Home Blog Page 206

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक आज: पंचायत चुनाव से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसलों पर मुहर संभव

0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में राज्य मंत्रिमंडल की महत्त्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के मद्देनज़र बेहद अहम माना जा रहा है।

पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में
सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रदेश के 12 जिलों में पंचायत चुनाव कराने के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। हरिद्वार जिले को फिलहाल इस प्रक्रिया से अलग रखा गया है। पंचायती राज विभाग ने आरक्षण प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसका अंतिम प्रकाशन आज होना है। कल यानी 19 जून को यह प्रस्ताव सभी जिलों से संकलित कर राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपा जाएगा। इसके तुरंत बाद चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने की संभावना है।

आयुष्मान योजना में सरलता की ओर कदम
स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और सहज बनाने पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है। प्रस्ताव है कि अब परिवार रजिस्टर की नकल के आधार पर भी कार्ड बनाए जा सकेंगे। इसके साथ ही रोगी कल्याण समितियों के गठन का प्रस्ताव भी रखा जाएगा, जिसके तहत ब्लॉक स्तर पर चिकित्सा प्रबंधन समितियां गठित होंगी।

शिक्षा विभाग की ट्रांसफर प्रणाली में बदलाव
शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की ट्रांसफर प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन किए जाने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा जाएगा। इससे ट्रांसफर प्रक्रिया में पारदर्शिता और त्वरित निर्णय की संभावना बढ़ेगी।

रायपुर की फ्रीज भूमि पर निर्णय संभव
देहरादून के रायपुर क्षेत्र में फ्रीज की गई भूमि को मुक्त किए जाने से संबंधित प्रस्ताव भी कैबिनेट की मंज़ूरी के लिए पेश किया जाएगा। इससे क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति मिल सकती है।

खेल अकादमियों और बालिकाओं के लिए नई योजनाएं
प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियां खोलने के प्रस्ताव पर भी मंत्रिमंडल विचार करेगा। साथ ही नंदा गौरा योजना के तहत बालिकाओं को मिलने वाली सहायता राशि को स्किल बेस्ड कोर्स पूरा करने पर भी विस्तार देने का प्रस्ताव है, जिससे स्वरोजगार और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

उपनल कर्मचारियों के लिए राहत की उम्मीद
बैठक में उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति लाने पर भी चर्चा संभावित है। वर्षों से आंदोलनरत इन कर्मचारियों के लिए यह एक बड़ी राहत का संकेत हो सकता है।

भीषण सड़क हादसा, पुलिया से टकराकर कार में लगी आग, पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत

0

बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद क्षेत्र में मंगलवार को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। चांदोक दोराहे के पास एक तेज रफ्तार कार पुलिया से टकरा गई, जिससे उसमें भीषण आग लग गई। इस हादसे में कार सवार छह में से पांच लोगों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी लोग बदायूं जिले के सहसवान थाना क्षेत्र के गांव चमनपुरा के निवासी थे और एक ही परिवार से संबंधित थे।

दिल्ली से लौटते वक्त हुआ हादसा
सीओ रामकरण सिंह के मुताबिक, मृतक परिवार दिल्ली के मालवीय नगर में अपने रिश्तेदार तनवीर से मिलने गया था और मंगलवार को वापस लौट रहा था। हादसे के समय कार में कुल छह लोग सवार थे। चांदोक दोराहे के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।

मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान तनवीज अहमद, मोमिना, निदा, जुबेर अली और दो वर्षीय मासूम जैनुल के रूप में हुई है। सभी बदायूं जिले के चमनपुरा गांव के निवासी थे। कार में सवार गुलनाज नामक महिला बुरी तरह झुलस गई है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दहशत और मातम का माहौल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी और पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही गांव चमनपुरा में मातम पसर गया। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की इस दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

जांच जारी
प्रशासन द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन की तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खो बैठना बताया जा रहा है। सीओ रामकरण सिंह ने कहा कि घायलों के बयान और तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खराब मौसम में उड़ान भरना पड़ा भारी, ट्रांस भारत हेली कंपनी के दो पायलटों के लाइसेंस छह माह के लिए रद्द

0

देहरादून : 15 जून की सुबह खराब मौसम के बावजूद उड़ान भरना ट्रांस भारत हेली कंपनी के दो पायलटों को भारी पड़ गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने नियमों की अनदेखी पर सख्त रुख अपनाते हुए पायलट योगेश ग्रेवाल और जितेंद्र हरजई के उड़ान लाइसेंस छह-छह महीने के लिए निलंबित कर दिए हैं।

मामला चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ मार्ग का है, जहां 15 जून को सुबह 5 से 6 बजे के शेड्यूल में आर्यन हेली कंपनी और ट्रांस भारत हेली कंपनी के कुल तीन हेलिकॉप्टरों ने गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। आर्यन का हेलिकॉप्टर सबसे आगे था, जबकि उसके पीछे ट्रांस भारत के दो हेलिकॉप्टर उड़ान पर थे। केदारनाथ से यात्रियों को लेकर तीनों हेलिकॉप्टरों ने पुनः टेकऑफ किया, लेकिन गुप्तकाशी लौटते वक्त घने कोहरे और बेहद कम दृश्यता के चलते आर्यन हेली कंपनी का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस हादसे में आर्यन हेली कंपनी का पायलट जान गंवा बैठा, जबकि ट्रांस भारत के दोनों हेलिकॉप्टर सुरक्षित गुप्तकाशी पहुंच गए थे। हादसे के बाद ट्रांस भारत के पायलटों द्वारा ही आर्यन के लापता हेलिकॉप्टर की सूचना दी गई थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

डीजीसीए ने उड़ान नियमों के उल्लंघन को बताया गंभीर चूक
डीजीसीए ने खराब मौसम में उड़ान भरने को उड्डयन नियमों का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की है। हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि इस नियम उल्लंघन को लेकर डीजीसीए ने ट्रांस भारत के दोनों पायलटों पर कार्रवाई की है।

उनका कहना है कि यात्रा के दौरान पायलटों को मौसम की स्थिति पर खास सतर्कता बरतनी होती है और दृश्यता की अनिवार्य न्यूनतम सीमा के बिना उड़ान लेना जान जोखिम में डालने जैसा है। चारधाम यात्रा के दौरान पहले भी मौसम को नजरअंदाज कर उड़ानों को लेकर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन अब डीजीसीए द्वारा की गई यह सख्त कार्रवाई अन्य कंपनियों और पायलटों के लिए भी एक चेतावनी मानी जा रही है।

उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट, 23 जून तक सतर्क रहने की अपील

0

देहरादून : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के मुताबिक, प्रदेश के सभी 13 जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। कहीं-कहीं गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 23 जून तक का अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

गढ़वाल-कुमाऊं में बारिश के बदले मिज़ाज
गढ़वाल मंडल के टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून जिलों में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है, जबकि उत्तरकाशी और हरिद्वार में कुछ स्थानों पर ही बूंदाबांदी हो सकती है। इसी तरह कुमाऊं मंडल में अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल जिलों में कई जगह बारिश होगी, जबकि उधम सिंह नगर में कुछ स्थानों पर ही वर्षा का अनुमान है।

23 जून तक जारी रहेगा असर
मौसम विभाग ने बताया कि यह बारिश प्री-मानसून गतिविधियों का हिस्सा है और आने वाले दिनों में यह सिलसिला जारी रह सकता है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि विलंबित मानसून जल्द ही उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील
गरज-चमक और वज्रपात की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान ऊंचे पेड़ों, खुले मैदानों और बिजली के खंभों से दूर रहें। विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय सतर्कता बरतें।

आसमानी आफत का कहर, 6 जिलों में बिजली गिरने से 12 की मौत, CM ने किया मुआवजे का एलान

0

पटना : प्रदेश के छह जिलों में बीते 24 घंटे के भीतर वज्रपात की कहर ने 12 लोगों की जान ले ली। बक्सर में चार, पश्चिम चंपारण में तीन, कटिहार में दो, जबकि कैमूर, लखीसराय और सीतामढ़ी में एक-एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। इस प्राकृतिक आपदा ने ग्रामीण इलाकों में मातम का माहौल पैदा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने इन हादसों पर गहरा शोक जताते हुए कहा, “आपदा की इस घड़ी में हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।” उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पूरी सतर्कता बरतें और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि वज्रपात जैसे हादसों से बचने के लिए जागरूकता और सावधानी अत्यंत आवश्यक है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने भी लोगों को अलर्ट किया है कि बारिश और गरज-चमक के समय खुले मैदान, पेड़ के नीचे या जलस्रोतों के निकट न रहें। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूरी बनाए रखें और सुरक्षित स्थान पर शरण लें।लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं से ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। प्रशासनिक अमला अलर्ट पर है और प्रभावित गांवों में राहत व जागरूकता कार्य शुरू कर दिया गया है।

ITBP के पूर्व कमांडेंट ओम गुरुंग कांग्रेस में शामिल, धस्माना बोले – पार्टी को मिलेगी मजबूती

0

देहरादून : अर्धसैनिक बल इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के अवकाश प्राप्त कमांडेंट श्री ओम गुरुंग आज कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन पहुंचकर कांग्रेस की विचारधारा और सिद्धांतों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन एवं प्रशासन) सूर्यकांत धस्माना ने गुरुंग को विधिवत सदस्यता दिलाई और कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर धस्माना ने कहा कि ओम गुरुंग जैसे जांबाज़ और अनुशासित सैन्य अधिकारी के पार्टी में आने से कांग्रेस को ज़मीन स्तर पर मज़बूती मिलेगी। यह संदेश जाएगा कि राष्ट्रसेवा करने वाले अधिकारी अब कांग्रेस के साथ खड़े हैं।”

इस मौके पर श्री गुरुंग ने कहा कि वे लंबे समय से कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित रहे हैं और अब सक्रिय राजनीति में आकर जनसेवा के माध्यम से योगदान देना चाहते हैं।

उन्होंने खुलासा किया कि, “अगले कुछ महीनों में बड़ी संख्या में सेना और अर्द्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त जवान और अफसर कांग्रेस का दामन थामेंगे। कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जिसने सैन्य बलों के अधिकारों और सम्मान के लिए निरंतर आवाज़ उठाई है।”

प्रदेश कांग्रेस में इसे एक बड़ा मॉरल बूस्ट माना जा रहा है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़े मतदाता प्रभावशाली भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की केंद्रीय रक्षा मंत्री से की मुलाकात, कई मुद्दों पर रखे प्रस्ताव

0

नई दिल्ली/देहरादून :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड से जुड़े अनेक अहम मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रक्षा मंत्री के समक्ष रखे, जिन्हें लेकर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने रानीखेत और लैंसडाउन छावनी क्षेत्रों को संबंधित नगर पालिकाओं में विलय करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे इन क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावनाओं को बल मिलेगा और स्थानीय नागरिकों को बेहतर जनसुविधाएं प्राप्त होंगी।

मुख्यमंत्री ने धारचूला और जोशीमठ स्थित सैन्य हेलीपैड को “उड़ान” (RCS) क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत आम नागरिकों की हवाई सेवा हेतु उपयोग में लाने की अनुमति की मांग भी की। इस कदम से सीमांत क्षेत्रों को हवाई संपर्क मिलने से आपातकालीन परिस्थितियों और विकास के कार्यों में तेजी लाई जा सकेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में आपदा एवं राहत कार्यों में वायुसेना की भूमिका का उल्लेख करते हुए इस दिशा में उपयोग होने वाली हवाई सेवाओं के लिए देय शुल्क को माफ करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य के लिए यह राहत कार्य अत्यंत आवश्यक हैं और वायुसेना की त्वरित सेवाएं जनजीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने नंदा देवी राजजात यात्रा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सड़क ग्वालदम-नंदकेसरी-थराली-देवाल-मुन्दोली-वाण मोटर मार्ग के रख-रखाव का जिम्मा भविष्य में भी लोक निर्माण विभाग को सौंपे जाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में प्रस्तावित अगली नंदा देवी राजजात यात्रा राज्य की धार्मिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक आस्था से जुड़ी है, और इस मार्ग का बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री की इस पहल को राज्य के विकास और सीमांत क्षेत्रों की बेहतरी की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

देश में बेरोजगारी दर बढ़ी, युवा और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित

0

नई दिल्ली : देशभर में मौसम के अप्रत्याशित बदलाव और आर्थिक सुस्ती के बीच बेरोजगारी का संकट फिर गहराता दिख रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में मासिक आधार पर बेरोजगारी दर अप्रैल 2025 में 5.1% से बढ़कर मई में 5.6% तक पहुंच गई है।

महिला और युवा वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित
राष्ट्रीय स्तर पर पुरुषों की बेरोजगारी दर मई में 5.6% रही, वहीं महिलाओं के लिए यह आंकड़ा 5.8% तक जा पहुंचा। सबसे चिंताजनक स्थिति 15-29 वर्ष की आयु के युवाओं में देखने को मिली, जहां अप्रैल की तुलना में बेरोजगारी दर 13.8% से बढ़कर मई में 15% हो गई। ग्रामीण भारत में युवतियों की हालत और गंभीर है। PLFS (आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण) के ताज़ा निष्कर्ष बताते हैं कि 15-29 आयु वर्ग की ग्रामीण व शहरी महिलाओं की बेरोजगारी दर अप्रैल के 14.4% से बढ़कर मई में 16.3% हो गई।

शहरों में 24.7% तक पहुंची युवाओं की बेरोजगारी
शहरी क्षेत्रों में युवाओं की बेरोजगारी दर अप्रैल में 23.7% थी, जो मई में बढ़कर 24.7% हो गई। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में यह दर अप्रैल के 10.7% से बढ़कर मई में 13% तक पहुंच गई। 15-29 वर्ष के पुरुषों में भी बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी दर्ज की गई — अप्रैल में 13.6% से बढ़कर मई में 14.5% हो गई।

ग्रामीण से शहरी क्षेत्र की ओर झुका रोजगार का रुख
अध्ययन के मुताबिक, ग्रामीण भारत में अब रोजगार का झुकाव कृषि जैसे प्राथमिक क्षेत्रों से हटकर सेवा व द्वितीयक क्षेत्रों (जैसे निर्माण, व्यापार, परिवहन) की ओर बढ़ रहा है।

श्रम बल भागीदारी दर में गिरावट
एक और चिंता की बात यह है कि 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों में श्रम बल भागीदारी दर (LFPR) भी घट रही है। अप्रैल में यह 55.6% थी, जो मई में गिरकर 54.8% हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में LFPR मई में 56.9% दर्ज की गई (अप्रैल में 57.7%), जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 50.7% से घटकर 50.4% पर आ गई।

कुल मिलाकर तस्वीर चिंताजनक
सरकार की ओर से पहली बार मासिक PLFS जारी किए जाने से बेरोजगारी की ज़मीनी सच्चाई अब अधिक स्पष्ट हो रही है। आंकड़े बता रहे हैं कि मौसमी और ढांचागत बदलावों के चलते देश के युवाओं, खासकर महिलाओं के सामने रोजगार की चुनौतियां और भी विकराल रूप ले रही हैं।

ज़रूरत है नीतिगत हस्तक्षेप की
विशेषज्ञों का मानना है कि इस संकट से निपटने के लिए युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुसार कौशल देना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करना और महिला श्रमिकों के लिए सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करना ज़रूरी है।

दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी

0
नई दिल्ली। कोच्चि से दिल्ली जा रही एक विमान को बम की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एयरलाइन अधिकारियों को विमान में बम रखे जाने की धमकी मिली थी। मानक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को डायवर्ट किया गया और नागपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा गया।
नागपुर के डीसीपी लोहित मतानी ने कहा, “बम की धमकी मिलने के बाद मस्कट-कोच्चि-दिल्ली से उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 2706 को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सभी यात्रियों को उतार दिया गया है, जांच जारी है, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) तुरंत मौके पर पहुंचा और गहन तलाशी अभियान शुरू किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और विमान को निरीक्षण के लिए अलग कर दिया गया। एयरपोर्ट सुरक्षा, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और स्थानीय पुलिस फिलहाल हाई अलर्ट पर हैं और खतरे के स्रोत की जांच कर रहे हैं।

आपसी झगड़ा बना जानलेवा, पति ने पत्नी की हत्या के बाद की आत्महत्या

0

हरिद्वार  हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर के वसंत कुंज में सोमवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पारिवारिक कलह में एक पति ने पहले अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली। यह वारदात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों के बीच दहशत का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बावजूद जब भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो पुलिस छत के रास्ते घर में दाखिल हुई। अंदर का नज़ारा देख पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

बेडरूम में महिला का शव खून से सना पड़ा था। उसके सिर पर डंडे और लोहे की सरिया से हमला किए जाने के स्पष्ट निशान थे। छत पर पति का शव मिला, जिससे अंदेशा है कि उसने खुदकुशी की। मृतक पति ई-रिक्शा चालक था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दंपति के बीच आए दिन झगड़े होते थे और संतान को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा था।

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह ने बताया, “महिला ने सोमवार देर रात एक परिचित महिला को फोन कर अपने घर बुलाया था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंच पाई। उसी रात यह वारदात हुई।”

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस का मानना है कि यह गृह क्लेश का मामला है, लेकिन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।