Home Blog Page 204

पंचायत चुनावों पर कांग्रेस की बड़ी तैयारी, बनाई ये रणनीति, 12 वरिष्ठ नेताओं को सौंपी ज़िम्मेदारी

0

देहरादून : उत्तराखंड में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर दी है। इसी सिलसिले में कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पंचायत चुनावों की रणनीति पर मंथन हुआ। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

इस बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि कांग्रेस पंचायत चुनावों को सिर्फ एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनसरोकारों की निर्णायक लड़ाई के रूप में देख रही है। पार्टी ने पंचायत के हर स्तर ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और अध्यक्ष तक अपने प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पंचायतों के आरक्षण रोस्टर को शून्य किए जाने को “असंवैधानिक” और “पंचायती राज अधिनियम का उल्लंघन” बताया। माहरा ने कहा कि भाजपा ने पंचायत चुनावों की शुरुआत ही बेईमानी से की है। उन्होंने दो चरणों में चुनाव कराने के फैसले को भी “फर्जीवाड़े और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की साजिश” करार दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पार्टी को अपने समर्थित उम्मीदवारों को जिताने के लिए सभी संसाधनों का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आगाह किया कि सरकार चुनावों में प्रशासन का दुरुपयोग करेगी, जिससे पार्टी को सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जनता भाजपा की नीतियों से आहत है और कांग्रेस को इसका लाभ मिलेगा।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरक्षण प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि पौड़ी जिले में आरक्षण को लेकर की गई शिकायतों का कोई संतोषजनक जवाब जिला प्रशासन नहीं दे पाया है। उन्होंने बताया कि कई आपत्तियां अब न्यायालय में हैं और 24 जून को इस पर सुनवाई होनी है, परंतु पार्टी को अपनी चुनावी तैयारी पर कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए। पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने सुझाव दिया कि जिला स्तर के साथ-साथ विधानसभा व ब्लॉक स्तर पर भी प्रभारी और समन्वयक बनाए जाएं ताकि जमीनी कार्यकर्ताओं को हरसंभव सहयोग मिल सके।

जिलावार कांग्रेस प्रभारियों की नियुक्ति

चंपावत – महेन्द्र सिंह पाल (पूर्व सांसद)

बागेश्वर – महेन्द्र सिंह लूंठी

अल्मोड़ा – धीरेन्द्र प्रताप

पिथौरागढ़ – भगीरथ भट्ट (प्रदेश उपाध्यक्ष)

नैनीताल –  संजीव आर्या (पूर्व विधायक)

उधम सिंह नगर – रणजीत सिंह रावत (पूर्व विधायक)

टिहरी – सूर्यकांत धस्माना (प्रदेश उपाध्यक्ष)

उत्तरकाशी – मंत्री प्रसाद नैथानी (पूर्व मंत्री)

रुद्रप्रयाग – विक्रम सिंह नेगी (विधायक)

देहरादून – वीरेंद्र जाती (विधायक)

चमोली – प्रदीप थपलियाल

पौड़ी – लखपत बुटोला (विधायक)

प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि पार्टी विधानसभा स्तर पर भी चुनाव समन्वयक नियुक्त करेगी जो जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ तालमेल बनाकर चुनाव प्रबंधन को मजबूत करेंगे। कांग्रेस का इरादा साफ है कि इस बार पंचायत चुनाव को हल्के में नहीं लिया जाएगा।

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा : गाड़ी पर पत्थर गिरने से महिला की मौत, दो घायल

0

चमोली : बदरीनाथ हाईवे पर पातालगंगा के पास सोमवार सुबह एक कार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक महिला हरियाणा की रहने वाली थी। घायल पिता और बेटी को प्राथमिक उपचार के लिए पीपलकोटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार देर शाम से क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण हाईवे पर कई जगह मलबा आ गया, जिससे आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस के अनुसार, बारिश के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे हाईवे पर यात्रा करना खतरनाक हो गया है। प्रशासन ने यात्रियों से सतर्कता बरतने और मौसम की जानकारी लेने की अपील की है। हाईवे पर मलबा हटाने का कार्य जारी है।

उत्तराखंड में पहुंच चुका मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0

देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार, मानसून राज्य के कई भागों में सक्रिय हो चुका है और इसकी उत्तरी सीमा अब जयपुर, आगरा, रामपुर, देहरादून, शिमला, मनाली होते हुए जम्मू-कश्मीर तक पहुंच चुकी है। इसका मतलब है कि अब पूरे उत्तराखंड में रुक-रुक बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। इसको देखते हुए ऑरेंज और येला अलर्ट जारी किया गया है।

23 से 25 जून तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में विशेष रूप से बारिश के आसार हैं। 26 जून को इन जिलों के साथ-साथ बाकी हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है। 27 और 28 जून को फिर से पूरे राज्य में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

बारिश के इस दौर में राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़कों के बाधित होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग और प्रशासन ने यात्रियों, खासकर चारधाम यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। किसानों के लिए यह समय खेती के लिहाज से अनुकूल है।

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून इस बार तय समय पर पहुंचा है और सक्रियता भी सामान्य से बेहतर नजर आ रही है। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। लेकिन, साथ ही बिजली गिरने, तेज हवाओं और कुछ इलाकों में अचानक भारी बारिश भी हो सकती है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: मतदाताओं के लिए रंगबिरंगी सुविधा, दिव्यांगों को मिलेगा वाहन

0

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। हालांकि अधिसूचना जारी नहीं हुई, लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। आयोग ने मतदाताओं की सहूलियत के लिए शनिवार को बैलेट पेपर के रंग तय कर दिए। इसके अलावा दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी एक नई सुविधा घोषित की गई है।

चार रंगों में होंगे बैलेट पेपर
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि इस बार बैलेट पेपर अलग-अलग रंगों में होंगे ताकि मतदाताओं को भ्रम न हो और वोट डालने में कोई असुविधा न हो:

  • ग्राम पंचायत सदस्य के लिए – सफेद

  • ग्राम प्रधान के लिए – हरा

  • क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए – नीला

  • जिला पंचायत सदस्य के लिए – गुलाबी

दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था
इस बार निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग व असमर्थ मतदाताओं के लिए परिवार के सदस्यों को निजी वाहन के प्रयोग की अनुमति दी है, ताकि वे घर से मतदान केंद्र तक जा सकें और मतदान के बाद वापस लौट सकें। आयोग का लक्ष्य है कि हर मतदाता को स्वतंत्र और सुविधाजनक वातावरण में वोट डालने का अधिकार मिले।

कितने पदों के लिए होगा चुनाव?

पद श्रेणी कुल पद
सदस्य, ग्राम पंचायत 55,587
प्रधान, ग्राम पंचायत 7,499
सदस्य, क्षेत्र पंचायत 2,974
सदस्य, जिला पंचायत 358
कुल 66,418

मतदान केंद्रों की स्थिति

  • कुल मतदान केंद्र: 8,276

  • कुल मतदेय स्थल: 10,529

सबसे ज्यादा और सबसे कम पंचायतें कहां?

  • सबसे ज्यादा ग्राम पंचायतें: टिहरी के भिलंगना ब्लॉक में – 186 पंचायतें

  • सबसे कम ग्राम पंचायतें: ऊधमसिंह नगर के काशीपुर ब्लॉक में – 34 पंचायतें

अन्य प्रमुख ब्लॉकों में पंचायतों की संख्या इस प्रकार है

  • अल्मोड़ा (धौलीदेवी: 110, द्वाराहाट: 122, हवालबाग: 126)

  • बागेश्वर (गरुड़: 101, कपकोट: 122)

  • चंपावत (चंपावत ब्लॉक: 113)

  • देहरादून (चकराता: 117, कालसी: 111)

  • पिथौरागढ़ (गंगोलीहाट: 117)

  • रुद्रप्रयाग (अगस्त्यमुनि: 159, जखोली: 108)

  • टिहरी (चंबा: 104, देवप्रयाग: 105, जौनपुर: 149, नरेंद्रनगर: 120, प्रतापनगर: 101)

  • उत्तरकाशी (डुंडा: 103, नौगांव: 134)

ईरान-इस्राइल युद्ध की आग में कूदा अमेरिका, ट्रंप ने की तीन परमाणु ठिकानों पर बरसाए बम

0

वॉशिंगटन/तेहरान : ईरान और इस्राइल के बीच सुलग रही जंग की चिंगारियों में अब अमेरिका ने भी बारूद डाल दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान स्थित तीन प्रमुख परमाणु स्थलों पर सटीक हमले किए हैं। यह अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने की अब तक की सबसे आक्रामक कार्रवाई मानी जा रही है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपने संदेश में लिखा, “हमने फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया। सभी विमान सुरक्षित लौट चुके हैं। अब समय है शांति का। हमारे बहादुर योद्धाओं को सलाम!”

राष्ट्र को संबोधित करने के लिए ट्रंप ने रविवार रात 10 बजे का समय तय किया है। ट्रंप ने इसे “संयुक्त राज्य अमेरिका, इस्राइल और दुनिया के लिए ऐतिहासिक क्षण” बताया।

बी-2 स्टील्थ बमवर्षक से हमला, गहराई में छिपे फोर्डो को बनाया निशाना

अमेरिकी हमलों में अत्याधुनिक B-2 स्टील्थ बमवर्षक विमानों का इस्तेमाल किया गया, जिन्हें पहले ही गुआम के एंडरसन एयरबेस पर तैनात कर दिया गया था। यह वही घातक विमान है जिसका इस्तेमाल अमेरिका ने अफगानिस्तान और इराक में भी किया था। फोर्डो परमाणु केंद्र, जो ज़मीन के 90 मीटर नीचे स्थित है, को ध्वस्त करने के लिए यही एकमात्र विकल्प था।

इस्राइल की ओर से लगातार हमले, ईरान में 430 की मौत

इधर, इस्राइल की सेना ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर लगातार हमले कर रही है। ईरान ने बताया कि अब तक 430 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 3,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं, इस्राइल में संघर्ष शुरू होने के बाद से 24 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

ईरान ने दी खुली चेतावनी, युद्ध के मुहाने पर दुनिया

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है, “अगर अमेरिका ने इस युद्ध में और गहराई से हस्तक्षेप किया, तो अंजाम सबके लिए विनाशकारी होगा।” ट्रंप की यह कार्रवाई उनके 2016 और 2020 के घोषणापत्र से भी टकराती है, जिसमें उन्होंने अमेरिका को विदेशी संघर्षों से दूर रखने की बात कही थी।

विश्लेषण: क्या यह तीसरे विश्वयुद्ध की भूमिका है?

राजनयिकों और सामरिक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ईरान ने पलटवार किया, तो पूरे मध्य-पूर्व में तबाही का खतरा मंडराने लगेगा। पहले से ही यूक्रेन युद्ध और चीन-ताइवान तनाव से जूझ रही दुनिया के लिए यह तीसरा मोर्चा बन सकता है।

बदरी- केदार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

0
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 34;

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

श्री बदरीनाथ धाम श्री केदारनाथ धाम सहित श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ में योगदिवस के अवसर पर योगाभ्यास एवं “सर्वे सन्तु निरामया” की प्रार्थना

श्री बदरीनाथ/ श्री केदारनाथ धाम/ ज्योर्तिमठ : 21 जून।IMG 20250621 WA0053 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ” *एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग* ” की थीम को चरितार्थ करते हुए श्री बदरीनाथ धाम श्री केदारनाथ धाम तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग, जिला चमोली एवं रूद्रप्रयाग श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आयुष विभाग के चिकित्सकों, बीकेटीसी, नगरपंचायत कर्मचारियों, अधिकारियों, सेना, आईटीबीपी, पुलिस होमगार्ड, तीर्थ पुरोहितों,तथा स्कूली बच्चों , अध्यापकों तथा बड़ी संख्या में देश विदेश के तीर्थयात्रियों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के स्वागत के पश्चात योग गुरूओं द्वारा योगाभ्यास की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग से व्यक्ति दीर्घायु एवं स्वस्थ रह सकता है।
इसके पश्चात योगाभ्यास की शुरुआत की गयी। योगाभ्यास से पहले शाररिक संचालन, तत्पश्चात विभिन्न आसन जैसे वृक्षासन, शशकासन, ताड़ासन, हलासन , व्रजासन, भुजंगासन शवासन आदि का अभ्यास किया गया तीसरे चरण में ध्यान एवं प्राणायाम का अभ्यास किया गया तत्पश्चात शांति पाठ के बाद योग दिवस का समापन हुआ।

बदरीनाथ धाम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार के आगे परिसर में बीकेटीसी के सौजन्य से आयुष विभाग चमोली द्वारा आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बीकेटीसी बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विशिष्ट अतिथि बीकेटीसी पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन आयुष विभाग नोडल अधिकारी डा. त्रिलोक सिंह रावत ने किया। योगाभ्यास योग गुरु नरेंद्र सिंह कोठा बडवाल ने संपन्न करवाया।
इस अवसर पर आईटीबीपी डिप्टी कमांडेंट वाईपी जोशी, डा.ऋतु गुंज्याल, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट,थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट,बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, फार्मेसी अलावा आयुष विभाग चमोली द्वारा देश के प्रथम गांव माणा तथा श्री बदरीनाथ धाम के निकट गजकोटी में भी योगाभ्यास का आयोजन किया।

श्री केदारनाथ में आयुष विभाग रूद्रप्रयाग द्वारा आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुजारी बागेश लिंग ने कार्यक्रम की शुरुआत की
श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उल्लासपूर्वक आयोजित हुआ बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि रहे।

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: अधिसूचना जारी, दो चरणों में होगा मतदान, आचार संहिता प्रभावी

0

देहरादून : उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना शनिवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी कर दी है। इसके साथ ही राज्यभर में आदर्श आचार संहिता भी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे—पहला चरण 10 जुलाई और दूसरा चरण 15 जुलाई को आयोजित किया जाएगा, जबकि मतगणना 19 जुलाई को होगी।

प्रेसवार्ता में घोषित मुख्य बिंदु:

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रेसवार्ता कर चुनावी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 19 जून को पंचायतों में आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, जिसके बाद सचिव पंचायतीराज द्वारा अधिसूचना जारी की गई। आयोग ने इस अधिसूचना को सार्वजनिक करते हुए विस्तृत कार्यक्रम घोषित किया।

नामांकन की तारीखें: 25 जून से 28 जून (सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक)

नामांकन पत्रों की जांच: 29 जून से 1 जुलाई

नाम वापसी की अंतिम तिथि: 2 जुलाई

पहले चरण का प्रतीक आवंटन: 3 जुलाई

पहले चरण का मतदान: 10 जुलाई (सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक)

दूसरे चरण का प्रतीक आवंटन: 8 जुलाई

दूसरे चरण का मतदान: 15 जुलाई

मतगणना: 19 जुलाई, विकासखंड स्तर पर

12 जिलों में चुनाव, हरिद्वार रहेगा बाहर

इस बार पंचायत चुनाव 13 में से 12 जिलों में होंगे, हरिद्वार जिले को इससे बाहर रखा गया है। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान कराया जाएगा। देहरादून जिले के तीन-तीन ब्लॉक दो चरणों में शामिल होंगे, जबकि बागेश्वर जिले के सभी तीनों ब्लॉक एक ही चरण में शामिल किए गए हैं। मानसून की आशंकाओं को देखते हुए पहले चरण में दूरस्थ ब्लॉकों को शामिल किया गया है।

10 हजार मतदान केंद्र, 4.5 लाख नए मतदाता

राज्य में कुल 66 हजार से अधिक पदों पर चुनाव कराए जाएंगे। लगभग 10 हजार मतदान केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें औसतन 750 मतदाता प्रति केंद्र होंगे। इस बार 4,56,793 नए मतदाता पहली बार मतदान करेंगे, जो पिछले चुनाव की तुलना में 10.5% की वृद्धि है। चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मियों के लिए 10 लाख रुपये तक का बीमा प्रस्तावित है।

व्यापक तैयारी और निगरानी व्यवस्था

चुनाव संचालन में 95,000 अधिकारी-कर्मचारी, 35,700 सुरक्षाकर्मी, और 5600 वाहन लगाए जाएंगे। 55 सामान्य और 12 आरक्षित प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। व्यय प्रेक्षक नहीं होंगे, लेकिन जिला स्तर पर व्यय की निगरानी की जाएगी। पुलिस, आबकारी और प्रशासन की टीमें संयुक्त निगरानी करेंगी।

दिव्यांग मतदाताओं के लिए टोल फ्री नंबर 18001804280 जारी किया गया है और विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी। मतगणना ब्लॉक स्तर पर कराई जाएगी।

राष्ट्रपति मुर्मू का देहरादून दौरा: राष्ट्रपति निकेतन का उद्घाटन और दृष्टिबाधित बच्चों से भावुक मुलाकात

0

देहरादून : अपने 67वें जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन (पूर्व में राष्ट्रपति निवास) का औपचारिक उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

जनसाधारण के लिए 1 जुलाई से खुलेगा राष्ट्रपति निकेतन

राजपुर रोड पर स्थित इस 237 एकड़ में फैले एस्टेट को अब आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यहाँ लोग वास्तुकला, इतिहास और प्रकृति के दुर्लभ संगम का अनुभव कर सकेंगे। यह परिसर 1838 से चली आ रही ब्रिटिशकालीन विरासत को सहेजे हुए है। राष्ट्रपति निकेतन का मुख्य भवन, एनेक्सी, अस्तबल, स्विमिंग पूल और बागान इसकी भव्यता में चार चांद लगाते हैं।

राष्ट्रपति उद्यान की रखी आधारशिला

इस मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने परिसर में प्रस्तावित 132 एकड़ में फैले राष्ट्रपति उद्यान की आधारशिला भी रखी। यह उद्यान न केवल सैर-सपाटे का स्थल होगा, बल्कि उत्तराखंड की जैव विविधता का जीवंत प्रतिबिंब भी पेश करेगा।

भावुक क्षण: जब बच्चों ने जन्मदिन पर गाया गीत

राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा केवल उद्घाटनों तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने राष्ट्रीय दृष्टिबाधित व्यक्तियों के सशक्तीकरण संस्थान (NIEPVD) का भी दौरा किया, जहाँ दृष्टिबाधित बच्चों के एक समूह ने उनके लिए गीत प्रस्तुत किया। गीत सुनते हुए राष्ट्रपति की आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा,

“मैं अपने आंसू नहीं रोक पाई। वे बहुत खूबसूरती से गा रहे थे… दिल से गा रहे थे।”

राष्ट्रपति तपोवन भी आमजन के लिए होगा सुलभ

इस अवसर पर राष्ट्रपति तपोवन, जो ध्यान और साधना के लिए समर्पित स्थल है, उसका उद्घाटन भी हुआ। यह केंद्र 24 जून से जनता के लिए खुल जाएगा।

सार्वजनिक सुविधाएं भी हुईं समर्पित

राष्ट्रपति निकेतन में एक विज़िटर फैसिलिटी सेंटर, कैफेटेरिया और स्मारिका दुकान का भी उद्घाटन हुआ, जो दर्शकों के अनुभव को और भी समृद्ध बनाएगा।

दीवार ढहने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

0

उत्तरकाशी (मोरी) उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील अंतर्गत ओडाटा गांव के मोरा तोक स्थित गुजर बस्ती में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। गुलाम हुसैन के कच्चे मकान की दीवार रात लगभग दो बजे अचानक ढह गई, जिससे पूरा परिवार मलबे में दब गया। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान गुलाम हुसैन (26), उनकी पत्नी रुकमा खातून (23), तीन वर्षीय पुत्र आबिद और दस माह की पुत्री सलमा के रूप में हुई है। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार गहरी नींद में था।

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल, राजस्व उपनिरीक्षक, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि, सभी सदस्य पहले ही दम तोड़ चुके थे।

तहसीलदार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर क्षेत्र में बीते दिनों हुई भारी बारिश और मकान की जर्जर स्थिति को संभावित वजह माना जा रहा है।

इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, देखें आदेश

0

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की हलचल तेज हो गई है। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत प्रमुख और जिला पंचायत सदस्यों के लिए आरक्षण तय कर दिया गया है। इस बीच, सरकार ने चुनाव की घोषणा से पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल भी किया है। कई जिलों के डीएम समेत वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के दायित्व बदले गए हैं, साथ ही पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।

http://IAS transfer


 

PCS अधिकारियों की लिस्ट -http://PCS transfer list