Home Blog Page 115

दिल्ली लाल किला विस्फोट: फरीदाबाद मॉड्यूल से कनेक्शन, हिरासत में मां-भाई और जीजा, बहन मुजम्मिला अख्तर

0

श्रीनगर/नई दिल्ली: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुंडई i20 कार में हुए भीषण विस्फोट के मुख्य संदिग्ध पुलवामा निवासी डॉ. उमर मोहम्मद की भाभी मुजम्मिला अख्तर ने सभी आरोपों से इनकार किया है। मुजम्मिला ने कहा कि पुलिस ने उनकी सास, पति और देवर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उन्होंने उमर के ठिकाने के बारे में सवाल किए। आखिरी बार शुक्रवार को उमर से बात हुई थी, जब वह फरीदाबाद में था। दिल्ली ब्लास्ट में नाम सुनकर पूरा परिवार स्तब्ध है।

मुजम्मिला अख्तर ने मीडिया से कहा, “मुझे यकीन नहीं हो रहा कि वह ऐसा कर सकता है। उमर बच्चों से बहुत प्यार करता था। हमने उसे पढ़ाने में बहुत मेहनत की ताकि परिवार चले। वह शांत स्वभाव का था, ज्यादा बोलता नहीं था और दोस्त भी कम थे। क्रिकेट का शौकीन था।” उमर की शादी नहीं हुई थी, लेकिन सगाई हो चुकी थी। दूसरे संदिग्ध आदिल के बारे में मुजम्मिला ने कहा कि वह उसे नहीं जानती, सिर्फ नाम सुना है।

विस्फोट में 9 की मौत, 20 घायल

सोमवार शाम करीब 6:52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट-1 के बाहर सुभाष मार्ग पर हरियाणा नंबर प्लेट वाली i20 कार (HR26 CE 7674) में विस्फोट हुआ। इसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक घायल हैं। जांच में अमोनियम नाइट्रेट फ्यूल ऑयल (ANFO) और डेटोनेटर का इस्तेमाल पता चला है। कार सुनहरी मस्जिद पार्किंग में 3 घंटे खड़ी रही, फिर निकलकर सिग्नल पर रुकी और धमाका हो गया। सूत्रों के अनुसार, कार ड्राइवर खुद डॉ. उमर मोहम्मद था, जो फिदायीन हमले में मारा गया।

फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से सीधा कनेक्शन

विस्फोट से कुछ घंटे पहले फरीदाबाद में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ‘व्हाइट कॉलर’ टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ। यहां अल-फलाह यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मुजम्मिल शकील के ठिकानों से 2,900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री (360 किग्रा अमोनियम नाइट्रेट सहित), असॉल्ट राइफल और गोला-बारूद बरामद हुए। डॉ. मुजम्मिल और डॉ. आदिल अहमद राथर को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों का कहना है कि इन गिरफ्तारियों से पैनिक होकर उमर ने दिल्ली में हमला किया। उमर अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर था और पुलवामा का रहने वाला था।

मुजम्मिल के परिवार का बयान

पुलवामा में डॉ. मुजम्मिल शकील के भाई आजाद शकील ने कहा, “उन्हें दिल्ली में डॉक्टर हैं, पिछले तीन साल से। हमें मिलने नहीं दिया जा रहा। वह अविवाहित हैं।” मां नसीमा ने बताया, “चार साल पहले घर से गए थे। गिरफ्तारी दूसरों से पता चली। दूसरे बेटे को भी पकड़ा गया। मुझे कुछ नहीं पता, बस रिहा करो।”

जांच और सुरक्षा

दिल्ली पुलिस ने यूएपीए, विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। एनआईए, एनएसजी और एफएसएल टीमें मौके पर। उमर की मां शहीमा बानो और दो भाइयों को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हिरासत में लिया। कार के पूर्व मालिक मोहम्मद सलमान और अन्य को पूछताछ के लिए उठाया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने उच्चस्तरीय बैठक की। दिल्ली में हाई अलर्ट, लाल किला बंद। परिवार आरोपों से इनकार कर रहा है, लेकिन जांच एजेंसियां जैश-ए-मोहम्मद और पाकिस्तानी कनेक्शन की तहकीकात कर रही हैं। मृतकों की डीएनए से शिनाख्त जारी।

Red Fort Blast : मेट्रो स्टेशन और लाल किला बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी; दिल्ली में अलर्ट जारी

0

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम करीब 6:52 बजे एक हुंडई i20 कार में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे शहर को दहला दिया। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। विस्फोट की तीव्रता इतनी थी कि आसपास की गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं और लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के शीशे चकनाचूर हो गए। पुलिस ने यूएपीए (UAPA) की धारा 16, 18, विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच एजेंसियां आतंकी साजिश सहित सभी एंगलों से पड़ताल कर रही हैं।

दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए कार बम विस्फोट ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। अब तक नौ लोगों की मौत और बीस से अधिक घायल होने की पुष्टि हो चुकी है। सुबह ग्यारह बजे गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में गृह मंत्रालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक खत्म हो गई है, जिसमें जांच एनआईए को सौंपने और छह राज्यों में अलर्ट बढ़ाने का फैसला लिया गया। घटनास्थल पर रैपिड एक्शन फोर्स तैनात है और एफएसएल की टीम सैंपल जुटा रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नेताजी सुभाष मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया है, जबकि लाल किला मेट्रो स्टेशन आज पूरे दिन बंद रहेगा। विस्फोट वाली कार के दो पूर्व मालिक सलमान और देवेंद्र को हिरासत में लिया गया है और पुलवामा के तारिक से लिंक की जांच चल रही है। एलएनजेपी शवगृह के बाहर मृतकों के परिजन रोते-बिलखते इकट्ठा हैं, लेकिन पुलिस किसी को अंदर नहीं जाने दे रही। हाल के दिनों में तीन राज्यों से आतंकी मॉड्यूल की गिरफ्तारी को भी इस विस्फोट से जोड़कर देखा जा रहा है।

कैसे हुआ विस्फोट?

विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट-1 के बाहर सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी हरियाणा नंबर प्लेट वाली हुंडई i20 कार में हुआ। कार सुनहरी मस्जिद पार्किंग में घंटों खड़ी रही, फिर निकलकर सिग्नल पर रुकी और धमाका हो गया। चश्मदीदों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि अफरा-तफरी मच गई। आसपास के बाजार क्षेत्र में लोग भागने लगे। घायलों को लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था सख्त

  • लाल किला क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात।
  • दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों में हाई अलर्ट।
  • ट्रैफिक डायवर्जन लागू, मेट्रो स्टेशन बंद।
  • मृतकों की शिनाख्त जारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।

पुलिस और खुफिया एजेंसियां (एनआईए, एनएसजी) आतंकी कनेक्शन की जांच कर रही हैं। हाल के दिनों में तीन राज्यों से आतंकी मॉड्यूल की गिरफ्तारियां हुई थीं, जिन्हें इससे जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल आधिकारिक तौर पर आतंकी हमले की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन यूएपीए लगना गंभीरता दर्शाता है।

पंजाब से नैनीताल घूमने आए 45 स्कूली बच्चों की जान पर मंडराया खतरा, परिवहन विभाग की सतर्कता से टला हादसा

0

हल्द्वानी : पंजाब से स्कूली बच्चों को नैनीताल घूमने लाई एक पर्यटक बस का ड्राइवर शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चलाता पकड़ा गया। परिवहन विभाग की तत्परता और पीछा करने पर बस को रोककर बड़ा हादसा टल गया। ड्राइवर के ब्लड में अल्कोहल की मात्रा सामान्य सीमा से 18 गुना अधिक पाई गई। बस के कागजात भी अधूरे थे और फिटनेस सर्टिफिकेट तक नहीं था।

सोमवार को कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) जितेंद्र सिंगवान की टीम वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी। बैलपड़ाव की ओर से आ रही हरियाणा नंबर की बस (एचआर 37डी-9675) ने चेकिंग टीम का इशारा नजरअंदाज कर रफ्तार बढ़ा दी। शक होने पर एआरटीओ सिंगवान ने टीम के साथ बस का पीछा किया और कालाढूंगी पुलिस की मदद से नयागांव के पास बस को रोक लिया।

जांच में पता चला कि बस में पंजाब के मानसा जिले के एक स्कूल के 45 बच्चे और उनके शिक्षक सवार थे। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए टीम ने तुरंत कार्रवाई की। ड्राइवर कुलदीप सिंह (निवासी पटियाला) की एल्कोमीटर जांच में उसके ब्लड में 550 एमएल/100 एमजी अल्कोहल पाया गया, जबकि नियमों के अनुसार 30 एमएल से अधिक होने पर ही चालान होता है। यानी ड्राइवर ने अत्यधिक मात्रा में शराब पी रखी थी।

बस सीज, ड्राइवर का चालान और लाइसेंस निलंबित

  • बस के कागजात अधूरे, फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं, हरियाणा का टैक्स तक जमा नहीं।
  • बस को कालाढूंगी कोतवाली में सीज कर दिया गया।
  • मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत चालान किया गया।
  • ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित।
  • नशे में वाहन चलाने पर 6 महीने तक की कैद और 10 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान।

बच्चों को सुरक्षित पहुंचाया होटल

नशे में होने के कारण ड्राइवर को काबू करने और थाने तक लाने में साढ़े तीन घंटे लग गए। इस दौरान बच्चे और शिक्षक डरे हुए थे। एआरटीओ टीम ने बच्चों को दिलासा दिया और उन्हें बैलपड़ाव स्थित बुकिंग होटल तक सुरक्षित पहुंचाया। टीम में सहायक उपनिरीक्षक अरविंद ह्यांकी, चालक महेंद्र आदि मौजूद रहे।

एआरटीओ जितेंद्र सिंगवान ने कहा, “बस में बच्चे थे, इसलिए हमने कोई रिस्क नहीं लिया। ड्राइवर इतने नशे में था कि पटियाला से यहां तक का सफर तय कर लिया। यदि समय रहते न पकड़ा जाता तो पहाड़ी रास्तों पर बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि बच्चों की जान बच गई।

दिल्ली लाल किला कार विस्फोट: आतंकी कनेक्शन! तीन राज्यों में गिरफ्तारियां

0

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम एक हुंडई i20 कार (HR26 CE 7674) में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट की तीव्रता इतनी थी कि आसपास की कई गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं और लाल किला मेट्रो स्टेशन के शीशे चकनाचूर हो गए।

घटना शाम करीब 6:52 बजे सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर हुई, जब हरियाणा नंबर प्लेट वाली यह कार धीमी गति से रुकी और अचानक विस्फोट हो गया। दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे। विस्फोट के बाद एनएसजी, एनआईए और दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम (एफएसएल) आज मंगलवार को सैंपल जांच करेगी। पुलिस ने यूएपीए और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कैसे हुआ विस्फोट?

  • कार सुनहरी मस्जिद पार्किंग में करीब 3 घंटे खड़ी रही, फिर 6:48 बजे निकली और 4 मिनट बाद धमाका हो गया।
  • सीसीटीवी फुटेज में कार को पार्किंग से निकलते और ट्रैफिक सिग्नल पर रुकते देखा गया।
  • विस्फोट कार के पिछले हिस्से (डिक्की) से हुआ, जिससे आसपास की गाड़ियां और ऑटो रिक्शा जल गए।
  • चश्मदीदों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि जमीन हिल गई और लोग भागने लगे।

आतंकी कनेक्शन की आशंका

पुलिस और खुफिया एजेंसियां सभी संभावनाओं की जांच कर रही हैं। विस्फोट से ठीक पहले तीन राज्यों में बड़ी गिरफ्तारियां हुईं, जिन्हें इससे जोड़कर देखा जा रहा है:

  • गुजरात: 7 नवंबर को हैदराबाद के डॉक्टर अहमद मोहियुद्दीन सईद को तीन पिस्तौल और जैविक हथियार राइसिन बनाने की सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया। वह चीन में ट्रेनिंग ले चुका है और आईएसआईएस-खोरासान से जुड़ा बताया जा रहा है।
  • हरियाणा (फरीदाबाद): जम्मू-कश्मीर के व्यक्ति को 2,900 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ (अमोनियम नाइट्रेट सहित) और दो असॉल्ट राइफलों के साथ पकड़ा गया। यह जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ‘व्हाइट कॉलर’ टेरर मॉड्यूल का हिस्सा था।
  • उत्तर प्रदेश: एक अन्य व्यक्ति को जैश-ए-मोहम्मद की तारीफ में पोस्टर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

विस्फोट वाली कार पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) के तारिक नामक व्यक्ति को बेची गई थी। मूल मालिक मोहम्मद सलमान को गुरुग्राम में हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, कार का फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से लिंक हो सकता है।

सुरक्षा व्यवस्था सख्त

  • दिल्ली, यूपी, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब सहित कई राज्यों में हाई अलर्ट।
  • लाल किला 3 दिन के लिए बंद, मेट्रो स्टेशन के गेट 1 और 4 सील।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई, पीएम मोदी ने स्थिति की समीक्षा की।
  • अमेरिका, ब्रिटेन ने यात्रा चेतावनी जारी की।

पुलिस ने अभी तक आतंकी हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की, लेकिन जांच में सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। घायलों का लोक नायक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान जारी है।

दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप से टकराई बाइक, 4 में से 2 की मौत, दो घायल

0

गोपेश्वर (चमोली) : गोपेश्वर के नए बस अड्डे के पास घिनघरान की ओर जा रहे एक दोपहिया वाहन की पिकअप वैन से जोरदार टक्कर हो गई। इस भयानक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना रात में उस समय हुई जब चार लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोपेश्वर में रामलीला देखकर घर लौट रहे थे। अचानक आए पिकअप वाहन से टक्कर होने के कारण मोटरसाइकिल सवार सड़क पर जा गिरे।

घटना की सूचना मिलते ही गोपेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह इलाका रात के समय अंधेरा रहने और तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर हादसों का शिकार बनता है। प्रशासन से सड़क सुरक्षा के इंतजाम सख्त करने की मांग उठने लगी है।

कांग्रेस ने उठाए सवाल, मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के लिए नहीं दी थी परेड ग्राउंड की परमीशन, एबीवीपी अधिवेशन के लिए कैसे मिली अनुमति?

0
  • सूर्यकांत धस्माना बोले – “उत्तराखंड के महापुरुषों को नजरअंदाज कर अधिवेशन स्थल का नाम रखा गया भगवान बिरसा मुंडा नगर.

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने सोमवार को देहरादून में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सवाल उठाया कि जब पिछले वर्ष कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के लिए परेड ग्राउंड की अनुमति यह कहते हुए खारिज कर दी गई थी कि “राजनीतिक सभा के लिए मैदान नहीं दिया जा सकता”, तो अब उसी परेड ग्राउंड को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए कैसे आवंटित कर दिया गया?

धस्माना ने कहा कि यह निर्णय स्पष्ट रूप से प्रशासन और सरकार की पक्षपातपूर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दल को मना कर दिया गया, जबकि भाजपा की छात्र इकाई को वही मैदान तीन दिनों के कार्यक्रम के लिए दे दिया गया, यह लोकतंत्र की भावना के विपरीत है।

इसके साथ ही श्री धस्माना ने अधिवेशन स्थल के नामकरण पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि अधिवेशन स्थल का नाम “भगवान बिरसा मुंडा नगर” रखा गया है, जबकि बिरसा मुंडा झारखंड के महापुरुष हैं, और उत्तराखंड में अनेकों महान विभूतियां हैं जिनके नाम पर स्थल का नामकरण किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि “वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, श्रीदेव सुमन, तीलू रोतेली, बैरिस्टर मुकुंदी लाल, पंडित गोविंद बल्लभ पंत, हेमवती नंदन बहुगुणा जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी हैं जिन्होंने राज्य और देश का नाम रोशन किया है।

धस्माना ने कहा कि अधिवेशन में भाग लेने आने वाले देशभर के प्रतिनिधि यह समझेंगे कि भगवान बिरसा मुंडा का संबंध उत्तराखंड से है, जबकि सच्चाई कुछ और है। उन्होंने कहा कि यह न केवल प्रशासनिक संवेदनशीलता की कमी दिखाता है बल्कि उत्तराखंड की महान विभूतियों के प्रति अनादर भी है।

धस्माना ने राज्य सरकार से मांग की कि वह स्पष्ट करे कि कांग्रेस की सभा के लिए परेड ग्राउंड अनुपलब्ध कैसे था और अब एबीवीपी को वही मैदान कैसे उपलब्ध करा दिया गया। उन्होंने कहा कि “यह सवाल अब जनता के मन में है और इसका जवाब सरकार को देना ही होगा।”

लाल किले के सामने कार में धमाका : फिदायीन हमले की आशंका, 9 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

0
  •  दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के बाहर शाम 6:52 बजे हुआ भीषण विस्फोट.

  • कार में तीन संदिग्ध सवार — प्रत्यक्षदर्शियों का दावा, शरीर के चिथड़े उड़ गए.

  • NIA, NSG और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जांच में जुटी.

नई दिल्ली। देश की राजधानी सोमवार शाम एक ज़ोरदार धमाके से दहल उठी। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास शाम करीब 6:52 बजे एक चलती हुई Hyundai i20 कार में भीषण विस्फोट हुआ, जिससे पूरा इलाका कांप उठा। धमाका इतना तेज़ था कि आसपास की खिड़कियाँ टूट गईं और मेट्रो स्टेशन तक अफरा-तफरी मच गई। इस धमाके में आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को एलएनजेपी और राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात तक पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने मृतकों व घायलों की सूची जारी कर दी थी।

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस कार में धमाका हुआ, उसमें तीन लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि कार जब लाल बत्ती पर धीरे हुई, तभी ज़ोरदार धमाका हुआ। कुछ सेकंड पहले तक कार में बैठे तीनों लोग ज़िंदा थे, लेकिन धमाके के बाद उनके शरीर के चिथड़े उड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह नज़ारा इतना भयावह था कि पहचानना मुश्किल था कि कौन जिंदा है और कौन नहीं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, NIA, NSG और खुफिया विभाग की टीमें देर रात तक जांच में जुटी रहीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो प्रमुख संभावनाएं जांच में हैं — या तो यह एक फिदायीन (suicide) हमला था, या फिर कार में बम पहले से प्लांट किया गया था। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से धातु के टुकड़े, वायरिंग और केमिकल अवशेष उठाए हैं, जिनका वैज्ञानिक विश्लेषण जारी है। शुरुआती जांच में विस्फोटक के रूप में IED (Improvised Explosive Device) की आशंका जताई जा रही है।

धमाके में इस्तेमाल कार का नंबर HR–26 CE-7674 बताया जा रहा है। यह कार गुरुग्राम में रजिस्टर्ड थी और इसके मूल मालिक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि यह कार उसने कुछ महीने पहले किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी थी। अब पुलिस और खुफिया एजेंसियां उस खरीदार की तलाश में जुटी हैं, जो फिलहाल लापता बताया जा रहा है।

इस बीच, धमाके के कुछ घंटे पहले ही फरीदाबाद में एक घर से 2,900 किलो आरडीएक्स, ऑटोमैटिक पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए थे। अब सुरक्षा एजेंसियां इस बरामदगी और दिल्ली धमाके के बीच संबंध तलाशने की कोशिश कर रही हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में UAPA और Explosives Act की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने देर रात उच्चस्तरीय बैठक बुलाई और दिल्ली पुलिस कमिश्नर व NIA प्रमुख से रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि “हर कोण से जांच की जा रही है, किसी भी सुराग को नज़रअंदाज़ नहीं किया जाएगा।” दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, जबकि राजधानी के संवेदनशील इलाकों — इंडिया गेट, संसद भवन, राजपथ और एयरपोर्ट — पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

धमाका फिदायीन हमला था या किसी और साजिश का नतीजा, यह अब जांच पर निर्भर है। लेकिन इतना तय है कि इस घटना ने देश की राजधानी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लाल किला, जो आज़ादी का प्रतीक है, अब सुरक्षा के मोर्चे पर देश की सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।

दिल्ली विस्फोट पर उत्तराखंड सीएम धामी ने जताया गहरा दुख, पुलिस को हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश

0

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में हुई विस्फोट की घटना को अत्यंत दुखद और चिंताजनक बताते हुए इसमें हताहत एवं घायल हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल दुखद हैं, बल्कि पूरे देश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने इस घटना के मद्देनजर उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को तत्काल निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने डीजीपी को राज्य की पुलिस को हाई अलर्ट पर रखने, पूरी सतर्कता बरतने और राज्य की सीमाओं पर विशेष निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए। साथ ही, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, “जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्थिति में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम दिल्ली की घटना से सबक लेते हुए उत्तराखंड में सुरक्षा के सभी उपायों को और सख्त करेंगे।” उन्होंने केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाए रखने और आवश्यक सहयोग प्रदान करने की भी बात कही।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब देशभर में सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क हैं। दिल्ली विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने की खबरें आ रही हैं, हालांकि आधिकारिक आंकड़े अभी जारी नहीं किए गए हैं। उत्तराखंड सरकार की ओर से यह कदम राज्य की जनता को आश्वस्त करने और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए उठाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, डीजीपी ने मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को तत्काल अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य की सीमाओं पर चेकिंग बढ़ाई गई है और प्रमुख शहरों जैसे देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से बचें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर तैयार है और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।

BIG BREAKING: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका, आठ की मौत, दहशत से कांपी दिल्ली!

0

नई दिल्ली। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में हुए जोरदार धमाके ने राजधानी को हिला दिया। धमाके की गूंज इतनी भयंकर थी कि लाल किला से सटे लाल मंदिर तक कार का एक हिस्सा जा गिरा, जिससे मंदिर के शीशे टूट गए और आसपास की कई दुकानों के दरवाजे व खिड़कियां चकनाचूर हो गईं।

धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। कई राहगीर घायल बताए जा रहे हैं। कई दुकानों में आग लगने की खबर है, जबकि चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस तक कंपन महसूस किया गया। स्थानीय दुकानदार एक-दूसरे को फोन कर हालात पूछते रहे।

दमकल विभाग को शाम को धमाके की सूचना मिली, जिसके बाद सात फायर टेंडर और छह एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। राहत-बचाव कार्य जारी है, और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

हालांकि, धमाके के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है, जबकि जांच एजेंसियां सबूत जुटाने में जुटी हैं।

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाका कार के भीतर हुआ था, लेकिन इसकी प्रकृति — आतंकी साजिश या तकनीकी खराबी — इस पर अभी कुछ कहना जल्दबाज़ी होगी।

फिलहाल, लाल किला, चांदनी चौक और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्क रहें।

सीएम ने किया 142 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, तीन शहरों को उड़ान से जोड़ने की घोषणा

0

गैरसैंण (चमोली) : उत्तराखंड की रजत जयंती के उपलक्ष्य में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में दो दिवसीय समारोह के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा परिसर में राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आंदोलनकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

142.25 करोड़ की विकास परियोजनाएँ

  • लोकार्पण: 43.63 करोड़ की 27 योजनाएँ.
  • शिलान्यास: 98.62 करोड़ की 33 योजनाएँ.

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया और खेल, शिक्षा, कृषि में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। आईटीबीपी, आईआरबी, पुलिस, होमगार्ड, महिला आरक्षी, फायर सर्विस और एनसीसी महिला दस्ते ने 46वीं वाहिनी पीएसी बैंड की धुन पर शानदार रैतिक परेड पेश की, जिसका निरीक्षण सीएम ने किया।

पीएम मोदी को धन्यवाद, अटल जी को स्मरण

सीएम धामी ने राज्यवासियों को रजत जयंती की बधाई दी और शहीदों-आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य कार्यक्रम में शिरकत कर राज्य का मान बढ़ाया और 8,200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने नया राज्य और विशेष औद्योगिक पैकेज देकर मजबूती दी।

राज्य की उपलब्धियाँ

  • विकास दर में तेज वृद्धि, कृषक आय बढ़ी.
  • बेरोजगारी में 4.4% कमी.
  • सतत विकास सूचकांक में देश में प्रथम.
  • मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट अवॉर्ड.
  • बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य, हवाई-रेल कनेक्टिविटी में प्रगति.

नई पहलें

  • आध्यात्मिक राजधानी बनाने पर जोर.
  • केदारखण्ड-मानसखण्ड में मंदिरों का पुनरुद्धार.
  • मंदिर माला मिशन, एक जिला एक मेला, साहसिक पर्यटन.
  • सख्त भू-कानून से माफिया पर अंकुश, नकल विरोधी कानून से पारदर्शिता.
  • लोकल टू ग्लोबल में अग्रणी भूमिका.

गैरसैंण को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने का ऐलान

  • मास्टर प्लान की DPR तैयार.
  • सारकोट गांव को मॉडल गांव बनाने की योजना.
  • चौखुटिया, ज्योतिर्मठ, घनशाली को उड़ान योजना से जोड़ने की घोषणा.