प्राइवेट प्रैक्टिस की पुष्टि पर रद्द होगा डॉक्टरों का लाइसेंस, वसूली भी होगी
डाकरा में नव चेतना कालेज के निकट क्षतिग्रस्त मार्ग के सुधारीकरण के लिए रुपये 55.87 लाख का बजट स्वीकृत।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी क्षेत्रवासियों को बधाई और मुख्यमंत्री का जताया आभार
देहरादून 9 फरवरी 2025। देहरादून के डाकरा में नव चेतना कालेज के निकट मुख्य मार्ग पर क्षतिग्रस्त मार्ग के सुधारीकरण का कार्य प्रारम्भ हो गया है। क्षेत्रीय विधायक और सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया था, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा रुपये 55.87 का आगणन बनाया गया और शासन द्वारा रुपये 55.87 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। शासन के आदेशों के क्रम में प्रांतीय खण्ड लोनिवि देहरादून द्वारा डाकरा में क्षतिग्रस्त मार्ग पर निर्माण कार्य प्रारम्भ करवा दिया गया है। विदित हो कि स्थानीय लोगों द्वारा इस मार्ग को अतिशीघ्र खोलने का अनुरोध किया जा रहा था क्योंकि यह मार्ग डाकरा को कैंट से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है और पिछले दिनों बारिश के कारण यह क्षतिग्रस्त हो गया था।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि ‘‘इस क्षतिग्रस्त मार्ग के सुधारीकरण की नितांत आवश्यकता को देखते हुए इसकी स्वीकृति मिली है हांलाकि कैंट क्षेत्र होने के कारण स्वीकृति में देरी हुई। इस कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करवा लिया जाऐगा। मैं क्षेत्रवासियों को बधाई देने के साथ-साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट करता हॅू।‘‘
महिला फुटबॉल मैच में रोमांचक मुकाबला
हल्द्वानी/उत्तराखंड
हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गोलापार में 38 वे राष्ट्रीय खेलों के तहत महिला फुटबॉल में हरियाणा ने रोमांचक मुकाबले में उड़ीसा को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। हरियाणा ने इस मैच को जीत कर इतिहास रच दिया, क्योंकि हरियाणा की टीम पहली बार राष्ट्रीय खेलों के फुटबाल मुकाबले में फाइनल तक पहुंची थी, जबकि उड़ीसा की टीम 37वें राष्ट्रीय खेलों की चैंपियन टीम थी,निर्धारित समय तक दोनों टीमें बगैर गोल के बराबरी पर रही, अतिरिक्त समय पर भी कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई, इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें हरियाणा ने चार और उड़ीसा दो गोल किये, हरियाणा की गोलकीपर ने दो शानदार बचाव कर अपनी टीम को चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई।
स्वर्ण पदक जीतने के बाद हरियाणा टीम के कोच और खिलाड़ी भावुक नजर आए और उन्होंने मैदान पर जमकर जश्न मनाया, उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत आज रंग ले आई है, जब उन्होंने अपने प्रदेश के लिए गोल्ड मेडल जीता है, सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की मेजबानी से काफी खुश नजर आए और उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की।
मसूरी में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी एवं सभासदगणों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई।
मसूरी, 7 फरवरी 2025। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी टाऊन हाल में नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीरा सकलानी एवं सभासदगणों का शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार और विधायक राजपुर खजान दास ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मसूरी के नगर पालिका टाउन हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष मीरा सकलानी को पदभार ग्रहण करने पर भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीरा सकलानी एवं सभी सभासदगणों को बधाई देते हुए उनके उज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह मसूरी के लिए गर्व का क्षण है, कि पहली बार कोई महिला नगर पालिका अध्यक्ष बनी हैं। यह उपलब्धि नारी सशक्तिकरण और जन विश्वास की जीत को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह विश्वास डबल इंजन सरकार और पार्टी के प्रति जनता की उम्मीदों को भी दर्शाता है।उन्होंने भाजपा पर भरोसा जताने के लिए मसूरीवासियों का आभार भी व्यक्त किया। मंत्री ने मसूरी के विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया और कहा कि हम सभी मिलकर मसूरी को विश्व के मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि नई नगर पालिका टीम के नेतृत्व में मसूरी विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मन मोहन सिंह मल्ल, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल, रजत अग्रवाल, ओपी उनियाल एवं नव निर्वाचित सभासदगण सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कृषि मंत्री गणेश जोशी के आदेश के बाद, बीमा कंपनी ने किसानों को उनके क्लेम का किया भुगतान।
कृषि मंत्री गणेश जोशी का किसानों ने जताया आभार, फसल बीमा क्लेम के त्वरित समाधान पर जताई प्रसन्नता।
देहरादून, 5 फरवरी 2025 । प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से उत्तरकाशी के मोरी, पुरोला और बड़कोट के किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को हाथी बड़कला स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात की। किसानों ने फसल बीमा के क्लेम पर त्वरित संज्ञान लेकर समाधान करने के लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी का आभार जताया।
किसानों ने कहा कि कृषि मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से उनका फसल बीमा क्लेम का भुगतान संभव हो पाया है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार हमेशा किसानों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर है और उनकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेब के फसल बीमा का वर्ष 2023- 24 का अभी तक 4960 किसानों के खातें में 32 करोड़ रुपए क्लेग का भुगतान किया जा चुका है। शेष प्रक्रिया गतिमान है।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बीमा कंपनी द्वारा क्लेम निर्धारण में उत्पन्न हुई भ्रम की स्थिति को देखते हुए विभागीय अधिकारियों को जांच के आदेश दिए गए हैं तथा एक कमेटी का भी गठन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि बीमा कंपनी की गलती पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को इस मामले में भारत सरकार को भी पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कृषि मंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार किसानों के साथ हमेशा खड़ी है और राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा हक मिले। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि कृषि से जुड़ी किसी भी समस्या को सरकार गंभीरता से लेगी और समयबद्ध तरीके से समाधान करेगी। प्रतिनिधिमंडल में मौजूद किसानों ने सरकार की किसान हितैषी नीतियों की सराहना की और कहा कि कृषि मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से उन्हें समय पर फसल बीमा क्लेम प्राप्त हो सका। गौरतलब है कि मंगलवार को फसल बीमा के क्लेम भुगतान के संबंध में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों और बीमा कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक में तत्काल किसानों को उनके क्लेम का भुगतान के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद आज से किसानों को उनके क्लेम का भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इस अवसर पर रीजनल हैड एसबीआई परमानंद शर्मा, आरएसएम रूपक बिष्ट, स्टेट हैड विपुश डिमरी, किसान संजय थपलियाल, किसान भरत राम बड़ौनी, सुनील डोभाल, विनोद बड़ौनी, ओम प्रकाश डोभाल, प्रवीण डोभाल, राकेश डिमरी, सूरत सिंह, जवाहर सिंह, अरविंद बडोनी, देव बडोनी, सुदेश बडोनी, रमेश डोभाल सहित कई किसान उपस्थित रहे।
18 से 24 फरवरी तक देहरादून में होगा बजट सत्र
उत्तराखंड का बजट सत्र 2025-26 देहरादून में 18 से 24 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों जैसे व्यापार, कृषि, लघु उद्योग, शिक्षा आदि से जुड़े लोगों से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए हैं। इन सुझावों को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया गया है।
अग्रवाल ने कहा कि इस बार का बजट जनहित की भावनाओं को प्रमुख रूप से ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इस बजट का उद्देश्य उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है। उन्होंने बताया कि राज्य की प्रगति और विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णयों को इस बजट में शामिल किया गया है।
वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 200 से अधिक हितधारकों से सुझाव प्राप्त किए गए हैं। ये सुझाव राज्य के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के विकास को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण होंगे। इस बजट के माध्यम से राज्य की समग्र प्रगति और सामाजिक-आर्थिक विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उत्तराखंड सरकार का उद्देश्य इस बजट के जरिए प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण को सुनिश्चित करना है और राज्य के समग्र विकास को गति देना है।
पीएम मोदी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, मां गंगा का किया पूजन
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 5 फरवरी को माघ मास की गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि है, जो ध्यान, तप और साधना के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है और इसे पवित्र नदी में स्नान करने और साधना करने के लिए उत्तम तिथि माना जाता है। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई और मां गंगा की पूजा अर्चना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रयागराज के संगम में पवित्र स्नान किया, इसके बाद उन्होंने मां गंगा की पूजा की। पीएम मोदी ने रुद्राक्ष की माला पहनकर मंत्रोच्चारण करते हुए संगम में स्नान किया और परिक्रमा की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने गंगा माता को चुनरी अर्पित की और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा की प्रक्रिया को पूरा किया।
प्रधानमंत्री मोदी के संगम स्नान के बाद, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। उनके कार्यक्रम वाले क्षेत्र को एनएसजी ने अपने कब्जे में ले लिया था। इसके अलावा, पांच सेक्टर मजिस्ट्रेटों और भारी संख्या में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों की तैनाती की गई थी। संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण प्रधानमंत्री मोदी हनुमान मंदिर और अक्षय वट के दर्शन किए बिना ही लौट गए।
प्रधानमंत्री मोदी के संगम में डुबकी लगाने के बाद उनके कार्यक्रम की अवधि के दौरान कुछ विशेष मार्गों पर यातायात पर प्रतिबंध लगाया गया था, जबकि अन्य किसी तरह का यातायात डायवर्जन नहीं किया गया। डॉग स्क्वाड और एंटी सेबोटाज टीमों ने सभी प्रमुख स्थलों की चप्पे-चप्पे पर जांच की और सुरक्षा के लिए एटीएस और एनएसजी के साथ अन्य टीमों को अलर्ट किया गया था।
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के दौरान, उनकी सुरक्षा और आम श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा का सामना न हो, इसके लिए विशेष ध्यान रखा गया था। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने के लिए लगातार सक्रिय कदम उठा रहे हैं।
इस अवसर पर पीएम मोदी ने तीर्थ स्थलों पर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को सुधारने के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की बात की। उनके इस प्रयास से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम आतिशी, राहुल समेत कई दिग्गजों ने डाला वोट
दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। राजधानी के मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग गई हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई दिग्गज नेताओं ने अपना वोट डाला।
दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार आतिशी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने कहा, “मैंने कालका मैया का आशीर्वाद लिया है। मुझे विश्वास है कि दिल्ली के लोग धर्मयुद्ध में काम, सच्चाई, अच्छाई को अपना वोट देंगे।” उन्होंने चुनाव को लेकर कहा, “दिल्ली का चुनाव आम चुनाव नहीं है, यह धर्मयुद्ध है। यह अच्छाई और बुराई, काम और गुंडागर्दी की लड़ाई है।”
आप नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने अपनी पत्नी सीमा सिसोदिया के साथ दिल्ली के लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “आज मैं दिल्ली के लोगों के बेहतर जीवन के लिए वोट देने आया हूं। मैं दिल्ली के लोगों से अपील करूंगा कि वे अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी के लिए वोट करें। वहीं, भा.ज.पा. सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए जनपथ स्थित मतदान केंद्र का दौरा किया।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डाला। उन्होंने इस अवसर पर कहा, “यह चुनाव हमारे लिए एक अवसर नहीं बल्कि जिम्मेदारी है। यह चुनाव खास है, क्योंकि जो योजनाएं प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में लागू की हैं, वे दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने लागू नहीं होने दीं। मुझे पूरा विश्वास है कि 8 फरवरी को भाजपा दिल्ली में सरकार बनाएगी और दिल्ली को एक शानदार राजधानी बनाएगी।”
लोकसभा में विपक्षी नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान किया। उन्होंने इस मौके पर दिल्लीवासियों से लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने की अपील की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में मतदान किया। उन्होंने लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण दिन को सभी नागरिकों के लिए कर्तव्य बताया। दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने भी मतदान के बाद कहा, “यह लोकतंत्र का उत्सव है। सभी मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और दिल्ली के लोग बड़ी संख्या में मतदान करेंगे।
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने भी मतदान किया। उन्होंने मतदान केंद्र पर अपने परिवार के साथ वोट डाला और दिल्लीवासियों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, “दिल्ली देश की राजधानी है, और हमें यह दिखाना है कि हम हर मामले में सबसे आगे हैं।”

















