Home Blog Page 208

श्री बदरीनाथ धाम माणा : श्री घंटाकर्ण मंदिर के कपाट खुले

0
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 31;

श्री बदरीनाथ धाम के समीप माणा स्थित भगवान श्री घंटाकर्ण मंदिर के कपाट खुले ।

• माणा गांव में तीन दिवसीय श्री घंटाकर्ण जैठपुजै प्रारंभ।

• तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम‌ शुरू हुए

श्री बदरीनाथ धाम/ माणा: 15 जून। श्री बदरीविशाल के क्षेत्र रक्षक श्री घंटाकर्ण महावीर माणा घन्याल मंदिर के कपाट आज 15 जून पूर्वाह्न 11बजे आषाढ माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खुल गये है। इसी के साथ ही श्री घंटाकर्ण महावीर की तीन दिवसीय जैठ पुजै भी शुरू हो गयी।

कपाट खुलने की प्रक्रिया प्रात: नौ बजे से शुरू हो गयी थी सबसे पहले भगवान विश्वकर्मा मंदिर के कपाट खुले उसके पश्चात देवी देवताओं श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना के बाद पुराने मंदिर से समारोह पूर्वक भगवान श्री घटाकर्ण जी की प्रतिमा को को समारोह पूर्वक माणा गांव स्थित मंदिर में विराजमान किया गया। इसी के साथ बदरीनाथ धाम के समीप स्थित देश के प्रथम गांव माणा स्थिति भगवान श्री घंटाकर्ण मंदिर के कपाट इस यात्रा वर्ष हेतु खुल गये।

इस अवसर पर मंदिर को भब्य रूप से फूलों से सजाया गया था तथा महिला मंगल दल द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया तथा परंपरागत नृत्य का आयोजन हुआ। प्रसाद वितरण पश्चात भंडारा भी आयोजित हुआ।
बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री भगवान घंटाकर्ण मंदिर में दर्शन‌ को पहुंचे।

इस अवसर ग्राम पंचायत प्रधान पीताम्बर मोल्फा, श्री घंटाकर्ण जी के पश्वा आशीष कनखोली, मंगलेश्वर पश्वा रघुवीर सिंह , विश्वकर्मा पश्वा दिलबर,पूजा समिति अध्यक्ष जगदीश रावत,उपाध्यक्ष गुमान सिंह बड़वाल,सरपंच रघुवीर सिंह परमार, मोहन सिंह मोल्फा,कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बड़वाल, पश्वा गण क्रमश कुंदन सिंह टकोला,भगत सिंह टकोला, जगवीर परमार, केसर सिंह रावत, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री मौजूद रहे।

आज शाम को भगवान घंटाकर्ण जी की दौड्या पूजा के बाद संध्या भजन शुरू हो गयी है।सोमवार को भी विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा
मंगलवार 17 जून को जैठ पुजे के समापन अवसर पर ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता साँस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोकगायक दरवान नैथवाल के गीतों की प्रस्तुति के बाद मुख्य अतिथि बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला कार्यक्रम का समापन करेंगे तथा पुरस्कार वितरण करेंगे।

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

0

चमोली : जनपद चमोली में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुलसारी-ढालू-मोणा मोटर मार्ग पर गुमता टनोली तोक के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को लगभग डेढ़ बजे एक ऑल्टो कार (UK 11 TA 3880) सड़क से फिसलकर करीब 250 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। वाहन में केवल दो लोग सवार थे, जो इस भीषण हादसे में जान गंवा बैठे।

मृतकों की पहचान दर्शन राम (54 वर्ष), पुत्र स्तुती राम, निवासी ग्राम-पास्तोली, थराली, और दिनेश चन्द्र जोशी (60 वर्ष), पुत्र बलराम जोशी, निवासी ग्राम-नैल, थराली के रूप में की गई है।

स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी थी।

हेलीकॉप्टर हादसे के जांच के आदेश, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

0

देहरादून। रुद्रप्रयाग जिले में रविवार सुबह हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद प्रदेश सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए हेलीकॉप्टर सेवाओं की सोमवार तक पूर्ण बंदी के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही हेली सेवाओं के संचालन की नई व्यवस्था और सख्त मानकों की घोषणा भी की गई है। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में सीएम ने लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

कमांड एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर का गठन

हिमालयी क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर सेवाओं के समुचित संचालन और समन्वय के लिए देहरादून में एक “कमांड एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर” स्थापित किया जाएगा। इसमें डीजीसीए, आपदा प्रबंधन विभाग, सिविल एविएशन, युकाडा और हेली ऑपरेटर कंपनियों के अधिकारी तैनात रहेंगे। इसका उद्देश्य सुरक्षा मानकों का बेहतर अनुपालन और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना होगा।

IMG 20250615 WA0005

हेलीकॉप्टर सेवाओं की समीक्षा और SOP

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चारधाम में लगे सभी पायलटों और हेली ऑपरेटरों के उड़ान अनुभवों की जांच की जाए। केवल उन्हीं पायलटों को उड़ान की अनुमति दी जाएगी जिन्हें उच्च हिमालय क्षेत्रों में उड़ान का विस्तृत अनुभव हो। मुख्यमंत्री ने सख्त प्रशासनिक और तकनीकी एसओपी (Standard Operating Procedure) तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं।

उच्चस्तरीय जांच और जवाबदेही

हादसे को लेकर मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। गृह सचिव की अध्यक्षता में एक जांच समिति बनाई जाएगी जिसमें डीजीसीए, युकाडा, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एटीसी के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह समिति मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का प्रारूप तैयार करेगी और सितंबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

मौसम उपकरण और हवाई सुरक्षा

मुख्यमंत्री ने हिमालयी क्षेत्रों में अत्याधुनिक मौसम पूर्वानुमान उपकरण स्थापित करने के निर्देश दिए हैं ताकि मौसम की सटीक जानकारी उपलब्ध हो सके। साथ ही डीजीसीए को मौजूदा गाइडलाइंस को और अधिक कठोर बनाने के लिए कहा गया है।

पीड़ित परिवारों को सहायता के निर्देश

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर को उनके गृह राज्यों तक सम्मानपूर्वक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव नागरिक उड्डयन समीर कुमार सिन्हा, डीजीसीए के महानिदेशक फैज अहमद किदवई, युकाडा की सीईओ सोनिका समेत कई वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

जंगलचट्टी के पास भूस्खलन से केदारनाथ पैदल मार्ग बाधित, यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

0

केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा को जंगलचट्टी के पास भारी बारिश के कारण गधेरे में मलबा और पत्थर गिरने से मार्ग बाधित होने के चलते अग्रिम आदेशों तक सोनप्रयाग से स्थगित कर दिया गया है। रविवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, निरंतर बारिश के कारण जंगलचट्टी के पास हुए भूस्खलन से पैदल मार्ग आंशिक रूप से अवरुद्ध हो गया, जिसके परिणामस्वरूप एक व्यक्ति की मृत्यु और दो अन्य लोगों के घायल होने की दुखद सूचना मिली है।

मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, और क्षेत्र में लगातार बारिश जारी है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर कई स्थान भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने एहतियातन यह निर्णय लिया है। जंगलचट्टी क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित इलाके में फंसे यात्रियों को पुलिस की निगरानी में सुरक्षित रूप से नीचे की ओर लाया जा रहा है।

जिला पुलिस ने केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहें और नजदीकी स्थानों पर होटल या अन्य आवास सुविधाओं में रुकें। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम की स्थिति सामान्य होने और मार्ग सुरक्षित होने तक यात्रा शुरू न करने का अनुरोध किया है।

बड़ी खबर : बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

0

प्रयागराज: यमुनानगर के बारा क्षेत्र के सोनबरसा गांव के मजरा हल्लाबोल में शनिवार देर रात एक दुखद घटना घटी, जिसमें बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। रविवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय वीरेंद्र बनवासी, जो मजदूरी करता था, अपनी 32 वर्षीय पत्नी पार्वती, 3 वर्षीय बेटी राधा और 2 वर्षीय बेटी करिश्मा के साथ रहता था। शनिवार रात तेज हवा और बारिश के बीच सभी एक छप्पर के नीचे दो चारपाइयों पर सो रहे थे। अचानक बिजली गिरने से चारों की मौके पर ही मौत हो गई, और उनका छप्पर पूरी तरह जल गया।

वीरेंद्र की दो अन्य बेटियां, सोनकुमारी और आंचल, उस समय अपने बाबा के पास दूसरे घर में सो रही थीं, जिस कारण उनकी जान बच गई। हालांकि, माता-पिता और दोनों छोटी बहनों की मौत से दोनों बच्चियां रोती-बिलखती रहीं। इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया।

हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं पर CM धामी के कड़े निर्देश, सख्त SOP बनाने का आदेश

0

उत्तराखंड में हाल की हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेली सेवाओं के संचालन को और सुरक्षित बनाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने मुख्य सचिव को आदेश दिया कि तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति गठित की जाए, जो हेलीकॉप्टर संचालन की सभी तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं की गहन समीक्षा कर एक सख्त मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करे। इस एसओपी में हेलीकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूरी जांच और उड़ान से पहले मौसम की सटीक जानकारी प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति न केवल आज हुई हेली दुर्घटना, बल्कि पूर्व की सभी हेली दुर्घटनाओं की भी गहराई से जांच करे। यह समिति प्रत्येक घटना के कारणों का सूक्ष्म विश्लेषण करेगी और दोषी व्यक्तियों या संस्थाओं की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की सिफारिश करेगी। समिति को अपनी विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपने के लिए कहा गया है।

सीएम धामी ने подчеркा कि उत्तराखंड में हेली सेवाएं तीर्थाटन, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसलिए, इन सेवाओं में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि संचालन पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुरूप हो।

केदारनाथ रूट पर फिर बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा: गौरीकुंड में क्रैश, पांच की दर्दनाक मौत

0

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह एक और हृदयविदारक हेलिकॉप्टर हादसा हुआ है। केदारनाथ रूट पर एक निजी हेली कंपनी का हेलिकॉप्टर सुबह 5:30 बजे क्रैश हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का था और गौरीकुंड के ऊपर जंगलों के पास गौरी माई खर्क क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि खराब मौसम इस दुर्घटना की वजह हो सकती है।

हादसे की जानकारी मिलने के तुरंत बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना की गईं। स्थानीय महिलाओं ने जो उस वक्त जंगल में घास काट रही थीं, उन्होंने सबसे पहले हेलिकॉप्टर गिरने की सूचना दी।

हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हादसे की पुष्टि की है। मृतकों में एक बालिका भी शामिल बताई जा रही है। शवों के बुरी तरह जल जाने की खबर है, जिससे पहचान मुश्किल हो रही है।

हाल में हुए हेलीकॉप्टर हादसे 

7 जून: केदारनाथ हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग

क्रिस्टल कंपनी का हेलिकॉप्टर बडासू हेलिपैड से टेकऑफ करते ही तकनीकी खराबी का शिकार हुआ।पायलट ने सूझबूझ से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। पायलट घायल हुआ, हेलिकॉप्टर की टेल और पंखे क्षतिग्रस्त हुए। कार और दुकान को भी नुकसान पहुंचा।

 8 मई: उत्तरकाशी में बड़ा हादसा

एयरोट्रांस कंपनी का हेलिकॉप्टर सहस्त्रधारा से हर्षिल के लिए रवाना हुआ था। गंगनानी क्षेत्र में क्रैश हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई, 1 घायल। मृतक यात्रियों में चार मुंबई से और दो आंध्रप्रदेश के थे।

उठ रहे ये सवाल 

  • क्या हवाई सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है?
  • पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रहे हेलिकॉप्टर हादसे क्या लापरवाही का नतीजा हैं?
  • क्या इन कंपनियों की तकनीकी जांच और मौसम आधारित उड़ानों पर नियंत्रण का कोई स्पष्ट सिस्टम है?

क्या ज़रूरी है?

  • हेलिकॉप्टर ऑपरेशनों की सख्त निगरानी।
  • मौसम खराब होने की स्थिति में उड़ानों पर तत्काल निषेध।
  • DGCA और राज्य सरकार द्वारा स्वतंत्र जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई।

पवित्र केदारनाथ और गंगोत्री जैसे तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए हेली सेवाओं का चलन तेजी से बढ़ा है। लेकिन लगातार हो रहे हादसों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

अब वक्त है जब पर्यटन और श्रद्धा के साथ सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए, वरना आसमान से उतरती यह “हवाई सेवा” संभावना की नहीं, अनहोनी की सूचना बन जाएगी।

साउथ अफ्रीका ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, WTC 2025 जीतकर मिटाया ‘चोकर्स’ का दाग

0

स्पोर्ट्स डेस्क : 

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने आखिरकार ‘चोकर्स’ के तमगे को इतिहास के पन्नों में दफन कर दिया। टेम्बा बावुमा की कप्तानी में इस टीम ने क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर पहली बार आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब अपने नाम किया। यह जीत साउथ अफ्रीका के लिए 27 साल बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट में मिली पहली सफलता है। इससे पहले 1998 में इस टीम ने आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी (अब चैंपियंस ट्रॉफी) जीती थी।

कठिन लक्ष्य, शानदार जीत

साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 282 रनों का लक्ष्य मिला था, जो लॉर्ड्स की मुश्किल पिच पर आसान नहीं था। एडेन मार्करम के शानदार 136 रनों (207 गेंद, 14 चौके) और कप्तान बावुमा की चोट के बावजूद जुझारू 66 रनों (134 गेंद, 5 चौके) की पारी ने टीम को 83.4 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचाया। डेविड बेडिंघम (नाबाद 21) और काइल वेरीयेने (नाबाद 4) ने अंतिम क्षणों में जीत सुनिश्चित की। इस जीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिताब बचाने के सपने को चकनाचूर कर दिया।

आसान नहीं थी राह

मैच की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 212 रनों पर समेट दिया। लेकिन उनकी बल्लेबाजी पहली पारी में केवल 138 रनों पर सिमट गई, जिससे ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी में बावुमा की रणनीति ने ऑस्ट्रेलिया को दबाव में ला दिया। ऑस्ट्रेलिया 73 रनों पर सात विकेट खो चुकी थी, लेकिन मिचेल स्टार्क की नाबाद 58 रनों की पारी ने उन्हें 207 रनों तक पहुंचाया।

मार्करम-बावुमा की साझेदारी ने पलटा पासा

282 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मिचेल स्टार्क ने तीसरे ओवर में रियान रिकेलटन और 70 के स्कोर पर वियान मुल्डर को आउट कर झटके दिए। लेकिन मार्करम और बावुमा ने धैर्य और सूझबूझ से बल्लेबाजी की। दोनों ने शतकीय साझेदारी कर टीम को जीत की राह पर ला खड़ा किया। बावुमा ने मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद हार नहीं मानी, जबकि मार्करम ने शतक जड़कर अपनी अहमियत साबित की। तीसरे दिन के अंत तक साउथ अफ्रीका को 69 रन चाहिए थे, और जीत की उम्मीदें मजबूत थीं।

चौथे दिन मिली ऐतिहासिक जीत

चौथे दिन साउथ अफ्रीका ने 212/2 से शुरुआत की। बावुमा चोट के कारण ज्यादा देर नहीं टिक सके और पैट कमिंस ने उनकी पारी खत्म की। ट्रिस्टन स्टब्स (8) भी जल्दी आउट हो गए। मार्करम ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन जीत से छह रन पहले जोश हेजलवुड ने उन्हें आउट कर दिया। इसके बावजूद बेडिंघम और वेरीयेने ने कोई गलती नहीं की और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

गेंदबाजों का भी शानदार योगदान

इस जीत में कगिसो रबाडा का योगदान अहम रहा, जिन्होंने कुल नौ विकेट लिए (पहली पारी में 5, दूसरी में 4)। मार्को यानसेन और लुंगी एंगिडी ने भी उनका बखूबी साथ दिया।

‘चोकर्स’ के दाग से मुक्ति

साउथ अफ्रीका की यह जीत न केवल एक खिताबी सफलता है, बल्कि उस मानसिकता को तोड़ने का प्रतीक है, जो इस टीम को सालों से ‘चोकर्स’ के रूप में चिन्हित करती थी। बावुमा और उनकी टीम ने न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को हराया, बल्कि यह साबित कर दिया कि वे दबाव में भी बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। यह जीत साउथ अफ्रीका क्रिकेट के लिए नया अध्याय लिखेगी।

NEET UG 2025 Result घोषित: राजस्थान के महेश कुमार ने किया टॉप, दिल्ली की अविका अग्रवाल बनीं फीमेल टॉपर

0

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो भी परीक्षार्थी इस वर्ष NEET UG में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल के टॉपर बने हैं राजस्थान के महेश कुमार, जिन्होंने 99.9999547 पर्सेंटाइल हासिल कर पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनके पीछे मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी उत्कर्ष अवधिया दूसरे स्थान पर हैं।

तीसरे से पांचवें स्थान तक के परिणाम भी शानदार हैं, तीसरे स्थान पर हैं महाराष्ट्र के कृषांग जोशी, चौथे स्थान पर दिल्ली के मृणाल किशोर झा और पांचवे स्थान पर रही हैं दिल्ली की अविका अग्रवाल, जो इस साल की महिला टॉपर भी हैं। एनटीए ने आज सुबह NEET UG 2025 की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी अब मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

NEET UG 2025 के टॉप 10 टॉपर्स की सूची

  1. महेश कुमार – राजस्थान

  2. उत्कर्ष अवधिया – मध्य प्रदेश

  3. कृषांग जोशी – महाराष्ट्र

  4. मृणाल किशोर झा – दिल्ली

  5. अविका अग्रवाल – दिल्ली

  6. जेनिल विनोदभाई भयानी – गुजरात

  7. केशव मित्तल – पंजाब

  8. झा भव्य चिराग – गुजरात

  9. हर्ष केदावत – दिल्ली

  10. आरव अग्रवाल – महाराष्ट्र

इस वर्ष टॉप 10 में सिर्फ एक महिला छात्रा ने अपनी जगह बनाई है। दिल्ली की अविका अग्रवाल, जिन्हें पाँचवां रैंक मिला और जिन्होंने 99.9996832 पर्सेंटाइल स्कोर किया।

बाकी प्रमुख महिला टॉपर्स हैं:

  • आशी सिंह – दिल्ली (12वीं रैंक)

  • बाधे सिद्धि मंजबापू – महाराष्ट्र (26वीं रैंक)

  • तनिशा – राजस्थान (29वीं रैंक)

  • ऊर्जा राजेश शाह – महाराष्ट्र (31वीं रैंक)

परीक्षार्थियों को उनका स्कोरकार्ड रजिस्टर्ड ईमेल पर भी भेजा गया है। सभी अभ्यर्थी सलाह दी जाती है कि वे ईमेल चेक करें और वेबसाइट से भी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।

Jubin Nautiyal Birthday Special : देवभूमि के लड़के से देश के सुपरस्टार सिंगर तक का सफर

0

देहरादून : जिंदगी की राहें कभी आसान नहीं होतीं। खासकर जब बात माया नगरी मुंबई की हो। माया नगरी की कई कहानियां आपने सुनी होंगी। कितने ही युवा हर दिन माया नगरी मुंबई का सफर अपने सपनों का साकार करने के लिए करते तो हैं, पर हर किसी के सपने पूरे नहीं होते। माया नगरी में टैलेंट के साथ ही आपके भीतर एक जज्बा भी होना चाहिए। जब हौसला और जज्बा मजबूत हो तो आपको कोई रोक नहीं सकता।

जुबिन नौटियाल के अपने हार नहीं मानने की जिद्द, पक्के इरादे के साथ कड़ी मेहनत जारी रखी। जुबिन ने अपनी मेहनत, समर्पण और कला के दम पर कामयाबी हासिल की है।आज जुबिन की जुबां से निकला एक-एक सुर लोगों के दिलों पर राज करता है। जुबिन के गाने की एक-एक लाइन पर करोड़ों फैन झूम उठते हैं। उनको गाने रिलीज होते ही लोगों के दिलों-दिमाग पर चढ़ जाते हैं। उनकी आवाज की मिठास हर दिल को छू जाती है। देहरादून से निकलकर बॉलीवुड के दिल तक अपनी आवाज से राज करने वाले जुबिन नौटियाल का सफर भी एक साधारण लड़के की तरह शुरू हुआ था।

jubin nautoyal 2

संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले जुबिन नौटियाल आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों से निकलकर देश-विदेश तक अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने वाले जुबिन की कहानी सिर्फ संघर्ष की नहीं, बल्कि जुनून, आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत की मिसाल है। जुबिन ने बड़े सपने देखे थे। उन सपनों को पूरा करने के लिए संर्घष और असफलताओं के साथ माया नगरी की ठोकरों को भी सहन किया। नतीजा आज सबके सामने है। जुबिन बॉलीवुड के सबसे सफल सिंगरों में हैं।

जुबिन नौटियाल का जन्म 14 जून 1989 को उत्तराखंड के देहरादून में हुआ। चार साल की उम्र से संगीत में रुचि दिखाने वाले जुबिन ने स्कूल के दिनों में ही म्यूजिक को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया था। जुबिन ने देहरादून के सेंट जोसेफ्स एकेडमी से पढ़ाई की और फिर वेल्हम बॉयज स्कूल में संगीत को विषय के रूप में चुना। गिटार, पियानो, तबला, हारमोनियम और ड्रम जैसे कई वाद्य यंत्रों में निपुणता हासिल की। 18 साल की उम्र में ही वह देहरादून में लाइव परफॉर्मेंस और चौरिटी इवेंट्स में लोकप्रिय चेहरा बन चुके थे।

jubin nautoyal 1

जुबिन नौटियाल को इंडियन आइडल में एलिमिनेट कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। 2011 में उन्होंने एक्स फैक्टर में टॉप 25 में जगह बनाई और फिर 2014 में फिल्म सोनाली केबल के गाने ‘एक मुलाकात से’ बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद जुबिन ने एक के बाद एक कई सुपरहिट गाने गाए, जो उनको करोड़ों फैंस की प्ले लिस्ट का हिस्सा हैं। उनके गाने युवाओं के दिलों पर राज कर रहे हैं। जुबिन ने केवल गाने ही नहीं, उन्होंने भजन भी गाए, जो सबसे ज्यादा सुने जाने वाली लिस्ट में टॉप पर हैं।

हिंदी फिल्मों के साथ-साथ जुबिन ने तेलुगू, बंगाली, तमिल और पंजाबी गानों में भी अपनी आवाज़ दी है। चाहे रोमांटिक गाना हो, दर्दभरा गीत या फिर सूफियाना कलाम, जुबिन अपनी आवाज़ को उसमें ऐसा ढाल लेते हैं कि हर मूड में फिट बैठती है। जुबिन नौटियाल आज सिर्फ एक सिंगर नहीं, बल्कि हर दिल की धड़कन बन चुके हैं। उत्तराखंड के पहाड़ों से शुरू हुआ यह सफर अब म्यूजिक इंडस्ट्री की ऊंचाइयों तक पहुंच चुका है।

जुबिन नौटियाल को मिले बड़े सम्मान

  • 2015 – मिर्ची म्यूज़िक अवार्ड्स:
    “बजरंगी भाईजान” के गाने “ज़िंदगी कुछ तो बता” के लिए “अपकमिंग मेल वोकलिस्ट ऑफ द ईयर” का पुरस्कार जीता।
  • 2017-एक्सलेंसी अवार्ड

बेस्ट वोकलिस्ट के रूप में काबिल फिल्म के गीत मैं तेरे काबिल हूं गाने के लिए दादा साहेब फाल्के एक्सलेंसी अवार्ड से नवाजा गया।

• 2017 – आईटीए अवॉर्ड्स (इंडियन टेलीविज़न अकादमी):
टीवी सीरियल “तू सूरज मैं सांझ पियाजी” के टाइटल ट्रैक के लिए “सर्वश्रेष्ठ गायक” का सम्मान।
• 2021 – फिल्मफेयर अवार्ड्स:
फिल्म “शेरशाह” के लोकप्रिय गाने “रातां लंबियां” के लिए “सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक (पुरुष)” श्रेणी में नामांकन।
• 2022 – आइफा अवॉर्ड्स (IIFA Awards):
“सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक (पुरुष)” का अवॉर्ड जीता।
• 2022 – एचटी इंडिया मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स:
“इंडिया के सबसे स्टाइलिश म्यूज़िक पर्सनैलिटी (पुरुष)” का खिताब।
• 2024 – WOW अवॉर्ड्स एशिया:
“सिंगिंग सेंसेशन ऑफ इंडिया” का अवॉर्ड जीता।
• 2025 – आइफा अवॉर्ड्स (IIFA Awards):
फिल्म “आर्टिकल 370” के गाने “दुआ” के लिए “सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक (पुरुष)” का पुरस्कार।

संगीत यात्रा  (2014–2025)

2014
• सोनाली केबल – “एक मुलाक़ात”
• द शौकीन्स – “मेहरबानी”

2015
• शराफ़त गई तेल लेने – “दिल का फंडा”
• प्यार तूने क्या किया – “प्यार तूने क्या किया”
• कुछ कुछ लोचा है – “ना जाने क्या है तुमसे वास्ता”, “इश्क़ दा मारा”
• बजरंगी भाईजान – “ज़िंदगी कुछ तो बता”
• आशिकी – “तोर आशिकी”
• किस किसको प्यार करूं – “समंदर”
• जज़्बा – “बंदेया”

2016
• फितूर – “तेरे लिए”
• 7 ऑवर्स टू गो – “जिंदा होता मैं”
• इश्क़ फॉरएवर – “इश्क़ फॉरएवर”
• 1920 लंदन – “गुमनाम है कोई”
• दहलीज़ – “जिया रे”
• एक दूजे के वास्ते – “एक दूजे के वास्ते”
• अ स्कैंडल – “लबों से”, “लबों से 2.0”
• सरैनोडु (तेलुगु) – “तेलुसा तेलुसा”
• इस्म (तेलुगु) – “कनुलु नावैना”
• राज़: रीबूट – “द साउंड ऑफ राज़”
• वन नाइट स्टैंड – “ले चला”
• रुस्तम – “ढल जाऊं मैं”

2017
• ओके जानू – “हम्मा सॉन्ग”
• रंगबाज़ – “घुम अमार”
• द हैकर – “तेरे रूबरू”
• बुझिनी आमोन होबे – टाइटल ट्रैक
• देख कैसा लगता है – “लेट्स डांस कोलकाता”
• रनिंग शादी – “फरार”, “कुछ तो है”
• तू सूरज, मैं सांझ पियाजी – टाइटल ट्रैक
• काबिल – “काबिल हूं”, “काबिल हूं” (सैड वर्जन), “कुछ दिन”, “किसी से प्यार हो जाए”
• जॉली एलएलबी 2 – “बावरा मन”
• मास लीडर – “दीपावे निन्ना”
• दिल जो ना कह सका – “तन्हा तन्हा”
• मशीन – “तेरा जुनून”
• बादशाहो – “सोचा है” (तीन संस्करण)
• इत्तेफाक – “इत्तेफाक से”

2018
• दिल जुंगली – “गज़ब का है दिन”
• हेट स्टोरी 4 – “बूंद बूंद”, “तुम मेरे हो”
• बाग़ी 2 – “लो सफ़र”
• फेमस – “दिल बेपरवाह”
• जीनियस – “होली बिरज मा”
• गर्लफ्रेंड – “बिन तेरे सनम”
• जमाई बदल – “तोके छारा”, “मोन”
• गायत्री – “ओका नुव्वु ओका नेनु”
• लवर – “अद्भुतम”
• मित्रों – “संवरने लगे”
• लवयात्री – “अंख लड़ जावे”
• जलेबी – “तुम से”
• द डार्क साइड ऑफ लाइफ: मुंबई सिटी – “आवर्गी”

2019
• व्हाय चीट इंडिया – “फिर मुलाक़ात”
• अमावस – “फिनिटो”, “धड़कन”, “मिला मिला मेरीसे”, “गुप्पेदनथा गुंडे लोना”
• जंगली – “फकीरा घर आजा”
• इंडिया’स मोस्ट वांटेड – “मतवाले”
• कोड ब्लू – “काश तू मिला होता”
• हमें तुमसे प्यार कितना – “बारिश”
• साइफ़र – “आगाज़”
• एसपी चौहान – “बुलंदियाँ”
• खानदानी शफ़ाख़ाना – “दिल जानिए”
• बाला – “प्यार तो था”
• बाईपास रोड – “सो गया ये जहां”
• मरजावां – “तुम ही आना” (सभी संस्करण), “किन्ना सोना”, “हैया हो”
• पागलपंती – “बीमार दिल”
• लव यू टर्न – “खुदा राज़ी”
• द बॉडी – “मैं जानता हूँ”
• म्यूज़िक टीचर – “संभाल रखियाँ”
• किडनैप – “आमी तोमाके भालोबाशी”
• जानबाज़ – “तुई जे अमार”
• दबंग 3 – “हबीबी के नैन”, “ओरे संथम”, “थब्बिबाडेने”, “गुलाबी”

2020
• स्ट्रीट डांसर 3डी – “बेजुबान कब से”, “ऊमैयाई निर्किरेन”, “मौनमा”
• हैप्पी हार्डी एंड हीर – “इश्कबाज़ियाँ”
• सड़क 2 – “शुक्रिया” (तीन संस्करण)
• गिन्नी वेड्स सन्नी – “फिर चला”
• तुमी आशबे बोले – “की कोरे भूले ठाकबो तोके”
• द फॉरगॉटन आर्मी – “ऐ दिल बता”
• JL50 – “मैं ही हूं”
• अनपॉज्ड – “उम्मीद है”
• नमुमकिन तेरे बिन जीना – “घुमसुम चांदनी हो”
• लूडो – “मेरी तुम हो”

2021
• रूही – “किस्तों”
• बाज़ी – “तोर भूल भांगबो की कोरे बोल”
• कोई जाने ना – “इश्क करो दिल से”
• शेरशाह – “रातां लंबियां”
• भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया – “हंजुगम”
• मुंबई डायरीज 26/11 – “ये हालात”
• क्या मेरी सोनम गुप्ता बेवफ़ा है? – “कुछ पास मेरे”
• सनक – “सुना है”
• हम दो हमारे दो – “कमली”
• सत्यमेव जयते 2 – “मेरी ज़िंदगी है तू”
• अंतिम: द फाइनल ट्रुथ – “होने लगा”
• बेख़ुदी – “मेहरबान”
• इनिशिएशन – “ब्रेकिंग द रूल्स”
• तड़प – “तू मेरा हो गया है”

2022
• बिफोर यू डाई – “हम तेरे हो गए”
• राधे श्याम – “उड़ जा परिंदे”
• अटैक – “इक तू है”, “फिर से ज़रा”
• जंगल क्राय – “हीरो”
• विक्रम – “एक शेर हो तुम”
• डिअर दिया – “मन उड़ा उड़ा जाए”
• इतनी सी बात – “दरबदर”
• हिट: द फर्स्ट केस – “टिंका”
• खुदा हाफ़िज़ 2 – “छैयाँ में सैयाँ की”
• गुड लक जैरी – “पैरासिटामोल”
• तारा वर्सेज़ बिलाल – “सौ रब दी”
• जोतुगृह – “बरसे रे”
• तोके छारा बांचबो ना – “दिन दिने तूई”
• प्रेम गीत 3 – “कोई न कोई नाता है”
• मिडल क्लास लव – “नया प्यार नया एहसास”
• धोखा: राउंड डी कॉर्नर – “तू बनके हवा”
• थैंक गॉड – “माणिके”, “हानिया वे”
• नज़रअंदाज़ – “आधी कहानी”
• दृश्यम 2 – “साथ हम रहें”
• सलाम वेंकी – “यू तेरे हुए हम”
• गोविंदा नाम मेरा – “बना शराबी”

2023
• मिशन मजनू – “रब्बा जानदा”
• तू झूठी मैं मक्कार – “जादुई”
• गुमराह – “अल्लाह दे बंदे”
• 8 ए.एम. मेट्रो – “घूमे”
• खुशी – “आराध्या”
• ड्रीम गर्ल 2 – “दिल का टेलीफोन”, “पिया”
• यारियां 2 – “बेवफा तू”
• तुम आए हो तो – “ऐसी तेरी यादें”, “हमको तुमसे”, “उड़ता उड़ता”, “तुम आए हो तो”, “मेरी सौ”, “कहानी तेरी मेरी”
• अब दिल्ली दूर नहीं – “महसूस हुआ”
• द डेस्टिनी कालचक्र – “जीना भी क्या जीना”
• लव ऑल – “बातों बातों में”
• पिप्पा – “जज़्बात”
• मैं अटल हूं – “देश पहले”

2024
• आर्टिकल 370 – “दुआ”
• शैतान – “खुशियां बटोर लो”
• लव सेक्स और धोखा 2 – “गुलाबी आंखियां”
• श्रीकांत – “तू मिल गया”
• मिस्टर एंड मिसेज़ माही – “अगर हो तुम”
• सावी – “पास तेरे मैं”
• डेढ़ बीघा ज़मीन – “मुसाफ़िर”
• आहो विक्रमार्का – “माँ”
• इश्क़ विश्क रिबाउंड – “रहमत”
• बैड न्यूज़ – “रब्ब वरगा”, “हौले हौले”
• औरों में कहां दम था – “जहां से चले थे”, “दोबारा हमें क्या”
• उलझ – “शौक़ीन”, “थोड़ा ग़लत”
• घुड़चड़ी – “रोते रोते”
• कॉल मी बे – “ख़्वाहिश पूरी”
• बंदा सिंह चौधरी – “एन्ना सोणा”
• क्रिस्पी रिश्ते – “मौला”
• कर्मी आपो अपनी – “तेरियां दुआवां”
• सिकंदर का मुक़द्दर – “ठहरे रहें”
• आज़ाद (Collab) – “रंगीनी”
• इब्तिदा – “मैं न जानूं क्यों”
• काशी राघव – “माँ गंगा”

2025
• फतेह – “रूहदारी”
• लवयापा – “रहना कोल”
• मेरे हसबैंड की बीवी – “चन्ना तू बेमिसाल”
• रंगत – “ज्यूं”
• अंतरात्मा – “अंतरात्मा” (टाइटल सॉन्ग)
• केसरी चैप्टर 2 – “परवरदिगार”, “परवरदिगार – सूफ़ी संस्करण”
• ग्राउंड ज़ीरो – “सो लेने दे”
• रेड 2 – “तुम्हें दिल्लगी”
• द रॉयल्स – “तू तू है वही”, “एक्स्टेसी”
• भूल चुक माफ़ – “गंगा किनारे”
• सैयारा – “बर्बाद”
• माँ – “हमनवा”

फिल्मों के अलावा जुबिन के गाने 

2015
• तू इतनी खूबसूरत है
• तेरी एक हँसी

2016
• शिकवा नहीं
• आदत

2017
• कॉफ़ी
• मैं तुझसा हो गया
• हाय दिल
• दिल का हाल
• पहलो प्रेम
• दिल बुद्धू
• मैं बेजान

2018
• हमनवा मेरे

2019
• चिट्ठी
• गणेशा
• तुझे पाने को

2020
• गोविंद बोलो
• हरे कृष्णा हरे राम
• ओम जय जगदीश हरे
• मेरी माँ के बराबर कोई नहीं
• मेरी आशिकी
• श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी
• मेरी आशिकी (पुनः)
• आतिशबाज़ी
• आतिशबाज़ी (रिप्राइज़)
• दिल चाहते हो
• तारों के शहर
• मैं बालक तू माता
• बेवफ़ा तेरा मासूम चेहरा

2021
• पहले प्यार का पहला ग़म
• लुट गए
• कबीर
• वफ़ा ना रास आई
• बेदर्दी से प्यार का
• दिल लौट आओ
• बेवफ़ा तेरा मुस्कुराना
• रिमझिम

2022
• मेरी तरह
• दिल पे ज़ख्म
• तुमसे प्यार करके
• कुछ बातें
• कबीर 2
• मेरे कान्हा
• शीश नवाता हूँ
• मेरी माई
• मेरे घर राम आए हैं
• मेरे बाबा
• कौन कहते हैं भगवान आते नहीं (अच्युतम केशवम्)
• ओ आसमां वाले
• मस्त नज़रों से
• कच्चियाँ कच्चियाँ
• तेरी गलियों से
• Mere ghar ram aaye hain

2023
• हरिये गेलाम रे
• चौधरी
• मेरे भोलेनाथ
• सीता राम
• मेरे कान्हा भूल ना जाना
• नारायण मिल जाएगा
• माई है ना
• यारे सखी कांधे कांधे
• बाराबेड़ा मत्ते | हृदयवा ऐनो ओंदु | मन में जीवन

2024
• ज़ोर की बरसात हुई
• पिया – द स्टोरी
• सुआ तेरी यादों मा
• माँ का बुलावा आया है
• जय जगन्नाथा
• जय जगन्नाथ
• आ रहे भगवान हैं
• गायत्री मंत्र
• होवे होवे
• श्री रामचंद्र कृपालु
• हद से

2025
• रघुवर हमारे
• पश्मीना
• तारीफ़ें
• शिव कैलाशों के वासी
• निगाह तुझ पर
• ऐगिरी नंदिनी महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र
• बेदर्द मेरे दिल को
• ईजा
• इश्क़ मेरा