Home Blog Page 224

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा में श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम डोल आश्रम पहुंचकर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

0

अल्मोड़ा/उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अल्मोड़ा में श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम डोल आश्रम पहुंचकर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। डोल आश्रम पहुँचने पर आश्रम के संस्थापक बाबा कल्याण दास महाराज ने सीएम धामी का स्वागत किया।

सीएम ने सबसे पहले देवी स्वरुपा कन्याओं का पूजन करने के साथ ही श्रीयंत्र की पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम ने कहा कि कल्याणदास महाराज द्वारा स्थापित डोल आश्रम धर्म, अध्यात्म, संस्कृति और शिक्षा के केन्द्र बिंदु के साथ ही धार्मिक पर्यटन में उभर रहा है।

वहीं भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद ऑपरेशन सिंदूर पर सीएम धामी ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों के दांत खट्टे कर दिए। नया भारत किसी भी हमले का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह सक्षम है।

कांग्रेस कार्यालय में ताले को लेकर बवाल पूर्व विधायक रणजीत रावत का बड़ा आरोप..

0

कांग्रेस कार्यालय में ताले को लेकर बवाल पूर्व विधायक रणजीत रावत का बड़ा आरोप पुलिस मिलीभगत से हुआ कब्जा।

रामनगर/उत्तराखंड

रामनगर के रानीखेत रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय को लेकर सोमवार सुबह बड़ा बवाल खड़ा हो गया,कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने इस मामले में पुलिस प्रशासन पर सीधे तौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रणजीत रावत का कहना है कि सुबह उन्हें जानकारी मिली कि कांग्रेस कार्यालय के गेट पर लगे उनके ताले को तोड़कर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा नए ताले लगा दिए गए हैं,इस जानकारी के बाद वह मौके पर पहुंचे और अपने पुराने ताले वापस लगवाए, लेकिन इसके तुरंत बाद भारी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंच गया।

पूर्व विधायक रावत ने दावा किया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कहा कि कार्यालय के अंदर कुछ लोग बंद हैं, इस पर कांग्रेस नेताओं ने जवाब दिया कि यह कार्यालय उनका है और अंदर कोई भी उनका व्यक्ति मौजूद नहीं है, इसके बावजूद पुलिस ने ताला तोड़ दिया, जिसकी पुष्टि खुद रावत ने मीडिया के सामने की।रणजीत रावत ने आरोप लगाते हुए कहा,आप सबकी मौजूदगी में पुलिस ने ताला तोड़ा है, जो इस बात का प्रमाण है कि पुलिस प्रशासन इस कार्यालय पर कब्जा कराने में शामिल है,यहां तक कि कुछ अधिकारी और कर्मचारी भी कह रहे हैं कि ऊपर बात कर लीजिए इसका मतलब साफ है कि इस कार्रवाई के पीछे ऊपर तक की मिलीभगत है.

रावत ने कहा कि पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया, जिसमें कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं और कुछ को कोतवाली में बैठाया गया है,उन्होंने दो टूक कहा हम डरने वाले नहीं हैं, पुलिस की जाति और सत्ता के दवाब का विरोध करते रहेंगे,यह हमारा कांग्रेस कार्यालय है, और हम इस पर कब्जा नहीं छोड़ेंगे। वहीं दूसरी ओर, कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने इस मामले में बयान देते हुए कहा कि पुलिस को 112 पर सूचना मिली थी कि कांग्रेस कार्यालय में दो पक्षों के बीच तनातनी है,शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल भेजा गया,कोतवाल ने कहा कि मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने वहां मौजूदगी दर्ज की और स्थिति को नियंत्रण में रखा,उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों से अगर कोई तहरीर प्राप्त होती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल कांग्रेस कार्यालय के बाहर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और भारी संख्या में पुलिस तैनात है। मामला राजनीतिक रंग पकड़ता जा रहा है, और आने वाले समय में यह विवाद और गहराने की आशंका जताई जा रही है।

पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल की गई चीन की PL-15 एयर-टू-एयर मिसाइल को मार गिराया, सेना ने किए कई खुलासे

0

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद भारतीय सेना ने सोमवार, 12 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। तीनों सेनाओं के डीजी ने कई अहम खुलासे किए। वायुसेना ने बताया कि कराची सैन्य अड्डे को निशाना बनाया गया था।

चीनी मिसाइल को मार गिराया

सेना ने दावा किया कि पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल की गई चीन निर्मित पीएल-15 एयर-टू-एयर मिसाइल को मार गिराया गया। सेना ने मिसाइल के मलबे को भी प्रदर्शित किया।

पाक सेना ने आतंकियों का साथ दिया

एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों का समर्थन किया। पाकिस्तान ने आतंकियों के लिए भारत पर हमला किया, जिसके जवाब में हमें कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने स्पष्ट किया, “हमारी लड़ाई आतंकवादियों और उनके सहायक ढांचे से है, न कि पाकिस्तानी सेना से।”

स्वदेशी हथियारों का दम

सेना ने बताया कि स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली ‘आकाश’ ने शानदार प्रदर्शन किया। सभी एयरबेस पूरी तरह ऑपरेशनल हैं और किसी भी नए मिशन के लिए तैयार हैं।

आतंकवाद का बदलता चरित्र

डीजीएमओ लेफ्टिनेंट राजीव घई ने कहा कि हाल के वर्षों में आतंकवादी गतिविधियों का स्वरूप बदल गया है। निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान की हरकतों का जवाब देना जरूरी हो गया था। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के पाप का घड़ा भर चुका था, इसलिए हमने आतंकी ठिकानों पर सटीक कार्रवाई की।”

सेना की तैयारी

सेना ने जोर देकर कहा कि वह आतंकवादियों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी भावी मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

केदारनाथ यात्रा में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त, घोड़े-खच्चरों का आंशिक संचालन शुरू,

0

डंडी- कंडी संचालक भी मुस्तैद,
तीर्थ पुरोहित समाज ने किया श्रद्धालुओं का स्वागत,

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा का सुचारू रूप से संचालन हो रहा है और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं, लेकिन कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता के लिए सोशल मीडिया पर अफवाह फैला कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। धाम के तीर्थ पुरोहितों ने इस पर आक्रोश जताते हुए कड़ा विरोध दर्ज किया है। उन्होंने धाम एवं यात्रा के बारे में फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न देते हुए बाबा केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का स्वागत किया है। वहीं यात्रा मार्ग पर दो हजार घोडे-खच्चरों का भी संचालन किया गया।

सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर जताया आक्रोश,

वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित उमेश पोस्ती ने कहा कि केदारनाथ धाम में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। तीस हजार यात्री प्रतिदिन आराम से यहां रह सकते हैं। मंदिर समिति, स्थानीय व्यापारी, तीर्थ पुरोहित समाज और प्रशासन एवं पुलिस श्रद्धालुओं की सुविधांए सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। अब घोड़े- खच्चरों का संचालन भी दोबारा शुरू हो गया है। खास बात यह है कि टोकन सिस्टम लागू होने से श्रद्धालुओं के दर्शन भी आराम से हो रहे हैं।

वहीं, इक्वाइन इन्फ्लूएंजा वायरस के चलते केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर संचालित हो रहे घोड़े- खच्चरों के स्वास्थ में अब सुधार आने लगा है। ट्रायल एवं स्वास्थ जांच के बाद दो हजार स्वस्थ घोड़े- खच्चरों का संचालन शुरू हो गया है। हालांकि घोड़े- खच्चर मालिकों को हिदायद दी गई है कि बीमारी का कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत जांच के लिए घोड़ों को डॉक्टर के पास लाएंगे। उधर डंडी- कंडी संचालक भी मुस्तैदी से अपना कार्य कर रहे हैं।

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

0

विराट कोहली ने आखिरकार टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। इस फैसले पर अब अंतिम मुहर लग चुकी है। कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास की जानकारी साझा की। उनका 14 साल का टेस्ट करियर शानदार रहा। पिछले हफ्ते उन्होंने संन्यास का इरादा जताया था, और अब इस पर अंतिम फैसला ले लिया।

14 साल का शानदार टेस्ट सफर

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “टेस्ट क्रिकेट में बैगी ब्लू जर्सी पहनने के 14 साल हो गए। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे इतने अनूठे सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी कड़ी परीक्षा ली, मुझे नया आकार दिया और ऐसे सबक सिखाए जो मैं जीवन भर याद रखूंगा।”

उन्होंने आगे कहा, “व्हाइट जर्सी में खेलना मेरे लिए बेहद खास रहा। कड़ी मेहनत, लंबे दिन और वो छोटे-छोटे पल, जो कोई नहीं देखता, लेकिन वो हमेशा मेरे साथ रहेंगे।” कोहली ने माना कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को जितना दिया, उससे कहीं ज्यादा इस फॉर्मेट ने उन्हें वापस दिया।

अधूरा रह गया 10,000 रन का सपना

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए कोहली ने कहा कि वो अपने करियर को मुस्कान के साथ याद करेंगे। हालांकि, उनके मन में 10,000 टेस्ट रन का सपना अधूरा रह जाने का मलाल जरूर होगा। इस सपने को पूरा किए बिना ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

विराट कोहली का टेस्ट करियर

विराट कोहली ने 14 साल के करियर में 123 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 210 पारियों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए। वह 10,000 टेस्ट रन के अपने सपने से सिर्फ 770 रन दूर रह गए। कोहली ने टेस्ट में 30 शतक और 31 अर्धशतक जड़े, जो उनके शानदार करियर की बराबरी को दर्शाता है।

चारधाम यात्रा : 12 दिन में 5.5 लाख से ज़्यादा ने किए दर्शन

0

चारधाम यात्रा एक बार फिर आस्था के चरम पर है। मौसम की तमाम चुनौतियों के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में उमड़ रही है। पर्यटन विभाग के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अप्रैल से 11 मई तक साढ़े पांच लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं।

  • केदारनाथ धाम सबसे आगे है, जहां अब तक 2.27 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और प्रतिदिन औसतन 19 से 20 हज़ार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

  • बदरीनाथ धाम में अब तक 1.17 लाख.

  • यमुनोत्री में 1.13 लाख.

  • और गंगोत्री धाम में 94,251 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

इस बीच पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार कर चुका है, जो आने वाले दिनों में और भी बड़े जनसैलाब की ओर इशारा कर रहा है। चारधाम यात्रा ने एक बार फिर साबित कर दिया है, आस्था को मौसम की कोई बड़ा नहीं रोक पाती है।

भीषण हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत

0

रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा खरोरा-बलौदा बाजार रोड पर तब हुआ, जब एक माजदा वाहन में सवार लोग एक बच्चों के जन्मोत्सव समारोह से लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, माजदा वाहन खरोरा क्षेत्र में पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 13 लोगों की जान चली गई। मृतकों में 9 महिलाएं, 2 बच्चियां, 1 बच्चा और 6 माह का एक शिशु शामिल हैं।

हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रायपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाता है।

रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि ये लोग एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल, रायपुर ले जाया गया। हादसा उस समय हुआ जब लोग चौथिया छट्टी समारोह से लौट रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार, चटौद गांव का एक परिवार बंसरी गांव में पारिवारिक समारोह में शामिल होने गया था। लौटते समय खरोरा थाना क्षेत्र के सरगांव के पास ट्रक और माजदा वाहन की टक्कर हो गई।

रायपुर के जिला कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। हादसे में 13 लोगों की मौत हुई और 11 लोग घायल हैं। कलेक्टर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

उत्तराखंड मौसम अपडेट : राहत खत्म, आज से बदलेगा मौसम, तेजी से बढ़ेगा तापमान

0

उत्तराखंड में लगभग दो सप्ताह तक लगातार खराब रहे मौसम ने रविवार को राहत दी। दिन भर तेज धूप खिलने से मैदानी इलाकों में गर्मी की तपिश फिर से महसूस की गयी, जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी हुई। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

हालांकि मई के पहले दो हफ्तों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने मैदानों से लेकर पहाड़ों तक गर्मी से राहत दी थी, लेकिन अब गर्मी अपना रंग दिखाने लगेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप के कारण मैदानों से लेकर पहाड़ों तक गर्मी परेशान कर सकती है।

खासकर दिन के समय मैदानी इलाकों में गर्मी से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 12 से 15 मई तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, सोमवार को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन इसका मैदानी क्षेत्रों पर अब कम असर पड़ेगा।

देहरादून में दिन भर तेज धूप से गर्मी ने परेशान किया। दून का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री रहा, जो सामान्य है, जबकि न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। पर्वतीय इलाकों में दिन के समय हल्की बारिश के कारण तापमान में कमी देखी गई।

कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा: जातीय जनगणना को हमारी जीत, संसद का विशेष सत्र बुलाए सरकार

0

देहरादून: कांग्रेस ने देश में जातीय जनगणना कराने के फैसले को अपनी बड़ी जीत करार दिया है और इसका श्रेय केंद्र सरकार पर अपने लगातार दबाव को दिया है। उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन व प्रशासन) सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुरू से ही जातीय जनगणना का विरोध किया था। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने अहमदाबाद में आयोजित अपने एआईसीसी राष्ट्रीय अधिवेशन में “न्याय पथ संकल्प” प्रस्ताव के तहत जातीय जनगणना के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया था।

धस्माना ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार से जातीय जनगणना कराने की जोरदार वकालत की थी, लेकिन सत्ताधारी भाजपा ने इस मांग को ठुकरा दिया था।

फिर भी, कांग्रेस के दबाव के आगे केंद्र सरकार को झुकना पड़ा और जातीय जनगणना का ऐलान करना पड़ा। धस्माना ने भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सार्वजनिक रूप से जातीय जनगणना की मांग करने वालों को “लात मारने” की बात कही थी, और पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद में राहुल गांधी का मजाक उड़ाया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि अब जब कांग्रेस के दबाव में सरकार को यह फैसला लेना पड़ा, तो भाजपा बेशर्मी से इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है। धस्माना ने कहा कि देश के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्ग की जनता सच्चाई जानती है और भाजपा इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह नहीं कर सकती।

संसद का विशेष सत्र तत्काल बुलाने की मांग

धस्माना ने यह भी मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तत्काल संसद का विशेष सत्र बुलाएं ताकि भारत-पाकिस्तान संघर्ष, अमेरिका की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम, राष्ट्रीय सुरक्षा और पहलगाम हमले के आरोपियों को सजा जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार को इन मुद्दों पर जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ संसद में विचार-विमर्श करना चाहिए और जनता के मन में उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए।

धस्माना ने अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम और कश्मीर मुद्दे को सुलझाने की बात कहने पर आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा कि भारत की नीति हमेशा से द्विपक्षीय बातचीत और आतंकवाद के खात्मे तक पाकिस्तान से कोई संवाद न करने की रही है। लेकिन अमेरिकी हस्तक्षेप और पाकिस्तान द्वारा सीमा पर ड्रोन गतिविधियों व गोलीबारी के बावजूद इस युद्धविराम की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।

धस्माना ने कहा कि संकट के समय पूरा विपक्ष और देश की 140 करोड़ जनता सरकार और सेना के साथ खड़ी थी, लेकिन अब जनता कुछ जवाब चाहती है, जिसके लिए संसद सबसे उपयुक्त मंच है। कांग्रेस इसीलिए विशेष सत्र बुलाने की मांग करती है।

उत्तराखंड में IAS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

0

देहरादून से बड़ी खबर: उत्तराखंड सरकार ने आईएएस (IAS) अधिकारियों के बंपर तबादले किए हैं। शासन ने देर रात स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए, जिससे नौकरशाही हलकों में हलचल मच गई है।

FB IMG 1746903027697 FB IMG 1746903094361 FB IMG 1746903160682 FB IMG 1746903219873