Home Blog Page 249

रामलला के जन्मोत्सव में डूबी रामनगरी, सूर्यतिलक के साथ गूंजा उल्लास

0

रामनगरी अयोध्या अपने आराध्य प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के उल्लास में सराबोर हो गई है। जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। रविवार को जैसे ही दोपहर 12 बजे रघुकुल में रामलला का जन्म हुआ, वातावरण जयकारों से गूंज उठा और उत्सव अपने चरम पर पहुंच गया।

रामलला का भव्य श्रृंगार और भोग के पश्चात दोपहर 12 बजे उनका सूर्यतिलक किया गया, जिसकी आभा अत्यंत मनोहारी थी। राम मंदिर में उत्सव की शुरुआत सुबह साढ़े नौ बजे रामलला के अभिषेक से हुई।

सुबह 10:30 से 10:40 बजे तक गर्भगृह आवरण में रहा, जिसके बाद 10:40 से 11:45 बजे तक रामलला का श्रृंगार किया गया। इस दौरान गर्भगृह श्रद्धालुओं के लिए खुला रहा और उन्होंने श्रृंगार के दर्शन किए। 11:45 बजे भोग अर्पित किया गया और ठीक 12 बजे रामलला का जन्म हुआ। जन्म के साथ ही सूर्यतिलक कर उन्हें सम्मानित किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिभाव और उल्लास से भर गया।

 

उत्तराखंड: गर्मी सहने के लिए रहें तैयार, अभी से पारा 35 के पार

0

उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। दून में इस वर्ष पहली बार अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी का असर बढ़ने लगा है। शुष्क मौसम के चलते दोपहर के समय गर्म हवाएं भी चल रही हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है और तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि, आठ अप्रैल से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

शनिवार को दून और आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज धूप खिली रही, जिससे दोपहर होते-होते गर्मी का असर और बढ़ गया। धूप इतनी तीव्र थी कि लोगों को पसीना आ गया। शाम को भी गर्म हवाओं ने लोगों को राहत नहीं दी और बेचैनी का माहौल बना रहा।

 

महाराणा प्रताप स्टेडियम ,रायपुर में प्रेस क्लब देहरादून द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में राजीव महर्षि,मीडिया प्रभारी एवं मुख्य मीडिया समन्वयक उत्तराखंड कांग्रेस,मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित ।

0

देहरादून 5 अप्रैल 2025। महाराणा प्रताप स्टेडियम ,रायपुर में प्रेस क्लब देहरादून द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में राजीव महर्षि,मीडिया प्रभारी एवं मुख्य मीडिया समन्वयक उत्तराखंड कांग्रेस,मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। राजीव महर्षि ने कहा कि मेरी ओर से समाज के सशक्त चौथे स्तंभ को अनेकों शुभकामनाएं और बधाई ।समाज में घट रही विभिन्न अप्रत्याशित घटनाओं पर नजर रखने के साथ साथ भाग दौड़ के जीवन से अलग इस प्रकार के आयोजनों को कराने के लिए भी बधाई।हम निश्चित ही सदैव आपके साथ है।

‘BookMyShow’ ने कुणाल कामरा को कलाकारों की सूची से हटाया

0

मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। शनिवार को शिवसेना के नेता राहुल कनाल ने दावा किया कि बुकमाईशो ने कामरा को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है – न सिर्फ टिकट बिक्री से, बल्कि कलाकारों की सूची और सर्च हिस्ट्री से भी। राहुल कनाल वही नेता हैं जिन्हें कुछ दिनों पहले मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया था। यही स्टूडियो कुणाल कामरा के शो की रिकॉर्डिंग का स्थान था।

राहुल कनाल, जो शिवसेना के सोशल मीडिया प्रभारी भी हैं, ने इस फैसले के लिए बुकमाईशो के सीईओ आशीष हेमराजानी को एक पत्र लिखकर आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कलाकारों को “शुद्ध मनोरंजन” की सूची से बाहर करना जरूरी है और बुकमाईशो ने सही कदम उठाया है। हालांकि जब इस मामले में बुकमाईशो की प्रतिक्रिया मांगी गई तो कंपनी ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

अपने पत्र में कनाल ने लिखा कि “मुंबईकर हर प्रकार की कला को पसंद करते हैं, लेकिन व्यक्तिगत राजनीतिक एजेंडे को नहीं।” उन्होंने सीईओ की “नेतृत्व क्षमता” और “मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता” की सराहना भी की।

इस बीच, मुंबई पुलिस कुणाल कामरा को लेकर पहले ही तीन बार नोटिस जारी कर चुकी है, लेकिन अभी तक कॉमेडियन ने अपना कोई बयान दर्ज नहीं कराया है। माना जा रहा है कि वे फिलहाल पुडुचेरी में हैं। विवाद की जड़ है एक आपत्तिजनक कॉमेडी गीत, जिसमें कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को “गद्दार” कहा था।

इस गीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बवाल मच गया, लेकिन कामरा ने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है। इस पूरे मामले ने अब कला, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और राजनीतिक असहमति के बीच खिंची रेखा को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

रजनीकांत बनेंगे ‘कुली’, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में मचेगा धूम, ‘वॉर 2’ से होगा महामुकाबला!

0

सिनेमा प्रेमियों के लिए एक जबरदस्त खबर है — साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत अब ‘कुली’ के अवतार में बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही यह पैन इंडिया एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘कुली’ इस साल 14 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पोस्टर में रजनीकांत का स्वैग

4 अप्रैल को मेकर्स ने रजनीकांत का दमदार पोस्टर जारी किया जिसमें वो स्टाइल से सीटी बजाते नजर आ रहे हैं। 74 साल की उम्र में भी उनका वही करिश्माई अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है। ‘वेट्टियन’ और ‘जेलर’ के बाद ‘कुली’ उनकी एक और बड़ी वापसी मानी जा रही है।

कुली vs वॉर 2

रजनीकांत की ‘कुली’ की टक्कर उसी दिन ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की बहुचर्चित फिल्म ‘वॉर 2’ से होगी। दोनों ही फिल्मों का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। इसके अलावा 15 अगस्त को काजल अग्रवाल की ‘द इंडिया स्टोरी’ और विवेक अग्निहोत्री की ‘द दिल्ली फाइल्स’ भी रिलीज हो रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘वॉर 2’ अपनी रिलीज टालती है या बॉक्स ऑफिस पर रजनी स्टाइल में मुकाबला होता है।

कुली की तगड़ी स्टारकास्ट

सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी ‘कुली’ में रजनीकांत के साथ नजर आएंगे –

  • नागार्जुन

  • शिवाकार्तिकेयन

  • श्रुति हासन

  • उपेंद्र राव

  • सत्यराज

ओटीटी पर भी मचाई धूम

रिलीज से पहले ही ‘कुली’ ने ओटीटी राइट्स के जरिए करीब 120 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अब देखना ये है कि रजनीकांत का ये नया अवतार कितनी धूम मचाता है और क्या ‘कुली’ वाकई में 2024 की सबसे बड़ी हिट बन पाती है।

पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार, जुहू में हुआ अंतिम संस्कार

0
Oplus_131072

मुंबई: भारतीय सिनेमा के जीवित किंवदंती, ‘भारत कुमार’ के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता मनोज कुमार का 4 अप्रैल को तड़के करीब 3:30 बजे निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शनिवार को मुंबई के जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट में उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

मनोज कुमार का पार्थिव शरीर जैसे ही अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, उनके चाहने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार—अमिताभ बच्चन, प्रेम चोपड़ा, राजपाल यादव समेत कई सितारे उन्हें अंतिम प्रणाम करने पहुंचे। हर आंख नम थी, हर दिल भारी।

अंतिम विदाई का भावुक दृश्य

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें मनोज कुमार की पत्नी शशि गोस्वामी अपने पति के पार्थिव शरीर से लिपटकर फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। यह दृश्य हर दर्शक के दिल को चीर गया—वो विरह, वो पीड़ा जिसने एक युग का अंत घोषित कर दिया।

‘भारत’ का सपूत चला गया

मनोज कुमार सिर्फ अभिनेता नहीं थे, वे भारतीयता के प्रतीक थे। ‘पूरब और पश्चिम’, ‘उपकार’, ‘क्रांति’ जैसी फिल्मों ने उन्हें आम जनमानस का हीरो बना दिया। उन्होंने पर्दे पर जो ‘भारत’ जिया, वो आज भी हर देशभक्त की धड़कनों में बसता है।

बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि

अमिताभ बच्चन ने कहा, “मनोज जी भारतीय सिनेमा की आत्मा थे। उनसे बहुत कुछ सीखा। राजपाल यादव ने कहा, “उनके जैसा देशभक्त कलाकार दोबारा नहीं होगा।” प्रेम चोपड़ा ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, “वो सिर्फ एक अभिनेता नहीं, सिनेमा के तपस्वी थे।”

युग का अंत, लेकिन यादें अमर

मनोज कुमार का जाना सिर्फ एक अभिनेता की विदाई नहीं है, बल्कि भारतीय सिनेमा के एक युग की समाप्ति है। वो चले गए, लेकिन ‘मेरे देश की धरती सोना उगले’ जैसी धुनों में उनकी आवाज़, उनका जज़्बा और उनका ‘भारत’ हमेशा जिंदा रहेगा।

(मनोज कुमार, 1937–2025: श्रद्धांजलि)

बड़ा हादसा : खड़े ट्रक से भिड़ी कार, 5 लोगों की मौत और 10 घायल

0

चारधाम यात्रा : हो जाएं तैयार, इस दिन से शुरू होगी हेली सेवा की बुकिंग

0

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारी जोर पकड़ चुकी है, और इसी कड़ी में केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की तारीख घोषित कर दी गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के निर्देश पर आईआरसीटीसी ने आधिकारिक पोर्टल लॉन्च कर दिया है।

8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू होगी। आईआरसीटीसी ने इसकी जानकारी अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी है।

यूकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया कि बुकिंग केवल IRCTC की अधिकृत वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर ही की जाएगी। पहले चरण में 2 मई से 31 मई तक की यात्रा के टिकट उपलब्ध होंगे। इससे आगे की तिथियों के लिए अलग से बुकिंग विंडो खोली जाएगी।

उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी फर्जी वेबसाइट या सोशल मीडिया लिंक के झांसे में न आएं। बुकिंग से पहले यात्रा पंजीकरण अनिवार्य है।

जानें हेली सेवा का किराया

  • गुप्तकाशी से केदारनाथ: ₹8532 प्रति यात्री

  • फाटा से केदारनाथ: ₹6062 प्रति यात्री

  • सिरसी से केदारनाथ: ₹6060 प्रति यात्री

कनाडा के रॉकलैंड में भारतीय युवक की चाकू मारकर हत्या, एक संदिग्ध गिरफ्तार

0

कनाडा के रॉकलैंड इलाके से एक भारतीय नागरिक की हत्या की दर्दनाक खबर सामने आई है। शनिवार को भारतीय उच्चायोग ने पुष्टि की कि ओटावा के पास रॉकलैंड में एक भारतीय की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। इस सिलसिले में स्थानीय पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना पर शोक जताते हुए कहा कि वह मृतक के परिजनों को हरसंभव सहायता देने के लिए स्थानीय समुदाय संघों के संपर्क में है। उच्चायोग का कहना है कि वह इस दुखद परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

कनाडाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्लेरेन्स-रॉकलैंड क्षेत्र में यह हिंसक घटना घटी है, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गिरफ्तार हुआ है। हालांकि, अब तक स्थानीय पुलिस ने न तो मृतक की पहचान सार्वजनिक की है, और न ही हत्या के कारणों का खुलासा किया है। इस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। घटना ने प्रवासी भारतीय समुदाय के बीच चिंता और आक्रोश दोनों को जन्म दिया है।

कई लोग इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह नस्लीय घृणा से प्रेरित हमला था या फिर इसके पीछे कोई और वजह है। जब तक जांच पूरी नहीं होती, यह मामला केवल एक हत्या नहीं, बल्कि प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था की गंभीर परीक्षा बन गया है।

धामी सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की एक और लिस्ट, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्वधारियों की की एक और लिस्ट जारी की है। पार्टी नेताओं को अहम विभागीय समितियों में पद सौंपे हैं। इन दायित्वों के माध्यम से न सिर्फ जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सकेगी, बल्कि उनकी निगरानी भी अधिक प्रभावी होगी।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश हित को ध्यान में रखते हुए निम्न महानुभावों को विभिन्न विभागीय समितियों में जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

जिम्मेदारियों की सूची इस प्रकार है:

1. बलवीर घुनियाल – उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति

2. सुरेन्द्र मोघा – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड

3. भुवन विक्रम डबराल – उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति

4. सुभाष बर्थवाल – उपाध्यक्ष, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद

5. पुनीत मित्तल – उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद

6. गिरीश डोभाल – उपाध्यक्ष, प्रदेशीय मौन परिषद

7. गीताराम गौड़ – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद

8. डा. जयपाल – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति

9. देशराज कर्णवाल – उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति

10. अजीत चौधरी – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य किसान आयोग

11. प्रताप सिंह पंवार – उपाध्यक्ष, राज्य औषधीय पादप बोर्ड

12. जगत सिंह चौहान – उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति

13. गीता रावत – अध्यक्ष, राज्य स्तरीय सतर्कता समिति

14. शंकर कोरंगा – उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद

15. महेश्वर सिंह महरा – उपाध्यक्ष, चाय विकास सलाहकार परिषद

16. सरदार मनजीत सिंह – सह-अध्यक्ष, प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति

17. नवीन वर्मा – उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद

18. अशोक नबयाल – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद

सरकार का दावा है कि नई नियुक्तियों से योजनाओं की ज़मीनी स्थिति में सुधार आएगा। दायित्वप्राप्त प्रतिनिधि न सिर्फ अपने अनुभवों का लाभ देंगे, बल्कि क्षेत्रीय आवश्यकताओं को भी सीधे शासन तक पहुंचाने में भूमिका निभाएंगे। अब देखना होगा कि ये जिम्मेदारियाँ सिर्फ काग़ज़ी नहीं बल्कि ज़मीनी बनती हैं या नहीं।