Home Blog Page 1116

एआईबी एक बार फिर मुश्किल में घिर गया, मामला दर्ज

0

नई दिल्ली – एक बार फिर एआईबी मुश्किल में घिर गया है। युवाओं के बीच मशहूर यूट्यूब चैनल एआईबी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जो शिकायत मुंबई पुलिस को मिली है उसमें मानहानि और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई थी, जिसमें तीन साल की सजा और पांच लाख रुपये के जुर्मानें का प्रवाधान है।

प्रधानमंत्री से संबंधित एक तस्वीर इस चैनल के फेसबुक पेज पर अपलोड की गई थी। इसमें उनको स्नैपचैट का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया था। इसके सामने आते ही लोगों ने एआईबी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने मुंबई पुलिस को भी इस बाबत ट्वीट किया और पुलिस ने इसपर तुरंत संज्ञान लेने की बात भी कही।

एआईबी के लिए यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अपने कार्यक्रम एआईबी रोस्ट को लेकर इस चैनल के खिलाफ पहले भी एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर की मिमिक्री करने पर भी तन्मय भट्ट लोगों के गुस्से का शिकार हो चुके हैं। इस पूरे मामले के बाद तन्मय ने ट्वीट कर कहा कि वो मजाक करना जारी रखेंगे। जरूरत पड़ने पर डिलीट करेंगे। फिर मजाक करेंगे और फिर फिर डिलीट करेंगे। आप क्या सोचते हैं, इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता।

सरकार ने पिछले महीने ब्लॉक की 3,500 चाइल्ड पोर्नोग्राफी साइट्स

0

नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने शुक्रवार को बताया कि समग्र बाल पोर्नोग्राफी के मुद्दे से निपटने के लिये कदम उठाये जा रहे हैं और इससे संबद्ध करीब 3,500 वेबसाइटों को पिछले महीने ब्लॉक कर दिया गया है।

न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ को सरकार ने बताया कि उसने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्डे (सीबीएसई) को बाल पोर्नोग्राफी सामग्री तक पहुंच रोकने के लिये स्कूलों में जैमर लगाने पर विचार करने के लिये कहा है। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल पिंकी आनंद ने पीठ को बताया कि स्कूल बसों में जैमर लगाना संभव नहीं है। पीठ में न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति एम एम शांतनागुदार भी शामिल हैं।

उन्होंने पीठ को बताया, ”हमलोग ऐसे कदमों के साथ आ रहे हैं जो ऐसी समग्र स्थिति से निपटेंगे। पिंकी ने कहा, ”स्कूल बसों में जैमर संभव नहीं है। ऐसी वेबसाइटों तक पहुंच रोकने के लिये स्कूलों में जैमर लगाया जा सकता है या नहीं, इस संबंध में सरकार ने सीबीएसई को विचार करने के लिये कहा है।

सरकार ने अदालत को बताया कि वह बाल पोर्नोग्राफी रोकने के लिये उठाये गये कदमों पर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करेगी। अदालत ने केंद्र को दो दिनों के अंदर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के लिये कहा है। शीर्ष अदालत देशभर में बाल पोर्नोग्राफी के खतरे को रोकने के लिये समुचित कदम उठाने के संबंध में केंद्र को निर्देश देने की मांग वाली एक याचिक पर सुनवाई कर रही थी।

फोर्ब्स रिपोर्टः भारत के लोगों का वर्तमान सरकार पर बहुत भरोसा

0

नई दिल्ली – फोर्ब्स ने अपने ट्वीट में बताया है कि भारत के लोग वर्तमान सरकार पर बहुत भरोसा करते हैं। ट्वीट के मुताबिक भारत के 73 प्रतिशत लोगों का मोदी सरकार पर विश्वास है। देश के लोग सरकार की कार्यशैली से खुश हैं।

फोर्ब्स मैगजीन में छपे ओईसीडी के सर्वे के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा 73 प्रतिशत भारतीय अपनी सरकार और उसकी नीतियों पर भरोसा करते हैं। गवर्नमेंट एट ग्लांस 2017 नाम की सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है पिछले कुछ सालों में अलग-अलग देशों की सरकारों में जनता का भरोसा बदलता रहा है।

इस ट्वीट को देखने के बाद तो यही लगता है कि अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और जापान जैसे देश इस मामले में भारत से कहीं पीछे हैं। भारत के बाद कनाडा इस मामले में दूसरे नंबर पर है। इन सभी देशों में सबसे नीचे ग्रीस का नाम है। जबकि भारत के दोनों पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान का नाम इस लिस्ट के टॉप 15 में भी नहीं है।

आपको बता दें कि ओईसीडी (OECD- Organization for Economic Cooperation and Development) एक यूनिक फोरम है। यहां 34 लोकतांत्रिक देश आर्थिक स्तर पर एक-दूसरे की मदद करते हैं। इसके अलावा इस संस्था से 70 से अधिक गैर-सदस्यीय इकोनॉमी भी जुड़ी हुई हैं। वे एक-दूसरे के आर्थिक विकास, समृद्धि और टिकाऊ विकास के लिए प्रयासरत हैं।

फ्रांस की फर्स्ट लेडी की फिगर पर बोले ट्रंप

0

नई दिल्ली – पेरिस की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रथम फ्रांसीसी महिला ब्रिजिट मैक्रों की खूबसूरती और आकर्षक फिगर की प्रशंसा करते हुए कहा, आपकी फिगर बेहद अच्छी है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति की पत्नी से ट्रंप ने गुरुवार को कहा, आपकी फिगर बेहद अच्छी है। खूबसूरत। ब्रिजिट के पास ही प्रथम अमेरिकी महिला मेलनिया ट्रंप भी खड़ी थीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप और ब्रिजिट मैक्रों ने इससे पहले पेरिस में स्वागत समारोह के दौरान एक-दूसरे के साथ झिझकते हुए हाथ मिलाया। गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ट्रंप की टिप्पणी को ‘सेक्सिस्ट’ करार देते हुए उसकी निंदा की है। फ्रीलांस वीडियो प्रोड्यूसर और नारीवादी व लैंगिक मुद्दों पर लिखने वाले लेखक ऐलेक्स बर्ग ने ट्विटर पर लिखा, ट्रंप का फ्रांस की प्रथम महिला को कहना, ‘आपकी फिगर बहुत अच्छी है’, प्रशंसा और यौन दुर्व्यवहार के बीच के फर्क को भूलने वाले पुरुषों का उदाहरण है।

वहीं, डॉक्यूमेंटरी निमार्ता और अभिनेत्री जेन सीबेल न्यूसम ने ट्वीट किया, “मिस्टर ट्रंप – महिलाएं अपने शरीरों को लेकर आपकी अनचाही टिप्पणियां नहीं सुनना चाहतीं। यह बेहद अनुचित है।” व्हाइट हाउस ने हालांकि, इस मुद्दे पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है।

अमरनाथ हमले के बाद घाटी में क्रिकेट खेल रहे थे आतंकी; वीडियो हुआ वायरल

0

नई दिल्ली – सेना और सुरक्षा एजेंसियां अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद घाटी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं और आतंकियों के ठिकाने ढूंढ रही हैं, लेकिन इसी बीच आतंक्यों की एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो सब क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो की खास बात ये हैं कि ये आतंकी विकेट की जगह एके-47 का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इस वीडियो के बाहर आते ही इसकी जांच शुरू हो गई है। राज्य पुलिस के साइबर सेल में डीएसपी रैंक के एक अधिकारी ने बताया कि इस तरह के वीडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं। इसके साथ ही इसे देखकर लगता है कि यह वीडियो कोई ज्यादा पुराना नहीं है। इस जगह को देखकर अधिकारी यह अनुमान लगाते हैं कि यह पुलवामा और शोपियां जिले का कोई हिस्सा है।

अमरनाथ श्रद्धालुओं पर हमले के बाद ऐसा कोई वीडियो आना बेहद अहम है। यह वीडियो घाटी में आतंकियों के गिरते मनोबल को बनाए रखने के लिए जारी किया गया लगता है। बीते वर्ष बुरहान वानी और उसके दोस्तों के भी ऐसे ही वीडियो वायरल हुए थे जिसमें वो बागों में घूमते और पिकनिक मनाते हुए दिखाई दे रहे थे। सुरक्षा अधिकारी इस वीडियो में दिखाई दे रहे आतंकियों कि शिनाख्त कर रहे हैं।

रेस्लर ट्रिपल एच ने निभाया अपना वादा

0

नई दिल्ली – आईपीएल 2017 की विनिंग टीम मुंबई इंडियंस को वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट सुपरस्टार रेसलर ट्रिपल एच ने अपनी चैम्पियनशिप बेल्ट भेजी है। बता दें कि 22 मई को जब मुंबई इंडियंस ने आईपीएल जीता था तभी ट्रिपल एच ने टीम को बधाई देते हुए ट्वीट किया था और कहा था कि वो जल्द ही उनके लिए एक गिफ्ट भेजेंगे।

13 जुलाई को ट्रिपल एच ने ट्वीट कर बताया कि वो डब्लू डब्लू ई का खिताब उन्हें भेज रहे हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित शर्मा को टैग करते हुए लिखा, मुंबई इंडियंस-रोहित शर्मा जैसा कि वादा किया था, डब्लू डब्लू ई का खिताब आपके लिए आ रहा है। बधाई।

बता दें कि डब्लू डब्लू ई चैम्पियनशिप की इस बेल्ट पर मुंबई इंडियंस का ‘लोगो’ भी लगा होगा। इस बार आईपीएल के सीजन में डब्लू डब्लू ई का भी फ्लेवर देखने को मिला था। गुजरात लायंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के मैच से पहले Big E और kofi kingston की सुपरस्टार जोड़ी को गेस्ट पैनल के रूप में बुलाया गया था। उस दौरान आईपीएल में भारत के लिए डब्लू डब्लू ई को प्रमोट किया गया था।

सोनू निगम ड्राइवर सलीम को बहादुरी के लिए देंगे इनाम

0

नई दिल्ली – बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं, लेकिन इस बार मामला पॉजिटिव है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में लोगों की जिंदगी बचाने वाले बस ड्राइवर सलीम शेख को सोनू ने 5 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

खबरों के मुताबिक, सोनू सलीम की बहादुरी और समझदारी से काफी प्रभावित हुए। इसलिए उन्होंने ड्राइवर को 5 लाख रुपए देने का फैसला किया है। सोनू का मानना है कि ऐसे नायकों को पुरस्कार मिलना चाहिए।’ इस खबर की पुष्टि करते हुए सोनू ने एक लीडिंग न्यूजपेपर से बातचीत में कहा, ऐसे लोगों को सरकार की तरफ से हमेशा बहादुरी के तमगे मिलते हैं, लेकिन उन्हें आर्थिक तौर पर भी मदद मिलनी चाहिए।

बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए जा रही बस पर आतंकी गोलियां बरसा रहे थे, लेकिन टायर फटने के बावजूद सलीम ने बस को एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। सलीम के साथ ही बस के मालिक हर्ष देसाई ने भी सूझ-बूझ का परिचय देते हुए सलीम को बस को सुरक्षित स्थान पर ही रोकने को कहा। सोमवार रात को हुए इस हमले में छह महिलाओं समेत गुजरात के सात अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गई थी और 32 अन्य यात्री घायल हो गए।

सीनियर खिलाड़ियों के बारे में सोचने के लिए कुछ समय और चाहिए – रवि शास्त्री

0

नई दिल्ली – रवि शास्त्री के रूप में टीम इंडिया को नया हेड कोच मिल चुका है। शास्त्री के हेड कोच बनते ही सबसे ज्यादा चर्चा दो बातों को लेकर हो रही है, कि उनको कोच चुने जाने को लेकर क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का क्या रुख था और दूसरी ये कि सीनियर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी और युवराज सिंह को लेकर शास्त्री क्या करने वाले हैं।

इंडिया टुडे से शास्त्री ने कोच बनने के बाद बातचीत में इन दोनों ही मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने इस दौरान साफ किया कि गांगुली और उनके बीच कोई मनमुटाव नहीं है, जबकि सीनियर खिलाड़ियों के बारे में सोचने के लिए कुछ समय और चाहिए। आपको याद दिला दें कि रवि शास्त्री के टीम मैनेजर के कार्यकाल के दौरान ही महेंद्र सिंह धौनी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था।

महेंद्र सिंह धौनी और युवराज सिंह जैसे क्रिकेटरों के फ्यूचर पर शास्त्री से जब पूछा गया, तो उन्होंने कहा की, वर्ल्ड कप 2019 को अभी काफी समय है। ये दोनों ही चैंपियन क्रिकेटर हैं। समय आने पर हम इससे निबट लेंगे। मैं फिर से ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनने जा रहा हूं इसलिए मुझे कप्तान के साथ कुछ समय बिताने और चीजों को आगे बढ़ाने के लिए कुछ समय चाहिए।’

कोच नियुक्त करने वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य सौरव गांगुली के साथ कड़वे संबंधों के बारे में पूछे जाने पर शास्त्री ने कहा, ‘हम दोनों ही पूर्व कप्तान हैं और जिरह होगी, लेकिन हमें बड़े परिदश्य पर गौर करना चाहिए। उन्होंने (गांगुली) मेरे इंटरव्यू के दौरान कुछ अच्छे सवाल किए। हमें आगे बढ़ना होगा। व्यक्ति महत्व नहीं रखता और हम सभी को भारतीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ हित में काम करना चाहिए। ये ही सेंटर प्वॉइंट होना चाहिए।’

पैरा एथलीट को बर्लिन में मांगनी पड़ी भीख

0

नई दिल्ली – पैरा एथलीट जो देश के लिए मेडल जीतने जर्मनी गई थीं और उन्हें भीख मांगने पर मजबूर होना पड़ा। खेलमंत्री विजय गोयल का कहना है कि पैरा-एथलीट कंचनमाला पांडे के बर्लिन में भीख मांगने के मामले में जांच की जाएगी। दरअसल, कंचनमाला को पर्ल-स्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बर्लिन में भीख मांगनी पड़ी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित पांडे के लिए तय की गई राशि के समय पर ना पहुंचने से उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ा।

आपको बता दें कि एक इंग्लिश वेबसाइट में इस खबर के आने के बाद ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने भी इस मामले को लेकर ट्वीट किया था और सरकार पर निशाना साधा था। बिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘ये स्वीकार्य नहीं है। इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।’ बिंद्रा ने इस ट्वीट में खेल मंत्री विजय गोयल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग किया था।

कंचन देख नहीं सकती हैं और एस-11 कैटेगरी की स्विमर हैं। वो और पांच बाकी पैरा एथलीट 3-9 जुलाई को जर्मनी में पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने पहुंचे। इन सभी एथलीटों के पास सरकार द्वारा पास किया गया फंड नहीं पहुंचा। इन सबके बाद कंचन को बर्लिन में लोगों से भीख मांगनी पड़ी और उधार लेना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘एथलीट, खासकर पैरा एथलीट को सम्मान दिया जाना चाहिए। ऐसी घटनाएं बर्दाश्त से बाहर हैं। अब जब कि मैंने क्वॉलिफाई कर लिया है मैं मेडल जीतने के लिए पूरी कठिन मेहनत करूंगी।’

खेलमंत्री ने कहा कि खेल मंत्रालय ने पैरालम्पिक कमिटी को राशि के लिए मंजूरी दे दी गई थी लेकिन ये पांडे तक नहीं पहुंची। उन्होंने आगे कहा कि इसमे खेल मंत्रालय का कोई दोष नहीं है। वहीं, इस लापरवाही के मामले में पैरालम्पिक कमिटी को सवालों के घेरे में लिया गया है। खेलमंत्री ने आगे कहा कि कमिटी बहाने कर रही है और ये सरासर लापरवाही का मामला है जिस पर जांच की जाएगी।

मिताली को बधाई देने के दौरान विराट कोहली से हो गई बड़ी गलती

0

नई दिल्ली – टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज ने जारी आईसीसी विमेंज वर्ल्ड कप 2017 के बीच एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। महिला वन डे मैचों में सर्वाधिक 6000 रन पूरे करने वाली वो पहली बल्लेबाज हो गईं। इंग्लैंड की शार्लेट एडवर्ड को मिताली ने पीछे छोड़ दिया जिनके कुल 5992 रन थे।

मिताली के रिकॉर्ड कायम करते ही दुनियाभर से उनके के लिए बधाई संदेश आए। मिताली को बधाई देने वालों में वीरेंद्र सहवाग से लेकर मेन्स क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी शामिल थे। लेकिन इस बधाई के दौरान विराट कोहली से एक बड़ी गलती हो गई। दरअसल बधाई लिखते हुए विराट ने मिताली की जगह टीम की एक अन्य साथी पूनम राउत की तस्वीर लगा दी।

कोहली ने फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा था कि ‘भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा मौका। विमेंज वनडे क्रिकेट के इतिहास में मिताली सबसे ज्यादा रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज हो गई हैं। चैंपियन स्टफ(वो चैंपियन हैं)..’ फेसबुक पर शेयर होते ही विराट कोहली की पोस्ट पर एक के बाद एक लगातार कमेंट आने लगे। विराट के फैन्स को विराट की यह गलती बर्दाश्त नहीं हुई क्योंकि विराट खुद भी एक क्रिकेटर हैं।

कमेंट में कुछ फैन्स ने उनकी लानत-मलानत की तो कुछ उनको शर्म आने की बात लिख रहे थे। कोई उनसे कह रहा था कि आप कैसे क्रिकेटर हैं महिला टीम की कप्तान को आप नहीं पहचानते हैं। इस तरह के लगातार कमेंट्स को देखते हुए विराट ने अपने फेसबुक से पोस्ट हटा लिया। गौरतलब है कि मिताली की मां भी एक क्रिकेटर थीं। मिताली जब 17 साल की थीं तभी उनका चयन इंडियन नेशनल टीम के लिए हो गया था।