Home Blog Page 205

उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 82 निरीक्षकों के तबादले

0

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। हाल ही में पदोन्नत किए गए सब इंस्पेक्टरों को अब निरीक्षक (इंस्पेक्टर) के रूप में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत प्रदेशभर में कुल 82 निरीक्षकों का तबादला किया गया है।

1

इन तबादलों में कई ऐसे पुलिस अधिकारी शामिल हैं जो अब तक चौकियों और थानों में सब इंस्पेक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे थे। प्रमोशन के बाद अब उन्हें निरीक्षक पद पर नियुक्त करते हुए विभिन्न जनपदों और पुलिस इकाइयों में नई तैनाती दी गई है। पुलिस विभाग के अनुसार, यह तबादले विभागीय कार्य प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और उत्तरदायित्वपूर्ण बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि नई जिम्मेदारियों के साथ इन निरीक्षकों से बेहतर कार्य निष्पादन की अपेक्षा की जा रही है।

2 1

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, तबादले के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द नई तैनाती स्थलों पर योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तराखंड पुलिस में यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। प्रमोट किए गए अधिकारियों में कई अनुभवी पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिनके अनुभव का लाभ अब निरीक्षक स्तर की जिम्मेदारियों में लिया जाएगा।

3 1

राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

0

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज 19 जून को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा, “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के पुत्र हैं। मौजूदा समय में वह उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इससे पहले वे अमेठी और वायनाड से भी सांसद रह चुके हैं।

rahul gandhi

राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और हाल ही में 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के अभियान का नेतृत्व किया, जिसमें पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कई सीटों पर विजय हासिल की। उनकी छवि एक मुखर और जमीनी नेता के रूप में उभरी है, जो सामाजिक, आर्थिक और किसानों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखते हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी आज राहुल गांधी का जन्मदिन पूरे देशभर में सेवा कार्यों और कार्यक्रमों के साथ मनाया। जगह-जगह रक्तदान शिविर, पौधारोपण और जरूरतमंदों को भोजन वितरित करने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उत्तराखंड : तीन दिवसीय दौरे पर आज देहरादून पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ट्रैफिक प्लान और डायवर्जन लागू

0

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार 19 जून से 21 जून तक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जहां अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को पहले ही ब्रीफ किया जा चुका है, वहीं ट्रैफिक को लेकर विस्तृत रूट प्लान और ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।

देहरादून पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार, 19 जून को ऋषिकेश से देहरादून की ओर आने वाले वाहन भानियावाला, रानीपोखरी-भोगपुर, थानो, 6 नंबर पुलिया, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग और सर्वे चौक से होकर शहर में प्रवेश करेंगे। वहीं, ऋषिकेश से मसूरी की ओर जाने वाले वाहनों को थानो, आईटी पार्क और साईं मंदिर होते हुए भेजा जाएगा।

हरिद्वार से देहरादून आने वाले वाहन भानियावाला फ्लाईओवर, डोईवाला चौक और दूधली मार्ग होते हुए कारगी चौक से शहर में दाखिल होंगे। वहीं, हरिद्वार से मसूरी की ओर जाने वाले वाहन डोईवाला, कारगी चौक, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, कैंट और अनारवाला होते हुए मसूरी भेजे जाएंगे। मसूरी से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिए ओल्ड मसूरी रोड, आईटी पार्क और थानो रोड मार्ग निर्धारित किया गया है। 19 जून को ट्रैफिक डायवर्जन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक लागू रहेगा।

दौरे के दूसरे दिन, 20 जून को ईसी रोड, घंटाघर और दिलाराम चौक से मसूरी जाने वाले वाहन सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, कैनाल रोड, काठ बंगला पुल और साईं मंदिर होते हुए मसूरी जाएंगे। वहीं, मसूरी से लौटने वाले वाहन कुठाल गेट, ओल्ड मसूरी रोड, आईटी पार्क और सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से होकर गंतव्य तक पहुंचेंगे। इस दिन डायवर्जन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।

21 जून को दौरे के अंतिम दिन ट्रैफिक प्लान पहले दिन की तर्ज पर रहेगा। ऋषिकेश से देहरादून आने वाले वाहन भानियावाला, थानो और सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे। हरिद्वार से देहरादून व मसूरी जाने वाले वाहनों को दूधली मार्ग, आईएसबीटी, जीएमएस रोड और अनारवाला होते हुए भेजा जाएगा। देहरादून से हरिद्वार व ऋषिकेश की ओर जाने वाले वाहन कारगी चौक, डोईवाला चौक और लालतप्पड़ से गुजरेंगे। मसूरी से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहन थानो रोड, 6 नंबर पुलिया और सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के रास्ते भेजे जाएंगे। इस दिन डायवर्जन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने लोगों से अपील की है कि ट्रैफिक एडवाइजरी और डायवर्ट प्लान का पालन करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों से अपेक्षा है कि वे सार्वजनिक परिवहन और दोपहिया वाहनों का अधिक से अधिक उपयोग करें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है।

UTTARAKHAND: खाई में गिरी कार, दो की मौत, यहां हुआ हादसा

0

देवप्रयाग  : देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग पर पयाल गांव के समीप बुधवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही देवप्रयाग थाना पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल पर चार घंटे लंबा रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। कार में सवार लोग देवप्रयाग से लौट रहे थे, इसी दौरान पयाल गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयंकर था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे शव को निकालने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

चौहान ने बताया कि घना जंगल और गहरा अंधेरा राहत कार्य में बाधा बना रहा। पुलिस टीम को शवों को सड़क तक लाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मृतकों की पहचान राजेंद्र और जसपाल के रूप में हुई है। देर रात तक दूसरे शव को निकालने का प्रयास जारी था।

स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू अभियान में पुलिस की मदद की। हादसे  से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा गई। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, हेली सेवाओं में मनमानी पर रोक लगाने की मांग

0

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान लगातार हो रही हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज एक छह सूत्रीय ज्ञापन मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने की। ज्ञापन में हैली सेवाओं में पारदर्शिता, डीजीसीए और एटीसी नियमों का कड़ाई से पालन, तकनीकी जांच, पर्यावरण संरक्षण, और सुरक्षा मानकों की अनिवार्यता जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी गई।

करण माहरा ने मुख्य सचिव से भेंट के दौरान कहा कि पिछले 38 दिनों में पाँच हैली दुर्घटनाएं, जिनमें 13 लोगों की जानें जा चुकी हैं, यह प्रदेश की उड्डयन व्यवस्था पर गहरा सवाल खड़ा करती हैं। उन्होंने कहा कि यह घटनाएं किसी दुर्घटनावश नहीं, बल्कि राज्य में मौजूद अव्यवस्था और लचर निगरानी व्यवस्था का परिणाम हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि हेलीकॉप्टर सेवाएं बिना समय-सारणी, बिना लैंडिंग/टेकऑफ सीमाओं और बिना तय मानकों के धामों में विक्रम टेंपो की तरह चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कई बार तो हेलीकॉप्टर एक दिन में लगातार कई-कई घंटे उड़ान भर रहे हैं और खटारा हेलीकॉप्टरों से जानलेवा सेवाएं दी जा रही हैं।

हेली दुर्घटनाओं का ब्यौरा

8 मई: गंगोत्री मार्ग पर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत.

12 मई: बद्रीनाथ से टेकऑफ के दौरान हादसा, बाल-बाल बचे यात्री.

17 मई: AIIMS ऋषिकेश की एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं.

7 जून: रुद्रप्रयाग में सड़क पर क्रैश लैंडिंग, सभी सुरक्षित.

15 जून: केदारनाथ में हादसा, पायलट समेत 7 की मौत, 22 माह की बच्ची भी शामिल.

छह सूत्रीय माँगें

1. पारदर्शी उड्डयन नीति: डीजीसीए व एयर ट्रैफिक कंट्रोल के दिशानिर्देशों पर आधारित स्पष्ट नीति बने.

2. तकनीकी रूप से फिट हेलीकॉप्टर ही उड़ें: सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने वाले हीली को उड़ान की अनुमति.

3. उड़ान की सीमा तय हो: प्रति दिन उड़ानों, लैंडिंग, टेकऑफ और फ्लाइंग ऑवर का स्पष्ट निर्धारण.

4. अनुभवी पायलट अनिवार्य: पर्वतीय उड़ानों के अनुभव रखने वाले पायलट ही तैनात हों.

5. पर्यावरण संरक्षण: नेशनल पार्क, ग्लेशियर क्षेत्र और वन्यजीवों की रक्षा के लिए हेलीकॉप्टर संचालन पर नियंत्रण.

6. सेफ्टी ऑडिट जरूरी: हैलिकॉप्टरों की आयु, फिटनेस और सुरक्षा ऑडिट राष्ट्रीय मानकों के अनुसार हो.

पर्यावरणीय चिंता भी उठी

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि “धामों के पास उड़ रही अंधाधुंध उड़ानों से न सिर्फ यात्री खतरे में हैं, बल्कि राजाजी, कॉर्बेट, नंदा देवी और वैली ऑफ फ्लावर्स जैसे राष्ट्रीय उद्यानों में वन्यजीवों पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।”

उन्होंने कहा कि कई ग्लेशियर जो हिमालय के पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक हैं, वो लगातार हेलीकॉप्टरों की कंपन से पिघल रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि जन और पर्यावरण हित में राज्य सरकार इस ज्ञापन पर त्वरित कार्यवाही करेगी और भविष्य में श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में सरदार अमरजीत सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, मदन लाल, दिनेश कौशल और देवेंद्र सिंह भी मौजूद थे।

 

प्रदेशभर में 614 प्राथमिक और शेष 24 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को योजना में शामिल करने की तैयारी, CEO रीना जोशी ने दिए निर्देश

0

देहरादून। आयुष्मान भारत योजना के लाभ अब आम लोगों को उनके गांव-गांव, द्वार-द्वार मिलने जा रहे हैं। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण (SHA) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने प्रदेशभर के सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध किया जाए।

रीना जोशी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे। इसके लिए जरूरी है कि सभी प्राथमिक स्तर के अस्पतालों को इस योजना से जोड़ा जाए, ताकि लाभार्थियों को अपने घर के पास ही मुफ्त इलाज मिल सके।

उन्होंने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में पहले ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष्मान योजना में शामिल किया जा चुका है और लोग लाभ भी ले रहे हैं। उत्तराखंड में भी यह कदम जनहित में आवश्यक माना जा रहा है। बैठक में यह भी बताया गया कि राज्य में कुल 614 PHC हैं, जबकि 83 CHC में से 59 पहले ही सूचीबद्ध हो चुके हैं और शेष 24 को अब जल्द ही योजना में शामिल किया जाएगा।

CEO ने सभी जिलों को अभियान चलाकर पीएचसी और शेष सीएचसी को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सूचीबद्धता के लिए जिन स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देना है, उसे समय पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी लाभार्थी को सिर्फ व्यवस्था की कमी के चलते योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए।

जिलावार PHC की संख्या 

अल्मोड़ा: 65

बागेश्वर: 29

चमोली: 39

चंपावत: 18

देहरादून: 62

हरिद्वार: 40

नैनीताल: 51

पौड़ी गढ़वाल: 93

पिथौरागढ़: 53

रुद्रप्रयाग: 38

टिहरी: 54

उधम सिंह नगर: 40

उत्तरकाशी: 32

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हादसा: जंगलचट्टी के पास मलबा गिरने से दो यात्रियों की मौत, तीन घायल

0

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान आज एक दुखद हादसा हो गया। जंगलचट्टी के पास अचानक ऊपर पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिर गए। इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में कुछ यात्री और डंडी/कंडी सेवा से जुड़े स्थानीय लोग आ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (DDRF) की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में फंसे लोगों को निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीन घायलों को इलाज के लिए तत्काल गौरीकुंड भेजा गया है। वहीं, दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने बताया कि हादसे के समय मौसम सामान्य था, लेकिन पहाड़ी इलाकों में अचानक मलबा गिरना एक आम चुनौती बनी हुई है।

इस हादसे के बावजूद यात्रा मार्ग को पूरी तरह बंद नहीं किया गया है। पुलिस की निगरानी में यात्रियों का आवागमन नियंत्रित रूप से जारी है। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे पर्वतीय मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक की मौत, कई घायल

0

हरिद्वार  :  बहादराबाद थाना क्षेत्र के मुलदासपुर उर्फ माजरा में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद हुए धमाकों से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फैक्ट्री में धमाकों के साथ लगी आग

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, आग लगते ही फैक्ट्री में कई धमाके हुए, जिससे वहां मौजूद कर्मचारी और आसपास के लोग घबरा गए। विस्फोटों की आवाजें दूर-दूर तक सुनाई दीं। आग इतनी भीषण थी कि लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

मौके पर दमकल की कई गाड़ियां, राहत कार्य जारी

आग की सूचना मिलते ही बहादराबाद, मायापुर और सिडकुल से दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की। राहत एवं बचाव कार्य अब भी जारी है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए हैं।

इस हादसे में 38 वर्षीय दीपचंद की मौत हो गई। उन्हें गंभीर अवस्था में भूमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में सिर्फ इंसानी जान का ही नहीं, बल्कि एक बछड़े समेत पांच गायों की भी आग में झुलसकर मौत हो गई है।

फुलझड़ी बनाने का काम होता था

प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, जिस फैक्ट्री में आग लगी वह वैध थी और वहां पर फुलझड़ी जैसे कम तीव्रता वाले पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया गया है।

जांच के आदेश

घटना पर हरिद्वार के सीएफओ वंश बहादुर यादव ने कहा कि “अब तक 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर है। एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जानवरों की भी मौत हुई है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।” घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। संभावना जताई जा रही है कि पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक : सहकारिता, पशुपालन व पर्यटन से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी

0

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, पशुपालन, डेयरी व पर्यटन विभाग से संबंधित निर्णयों को लेकर अहम घोषणाएं की गईं।

सहकारिता विभाग में व्यापक ऑडिट व्यवस्था लागू
कैबिनेट ने सहकारिता विभाग में ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक ऑडिट की प्रक्रिया को अनिवार्य करते हुए उप निबंधक (ऑडिट) का नया पद सृजित करने का निर्णय लिया है। यह पद लेवल-11 में रखा गया है और इसे पांच वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरा जाएगा। इस कदम से सहकारिता संस्थानों में पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

बदरीनाथ धाम का होगा कलात्मक सौंदर्यीकरण
बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत सौंदर्यीकरण कार्यों को भी मंजूरी दी गई। इसमें आईएसबीटी की दीवारों समेत अन्य स्थानों पर आर्टवर्क और कलात्मक चित्रण किया जाएगा। यह निर्णय धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने और श्रद्धालुओं के अनुभव को समृद्ध करने के उद्देश्य से लिया गया है।

गंगा गाय योजना’ में होगा बड़ा बदलाव
पशुपालन और डेयरी विभाग की एक बड़ी घोषणा में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 90% सब्सिडी वाली गाय योजना को ‘गंगा गाय योजना’ के साथ मर्ज करने को कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई। अब इस योजना का लाभ सामान्य वर्ग के लोग भी ले सकेंगे। हालांकि सामान्य वर्ग को कितनी सब्सिडी मिलेगी, इसका निर्धारण अगली कैबिनेट बैठक में किया जाएगा।

पशुधन विभाग में भर्ती की प्रक्रिया तेज
पशुधन प्रसार अधिकारियों के 429 रिक्त पदों को भरने की दिशा में भी सरकार ने कदम आगे बढ़ाए हैं। इसके तहत पूर्व में निर्धारित दो वर्षों की प्रशिक्षण अवधि को घटाकर एक वर्ष कर दिया गया है, जिससे भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जा सकेगी।

प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी
बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सहकारिता और पशुपालन जैसे क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर है और इन विभागों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक आज: पंचायत चुनाव से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसलों पर मुहर संभव

0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में राज्य मंत्रिमंडल की महत्त्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के मद्देनज़र बेहद अहम माना जा रहा है।

पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में
सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रदेश के 12 जिलों में पंचायत चुनाव कराने के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। हरिद्वार जिले को फिलहाल इस प्रक्रिया से अलग रखा गया है। पंचायती राज विभाग ने आरक्षण प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसका अंतिम प्रकाशन आज होना है। कल यानी 19 जून को यह प्रस्ताव सभी जिलों से संकलित कर राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपा जाएगा। इसके तुरंत बाद चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने की संभावना है।

आयुष्मान योजना में सरलता की ओर कदम
स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और सहज बनाने पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है। प्रस्ताव है कि अब परिवार रजिस्टर की नकल के आधार पर भी कार्ड बनाए जा सकेंगे। इसके साथ ही रोगी कल्याण समितियों के गठन का प्रस्ताव भी रखा जाएगा, जिसके तहत ब्लॉक स्तर पर चिकित्सा प्रबंधन समितियां गठित होंगी।

शिक्षा विभाग की ट्रांसफर प्रणाली में बदलाव
शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की ट्रांसफर प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन किए जाने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा जाएगा। इससे ट्रांसफर प्रक्रिया में पारदर्शिता और त्वरित निर्णय की संभावना बढ़ेगी।

रायपुर की फ्रीज भूमि पर निर्णय संभव
देहरादून के रायपुर क्षेत्र में फ्रीज की गई भूमि को मुक्त किए जाने से संबंधित प्रस्ताव भी कैबिनेट की मंज़ूरी के लिए पेश किया जाएगा। इससे क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति मिल सकती है।

खेल अकादमियों और बालिकाओं के लिए नई योजनाएं
प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियां खोलने के प्रस्ताव पर भी मंत्रिमंडल विचार करेगा। साथ ही नंदा गौरा योजना के तहत बालिकाओं को मिलने वाली सहायता राशि को स्किल बेस्ड कोर्स पूरा करने पर भी विस्तार देने का प्रस्ताव है, जिससे स्वरोजगार और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

उपनल कर्मचारियों के लिए राहत की उम्मीद
बैठक में उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति लाने पर भी चर्चा संभावित है। वर्षों से आंदोलनरत इन कर्मचारियों के लिए यह एक बड़ी राहत का संकेत हो सकता है।