Home Blog Page 223

मुस्लिम महिलाओं को धामी सरकार का तोहफा, कोटद्वार हल्द्वानी और अल्मोड़ा की तीन महिलाओं को हज कमेटी में मिला प्रतिनिधित्व

0

उत्तराखंड /देहरादून

*उत्तराखंड : मुस्लिम महिलाओं को धामी सरकार का तोहफा**तीन महिलाओं को हज कमेटी में मिला प्रतिनिधित्व**राज्य गठन के बाद पहली बार हुआ फैसला*देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने नामित हज कमेटी में मुस्लिम महिलाओं को जगह दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर राज्य की तीन महिलाओं को पहली बार हज समिति में प्रतिनिधित्व दिया गया है।

शासन की ओर से जारी की गई कमेटी सूची में कोटद्वार निगम पार्षद की रिजवाना परवीन, हल्द्वानी की तरन्नुम खान और अल्मोड़ा की शाहिदा सिराज को स्थान दिया गया है।समिति में विधायक लक्सर के विधायक शहजाद को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसके अलावा जिशान अहमद, हसीब अहमद, इस्लामुद्दीन अंसारी, समीर जाफरी, खतीब अहमद, मन्नान राजा, हाजी अबरार हुसैन, हाजी फईम खान को भी समिति में नामित किया गया है।*महिला सशक्तिकरण है मुख्य उद्देश्य*सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि मुस्लिम महिलाएं भी हज करने जाती हैं। उनकी हज कमेटी में मजबूत पैरवी हो, हज संबंधी फैसलों में वे भी अपने सुझाव दे सकें।

इसको देखते हुए उनकी सरकार ने राज्य बनने के बाद पहली बार उन्हें हज कमेटी में प्रतिनिधित्व दिया है। मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से पूर्व में भी महिला आयोग के उपाध्यक्ष पद पर सायरा बानो को नियुक्ति दी गई है।

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, लिया कथा वाचक किशोर जोशी का आशीर्वाद।

0

देहरादून, 13 मई 2025। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून के जीएमएस रोड स्थित शिवालिकपुरम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। समापन अवसर पर आयोजित भण्डारे में शामिल होकर उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक किशोर जोशी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंत्री गणेश जोशी ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का संचार करते हैं।
इस अवसर पर जया पांडे, गोविन्द बल्लभ पांडे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं एवं 10वीं के परीक्षा परिणामों में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को दी बधाई

0

देहरादून /उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं एवं 10वीं के परीक्षा परिणामों में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, समर्पण और अटूट संकल्प का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं हमारे राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि सभी विद्यार्थी आगे भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ अपने जीवन में निरंतर प्रगति करते हुए नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा जिन विद्यार्थियों का परिणाम उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा, वे निराश न हों, यह जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं है। यह स्वयं को और बेहतर बनाने, आत्ममंथन करने और नए सिरे से आगे बढ़ने का अवसर है । असफलता भी सफलता की राह का एक महत्वपूर्ण चरण होती है।

प्रधानमंत्री मोदी की आपत्तिजनक AI-VIDEO पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार

0

त्यूणी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक AI-VIDEO को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला गरमा गया है। इस घटना के विरोध में भाजपा और रुद्रसेना फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की और त्यूणी थाने में प्रदर्शन कर आरोपी की गिरफ्तारी के साथ-साथ कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

फेसबुक पर की थी आपत्तिजनक पोस्ट
त्यूणी क्षेत्र के मैंद्रथ गांव निवासी युवक सुलेमान ने कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से जुड़ी एक आपत्तिजनक एआई वीडियो अपनी फेसबुक आईडी पर साझा की थी। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। रुद्रसेना फाउंडेशन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

पुलिस ने की पूछताछ, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक को थाने बुलाकर पूछताछ की और उसके मोबाइल फोन की जांच की। जांच में सामने आया कि युवक ने अपनी फेसबुक आईडी से कुल पांच एआई वीडियो साझा की थीं, जिनमें से चार पाकिस्तान विरोधी थीं और एक आपत्तिजनक थी। पूछताछ में युवक ने दावा किया कि उसने वह वीडियो गलती से पोस्ट कर दी थी। शुरुआत में पुलिस ने उसे पाबंद कर छोड़ा था, लेकिन बाद में भाजपा मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

राष्ट्रविरोधी कृत्य पर सख्त कदम की मांग
सोमवार को भाजपा और रुद्रसेना के कार्यकर्ता फिर से थाने पहुंचे और पुलिस पर हल्की धाराओं में कार्रवाई करने का आरोप लगाया। रुद्रसेना फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश तोमर उत्तराखंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री और देश के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो साझा करना राजद्रोह की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि यह देश की गरिमा और राष्ट्रभक्तों की भावना पर सीधा आघात है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी का परिवार मैंद्रथ गांव में अवैध रूप से रह रहा है और वर्ष 1983 में फर्जी तरीके से जनजातीय क्षेत्र की भूमि पर कब्जा किया गया था। उन्होंने जानकारी दी कि इस संबंध में वन गुर्जरों के पट्टों को निरस्त कराने के लिए कार्यकर्ता मंगलवार से तहसील कार्यालय में भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

क्षेत्र में गहरा आक्रोश
भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि इस घटना से पूरे क्षेत्र में गहरा रोष है और लोग कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कानूनी कार्रवाई और अगली सुनवाई
सीओ बीएल शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

शोपियां मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, जंगल में सुरक्षाबलों का घेराबंदी अभियान जारी

0

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। ताजा जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है, जबकि क्षेत्र में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। मारे गए आतंकियों की पहचान की प्रक्रिया की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के शुकरू केलर जंगल क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों ओर से घेरते हुए तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया। इसी दौरान जंगल में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद यह तलाशी अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।

सुरक्षा बलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई, जिसमें तीन आतंकियों को मार गिराया गया। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने रणनीतिक रूप से जंगल क्षेत्र में घेराबंदी बनाए रखी, जिससे आतंकियों के भागने के रास्ते बंद हो गए।

मौके पर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें मौजूद हैं। इलाके में किसी भी अन्य आतंकी की संभावित मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए तलाशी अभियान को सघन किया गया है। आसपास के गांवों को भी पूरी तरह सील कर दिया गया है ताकि कोई भी संदिग्ध भाग न सके।

अधिकारियों के अनुसार, मारे गए आतंकियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। ये आतंकी किस संगठन से जुड़े थे, इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

इस बीच, मुठभेड़ की खबर फैलते ही स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। इंटरनेट सेवा पर कोई रोक नहीं लगाई गई है, लेकिन निगरानी बढ़ा दी गई है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों से दक्षिण कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई बड़ी सफलता मानी जा रही है। अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि इस अभियान के जरिए क्षेत्र में छिपे अन्य आतंकियों की भी जानकारी मिल सकती है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी जी महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वाद।

0

देहरादून, 13 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की गई।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने किए श्री केदारनाथ धाम के दर्शन, सैनिकों के नाम की रुद्राभिषेक पूजा

0

केदारनाथ : श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने रविवार को श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए और देश के वीर सैनिकों की वीरता को समर्पित रुद्राभिषेक पूजा संपन्न की। उन्होंने इस दौरान देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए भी विशेष प्रार्थना की। उनके साथ बीकेटीसी के उपाध्यक्ष विजय कपरवाण भी उपस्थित रहे।

ढोल-दमाऊं के साथ भव्य स्वागत
धाम पहुंचने पर श्री केदार सभा और तीर्थ पुरोहितों ने बीकेटीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का ढोल-दमाऊं बजाकर भव्य स्वागत किया और माल्यार्पण किया।

तीर्थयात्रियों से फीडबैक और व्यवस्थाओं की समीक्षा
श्री द्विवेदी ने केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। दर्शन कतार में लगे तीर्थयात्रियों से बातचीत कर फीडबैक लिया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों को सरल, सुगम और व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही उन्होंने श्री केदार सभा के पदाधिकारियों के साथ भी यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

केदारपुरी का पुनर्निर्माण – प्रधानमंत्री के विजन का परिणाम
बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा, “2013 की आपदा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भव्य केदारपुरी का पुनर्निर्माण हुआ है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या है। अब तक 2.5 लाख से अधिक श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। सुरक्षा और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं।”

श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में भी की पूजा
इससे पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष ने उखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और रावल भीमाशंकर लिंग से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कोठा भवन के जीर्णोद्धार कार्यों का भी निरीक्षण किया।

उपस्थित अधिकारी एवं गणमान्य
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, सीओ पुलिस अभिनव चौधरी, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला, ओएसडी अजय जी, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़, आर्किटेक्ट अजीत, महामंत्री अंकित सेमवाल, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, स्वयंवर सेमवाल, रोशन त्रिवेदी, गणेश बगवाड़ी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, यदुवीर पुष्पवान, पारेश्वर त्रिवेदी, कुलदीप धर्म्वाण सहित अनेक श्रद्धालु एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में उपस्थित लोग
पूजा के दौरान पुजारी शिवशंकर लिंग, प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी, पुजारी टी. गंगाधर लिंग, देवी प्रसाद तिवारी, दीपक पंवार, विदेश शैव समेत कई श्रद्धालु एवं पुजारी मौजूद रहे।

अमृतसर में जहरीली शराब से 14 की मौत, मातम में डूबे गांव

0

अमृतसर के मजीठा विधानसभा क्षेत्र के तीन गांव भंगाली, धरीएवाल और मराड़ी कलां में सोमवार रात जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। तीन साल में यह पंजाब की चौथी बड़ी शराब त्रासदी है। गांवों में मातम पसरा है, गुस्सा उबल रहा है, और सवाल वही पुराने “जिम्मेदार कौन?”

सोमवार रात 9:30 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि कई लोग जहरीली शराब पीकर बीमार हो गए हैं। ताबड़तोड़ कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया। मुख्य सप्लायर परबजीत सिंह और सरगना साहब सिंह को दबोच लिया गया है।

“हमने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। अब तक दो एफआईआर दर्ज, छापेमारी जारी है। मृतकों के परिवारों से संपर्क कर रहे हैं ताकि किसी और की जान बचाई जा सके।”

लोगों का कहना है कि यह हादसा नहीं, हत्या है। गांवों में लंबे समय से कच्ची शराब का कारोबार चल रहा था, और प्रशासन आंखें मूंदे बैठा था। यह मौतें लापरवाही की कीमत हैं।

घटना के बाद विपक्ष ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। आरोप लगे हैं कि जहरीली शराब का धंधा सत्ताधारी दल के संरक्षण में फल-फूल रहा है। पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवज़ा और न्याय की मांग की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन : कहा पानी और खून एक साथ नहीं बहेगा, न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा भारत

0

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित करते हुए साफ कहा कि भारत अब किसी भी “न्यूक्लियर ब्लैकमेल” को नहीं सहेगा। उन्होंने कहा कि भारत अपनी शर्तों पर निर्णायक जवाब देगा और आतंक के हर ठिकाने को जड़ से उखाड़ फेंकेगा।

 

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी: “यह न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है”

 

प्रधानमंत्री ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर आतंक और उसके आकाओं को स्पष्ट संदेश है कि भारत अब सिर्फ प्रतिक्रिया नहीं, निर्णायक कार्रवाई करेगा।”

 

7 मई को शुरू हुए इस अभियान के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि इन पर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक जैसे सटीक हमले किए गए।

 

बहावलपुर और मुरीदके को बताया “आतंकवाद की यूनिवर्सिटी”

 

मोदी ने कहा, “दुनिया में जितने भी बड़े आतंकी हमले हुए हैं, उनके तार पाकिस्तान के इन इलाकों से जुड़े रहे हैं। बहावलपुर और मुरीदके आतंकवाद की यूनिवर्सिटी रहे हैं।”

 

उन्होंने साफ किया कि भारत अब आतंकवाद को पनाह देने वाली सरकार और आतंकियों के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेगा।

 

पाकिस्तानी सेना ने संपर्क साधा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी

 

प्रधानमंत्री ने खुलासा किया कि 10 मई की दोपहर, पाकिस्तानी सेना ने भारत से संपर्क किया, लेकिन तब तक भारत अपना काम कर चुका था। “हमने आतंकवाद को बड़े पैमाने पर तबाह कर दिया था। पाकिस्तान बौखलाहट में गलतियाँ करता गया और हमने निर्णायक जवाब दिया।”

 

सेना को मिली खुली छूट, हर वर्ग एकजुट

 

पीएम ने कहा, “आतंकी हमले के बाद पूरा देश एकजुट हुआ। हर वर्ग, हर दल ने मिलकर सेना को समर्थन दिया। हमने सेना को खुली छूट दे दी थी कि वे आतंकियों को मिट्टी में मिला दें।”

 

उन्होंने देश की सेनाओं, खुफिया एजेंसियों और वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए कहा कि “बीते दिनों हमने भारत का सामर्थ्य और संयम दोनों देखा।”

 

जवाबी कार्रवाई अभी स्थगित, लेकिन सतर्कता बरकरार

 

मोदी ने कहा, “हमने अपनी जवाबी कार्रवाई को अभी के लिए स्थगित किया है, लेकिन हमारी सेनाएं अलर्ट पर हैं। पाकिस्तान का अगला कदम क्या होता है, इस पर हमारी नजर है। भारत तैयार है और जवाब भारत की शर्तों पर ही होगा।”

 

मोदी का यह संबोधन एक स्पष्ट और सशक्त संदेश है कि भारत अब रक्षात्मक नहीं, निर्णायक है। “ऑपरेशन सिंदूर” केवल एक सैन्य ऑपरेशन नहीं, बल्कि भारत की बदली हुई रणनीति और असंदिग्ध नीति का नाम है। पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को खुलेआम ललकारने वाले इस बयान से दक्षिण एशिया की रणनीतिक परिस्थितियों में नया मोड़ आ गया है।

आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मौदी

0

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी अहम जानकारी साझा कर सकते हैं।

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और गुलाम कश्मीर में सैन्य कार्रवाई करते हुए 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने बौखलाहट में भारत पर 400 से ज्यादा ड्रोन हमले किए। भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने सभी ड्रोनों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। चार दिन तक चले सैन्य तनाव के बाद शनिवार शाम दोनों देशों ने युद्धविराम की घोषणा की।

 

 

 

 

युद्धविराम से पहले सर्वदलीय बैठक जरूरी थी: कांग्रेस

 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भारत-पाक युद्धविराम समझौते पर कहा, “युद्धविराम की घोषणा हो चुकी है और दोनों देश सहमत हैं। डीजीएमओ की बैठक चल रही है। देखते हैं वहां क्या फैसला होता है। युद्धविराम से पहले सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए थी। साथ ही संसद सत्र भी आयोजित होना चाहिए था। यह बेहद गंभीर मुद्दा है।”

 

इन मौकों पर भी पीएम मोदी ने किया था देश को संबोधित

पुलवामा हमले के बाद पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया था।

नोटबंदी की घोषणा के बाद भी उन्होंने देश को संबोधित किया।

चंद्रयान-3 की सफलता पर पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया था।

कोरोना महामारी के दौरान पीएम ने कई बार देश को संबोधित किया।

आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत और 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा भी पीएम मोदी ने की थी।