Home Blog Page 247

‘बंगाल में नहीं लागू होगा वक्फ संशोधन कानून’, CM ममता बनर्जी ने किया एलान

0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बड़ा एलान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित वक्फ संशोधन कानून को राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। कोलकाता में जैन समुदाय के एक कार्यक्रम में बोलते हुए ममता ने कहा, “मैं अल्पसंख्यकों और उनकी संपत्तियों की रक्षा करूंगी।”

उन्होंने कहा कि वह जानती हैं कि वक्फ अधिनियम को लेकर समुदाय में असंतोष है, लेकिन बंगाल में ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाया जाएगा जिससे “बांटो और राज करो” की राजनीति को बढ़ावा मिले। मुख्यमंत्री ने बांग्लादेश का हवाला देते हुए कहा कि वहां की स्थिति को देखते हुए यह विधेयक अभी पारित नहीं किया जाना चाहिए था। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते वक्फ संशोधन विधेयक संसद के दोनों सदनों से पारित हो चुका है और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून बन गया है।

केंद्र सरकार का दावा है कि इस कानून से वक्फ संपत्तियों से जुड़े विवाद कम होंगे और वक्फ बोर्ड अधिक पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से काम करेगा। लेकिन, ममता बनर्जी का यह रुख साफ संकेत देता है कि राज्य सरकार इस कानून को लेकर केंद्र के फैसले से सहमत नहीं है और वह राज्य के अधिकार क्षेत्र में किसी भी प्रकार की हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करेगी।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ बिल पर गरमाया माहौल, भाजपा विधायकों ने आप विधायक मेहराज मलिक को पीटा

0

जम्मू-कश्मीर :जम्मू-कश्मीर विधानसभा का तीसरा दिन भी हंगामेदार रहा। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी दलों के विधायक अपनी-अपनी सीटों से खड़े हो गए और स्पीकर से अपने प्रस्तावों पर चर्चा की मांग करने लगे। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के वरिष्ठ विधायक मुबारक गुल और भाजपा के बलवंत सिंह कोटिया समेत अन्य विधायक अपने मुद्दों पर चर्चा के लिए अड़े रहे।  इस बीच, नेकां विधायकों ने सदन में वक्फ बिल पर स्थगन प्रस्ताव लाने की मांग की, जिसे लेकर सदन का माहौल और गरमा गया।

विधानसभा परिसर के बाहर मामला और बिगड़ गया, जब आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक और भाजपा विधायकों के बीच झड़प हो गई। मलिक का आरोप था कि भाजपा उन्हें पुलिस की मदद से विधानसभा में प्रवेश से रोक रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीडीपी और भाजपा की मिलीभगत है और इन्हीं के गठजोड़ ने राज्य की अस्मिता और विशेष दर्जे को खत्म किया।

आप विधायक मलिक ने पीडीपी नेता वहीद परा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू-कश्मीर के लोगों की दलाली की है।” इस बयान के बाद भाजपा विधायकों और मलिक के बीच तीखी बहस छिड़ गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। मलिक को एक धक्का लगा और वे कांच की टेबल पर गिर पड़े। मामला बढ़ता देख मार्शलों को बीच में आना पड़ा और सभी विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया।

भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि मेहराज मलिक गाली-गलौज कर रहे थे और जानबूझकर माहौल को भड़काने की कोशिश कर रहे थे। भाजपा विधायकों ने दावा किया कि मलिक की हरकतें उकसाने वाली थीं और इसी वजह से यह टकराव हुआ। यह विवाद सदन से बाहर शुरू हुआ और देखते-ही-देखते सेंट्रल हॉल तक पहुंच गया। स्पीकर को मजबूरन कार्यवाही दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

विवाद यहीं नहीं थमा। नेकां विधायक नजीर अहमद गुरेजी ने स्पीकर से अपील की कि वे अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल कर वक्फ बिल पर चर्चा की अनुमति दें। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, “यह हिंदू-मुसलमान का ड्रामा बंद करें। आपने हमारी जमीन, पहचान और अधिकार छीन लिए हैं।” इस बयान पर भाजपा विधायकों का पारा चढ़ गया। उन्होंने सीधे स्पीकर के आसन के पास धरना देना शुरू कर दिया।

RBI ने रेपो रेट में की 0.25% की कटौती, कितनी कम होगी होम से कार लोन तक की EMI?

0

देश की मौद्रिक चालों पर नज़र रखने वाली केंद्रीय बैंक — रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) — ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद कुछ अहम फैसले किए हैं। सबसे बड़ा फैसला, जो आम जनता की जेब से सीधा जुड़ा है, वह रेपो रेट में 0.25% की कटौती का है।

इसका मतलब साफ है — अब बैंक सस्ती दरों पर आरबीआई से कर्ज ले सकेंगे, और इसका असर सीधे आपके पर्सनल, होम और ऑटो लोन की ब्याज दरों पर पड़ेगा। यानी, जिन लोगों ने लोन ले रखा है या लेने का प्लान कर रहे हैं, उनकी EMI थोड़ी हल्की हो सकती है।

क्या है रेपो रेट?

रेपो रेट वह ब्याज दर है जिस पर बैंक, आरबीआई से अल्पकालिक कर्ज लेते हैं। जब रेपो रेट घटता है, तो बैंकों पर ब्याज का बोझ कम होता है, और वे ग्राहकों को भी कम ब्याज पर लोन देना शुरू कर सकते हैं।

क्यों घटाया गया रेपो रेट?

आरबीआई ने साफ कहा कि बाज़ार में मांग को प्रोत्साहन देने और आर्थिक रफ्तार को बनाए रखने के लिए ये कदम उठाया गया है। महंगाई दर भी फिलहाल नियंत्रण में है, जिससे रेपो रेट में कटौती की गुंजाइश बनी।

आपकी जेब पर क्या असर?

  • अगर आपका लोन फ्लोटिंग रेट पर है, तो जल्द ही EMI घट सकती है।

  • अगर फिक्स्ड रेट लोन है, तो असर देखने में समय लग सकता है।

  • नए लोन लेना अब पहले के मुकाबले थोड़ा सस्ता हो सकता है।

तहव्वुर राणा आज आ सकता है भारत, 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज़

0

नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े आतंकी हमलों में शामिल और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा तहव्वुर राणा आज भारत लाया जा सकता है। दिल्ली और मुंबई की जेलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है। जैसे ही राणा भारत पहुंचेगा, उसे सीधा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की हिरासत में सौंप दिया जाएगा, जो उससे कई हफ्तों तक पूछताछ करेगी।

पाकिस्तानी मूल का तहव्वुर राणा कनाडा का नागरिक है। उस पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के साथ मिलकर 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की साजिश रची थी। उसने अमेरिकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली की भारत यात्रा में भी मदद की थी, जो हमले की योजना में एक अहम कड़ी था।

राणा की मानसिकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने मुंबई हमले में मारे गए आतंकियों को मरणोपरांत पाकिस्तान से सर्वोच्च सैन्य सम्मान देने की मांग की थी। प्रत्यर्पण से बचने के लिए उसने अमेरिका की कई अदालतों में अपील की, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से अंतिम झटका मिलने के बाद अब उसे भारत भेजने का रास्ता साफ हो गया।

तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की फरवरी यात्रा के दौरान राणा को भारत सौंपने का ऐलान किया था। 2019 से ही भारत सरकार उसके प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटी थी। अब इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और गृह मंत्रालय कर रहे हैं।

अमेरिकी अदालत में पेश दस्तावेजों के मुताबिक, राणा और हेडली के आईएसआई के मेजर इकबाल से घनिष्ठ संबंध थे। जांच में यह सामने आया है कि राणा 11 से 21 नवंबर 2008 तक मुंबई के पवई स्थित होटल ‘रेनेसां’ में रुका था। उसके भारत से रवाना होने के ठीक 5 दिन बाद यानी 26 नवंबर 2008 को देश ने अब तक का सबसे भयानक आतंकी हमला देखा। राणा फिलहाल अमेरिका के लॉस एंजिलिस स्थित मेट्रोपोलिटन डिटेंशन सेंटर में बंद है। 2011 में उसे दोषी ठहराया गया था और 13 साल की सजा सुनाई गई थी।

26/11 – जब मुंबई थम गई थी

26 नवंबर 2008 की रात लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने समुद्र के रास्ते मुंबई में घुसकर तबाही मचा दी थी। 4 दिन तक चले इस हमले में 166 लोग मारे गए, जिनमें 18 सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे। सैकड़ों लोग घायल हुए। हमले में शामिल एकमात्र जिंदा आतंकी अजमल कसाब को सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया था, जिसे बाद में फांसी दी गई।

श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में श्रीमद देवी भागवत कथा का समापन

0

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा वर्ष2025

श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ में बीकेटीसी आयोजित श्रीमद देवी भागवत ज्ञान कथा यज्ञ का जलयात्रा तथा गंगापूजन के पश्चात हुआ समापन।

ज्योर्तिमठ/ गोपेश्वर: चारधाम यात्रा के शुभारंभ से पहले यात्रा तथा जनमानस की मंगलकामना के लिए नवरात्रि के दौरान श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )द्वारा आयोजित हुई श्रीमद देवी भागवत कथा का 8 अप्रैल मंगलवार अपराह्न को श्री नृसिंह मंदिर परिसर ज्योर्तिमठ में समापन हो गया है इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की ओर से मुख्य यजमान, प्रबंधक अजय सती विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी तथा कथा व्यास आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल ने मां दुर्गा की महिमा पर व्यापक प्रकाश डाला कहा कि मां जगदम्बा से सृष्टि की उत्पति हुई है। मां के नाम के स्मरण मात्र से जनमानस का कल्याण हो जाता है मां दुर्गा देवी भगवती की कृपा से असंभव भी संभव हो जाता है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि एक सप्ताह तक मां दुर्गा भगवती की महाम्य, सृष्टि की उत्पति, दानवों के सहांर, भक्तों की रक्षा तथा देवी भक्ति विधि, मां दुर्गा के विभिन्न रूपों स्वरूपों संबंधित
कथा का श्रद्धालुओं ने श्रवण किया तथा शायंकाल को विशेष आरती एवं भजन संध्या आयोजित हुई।बीते 7 अप्रैल सोमवार को पूर्णाहुति हवन यज्ञ संपन्न हुआ बदरीनाथ धाम के वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट ने हवन यज्ञ संपन्न करवाया। पुजारी वासुदेव मंदिर एवं उर्गम क्रमशः सुशील डिमरी तथा सुशील डिमरी ने हवन यज्ञ में पूजा-अर्चना की तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन तथा  प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट  सहित IMG 20250408 WA0097 scaledअधिकारी कर्मचारी पूर्णाहुति में मौजूद रहे।

बदरीनाथ धाम के वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट ने बताया कि सोमवार को हवन संपन्न होने के बाद आज मंगल को श्री देवपुजाई समिति के अध्यक्ष सहित देवपुजाई समिति से जुड़ी महिला भक्त मंडली कथा व्यास धर्माधिकारी बदरीनाथ धाम आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल एवं पुजारी गण जल यात्रा हेतु श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ से सुबह विष्णु प्रयाग संगम पहुंचे जहां स्नान के पश्चात मां गंगा तथा देवी देवताओं का पूजन हुआ। दोपहर बाद सभी भक्तगण वापस कथा स्थल श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ पहुंच गये तथा दोपहर बाद कथा श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का समापन हो गया।

उल्लेखनीय है श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तमठ में 30 मार्च नव संवत्सर तथा नवरात्रि के अवसर पर शुरू हुई श्रीमद देवी भागवत कथा का जल पूर्णाहुति हवन, जल यात्रा के साथ समापन हो गया है इसके साथ ही श्रीमददेवी भागवत कथा पुराण को विधिवत रूप से पूजा-अर्चना पश्चात श्री दुर्गा मंदिर ज्योर्तिमठ में प्रतिष्ठित कर दिया गया।

यद्यपि आज श्रीमद देवीभागवत ज्ञान कथा यज्ञ का आज समापन हो गया है वहीं कल बुधवार को भंडारा आयोजित होगा जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जायेगा।
कथा के समापन अवसर पर मुख्य यजमान अजय सती,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, वरिष्ठ सहायक संतोष तिवारी,लेखाकार भूपेंद्र रावत, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण,संदेश मेहता,प्रबंधक भूपेंद्र राणा, पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी, अनसुया नौटियाल
सहित श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

खटीमा में आयोजित होने वाले सैनिक सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा लेते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

0

खटीमा, 8 अप्रैल 2025। जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रभारी/सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज खटीमा का दौरा कर आगामी 09 अप्रैल (बुधवार) को आयोजित होने वाले सैनिक सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। यह समारोह तराई बीज विकास निगम मैदान, खटीमा में आयोजित किया जाएगा। जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि समारोह में किसी प्रकार की कोई कमी न रह जाए। इसके उपरांत मंत्री जोशी ने बनबसा स्थित एनएचपीसी अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सुरक्षा, व्यवस्थापन, आमंत्रण एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता विनय रोहिला, पीबीओआर अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट सहित जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VIDEO : कच्चे तेल के दामों में गिरावट पर सरकार की नियत खराब, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : धस्माना

0

देहरादून : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई राहत न देने पर उत्तराखंड कांग्रेस ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन एवं प्रशासन) और एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने केंद्र सरकार पर जनता की गाढ़ी कमाई लूटने का आरोप लगाया है।

अपने बयान में सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सरकार ने कच्चे तेल की कीमतें कम होने का लाभ आम जनता को देने की बजाय एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर हर साल 36,000 करोड़ रुपये अपने खाते में डालने का रास्ता चुना है। उन्होंने कहा, सरकार को चाहिए था कि वह पेट्रोल-डीजल सस्ता करके आमजन को राहत देती, लेकिन इसके विपरीत सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की वृद्धि कर दी, जिससे महंगाई की मार झेल रही जनता पर और बोझ बढ़ा है।

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि वह अहमदाबाद में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक और एआईसीसी महाधिवेशन में भाग लेने जा रहे हैं। बैठक से लौटने के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ जनता की आवाज को सड़कों पर लाएगी और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करेगी।

“लैब ऑन व्हील्स” के दूसरे चरण का शुभारंभ

0

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज “लैब ऑन व्हील्स-मोबाइल साइंस लैब” परियोजना के द्वितीय चरण का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने कैंप कार्यालय परिसर में 9 मोबाइल साइंस लैब्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन प्रयोगशालाओं के माध्यम से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की व्यवहारिक शिक्षा मिलेगी।

गत वर्ष परियोजना के प्रथम चरण में चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून एवं पौड़ी जिलों में मोबाइल साइंस लैब्स की शुरुआत की गई थी, जिसे बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसी सफलता को देखते हुए अब द्वितीय चरण के तहत उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में इस पहल का विस्तार किया गया है।

lab on wheel dehradun1

यूकास्ट (उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद) के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि यह परियोजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाना और विज्ञान संचार को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि इन मोबाइल लैब्स के जरिए कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को जीवविज्ञान, रसायन, भौतिकी और गणित जैसे विषयों को प्रयोगशाला आधारित मॉडल, प्रदर्शन और विज्ञान गतिविधियों के माध्यम से समझने और सीखने का अवसर मिलेगा। प्रो. पंत ने यह भी स्पष्ट किया कि “लैब ऑन व्हील्स” के माध्यम से छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

तमिलनाडु सरकार Vs राज्यपाल मामले पर SC की टिप्पणी, गवर्नर के पास वीटो पावर नहीं, बिल अटकाए रखना अवैध

0
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को तमिलनाडु सरकार और राज्यपाल आर. एन. रवि के बीच जारी टकराव पर अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्यपाल द्वारा 10 विधेयकों को राष्ट्रपति की राय के लिए रोकना संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन है।
न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला और आर. महादेवन की पीठ ने स्पष्ट किया कि संविधान के अनुच्छेद 200 के तहत राज्यपाल को कोई व्यक्तिगत विवेकाधिकार प्राप्त नहीं है, बल्कि उन्हें मंत्रिपरिषद की सहायता और सलाह के आधार पर कार्य करना अनिवार्य है।
न्यायालय ने यह भी कहा कि राज्यपाल किसी विधेयक को सहमति देने से रोककर न तो पूर्ण वीटो अपना सकते हैं और न ही पॉकेट वीटो की अवधारणा लागू कर सकते हैं। राज्यपाल केवल दो विकल्पों में से एक को ही अपना सकते हैं—या तो विधेयक को अपनी सहमति दें या उसे राष्ट्रपति के विचारार्थ आरक्षित करें।
इसके साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राज्यपाल के पास यह अधिकार नहीं है कि वे एक बार राष्ट्रपति को भेजे गए विधेयक को दोबारा विचार के लिए रोकें। अगर विधेयक दूसरी बार उनके पास आता है, तो उन्हें अनिवार्य रूप से उस पर सहमति देनी होगी, जब तक कि वह विधेयक पहली बार के विधेयक से भिन्न न हो।

ट्र‍िपल मर्डर से सनसनी, किसान नेता, पुत्र और भाई की गोली मारकर हत्या

0

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार सुबह हुए एक दिल दहला देने वाले ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई। यह वारदात हथगाम थाना क्षेत्र के तहिरापुर चौराहे के पास हुई, जहां बाइक सवार किसान नेता पप्पू सिंह (50), उनके पुत्र अभय सिंह (22) और छोटे भाई रिंकू सिंह (40) की ट्रैक्टर सवार हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।

इस हमले के पीछे गांव के ही रहने वाले पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह और उनके साथियों का नाम सामने आ रहा है, जिन पर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप है। वारदात की सूचना मिलते ही हथगाम, हुसेनगंज और सुल्तानपुर घोष थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मृतक पप्पू सिंह की मां रामदुलारी सिंह वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शवों को उठाने से रोक दिया और मांग की कि जब तक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शवों को नहीं उठाने देंगे। मौके पर भारी भीड़ जमा है और तनाव का माहौल बना हुआ है।