Home Blog Page 213

कोलंबिया के सीनेटर और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे टर्बे पर गोलीबारी, हालत अज्ञात

0

कोलंबिया के सीनेटर और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे टर्बे पर शनिवार को जानलेवा हमला हुआ है। उन्हें गोली मारी गई, लेकिन उनकी वर्तमान हालत को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

39 वर्षीय मिगुएल डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े हैं, जिसकी स्थापना पूर्व राष्ट्रपति अल्वारो उरीबे ने की थी। पार्टी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।

हमला कैसे हुआ?
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मिगुएल शनिवार को राजधानी बोगोटा के पास स्थित फोंटिबोन पार्क में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ हथियारबंद लोगों ने पीछे से उन पर फायरिंग कर दी।

राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
कोलंबिया के राष्ट्रपति ने घटना को गंभीरता से लेते हुए इसकी गहन जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि, पार्टी और प्रशासन के किसी भी प्रतिनिधि ने अब तक मिगुएल की स्थिति को लेकर कोई विवरण नहीं दिया है।

मां की भी हुई थी हत्या
गौरतलब है कि मिगुएल की मां, पत्रकार डायना टर्बे की 1991 में कुख्यात ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार के मेडेलिन कार्टेल द्वारा अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। उन्हें छुड़ाने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह बच नहीं सकीं।

52वां पाटोत्सव: ज्योतिर्मठ में श्रद्धा और उल्लास का संगम

0

ज्योतिर्मठ : उत्तराखंड की आस्था की धरती ज्योतिर्मठ एक बार फिर देवी भक्तों की भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गई, जब उत्तराम्नाय ज्योतिर्मठ में विराजमान भगवती राजराजेश्वरी त्रिपुर सुन्दरी श्रीदेवी जी का 52वां पाटोत्सव पारंपरिक हर्षोल्लास और विधिपूर्वक सम्पन्न हुआ। पर्व का आयोजन ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी के शुभ अवसर पर किया गया, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ देशभर से आए भक्तों ने भाग लिया।

सुबह से ही ज्योतिर्मठ परिसर में पूजा-अर्चना, यज्ञ और देवी स्तुति के स्वर गूंजने लगे। मुख्य आयोजन में भगवती की महापूजा एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

इस पावन अवसर पर ज्योतिष्पीठाधीश्वर, परमधर्माधीश, परम पूज्य अनंतश्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज के शिष्य प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरि ने भगवती की महाआरती कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया।

ज्योतिर्मठ व्यवस्थापक विष्णुप्रियानन्द ब्रह्मचारी ने बताया कि मां त्रिपुरसुन्दरी की कृपा सदैव इस क्षेत्र पर बनी रहे, इस भावना के साथ समय-समय पर यहाँ विशेष अनुष्ठानों का आयोजन होता है। पाटोत्सव का यह वार्षिक पर्व श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आत्मिक ऊर्जा का स्रोत बनता है।

कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं की उपस्थिति भी खास रही। आयोजन में सर्वभूतहृदयानन्द ब्रह्मचारी, कुशलानन्द बहुगुणा, शिवानन्द उनियाल, महिमानन्द उनियाल, जगदीश उनियाल, कमलेशकान्त कुकरेती, मनोज गौतम, आनन्द सती, मनोज भट्ट, ईश्वरानन्द ब्रह्मचारी, कमल रतूडी, व्यापार सभा अध्यक्ष नैनसिंह भण्डारी, विक्रम फर्स्वाण, ललित थपलियाल, नन्दादत्त सिलोडी, सभासद सौरभ राणा, सभासद प्रदीप भट्ट, अभिषेक बहुगुणा, रुद्र चतुर्वेदी सहित अनेक श्रद्धालु व स्थानीय गणमान्यजन उपस्थित रहे।

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने किया 126 करोड़ 69 लाख लागत की 27 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लालकुआं, नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में नैनीताल जनपद की लगभग 126 करोड़ 69 लाख लागत की 27 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में शिक्षा, सड़क, चिकित्सा, सिंचाई, सीवरेज, नगर विकास, सौंदर्यीकरण और निराश्रित गौवंश संरक्षण से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। इस दौरान 25.93 करोड़ की लागत से 9 योजनाओं का लोकार्पण और 100.76 करोड़ की लागत से 18 योजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाएंगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे देशव्यापी विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भारत आज रक्षा, विज्ञान, खेल और अवसंरचना सहित प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी बन रहा है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’, धारा-370 की समाप्ति और कश्मीर में रेल ब्रिज के निर्माण का उल्लेख करते हुए देश की बदलती शक्ति और संकल्प का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल जनपद को आदर्श जिला बनाने की दिशा में मानसिक चिकित्सालय, कैंसर संस्थान, आयुष अस्पताल, ओपन जिम, अंबेडकर पार्क, रिंग रोड, बाईपास रोड, एस्ट्रो पार्क, पोलिनेटर पार्क और खेल विश्वविद्यालय जैसी परियोजनाएं तेज़ी से क्रियान्वित की जा रही हैं। हल्द्वानी को क्लीन एंड ग्रीन सिटी बनाने के लिए वेस्ट मैनेजमेंट और सीवरेज प्रबंधन योजनाएं शुरू की गई हैं, जबकि जाम की समस्या को दूर करने के लिए मल्टी-स्टोरी पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। जमरानी बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना और खुरपिया में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी जैसे प्रयास तराई क्षेत्र को दीर्घकालिक लाभ देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केवल विकास ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक समरसता की रक्षा के लिए भी पूर्णतः प्रतिबद्ध है। धर्मांतरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद आदि के विरुद्ध कठोर कदम उठाए गए हैं। समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है और यहां देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून भी लागू किया गया है। गौवंश संरक्षण हेतु “गौ संरक्षण कानून” के तहत ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है और पिछले तीन वर्षों में 200 से अधिक भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा गया है। उन्होंने जनता से अपील की कि उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए विकास यात्रा में सभी नागरिकों को सहभागी बनना होगा।

इन योजनाओं का किया गया लोकार्पण

ओखलकांडा में क्षतिग्रस्त 11 नहरों का पुनर्निर्माण, भीमताल में जिला आयुर्वेदिक भवन, रामगढ़ में मल्ला सूफी-रूसानी-दीगड़-कफूवा लोधिया मोटर मार्ग, बेतालघाट में मल्ली सेठी लिफ्ट सिंचाई योजना, हल्द्वानी में पशु चिकित्सालय में वाहनों की पार्किंग एवं पशुओं हेतु ओटी निर्माण, कालाढूंगी में पशु चिकित्सालय भवन, गंगापुर कबडवाल में गौशाला निर्माण (फेज-1), रामनगर में राजकीय पॉलीटेक्निक भवन और पाण्डे नवाड़ हल्द्वानी में पुनर्वास केंद्र का जीर्णोद्धार।

इन योजनाओं का किया गया शिलान्यास

इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बाढ़ सुरक्षा कार्य, फतेहपुर, कमलुवागांजा, गुनीपुर, पनियाली एवं बच्चीनगर में क्षतिग्रस्त नहरों का निर्माण, कोटाबाग में पॉलीटेक्निक भवन, रामपुर चकलुवा में नलकूप निर्माण, कैंचीधाम परिसर का विकास, भवाली में पर्यटक आवास गृह की मरम्मत, नैनीताल में पर्यटन कार्यालय भवन निर्माण, ग्रामीण मोटर मार्गों का पुनर्निर्माण एवं सुधार, झीड़ापानी वाटरफॉल का विकास, विभिन्न स्थानों पर नलकूप निर्माण, हल्द्वानी में राजपुरा और पर्वतीय मोहल्ला सीवरेज योजनाएं, लालकुआं में गौशाला निर्माण (फेज-2) तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में पुस्तकालय का पुनरुद्धार कार्य।

Big Breaking Uttarakhand : हेलीकॉप्टर की केदारनाथ हाईवे पर आपात लैंडिंग, पायलट घायल

0

रुद्रप्रयाग जिले में बडासू हैलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरने वाले एक हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी के चलते केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बडासू के पास आपात लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल छह लोग सवार थे। हादसे में पायलट को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह मानकों की अनदेखी बताई जा रही है। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राहत की बात यह रही कि अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं।

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

0

देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने की ओर है। मौसम विभाग के अनुसार 7 जून से 10 जून तक राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि 11 जून से कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में इस दिन मौसम परिवर्तन दिख सकता है, जबकि बाकी जनपदों में मौसम शुष्क ही रहेगा।

12 जून को कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर तथा गढ़वाल के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। हरिद्वार जनपद में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

13 जून को उत्तराखंड के सभी जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। यह बदलाव राज्य में मानसून की आहट मानी जा रही है। मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की कटाई और भंडारण में सावधानी बरतने की सलाह दी है, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा कर रहे पर्यटकों को मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखने और सतर्क रहने की अपील की गई है।

महाराष्ट्र में उद्धव-राज ठाकरे की सियासी नजदीकियों की अटकलें तेज, ‘सामना’ में छपी खास तस्वीर

0

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर चर्चा गर्म है कि शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे जल्द ही साथ आ सकते हैं। इन अटकलों को और हवा मिली है जब शिवसेना (UBT) के मुखपत्र सामना ने दोनों नेताओं की एक पुरानी तस्वीर पहले पन्ने पर प्रकाशित की। तस्वीर के साथ छपी हेडलाइन का मराठी से हिंदी में अनुवाद है: “महाराष्ट्र के मन में जो है, वही होगा, चर्चा शुरू हो गई है… बेताब हैं।”

इस राजनीतिक संकेत को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि आगामी नगर निगम चुनाव से पहले दोनों ठाकरे भाई फिर से एक मंच पर आ सकते हैं। हाल ही में उद्धव ठाकरे से जब मनसे के साथ संभावित गठबंधन पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र की जनता के मन में जो होगा, वही होगा। मैंने आपको एक ही वाक्य में सब कुछ बता दिया। हम इस मुद्दे की बारीकियों की जांच कर रहे हैं। उद्धव ने आगे कहा, “मैं केवल संदेश नहीं दूंगा, बल्कि लाइव समाचार दूंगा। मेरे शिवसैनिकों के मन में किसी तरह का भ्रम नहीं है। इसलिए जब वक्त आएगा, तो हम केवल संकेत नहीं, बल्कि सीधा समाचार देंगे।

गठबंधन को लेकर चर्चाएं तब और तेज हो गईं जब अप्रैल में राज ठाकरे ने फिल्म निर्देशक महेश मांजरेकर को दिए यूट्यूब इंटरव्यू में रिश्तों की पुरानी कड़वाहट को दरकिनार करने का संकेत दिया था। उन्होंने कहा था, हमारे आपसी झगड़े और मतभेद बहुत छोटे हैं, महाराष्ट्र जैसे बड़े मुद्दों के सामने ये कुछ भी नहीं हैं। मराठी समाज और महाराष्ट्र के भविष्य के लिए साथ आना मुश्किल नहीं है, यह केवल इच्छाशक्ति की बात है।

राज ठाकरे के इस बयान और अब उद्धव ठाकरे की ओर से आए हालिया संकेतों ने राजनीतिक हलकों में संभावित गठबंधन की चर्चाओं को एक बार फिर से गरमा दिया है। अगर दोनों नेताओं की पार्टियां एक मंच पर आती हैं, तो महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा सियासी समीकरण बन सकता है।

उत्तराखंड : देहरादून में अब तक मिले कोरोना के 29 मामले, 220 लोगों की हो चुकी जांच

0

देहरादून में कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। शुक्रवार को देहरादून जिले में कोरोना के सात नए मामले सामने आए हैं। इनमें ऋषिकेश से तीन, सहसपुर से एक और रायपुर क्षेत्र से तीन संक्रमित शामिल हैं। अब तक देहरादून जिले में कुल 29 कोरोना मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुटा है।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस एक बार फिर चिंता का विषय बनता जा रहा है। हाल ही में ऋषिकेश में 28 वर्षीय एक विदेशी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला की तबीयत खराब होने पर कोविड जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। हालांकि, महिला पहले ही अपने देश वापस जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को कुल 25 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें से सात मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मई महीने से अब तक 17 लोग इस संक्रमण से स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अब तक कुल 220 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग ने जनता से कोविड के लक्षणों को गंभीरता से लेने की अपील की है। यदि किसी में खांसी, जुकाम, बुखार या गले में खराश जैसे लक्षण नजर आएं तो तुरंत नजदीकी अस्पताल जाकर जांच कराएं। देहरादून के दून अस्पताल ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 40 बेड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित किए हैं ताकि संक्रमण फैलने की स्थिति में बेहतर इलाज दिया जा सके।

ज्योतिर्मठ में आज भगवती त्रिपुरसुन्दरी का 52वां पाटोत्सव, भव्य भण्डारे का आयोजन

0

ज्योतिर्मठ, बद्रीनाथ धाम की भूमि पर स्थित, सनातन श्रद्धा और शक्ति उपासना का प्रमुख केंद्र, कल एक बार फिर भक्ति और भव्यता से गूंजेगा। भगवती राजराजेश्वरी त्रिपुरसुन्दरी श्रीदेवी जी का 52वां पाटोत्सव वैशाख शुक्ल द्वादशी, दिनांक आज  7 जून 2025 को श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया जाएगा।

इस शुभ अवसर पर दिन भर विविध धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला चलेगी। मध्याह्न 12 बजे महाआरती का आयोजन होगा, जिसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भण्डारे की व्यवस्था की गई है।

आयोजकों ने सभी भक्तजनों से निवेदन किया है कि वे समय पर पधारें और भगवती का दिव्य अमृत प्रसाद प्राप्त करें। यह पावन अवसर न केवल देवी की आराधना का पर्व है, बल्कि समुदाय के एकत्रित होने और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करने का अवसर भी है।

 

Repo Rate में 50 आधार अंक की बड़ी कटौती, इतना सस्ता हो जाएगा आपका लोन

0

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने अपनी ताज़ा मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट (Repo Rate) में 50 आधार अंकों की कटौती कर दी है, जिससे यह दर 6 फीसदी से घटकर 5.50 फीसदी रह गई है। इस फैसले की घोषणा गवर्नर संजय मल्होत्रा ने की। यह लगातार तीसरी बार है जब रेपो रेट में कमी की गई है।

फरवरी और अप्रैल में पहले ही 25-25 अंकों की कटौती हो चुकी थी। इस तरह वर्ष 2025 की शुरुआत से अब तक कुल 100 आधार अंकों की कमी हो चुकी है। यह कटौती बाजार की उम्मीदों से अधिक है और इसका सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा जिन्होंने बैंक से होम लोन या अन्य रेपो-लिंक्ड लोन ले रखे हैं।

ब्याज दरों में गिरावट से होम लोन की EMI में राहत मिलेगी, जिससे आम उपभोक्ताओं पर वित्तीय बोझ घटेगा। इसके अलावा, सस्ती ऋण दरों से कार, घर और अन्य बड़े खर्चों के लिए लोन लेना आसान होगा, जिससे उपभोग और मांग को बढ़ावा मिलेगा।

रेपो रेट में यह कटौती केवल आम लोगों को ही नहीं, बल्कि संपूर्ण अर्थव्यवस्था को भी राहत देती है, क्योंकि यह लिक्विडिटी बढ़ाकर विकास को रफ्तार देती है। लंबे समय बाद यह पहला मौका है जब रेपो रेट में इतनी आक्रामक कटौती देखी गई है, जिससे यह संकेत मिलता है कि RBI आर्थिक गतिविधियों को तेज़ी से पुनर्जीवित करने की दिशा में गंभीर है।

श्री केदारनाथ धाम दर्श‌न को पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

0

IMG 20250606 WA0002

श्री केदारनाथ धाम: 6 जून। केंद्रीय लघु एवं मध्यम उद्योग एवं उद्यमिता विकास मंत्री जीतन राम मांझी आज प्रातः केदारनाथ धाम पहुंचे तथा पारिवारिकजनों के साथ भगवान केदारनाथ के दर्शन किये तथा रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की। कहा कि केदारनाथ धाम के दर्शन से अविभूत हुए है। इससे पहले श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) तथा श्री केदार सभा ने हैली पेड पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

दर्शन पूजा के पश्चात बीकेटीसी मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत कर भगवान केदारनाथ का प्रसाद, अंगवस्त्र भेंट किया।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड सरकार सहित श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)के यात्रा व्यवस्थाओंं की सराहना की।

इस अवसर पर पुजारी बागेश‌ लिंग, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, उमेश पोस्ती,धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, सहायक लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी, लोकेंद्र रिवाड़ी,प्रबंधक प्रदीप सेमवाल एवं अरविंद शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी, पुष्कर रावत कुलदीप धर्म्वाण, विक्रम रावत, ललित त्रिवेदी सहित पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।