Home Blog Page 225

बड़ी खबर: अमेरिका की मध्यस्थता से भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर

0

वॉशिंगटन : एक लंबे और तनावपूर्ण इंतजार के बाद भारत और पाकिस्तान ने आज पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम (Ceasefire) पर सहमति जताई है। यह ऐतिहासिक सहमति अमेरिका की मध्यस्थता से संभव हो सकी, जिसकी पुष्टि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वर्तमान विदेश सचिव मार्को रुबियो दोनों ने सोशल मीडिया पर की।

 

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने एक पोस्ट में लिखा, कि “संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में हुई रातभर की बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान एक पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों ने सामान्य समझ और बुद्धिमत्ता का परिचय दिया है।”

Screenshot 2025 05 10 17 48 46 86 0b2fce7a16bf2b728d6ffa28c8d60efb

वहीं, अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो ने बताया कि पिछले 48 घंटों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल व असीम मलिक से निरंतर संवाद हुआ।

रुबियो के अनुसार, “भारत और पाकिस्तान की सरकारों ने न केवल युद्धविराम पर सहमति जताई है, बल्कि भविष्य के लिए एक व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर भी सहमति बनी है। यह वार्ता एक निष्पक्ष स्थान पर होगी।”

उन्होंने दोनों प्रधानमंत्रियों की “बुद्धिमत्ता, दूरदर्शिता और शांति के रास्ते पर चलने की statesmanship” की प्रशंसा की।

मांग का सिंदूर उजाड़ने वालों की अब खोपड़ी पर सिंदूर चढ़ेगा: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

0

देवभूमि से दहाड़, ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर हुई कार्रवाई का जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने साफ कहा—”यह शुरुआत है, अभी और चाहिए।” उनका कहना है कि भारत सरकार को इससे भी कठोर कदम उठाने चाहिए ताकि आतंक का पोषक पाकिस्तान 100 साल पीछे चला जाए।

शंकराचार्य ने कहा कि “जो देश आतंकियों को पालता है, उन्हें पनाह देता है, वह खुद भी उतना ही दोषी है जितना बम फोड़ने वाला हाथ।” उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन को ‘सिंदूर’ नाम देना प्रतीकात्मक है, “जो लोग भारत की बहू-बेटियों के मांग का सिंदूर उजाड़ते हैं, अब उनके सिर पर सिंदूर यानी खून का टीका चढ़ेगा।”swami abhimukteswaranad

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने ये भी कहा कि देश की जनता लंबे समय से इस दिन की प्रतीक्षा कर रही थी। यह कार्रवाई न सिर्फ बदला है, बल्कि संदेश भी—”भारत अब चुप नहीं बैठेगा।”

रिवर्स पलायन कर चुके लोगों को मिलेगा प्लेटफॉर्म, महिलाओं की भागीदारी से राज्य बनेगा श्रेष्ठ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0

उत्तराखंड /देहरादून

रिवर्स पलायन कर चुके लोगों को मिलेगा प्लेटफॉर्म, महिलाओं की भागीदारी से राज्य बनेगा श्रेष्ठ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में पलायन निवारण आयोग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य में रिवर्स पलायन कर चुके लोगों के अनुभवों को साझा करने के लिए एक उपयुक्त प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि अन्य लोग भी इन सफलताओं से प्रेरित होकर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ऐसे लोगों के सुझावों को विभिन्न योजनाओं में सम्मिलित किया जाएगा, जिससे योजनाएं अधिक प्रभावी बन सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी आने वाले समय में उत्तराखंड को देश के श्रेष्ठ राज्यों में स्थान दिलाएगी। यह भागीदारी नारी शक्ति के जुनून, हौसले और हुनर का सम्मान होगा।

मुख्यमंत्री धामी ने सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा को निर्देशित किया कि वे रिवर्स पलायन कर चुके लोगों की सफलता की कहानियों को साझा करने के लिए प्लेटफॉर्म विकसित करने की दिशा में कार्य करें और उन्हें योजना निर्माण में शामिल करें। उन्होंने ग्रामीणों के स्थाई आजीविका हेतु कौशल विकास पर बल देते हुए स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं की पहचान कर स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करने की आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को पेशेवर दक्षता प्रदान किया जाए, जिससे उनके उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग बेहतर हो सके और उन्हें उचित मूल्य प्राप्त हो।

पलायन निवारण आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एस.एस. नेगी ने बैठक में आयोग द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अब तक लगभग 2,000 लोगों ने राज्य में रिवर्स पलायन करते हुए कृषि, पशुपालन, पर्यटन, होम स्टे, बागवानी और अन्य क्षेत्रों से जुड़कर स्वरोजगार अपनाया है और अच्छा लाभ कमा रहे हैं। बैठक में अन्य सदस्यों द्वारा भी महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए। मुख्यमंत्री ने योजनाओं के सरलीकरण के लिए भी निर्देश दिए और कहा कि आयोग को प्रभावी बनाने के लिए नियोजन, शिक्षा, पर्यटन, कौशल विकास जैसे विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री विश्वास डाबर, पलायन निवारण आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एस.एस. नेगी, सदस्य श्री रामप्रकाश पैन्यूली, श्री सुरेश सुयाल, श्री दिनेश रावत, अपर आयुक्त ग्राम्य विकास श्री राजेन्द्र सिंह रावत समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध की जा रही सख़्त कार्रवाई के दृष्टिगत राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक की।

0

देहरादून /उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध की जा रही सख़्त कार्रवाई के दृष्टिगत राज्य के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की।

मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी अधिकारियों को प्रत्येक परिस्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार रहने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही वहां तैनात प्रशासनिक इकाइयों को चौकस रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश के सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाइयाँ, सर्जिकल उपकरण और अन्य आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को राज्य में आवश्यक खाद्य सामग्री, राशन और पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा राहत और बचाव दलों को भी तैयार रखा गया है ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

मुख्यमंत्री ने अफवाहों से बचने और जनता को सही समय पर जानकारी देने के लिए सूचना विभाग को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार के लिए देवतुल्य जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और सरकार किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

इस दौरान मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन, डीजीपी श्री दीपम सेठ, सचिव गृह श्री शैलेश बगौली, एडीजी श्री ए.पी अंशुमान।

दिल्ली एयरपोर्ट पर 138 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, देशभर में 27 हवाईअड्डे बंद

0

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर 138 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। सूत्रों के अनुसार, विभिन्न एयरलाइनों ने दिल्ली से आने-जाने वाली इन उड़ानों को रद्द किया है। हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था को भी और सख्त कर दिया गया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के तहत देश के लगभग 27 हवाई अड्डे बंद हैं। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच दिल्ली हवाई अड्डे से 66 घरेलू और 63 आने वाली उड़ानों के साथ-साथ 5 अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान और 4 आगमन उड़ानें रद्द की गईं।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य है, लेकिन हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों और बढ़े हुए सुरक्षा उपायों के कारण कुछ उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है। डीआईएएल ने यात्रियों से सुरक्षा जांच के लिए अतिरिक्त समय रखने और सुचारू प्रक्रिया के लिए एयरलाइन व सुरक्षा कर्मचारियों के साथ सहयोग करने की अपील की है।

IPL 2025 स्‍थगित, BCCI ने भारत-पाकिस्‍तान तनाव के बीच लिया बड़ा फैसला

0

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का फैसला किया। बीसीसीआई ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से चर्चा के बाद यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

एक BCCI अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत में इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा, “जब देश युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहा हो, तब क्रिकेट का आयोजन उचित नहीं लगता।” गौरतलब है कि IPL 2025 का फाइनल 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना था। दूसरी ओर, पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बचे हुए मैचों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थानांतरित कर दिया गया है।

पंजाब-दिल्ली मैच से मिले संकेत
गुरुवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 58वां मैच बीच में ही रद्द कर दिया गया था। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण यह फैसला लिया गया। इस घटना ने संकेत दिए थे कि आईपीएल 2025 को लेकर कोई बड़ा निर्णय हो सकता है।

मैच के दौरान पंजाब किंग्स ने 10.1 ओवर में एक विकेट खोकर 122 रन बना लिए थे। तभी मैदान की एक फ्लडलाइट बंद की गई, और धीरे-धीरे सभी फ्लडलाइट्स बंद कर दर्शकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

ड्रोन हमले ने बढ़ाया तनाव
पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमले के कारण जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में ब्लैकआउट घोषित किया गया। ये सभी शहर धर्मशाला के नजदीक हैं। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की छह मिसाइलों को नष्ट किया और कई ड्रोन को मार गिराया।

कितने मैच थे बाकी?
आईपीएल 2025 में कुल 16 मैच बचे थे, जिनमें 12 लीग मैच और चार नॉकआउट मैच (पहला व दूसरा क्वालीफायर, एलिमिनेटर और फाइनल) शामिल थे। फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना था।

जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया शिष्टाचार भेंट।

0

देहरादून/जयपुर, 8 मई 2025। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने जयपुर प्रवास के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सीएम शर्मा को केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति और उत्तराखंड में निर्मित होने वाले जैविक उत्पाद भेंट किए। उन्होंने मुख्यमंत्री शर्मा को देवभूमि उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा पर आने का सादर आमंत्रण भी दिया।
इस दौरान कृषि मंत्री की धर्मपत्नी निर्मला जोशी भी उपस्थित रही।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज बोले- हम ब्रह्मचारी, देश के लिए सेना के साथ मिलकर लड़ने को तैयार

0

मेरठ: ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने देश की एकजुटता और सुरक्षा के लिए एक प्रेरक संदेश जारी किया है। मेरठ के मवाना रोड, डिफेंस कॉलोनी में कारोबारी सुदीप अग्रवाल के निवास पर रुके शंकराचार्य ने शुक्रवार सुबह 6 मिनट 15 सेकंड का एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने देशवासियों से एकजुट होकर देश के लिए खड़े होने का आह्वान किया।

वीडियो में शंकराचार्य ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादियों ने भारत में घुसकर लोगों की हत्या की। भारत ने इसका जवाब दिया, तो पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया, लेकिन हमारी सेना ने उनके हमलों को नाकाम कर मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह समय सभी भेदभाव भूलकर देश के लिए एकजुट होने का है।

उन्होंने अगले दो महीनों के अपने सभी कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा की और कहा कि वे प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री और तीनों सेनाध्यक्षों से कहना चाहते हैं कि पूरा देश उनके साथ है। शंकराचार्य ने बताया कि वे ब्रह्मचारी हैं, लेकिन देश की खातिर सेना के साथ मिलकर हर मोर्चे पर कार्य करने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान उन्होंने एनसीसी का प्रशिक्षण लिया और सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया, जिससे उन्हें सैन्य कार्यों की जानकारी है। वे किसी भी सैन्य शिविर में जाने और जहां भेजा जाए, वहां कार्य करने को तैयार हैं। शंकराचार्य ने जोर देकर कहा कि देश को कमजोर करने या खतरे में डालने वालों को ऐसा सबक सिखाया जाए कि वे अपनी गलती का एहसास करें। यह संदेश देशभक्ति और एकता का प्रतीक बनकर उभरा है।

भारत-पाक तनाव के बीच मीर यार बलोच का बड़ा दावा, बलूचिस्तान की आजादी का एलान

0

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की घोषणा ने भू-राजनीतिक हलचल मचा दी है। बलोच लेखक और कार्यकर्ता मीर यार बलोच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X  पर एक विस्तृत पोस्ट के माध्यम से बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया है।

भारत और संयुक्त राष्ट्र से मांगा समर्थन

बलोच नेता ने अपने पोस्ट में भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि वह नई दिल्ली में बलूचिस्तान का आधिकारिक कार्यालय और दूतावास स्थापित करने की अनुमति दे। साथ ही, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से बलूचिस्तान को एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में मान्यता देने और सभी सदस्य देशों की बैठक बुलाने की मांग की।

मीर यार बलोच ने लिखा, “आतंकवाद फैलाने वाला पाकिस्तान अब पतन की कगार पर है। हमने बलूचिस्तान की आजादी का दावा किया है और भारत से अनुरोध करते हैं कि वह हमें आधिकारिक पहचान और समर्थन दे।”

संयुक्त राष्ट्र से शांति मिशन भेजने की अपील

बलोच नेता ने संयुक्त राष्ट्र से यह भी आग्रह किया कि वह बलूचिस्तान में शांति मिशन भेजे और पाकिस्तान की सेना को बलूच क्षेत्र, हवाई क्षेत्र और समुद्र से पूरी तरह पीछे हटने को कहे। उन्होंने अरबों डॉलर की अंतरराष्ट्रीय सहायता की भी मांग की, जिससे मुद्रा और पासपोर्ट मुद्रण जैसी बुनियादी संस्थाएं खड़ी की जा सकें।

पाकिस्तानी सेना और गैर-बलोच अधिकारियों को हटाने की मांग

मीर यार बलोच ने बलूचिस्तान में तैनात सभी गैर-बलोच सैन्य, खुफिया, और प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत क्षेत्र छोड़ने का आदेश दिया। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि एक संक्रमणकालीन अंतरिम सरकार का गठन जल्द किया जाएगा जो स्वतंत्र बलूचिस्तान का संचालन करेगी।

भारत-पाक के बीच बढ़ा तनाव

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव चरम पर है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात 8 से 10 बजे के बीच पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर और जैसलमेर जैसे भारतीय सैन्य ठिकानों पर ड्रोन, मिसाइल और लड़ाकू विमानों के माध्यम से हमला करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने विफल कर दिया।

ऑपरेशन सिंदूर’ : बौखलाए पाकिस्तान को भारत ने दिया करारा जवाब, चार फाइटर जेट किए ध्वस्त

0

नई दिल्ल :‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज अब भारत की सीमाओं से बाहर तक सुनाई देने लगी है। बृहस्पतिवार की रात पाकिस्तान ने बौखलाहट में भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों ने अपने बेहतरीन हवाई सुरक्षा तंत्र और ऑपरेशनल कौशल से हर हमले को नाकाम कर दिया।

रात 8 बजे से 10 बजे के बीच पाकिस्तान ने लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट और मिसाइलों के जरिए जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर और जैसलमेर जैसे संवेदनशील सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन भारतीय वायुसेना और थलसेना की तत्परता ने पाकिस्तान की योजना को ध्वस्त कर दिया।

चार पाकिस्तानी लड़ाकू विमान मार गिराए
जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के चार फाइटर जेट मार गिराए—इनमें दो अमेरिकी एफ-16 और दो चीन निर्मित जेएफ-17 शामिल हैं। जैसलमेर में दो एफ-16 को नीचे गिराया गया, वहीं अखनूर के पास अन्य दो विमान गिराए गए। इन विमानों के दो पायलटों को भारतीय सैन्य बलों ने जिंदा पकड़ लिया है।

ड्रोन हमलों का जवाब: 50 से अधिक पाक ड्रोन ढेर
पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के अलग-अलग सेक्टरों में भारी मात्रा में ड्रोन भेजे गए। जवाब में भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने उधमपुर, सांबा, नगरोटा, अखनूर और पठानकोट में 50 से अधिक ड्रोन को मार गिराया। इसके लिए L-70, Zu-23 मिमी गन, शिल्का सिस्टम और एडवांस काउंटर-UAS टैक्नोलॉजी का उपयोग किया गया।

नागरिकों को भी बनाया गया निशाना
पाकिस्तानी हमले की बर्बरता इस हद तक पहुंच गई कि जम्मू में नागरिक कारों पर भी गोलीबारी की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रातभर गोलियों की आवाजें और धमाके सुनाई दिए। हालांकि सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के चलते किसी बड़े जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

जम्मू-कश्मीर में स्कूल बंद, बगलिहार बांध के गेट खोले
स्थिति को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार और शनिवार को सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। साथ ही चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध के गेट खोल दिए गए हैं, जिससे किसी आपात स्थिति में पानी का बहाव नियंत्रित किया जा सके।

PSL के मैच UAE स्थानांतरित, विदेशी खिलाड़ी डरे
सैन्य तनाव का असर पाकिस्तान के क्रिकेट पर भी पड़ा है। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के बचे हुए मैचों को अब यूएई में करवाने का फैसला किया गया है। विदेशी खिलाड़ी सुरक्षा चिंताओं के चलते पाकिस्तान छोड़कर अपने-अपने देशों की ओर रवाना हो रहे हैं।

DPRO का अलर्ट: घरों में रहें, खिड़कियां बंद रखें
अमृतसर DPRO ने लोगों से अपील की है कि वे घरों में ही रहें, खिड़कियों से दूर रहें, लाइट बंद रखें और परदे खींच लें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं और नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है।

विशेष ट्रेन से लोगों को निकालने की योजना
जम्मू से दिल्ली के लिए एक विशेष ट्रेन 04612 को शुक्रवार सुबह 10:45 बजे रवाना किया जाएगा, जिसमें पठानकोट में भी ठहराव होगा।

राजनाथ सिंह की हाई-लेवल मीटिंग
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्पन्न हालातों की समीक्षा करेंगे। इस मीटिंग में सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल होंगे।

अमेरिका का बयान: हम युद्ध में शामिल नहीं होंगे
भारत-पाक टकराव पर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने साफ किया कि अमेरिका इस युद्ध में शामिल नहीं होगा। हालांकि उन्होंने परमाणु युद्ध की आशंका पर चिंता जताई और दोनों देशों से तनाव कम करने की अपील की।