Home Blog Page 209

IMA POP : 419 जाबांज जेंटलमैन कैडेट्स बने सेना का हिस्सा, मित्र देशों के 32 कैडेट्स भी पास आउट

0

देहरादून : “कदम-कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा, ये जिंदगी है कौम की, तू कौम पे लुटाए जा…”आज ये गीत सिर्फ सुरों में नहीं, सैनिकों के सीने की धड़कनों में गूंज रहा था, जब भारतीय सैन्य अकादमी (IMA POP) के 419 जेंटलमैन कैडेट्स ने तन, मन और जीवन देश को समर्पित करने की शपथ ली। IMA के ड्रिल स्क्वायर पर शनिवार सुबह देशभक्ति का जोश, अनुशासन की पराकाष्ठा और गर्व की गरिमा देखी गई, जब पासिंग आउट परेड के साथ ये कैडेट भारतीय सेना का हिस्सा बने। इसके साथ ही नौ मित्र देशों के 32 कैडेट्स ने भी प्रशिक्षण पूर्ण कर अपनी-अपनी सेनाओं में शामिल होने का गौरव पाया।

श्रीलंका के सेना प्रमुख ने ली सलामी

परेड में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीलंका सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बी.के.जी.एम. लासंथा रोड्रिगो ने परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड की सलामी लेने के बाद कैडेट्स के जोश, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। सुबह 6:38 बजे ‘मार्कर्स कॉल’ के साथ परेड की शुरुआत हुई, इसके बाद कंपनी सार्जेंट मेजरों ने अपनी-अपनी जगह संभाली।

6:42 पर एडवांस कॉल के साथ कैडेट्स ने कदमताल करते हुए मैदान में प्रवेश किया। IMA की खासियत यह भी है कि यह सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया के मित्र देशों के लिए भी सैन्य नेतृत्व गढ़ता है। इस बार 32 कैडेट्स श्रीलंका, भूटान, मालदीव, नेपाल सहित कई देशों से प्रशिक्षण लेकर निकले, जो इस साझा सैन्य सहयोग की मजबूत मिसाल हैं।

 उत्कृष्ट कैडेट्स को मिले मेडल्स और सम्मान

  • स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और सिल्वर मेडल: अनिल नेहरा

  • गोल्ड मेडल: रोनित रंजन

  • ब्रॉन्ज मेडल: अनुराग वर्मा

  • टीईएस सिल्वर: कपिल

  • टीजी सिल्वर: आकाश भदौरिया

  • चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर: केरन कंपनी

ये कैडेट्स भारत के कोने-कोने से अपनी मेहनत के दम पर आते हैं। इन युवा शूरवीरों की आंखों में भविष्य का आत्मविश्वास था और पैरों में वो थिरकन जो किसी भी रणभूमि को गूंजा सकती है।

कैंची धाम स्थापना दिवस : ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों पर रोक, शटल सेवा से पहुंचेंगे मंदिर

0

नैनीताल/हल्द्वानी : नीम करौली बाबा के तपोभूमि कैंची धाम के स्थापना दिवस के अवसर पर हजारों श्रद्धालु इस दिव्यता को स्पर्श करने पहुंचते हैं। इस वार्षिक भीड़ को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने हेतु जिला प्रशासन नैनीताल ने  15 जून के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह प्लान 14 जून सुबह 07:00 बजे से 16 जून रात 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

प्रमुख प्रतिबंध और निर्देश

  • बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद:
    15 जून को रात 12:01 से रात 11:00 बजे तक सभी भारी वाहन नैनीताल जिले की सीमाओं में प्रतिबंधित रहेंगे।

  • खुटानी बैण्ड से खैरना तक पूर्ण रोक:
    रोडवेज/केमू बसें, राशन, फल-सब्जी और जरूरी सेवाओं के वाहनों तक का आवागमन रोका गया है।

  • दोपहिया वाहनों पर भी सख्त रोक:
    श्रद्धालुओं के दोपहिया वाहन नारीमन तिराहा (काठगोदाम), नैनीताल तिराहा (कालाढूंगी), भीमताल बाईपास तिराहा, विकास भवन पार्किंग भीमताल, डॉट चौराहा नैनीताल, मस्जिद तिराहा भवाली से कैंची धाम की ओर नहीं जा पाएंगे।

शटल सेवा से होगी मंदिर यात्रा

  • हल्द्वानी (ज्योलीकोट रूट) से आने वाले श्रद्धालुओं को सैनिटोरियम पार्किंग भवाली में पार्किंग मिलेगी, वहां से शटल सेवा कैंची धाम तक ले जाएगी।

  • भीमताल रूट से आने वालों के लिए पार्किंग विकास भवन पार्किंग भीमताल में रहेगी।

  • अल्मोड़ा साइड से आने वाले श्रद्धालु खैरना में वाहन पार्क कर शटल से यात्रा करेंगे।

  • नैनीताल से आने वालों के लिए भी शटल सेवा ही एकमात्र विकल्प होगा। निजी वाहन कैंची धाम तक नहीं जाएंगे।

हाईवे और मार्ग डायवर्जन

  • हल्द्वानी–काठगोदाम से अल्मोड़ा/बागेश्वर जाने वाले वाहन:
    उन्हें भवाली से नैनीबैंड-2 → नैनीबैंड-1 → खुटानी → मुक्तेश्वर → क्वारब भेजा जाएगा।

  • भीमताल की ओर से पहाड़ी जिलों को जाने वाले वाहन:
    खुटानी बैण्ड → मुक्तेश्वर → क्वारब होकर भेजे जाएंगे।

  • वापसी में भी डायवर्जन:
    अल्मोड़ा-बागेश्वर से हल्द्वानी आ रहे वाहनों को क्वारब से नथुवाखान → मुक्तेश्वर → खुटानी → भीमताल → हल्द्वानी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

  • रानीखेत से हल्द्वानी को जाने वाले वाहन:
    खैरना → क्वारब → नथुवाखान → मुक्तेश्वर → खुटानी → भीमताल → हल्द्वानी मार्ग पर भेजे जाएंगे।

 हल्द्वानी शहर का ट्रैफिक प्लान

  • कैंचीधाम आने वाले पर्यटक 14 से 16 जून तक अपनी यात्रा के लिए रोडवेज/केमू या रेलवे स्टेशन से चलाई जा रही शटल सेवा का प्रयोग करें, निजी वाहन से परहेज करें।

  • बरेली/लालकुआं/किच्छा से आने वाले पर्यटक:
    तीनपानी फ्लाईओवर → गौलापार रोड → नारीमन तिराहा (काठगोदाम) होकर अपने गंतव्य जाएंगे।

  • रामपुर/रुद्रपुर से आने वाले वाहन:
    पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड़) → नया NH-109 → लालकुआं → तीनपानी फ्लाईओवर से कैंचीधाम भेजे जाएंगे।

  • काठगोदाम में भीड़ अधिक होने पर 15 जून दोपहर 3 बजे से मस्जिद तिराहा भवाली से गाड़ियां रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढुंगी की ओर डायवर्ट की जाएंगी।

पार्किंग व्यवस्था

  • भवाली, भीमताल, नैनीताल की पार्किंग भर जाने पर
    हल्द्वानी – गौलापार क्षेत्र (आरटीओ फिटनेस सेंटर / प्रस्तावित ISBT / स्टेडियम पार्किंग) में वाहन पार्क कर श्रद्धालुओं को शटल सेवा से कैंचीधाम भेजा जाएगा।

पुलिस की अपील

  • आवश्यक सेवाओं (फल, दूध, सब्जी, गैस आदि) की आपूर्ति छोटे वाहनों से करें।

  • आपातकालीन सहायता हेतु 📞112 पर कॉल करें।

गैरसैंण में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी संपन्न, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मानवीय मूल्यों पर हुआ जोर

0

गैरसैण (चमोली) स्थित श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम में ‘बाल प्रहरी’ पत्रिका एवं आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का केंद्रीय विषय ‘बाल साहित्य में वैज्ञानिक दृष्टिकोण’ रहा, जिसमें देशभर से आए वरिष्ठ बाल साहित्यकारों, शिक्षाविदों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

वैज्ञानिक सोच की जरूरत पर दिया जोर
बरेली से आए वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य देवेंद्र देव ने कहा कि आज के वैज्ञानिक युग में भी हम रूढ़ियों से घिरे हैं। बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की ज़रूरत है ताकि वे ‘क्या’, ‘क्यों’ और ‘कैसे’ जैसे प्रश्नों से जिज्ञासु बनें। वहीं मुरादाबाद के डॉ. राकेश चक्र ने बाल साहित्य लेखन में बच्चों की मानसिकता और उनकी भाषा की समझ की आवश्यकता बताई। अजमेर से आईं डॉ. चेतना उपाध्याय ने कल्पना और यथार्थ के संतुलन की बात कही।

विज्ञान को जीवन से जोड़ने की पहल
भारत ज्ञान विज्ञान समिति, झारखंड के हेमंत जायसवाल ने कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है—हम अपने घरों में ही कई वैज्ञानिक प्रयोग करते हैं, जिन्हें समझने और बच्चों को समझाने की ज़रूरत है। दिल्ली की डॉ. रश्मि अग्रवाल ने बच्चों की जिज्ञासा को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों और लेखकों को स्वयं को अपडेट करने की सलाह दी।

साहित्य और मूल्य शिक्षा का संगम
संगोष्ठी के दूसरे सत्र ‘बाल साहित्य और बच्चे’ की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार रमेशचंद्र पंत ने कहा कि बच्चों में मानवीय मूल्यों को जागृत करना आवश्यक है और इसमें बाल साहित्य की अहम भूमिका है।

विशेष पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान
इस मौके पर एक दर्जन से अधिक बाल साहित्य पुस्तकों का लोकार्पण किया गया, जिनमें आचार्य देवेंद्र देव की भालू राम चले ससुराल, डॉ. मंजू पांडे उदिता की दशा दिशा और दृष्टि, डॉ. आर.पी. सारस्वत की चिपकू चूहा, कवयित्री इशरत सुल्ताना की मासूम बचपन, सतीश डिमरी की नन्हीं कहानियाँ, और डॉ. दीपा कांडपाल का कुमायूंनी अनुवाद संग्रह प्रमुख रहे।

बच्चों का सम्मान और कवि सम्मेलन
संगोष्ठी के आरंभ में बच्चों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया और बाल कवि सम्मेलन में भाग लेने वाले बच्चों को देशभर से आए साहित्यकारों ने बैज लगाकर सम्मानित किया। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में डॉ. आर.पी. सारस्वत, डॉ. रंजना अग्रवाल, तूलिका सेठ, नीरज पंत, श्वेता मिश्रा, प्रकाशचंद्र पांडे, नकुल शर्मा उग्र, दुर्गेश्वर राय समेत अनेक रचनाकारों ने अपनी बाल रचनाएं प्रस्तुत कीं।

संगोष्ठी का संचालन डॉ. मंजू पांडे उदिता, डॉ. एम.एन. नौडियाल, और डॉ. इंदु गुप्ता ने किया, जबकि आयोजन की रूपरेखा और उद्देश्य पर गिरीश डिमरी और बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला ने प्रकाश डाला। यह संगोष्ठी न केवल बाल साहित्य के विविध पहलुओं पर मंथन का मंच बनी, बल्कि बच्चों के साहित्यिक विकास और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास भी साबित हुई।

खरगे ने केंद्र सरकार से की अपील, विमान हादसे की हो न्यायिक जांच

0

गुजरात : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस त्रासदी पर चिंता व्यक्त करते हुए हादसे की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस हादसे की जांच से जुड़े सभी पहलुओं को सामने लाया जाए और इसके लिए एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की जाए, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भीषण विमान हादसे में सवार सभी 242 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान ने सरदार पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी, लेकिन रनवे पार करते ही तकनीकी गड़बड़ी के कारण एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान 11 साल पुराना बताया जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना कर दी गईं। राहत और बचाव कार्य रातभर जारी रहा। शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पीएम ने सी7 वार्ड का दौरा कर उपचाराधीन घायलों का हालचाल जाना।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि “अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा हम सभी को स्तब्ध कर गया है। इतने बड़े पैमाने पर हुई जनहानि को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। हम मृतकों के परिजनों के दर्द को समझते हैं और उनके साथ खड़े हैं। ओम शांति।”

अहमदाबाद विमान हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस दुखद घटना में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की और बैठक के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह हादसा न केवल देश बल्कि पूरे विश्व के लिए अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उत्तराखंड सरकार मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है।

उत्तराखंड : अगले कुछ दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, अलर्ट जारी

0

देहरादून : उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में आगामी दिनों में लगातार बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 13 जून से 18 जून 2025 तक राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

13 जून को चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है, जबकि उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, पौड़ी और उधम सिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। हरिद्वार जिले में भी कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं।

14 और 15 जून को उत्तराखंड के सभी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। खासतौर पर 15 जून को कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा की संभावना है, जबकि राज्य के अन्य जिलों में भी कई स्थानों पर वर्षा होने की आशंका है।

16 और 17 जून को भी यही रुख बना रहेगा। कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय जिलों में अधिकांश स्थानों पर तथा राज्य के बाकी जिलों में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। 17 और 18 जून को पूरे उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने जनता को सावधानी बरतने की सलाह दी है, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा कर रहे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।

तेहरान दहला: इजरायल ने बोला हमला, ईरान के टॉप मिलिट्री कमांडर की मौत, आपातकाल लागू

0

मध्य-पूर्व फिर सुलग उठा है! जिस हमले की सिर्फ़ आशंका थी, वो अब सच्चाई बन चुका है। शुक्रवार सुबह-सुबह इजरायल ने तेहरान की धरती पर सीधा वार कर दिया। राजधानी में धमाकों की गूंज ने पूरे ईरान को हिला कर रख दिया।

इजरायली कार्रवाई: ऑपरेशन ‘राइजिंग लॉयन’ की शुरुआत

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद एलान किया कि “यह केवल शुरुआत है।” उन्होंने बताया कि “ऑपरेशन राइजिंग लॉयन” का मकसद ईरान से उठते खतरे को पूरी तरह खत्म करना है। यह मिशन तब तक चलेगा जब तक ईरानी सैन्य क्षमताओं को पंगु नहीं बना दिया जाता।

ईरानी सेना को झटका: चीफ़ ऑफ स्टाफ मारे गए

ईरानी मीडिया ने पुष्टि की है कि इस हमले में ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ की मौत हो चुकी है। यह ईरानी सैन्य ढांचे के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

इजरायल में आपातकाल लागू

तेहरान से जवाबी हमले की आशंका को देखते हुए इजरायल ने देशभर में आपातकाल घोषित कर दिया है। सीमाओं पर सेना हाई अलर्ट पर है और रिहायशी इलाकों में बंकर तैयार किए जा रहे हैं।

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में कोई भी जिंदा नहीं बचा, सभी 242 की मौत, कई स्थानीय लोग भी मरे

0

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान (फ्लाइट AI-171) टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गया। इस भयानक हादसे में विमान में सवार सभी 242 यात्रियों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी ANI और एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि कोई भी यात्री जीवित नहीं बचा। चूंकि विमान एक आवासीय क्षेत्र में गिरा, कई स्थानीय लोग भी मारे गए और दर्जनों घायल हुए हैं।

पुलिस कमिश्नर का बयान

पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा, “विमान दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा। यह हादसा मेघाणी नगर में बीजे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के आवासीय परिसर में हुआ, जिससे आसपास के क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा।”

बचाव कार्य जारी

हादसे के तुरंत बाद भारतीय सशस्त्र बलों, एनडीआरएफ, और अन्य एजेंसियों की टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचीं। सेना की मेडिकल टीमें और बचाव कर्मी लगातार कार्यरत हैं। अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमित उड़ानें दोबारा शुरू की गई हैं, और सभी संबंधित एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

मृतकों की पहचान के लिए DNA टेस्ट

गुजरात सरकार ने शवों की पहचान के लिए यात्रियों के परिजनों से DNA सैंपल जमा करने की अपील की है। गुजरात सरकार के एक अधिकारी ने बताया, “हादसा इतना भयानक था कि कई शवों की पहचान करना मुश्किल है। बीजे मेडिकल कॉलेज में DNA टेस्ट की व्यवस्था की गई है। परिजनों से अनुरोध है कि वे सैंपल जमा करें ताकि पीड़ितों की पहचान जल्द हो सके।”

घायलों का इलाज

गुजरात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनंजय द्विवेदी ने बताया कि हादसे में करीब 50 स्थानीय लोग घायल हुए हैं, जिनका अहमदाबाद के असरवा सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनका हाल जाना।

प्रधानमंत्री का निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात कर हादसे की जानकारी ली और सभी आवश्यक सहायता तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान टेक-ऑफ के बाद अचानक तेजी से नीचे गिरने लगा और हवाई अड्डे के पास बीजे मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में जा गिरा। हादसे से परिसर में भारी तबाही मची। घटनास्थल पर बचाव कार्य अभी भी जारी है, और प्रशासन पीड़ितों के परिवारों को हर संभव मदद देने का वादा कर रहा है।

अहमदाबाद विमान क्रैश, अब तक 100 की मौत, 242 लोग थे सवार…रेस्क्यू जारी

0

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज एयर इंडिया का बोइंग 787 विमान (VT-ANB) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरने के पांच मिनट बाद मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में क्रैश हो गई।

विमान में 242 यात्री सवार थे, जिनमें 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई, 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। इसके अलावा, दो पायलट—कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर—तथा 10 सहायक कर्मचारी भी मौजूद थे। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में 100 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है।

दुर्घटना के बाद कई किलोमीटर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया। अहमदाबाद फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवा विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू की, जिसमें पांच से अधिक अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर तैनात किए गए। अडानी एयरपोर्ट प्रबंधन ने नियमित परिचालन के दौरान हुई इस घटना की पुष्टि की और आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की।

डीजीसीए ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर स्थिति की जानकारी ली। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल असरवा सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

अहमदाबाद विमान हादसा : एयर इंडिया की उड़ान AI171 दुर्घटनाग्रस्त, 242 यात्री थे सवार, सामने आई दिल दहलाने वाली तस्वीरें

0

अहमदाबाद। अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की उड़ान AI171 उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बोइंग 787-8 विमान (VT-ANB) में 242 लोग सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। विमान में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू भी थे। हादसे में घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार, विमान ने दोपहर 1:38 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (SVPIA) से टेकऑफ किया और मेघाणी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आसमान में धुंए का गुबार दिखाई दिया। SVPIA पर सभी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं।

air iandia plan crass4

बचाव कार्य जारी, NDRF टीमें तैनात
घटनास्थल पर अग्निशमन सेवाओं, NDRF, और अन्य एजेंसियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। गांधीनगर से NDRF की 90 कर्मियों वाली 3 टीमें और वडोदरा से 3 अतिरिक्त टीमें भेजी गई हैं। गुजरात प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियां समन्वित रूप से राहत कार्य में जुटी हैं।

नेताओं ने जताया दुख, पीएम मोदी ने ली जानकारी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात कर स्थिति का जायजा लिया। नायडू विजयवाड़ा से अहमदाबाद पहुंचे और DGCA, NDRF, और गुजरात प्रशासन के साथ राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। पीएम ने तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

air iandia plan crass2

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर दुख जताते हुए युद्ध स्तर पर बचाव और घायलों के इलाज के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रीन कॉरिडोर और अस्पतालों में प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम और अन्य अधिकारियों से बात कर केंद्र की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Screenshot 2025 06 12 14 13 11 84 a4f5ffe0bbdc3d5d81712064ead7664e

एयर इंडिया ने शुरू किया इमरजेंसी हेल्प सेंटर
एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रभावित यात्रियों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। एक इमरजेंसी हेल्प सेंटर शुरू किया गया है, और घटनास्थल पर कंपनी की टीमें मौजूद हैं। आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी
DGCA के अनुसार, विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर संभाल रहे थे। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।