Home Blog Page 1120

टेस्ला की बैटरी से होगा 3000 घरों में उजाला

0

नई दिल्ली – फ्रांस की उर्जा सेवा कंपनी नियोइन की भागीदारी में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में दुनिया की सबसे बड़े लिथियम आयन बैटरी की अमेरिकी प्रौद्योगिकी दिग्गज टेस्ला स्थापना करेगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह पुष्टि की।

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक नियोइन के हार्न्सडेट वाइंड फार्म से प्राप्त ऊर्जा को यह बैटरी स्टोर करेगी। यह 100 मेगावॉट क्षमता वाली बैटरी नवीनीकृत ऊर्जा से चौबीसो घंटे उपलब्ध कराएगी, और अपातकाल के दौरान बैकअप की सुविधा भी देगी। एक प्रेस वार्ता में टेस्ला के संस्थापक इलोन मस्क ने कहा, अपनी जरूरत के मुताबिक आप जब आपके पास अतिरिक्त ऊर्जा हो और ऊर्जा उत्पादन की लागत काफी कम हो, इस बैटरी को चार्ज कर सकते हैं, और इससे उस वक्त ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं, जब उसके उत्पादन की लागत अधिक हो। इससे अंतत: उपभोक्ताओं को भी लाभ होगा।

मस्क ने कहा कि टेस्ला की भविष्य की बैटरियां वर्तमान बैटरियों की तुलना में तीन गुणा अधिक शक्तिशाली होगी, जिनकी क्षमता फिलहाल 30 मेगावॉट है। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने मार्च में 50 करोड़़ डॉलर के स्वच्छ ऊर्जा परियोजना की घोषणा की थी, जिसमें गैस फायर्ड संयंत्र और बैटरियों की स्थापना शामिल है। टेस्ला को बड़ी बैटरियां बनाने का कांट्रेक्ट मिला है। उन्हें 100 दिन के भीतर 100 मेगावाट की बैटरियां बनाने का टारगेट दिया गया है। मस्क ने बताया कि बैटरी को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह 3000 घरों को बिजली दे सकती है। मस्क ने यह भी बताया कि अगर इस कॉन्ट्रैक्ट को पूरा कर पाने में सफल नहीं होते हैं तो उसे 50 मिलियन डॉलर का नुकसान होगा क्योंकि इस स्थिति मे टेस्ला को ये बैटरियां फ्री में देनी पड़ेंगी।

गंगा और यमुना को मनुष्य का दर्जा देने के आदेश पर लगी रोक

0

नई दिल्ली – अब सजीव प्राणी के दायरे में देश की दो सबसे पवित्र नदियां गंगा और यमुना यह नदिया नहीं आएंगी। शुक्रवार को गंगा और यमुना को मनुष्य का दर्जा देने संबंधी उत्तराखंड उच्च न्यायालय के फैसले पर उच्चतम न्यायालय ने रोक लगा दी। इस फैसले को उत्तराखंड सरकार ने उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी।

इस साल 20 मार्च को उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने अपने ऐतिहासिक फैसले में गंगा और यमुना को ‘जीवित मनुष्य’ का दर्जा देने का आदेश दिया था। अपने आदेश में न्यायमूर्ति राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति आलोक सिंह की पीठ ने दोनों नदियों-गंगा और यमुना के साथ एक ‘जीवित इंसान’ की तरह व्यवहार किए जाने और उनका मानवाधिकार सुनिश्चित करने का आदेश दिया था। अदालत ने तर्क दिया था कि इंसान का दर्जा देने के बाद गंगा की सफाई के लिए बनी एजेंसी नमामि गंगे के निदेशक, राज्य के मुख्य सचिव और उत्तराखंड के महाधिवक्ता इन नदियों के कानूनी अभिभावक के तौर पर काम करेंगे।

राखी सावंत की गिरफ़्तारी के लिए फिर वारंट जारी

0

लुधियाना: अभिनेत्री राखी सावंत की जमानत धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में रद्द कर दी गई है। उसकी पुन: गिरफ्तारी के लिए लुधियाना अदालत ने वारंट जारी कर दिए हैं । उल्लेखनीय है कि गत दिवस लुधियाना अदालत में चल रहे मामले में अचानक बालीवुड अभिनेत्री राखी सावंत अदालत में पहुंच गई थी। उन्होंने वकील के माध्यम से अदालत में समर्पण करने व उन्हें जमानत देने की अर्जी दाखिल की।

राखी सावंत ‘यूडिशियल मैजिस्ट्रेट विश्व गुप्ता की अदालत में बुर्का पहन लोगों व मीडिया की नजरों से बचते हुए करीब 3 बजे पेश हुईं थी। हालांकि मामले की सुनवाई 7 जुलाई को होनी है और अदालत ने राखी सावंत के गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखे है। पुलिस दूसरी बार मुंबई में राखी सावंत को गिरफ्तार करने के लिए रेड भी कर चुकी है।

ट्विटर पर मलाला एक पहला ट्वीट

0

लड़कियों की शिक्षा के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगाने वाली नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला ने अब 10वीं पास कर चुकी हैं। मलाला ने शुक्रवार को रिजल्ट आने के बाद अपना ट्विटर हैंडल शुरू किया। पहले ट्वीट में ही उन्होंने अपने इरादे को दोहराया है। अपने पहले ट्वीट में ट्विटर को हाय बोलने बाद मलाला ने लिखा है कि आज स्कूल में उनका आखिरी दिन है और ट्विटर पर पहला।

मलाला ने लिखा है कि उसके लिए हाईस्कूल पास करना एक डरावना अनुभव है। ‘मैं अपने भविष्य के लिए उत्सुक हूं.. लेकिन मुझे पता है कि दुनिया लाखों लड़कियां अभी भी स्कूल का मुंह नहीं देख पा रही हैं, उन्हें कभी उनकी पढ़ाई पूरी करने का मौका नहीं मिलता। अगले सप्ताह ही मैं अपने गर्लपॉवर ट्रिप पर निकलने वाली हूं। इस ट्रिप में मैं मध्य पूर्व के इलाकों, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका की लड़कियों से मिलूंगी। यहां हर लड़की की कहानी अनोखी है।…. इन लड़कियों की आवाज ही आवाज ही हमारे महिला शिक्षा का सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने कहा कि वह जहां भी रहेंगी वहां लड़कियों के लिए लड़ती रहेंगी।

These ’90s fashion trends are making a comeback in 2017

0

Temporibus autem quibusdam et aut officiis debitis aut rerum necessitatibus saepe eveniet ut et voluptates repudiandae sint et molestiae non recusandae. Itaque earum rerum hic tenetur a sapiente delectus, ut aut reiciendis voluptatibus maiores alias consequatur aut perferendis doloribus asperiores repellat.

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

“Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat”

Nemo enim ipsam voluptatem quia voluptas sit aspernatur aut odit aut fugit, sed quia consequuntur magni dolores eos qui ratione voluptatem sequi nesciunt.

Et harum quidem rerum facilis est et expedita distinctio. Nam libero tempore, cum soluta nobis est eligendi optio cumque nihil impedit quo minus id quod maxime placeat facere possimus, omnis voluptas assumenda est, omnis dolor repellendus.

Nulla pariatur. Excepteur sint occaecat cupidatat non proident, sunt in culpa qui officia deserunt mollit anim id est laborum.

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque laudantium, totam rem aperiam, eaque ipsa quae ab illo inventore veritatis et quasi architecto beatae vitae dicta sunt explicabo.

Neque porro quisquam est, qui dolorem ipsum quia dolor sit amet, consectetur, adipisci velit, sed quia non numquam eius modi tempora incidunt ut labore et dolore magnam aliquam quaerat voluptatem. Ut enim ad minima veniam, quis nostrum exercitationem ullam corporis suscipit laboriosam, nisi ut aliquid ex ea commodi consequatur.

At vero eos et accusamus et iusto odio dignissimos ducimus qui blanditiis praesentium voluptatum deleniti atque corrupti quos dolores et quas molestias excepturi sint occaecati cupiditate non provident, similique sunt in culpa qui officia deserunt mollitia animi, id est laborum et dolorum fuga.

Quis autem vel eum iure reprehenderit qui in ea voluptate velit esse quam nihil molestiae consequatur, vel illum qui dolorem eum fugiat quo voluptas nulla pariatur.

सोनिया गांधी के भारतीय नागरिकता को लेकर नया बवंडर

0

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय को केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने निर्देश दिया है कि वह उस आरटीआई आवेदक के आवेदन का जवाब दे, जिसमें सोनिया गांधी की भारतीय नागरिकता का ब्योरा मांगा गया है।

सोनिया गांधी सहित विदेशी मूल के उन लोगों की जानकारी उज्जैन के एक आरटीआई कार्यकर्ता ने विदेश मंत्रालय से मांगी थी, जिन्होंने भारतीय नागरिकता ग्रहण की है। इसके साथ ही सोनिया की नागरिकता आवेदन के साथ सहयोगी दस्तावेजों, अधिसूचना, आदेश, नियम, गांधी की भारतीय नागरिकता से संबंधित पत्राचार और सत्यापन प्रक्रिया के नोट पत्रों के प्रमाणित प्रति की मांग उसने की थी।

विदेश मंत्रालय ने सूचना के अधिकार का यह मामला गृह मंत्रालय को स्थानांतरित कर दिया था। जबकि पहले मंत्रालय ने इसका कोई जवाब नहीं दिया था। अब मुख्य सूचना आयुक्त आरके माथुर ने गृह मंत्रालय को आवेदन का जवाब देने का निर्देश जारी किया है।

माथुर ने कहा, ‘रिकॉर्ड को देखने के बाद यह पाया गया है कि गृह मंत्रालय का कोई जवाब उपलब्ध नहीं है। गृह मंत्रालय को अपीलकर्ता (आवेदक) को इस आदेश की प्राप्ति की तारीख से 15 दिन के भीतर जवाब देना चाहिए।’ उन्होंने गृह मंत्रालय के केंद्रीय जन सूचना अधिकारी को भी अगली सुनवाई पर पेश होने का आदेश दिया है।

30 दिन के भीतर ही करना होगा शादी का रजिस्ट्रेशन; नही तो भरना पड़ेगा जुर्माना

0

नई दिल्ली। मैरिज रजिस्ट्रेशन केंद्र सरकार जल्द ही अनिवार्य करने की तैयारी कर रही है। सरकार विवाह पंजीकरण के लिए नया कानून लाने पर भी विचार कर रही है। लॉ कमीशन की रिपोर्ट के बाद केंद्र सरकार यह फैसला ले सकती है।

सभी धर्मों में शादी का पंजीकरण अनिवार्य करने की सिफारिश लॉ कमीशन ने की है। केंद्र सरकार से इस संबंध में कानून बनाने की आयोग ने अपील की है। वैसे सुप्रीम कोर्ट ने भी देश में शादियों के रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य बनाने की बात कही थी। कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल प्रदेश, केरल और बिहार, यूपी में सरकारें इसे लागू कर चुकी हैं।

लॉ कमीशन की ओर से ‘कम्पलसरी रजिस्ट्रेशन ऑफ मैरिजेज’ टाइटल नाम से अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। रिपोर्ट में रजिस्ट्रेशन न कराने वालों पर जुर्माना लगाने की भी बात कही गई है। रिपोर्ट में बिना किसी उचित कारण के रजिस्ट्रेशन में देरी होने पर पांच रुपए प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाने की सिफारिश की गई है। विधि मंत्रालय को सौंपी गयी अपनी रिपोर्ट में आयोग ने कहा कि अनिवार्य पंजीकरण के अभाव में वैध विवाह की शर्तों को पूरा किये बगैर महिलाओं को शादी का धोखा दिया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया, इससे महिलाएं सामाजिक मान्यता और कानूनी सुरक्षा से वंचित रह जाती हैं। ऐसे फर्जी शादियां खास तौर पर अप्रवासी भारतीयों में काफी हो रही हैं।

योगी सरकार ने बदले एडीजी लॉ एंड ऑर्डर बदले

0

लखनऊ – कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के मकसद से सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार ने हाल के दिनों में पुलिस महकमे में दूसरा बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आदित्य मिश्र को इसके तहत बदल दिया गया है। एडीजी कार्मिक उन्हें बनाया गया है। मेरठ जोन के एडीजी आनंद कुमार को मिश्र के स्थान पर एडीजी कानून-व्यवस्था बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों का तबादला भी कर दिया है। इनमें मुरादाबाद, मेरठ, वाराणसी, पीलीभीत, बलरामपुर, रायबरेली, पीलीभीत, सुल्तानपुर, कौशांबी, बांधा, मथुरा और जालौन के एसपी शामिल हैं।

बता दें कि इससे पहले पिछले 12 मई व डीजीपी सुलखान सिंह के कमान संभालते ही 24 अप्रैल को आईपीएस अफसरों के तबादले हुए थे। योगी सरकार द्वारा किए जा रहे इस तरह के अधिकारियों के फेरबदल को प्रशासनिक सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हटाए गए अधिकारियों में 7 डीजी और 6 एडीजी स्तर के हैं, वहीं, तीन आईजी को भी बदला गया है। ये भी जा रहा है कि योगी सरकार ने सौ दिन पूरे कर लिये हैं बावजूद इसके राज्य में कानून-व्यवस्था के लगातार बिगडऩे के आरोप लग रहे हैं। यही वजह है कि अपराध पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए योगी सरकार लगातार महकमों में फेरबदल कर रही है।

कुमार विश्वास महिलाओं पर बेहूदा टिप्पणी कर फंसे

0

मुंबई – कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में महिलाओं पर बेहूदा टिप्पणी करने को लेकर मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास विवादों में घिर गए हैं। दिल्ली स्थित डाबरी पुलिस स्टेशन में उनकी अभद्र टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज करायी गयी है।

शायर डॉ राहत इंदौरी, कुमार विश्वास और शायारा शबीना अदीब एक जुलाई को टीवी पर प्रसारित हुए इस शो में शामिल हुए थे। कुमार विश्वास ने शो के दौरान महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस समय चुनाव होता है आप अपनी कालोनी यानि अपनी जगह से चुनाव लड़ो तो बड़ी दिक्कत हो जाती है। मतलब जिस लडक़ी से आप का अफेयर चला हो उसके पति को भी जीजा जी कहना पड़ता है, जीजा जी वोट दे देना सामान तो आप ले ही गए हैं।

शिकायतकर्ता का कहना है कि वह अपनी बेटी के साथ ये शो देखकर रही थीं जिसके बाद उनकी बेटी ने उनसे सवाल किया कि मम्मी क्या हम भी शादी के बाद सामान हो जाएंगे? महिलाएं क्या कोई वस्तु होती हैं? इस टिप्पणी के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। माना जा रहा है कि इस टिप्पणी का असर कपिल शर्मा के शो पर भी पड़ सकता है। वैसे भी सुनील ग्रोवर से झगड़े को लेकर पहले से ही उनकी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में कॉमेडी क्वीन भारती सिंह भी कपिल शर्मा से नाराज होकर शूटिंग बीच में छोडक़र चली गई थीं।

500 रुपए में शानदार 4-G फोन लॉन्च करेगा रिलायंस जियो

0

मुंबई – अपने कस्टमर्स के लिए एक और बड़ा सरप्राइज लेकर रिलायंस जियो आ रहा है। खबर है कि अपना 4जी वोल्ट फीचर फोन रिलायंस इसी महीने लॉन्च कर सकता है। कहा जा रहा है कि इस फोन की कीमत महज 500 रुपए रहेगी, भारत के मोबाइल मार्केट में ऐसा होता है तो एक बार फिर भूचाल आ जाएगा। ‘जियो’ इससे पहले भी अपने ‘धन धना धन’ के ऑफर से बवाल मचा चुका है। 11 अप्रैल को मुकेश अंबानी की कंपनी रिलांयस जियो ने धना धन धन ऑफर की घोषणा की थी जो अब खत्म होने जा रहा है।

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की एनुयल जनरल मीटिंग (एजीएम) 21 जुलाई को है। ऐसा माना जा रहा है इस वार्षिक बैठक में कंपनी हैंडसेट से जुड़ी घोषणा कर सकती है। साथ ही रिलायंस जियो से जुड़े नए प्लान्स के बारे में भी बता सकती है।

खबरों की मानें तो, रिलायंस जियो ने ऐसे करीब दो करोड़ फीचर फोन का ऑर्डर दिया है, जुलाई में इन फोन की पहली खेप मिल जाएगी। कंपनी सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि कंपनी बेहद सस्ता फीचर फोन देकर 2जी सेवा का लाभ उठा रहे ग्राहकों को सीधे 4जी सेवा उपलब्ध कराएगी। बता दें कि कंपनी लगातार अपने ग्राहकों के लिए लुभावने ऑफर्स ला रही है। हाल ही में जियो-फाई और जियो जीएसटी नाम की किट भी ग्राहकों के लिए लॉन्च की है।