैसे टूटकर 87.16 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया, जो कि अब तक का सर्वकालिक निम्नतम स्तर है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह गिरावट वैश्विक बाजारों में मंदी के असर और घरेलू आर्थिक स्थिति के कारण आई है। हालांकि, बाजार में इस उतार-चढ़ाव के बावजूद दीर्घकालिक निवेशकों के लिए यह समय अवसर का हो सकता है, यदि वे सही रणनीति अपनाएं। बाजार की स्थिति में सुधार के लिए निवेशकों को अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

यह गिरावट भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय हो सकता है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक और घरेलू स्थिति बेहतर होती है, तो आने वाले महीनों में बाजार में सुधार की उम्मीद की जा सकती है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान मुस्तफाबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में दिल्लीवासियों से की अपील।

0

मंत्री बोले – दिल्ली में “आप-दा” की चालबाजियों का खेल खत्म, दिल्ली वासियों का भाजपा को मिल रहा अपार समर्थन।

नई दिल्ली, 2 फरवरी 2025। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुस्तफाबाद से भाजपा विधानसभा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर आयोजित जनसभा के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बसपा नेता लल्लन सिंह के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ो लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कराई।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की राष्ट्रवादी जनता अब बदलाव के मूड में है और भ्रष्टाचार में लिप्त आप पार्टी के नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दिल्ली में अब आम आदमी पार्टी की चालबाजियों का खेल खत्म होने वाला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता समझ चुकी है, कि कैसे इस सरकार ने सिर्फ झूठे वादे किए और विकास के नाम पर भ्रष्टाचार किया। उन्होंने कहा कि इस बार जनता इन्हें बाहर खदेड़ने के लिए तैयार है और भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी और दिल्ली को एक ईमानदार व विकासशील सरकार देगी। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली करावलनगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा के चुनाव कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत आयोजित बैठक में प्रतिभाग कर दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार एवं संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मोदी सरकार के विकास कार्यों और पार्टी की नीतियों जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान भी किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कुशीनगर विधायक विवेकानंद पांडे, मंगल सिंह परिहार, बिहार प्रदेश महामंत्री रंजन तिवारी, अर्जुन तिवारी, सोमवीर चौहान, बसपा नेता लल्लन सिंह, मीनाक्षी, कपिल मिश्रा, रिचा पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

अमृतसर-खेमकरण मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और मिनी बस की टक्कर में तीन की मौत

0
  • नाबालिग चालक वीरपाल सिंह, मां सतबीर कौर और रिश्तेदार हरनाम कौर की मौके पर मौत.

अमृतसर : रविवार को अमृतसर-खेमकरण मार्ग पर कस्बा अमरकोट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मारुति कार और मिनी बस की आमने-सामने टक्कर में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की पहचान 16 वर्षीय नाबालिग चालक वीरपाल सिंह, उसकी मां सतबीर कौर और रिश्तेदार महिला हरनाम कौर के रूप में हुई है।

मृतक परिवार के लोग बाबा दीप सिंह जी के जन्म स्थान गांव पहुंविंड स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रहे थे। इस दौरान जब उनकी मारुति कार अमरकोट कस्बे के पास पहुंची, तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मिनी बस से उसकी आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि कार मिनी बस के नीचे घुस गई, जिससे उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना माना जा रहा है। फिलहाल, मिनी बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस घटना के बाद गांव दूहल कोना में मातम पसर गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांववासियों ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और प्रशासन से मिनी बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह हादसा एक बार फिर नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की गंभीर समस्या को उजागर करता है। इस तरह की घटनाओं से सबक लेते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

 

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार स्थित राजकीय चिकित्सा बेस हॉस्पिटल में जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्था द्वारा बीपीएल श्रेणी के मरीजों के तिमारदारों के लिए निःशुल्क भोजन व्यवस्था कि की शुरुआत।

0

कोटद्वार 2 फरवरी 2025। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार की लोकप्रिय विधायक, ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार स्थित राजकीय चिकित्सा बेस हॉस्पिटल में जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्था द्वारा बीपीएल श्रेणी के मरीजों के तिमारदारों के लिए निःशुल्क भोजन व्यवस्था की शुरुआत की है। इस अवसर पर ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि “जयदुर्गा” संस्था उनके दादा जय बल्लभ खण्डूडी और दादी दुर्गा देवी के नाम पर रखी गई है। वे दोनों उनके जीवन के प्रेरणास्त्रोत हैं।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्थान की स्थापना उन्होंने वर्ष 2000 में की थी। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है।

उन्होंने आगे बताया कि इस संस्था के माध्यम से न केवल उत्तराखंड, बल्कि दिल्ली के एम्स अस्पताल में भी निःशुल्क सेवा दी जाती है। उनकी संस्था ने अब तक विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों की सहायता की है। ऋतु खण्डूडी ने यह भी साझा किया कि उत्तराखंड के दुर्गम इलाकों में उनकी संस्था द्वारा कई परिवारों की मदद की गई है, और उनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग की सेवा करना है। ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में भी इस संस्था ने एक स्वयंसेवक को नियुक्त किया है, जो वहां ओपीडी के मरीजों और उनके तीमारदारों की मदद करता है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने यह भी बताया कि विधायक बनने से पूर्व भी वह इस संस्था के माध्यम से समाज सेवा कर रही थीं और अब उनके विधायक बनने के बाद यह कार्य और भी प्रभावी तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी संस्था का यह प्रयास समाज के हर हिस्से में सहायता प्रदान करेगा और एक बेहतर समाज की निर्माण में योगदान करेगा।

संस्थान की कोषाध्यक्ष देवयानी भूषण ने भी इस पहल पर कहा कि मेरा परिवार कई पीढ़ियों से उत्तराखंड की सेवा करता आ रहा है और ये मेरे लिए गर्व का विषय है। आज हमने कोटद्वार हॉस्पिटल से एक छोटी सी शुरुवात की है और आगे अभी बहुत कुछ करना बाकी है।

यह निःशुल्क भोजन व्यवस्था कोटद्वार के बेस अस्पताल में तिमारदारों के लिए बड़ी राहत का कारण बनेगी। विधायक ने इस पहल को समाज में सहयोग और समर्पण की भावना को बढ़ावा देने वाली महत्वपूर्ण शुरुआत बताया।

इस अवसर पर राजीव पाल , मण्डल अध्यक्ष संजय रावत , हरि सिंह पुंडीर , सुमन कोटनाला , रानी नेगी , सतीश गौड़ , पंकज भाटिया , पार्षद संजय भंडारी , अनिल रावत , जय प्रकाश ध्यानी , सुभाष पाण्डेय , दलजीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।