Home Blog Page 1083

प्राउड इंडियन बनूंगा – अफजल गुरु का बेटा ग़ालिब

0

बारामुला । संसद पर आतंकी हमले के दोषी अफजल गुरु के बेटे गालिब दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद अब डॉक्टर बनना चाहते हैं।

फिलहाल वह मेडिकल एंट्रेस एग्जाम की तैयार कर रहे हैं लेकिन आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते हैं। गालिब खुश हैं कि उन्हें उनका आधार कार्ड मिल गया है। इसके माध्यम से अब वह पासपोर्ट के लिए आवेदन करेंगे। अपने घर में आधार कार्ड दिखाते हुए 18 साल के गालिब ने कहा, ‘अब कम से कम मेरे पास दिखाने के लिए एक कार्ड तो है, मैं बहुत खुश हूं।’

वह अपने नाना गुलाम मोहम्मद और मां तबस्सुम के साथ रहते हैं। गालिब अब चाहते हैं कि उनके पास जल्द ही उनका पासपोर्ट हो जाए। वह कहते हैं, ‘मुझे तब और ज्यादा गर्व होगा जब मुझे मेरा पासपोर्ट मिल जाएगा।’ गालिब को विदेश जाने के लिए पासपोर्ट की जरूरत है। गालिब इस समय मेडिकल एंट्रेस एग्जाम NEET की तैयारी कर रहे हैं जो 5 मई को होनी है। वह इसमें क्वालिफाइ होनी की उम्मीद कर रहे हैं। अपनी मां की तरफ देखते हुए गालिब कहते हैं, ‘अगर मैं यहां क्वालिफाइ नहीं कर पाता हूं तो मैं विदेश जाना चाहूंगा। तुर्की में एक कॉलेज है जो मुझे इसके लिए बाद में स्कॉलरशिप भी दे सकता है।’

चीन के बाद ट्रंप का ट्रेड वॉर का मुंह भारत की तरफ

0

वॉशिंगटन – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के बाद ट्रेड वॉर का मुंह भारत की तरफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत से आने वाले सामानों पर 25 परसेंट का टैरिफ ठोक देना चाहिए। इसका असर ये होगा कि अमेरिका को भारत से होने वाला ज्वैलरी, टैक्सटाइल और ऑटो कंपोनेंट समेत तमाम एक्सपोर्ट महंगा हो जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वो भारत को व्यापार में तरजीह देना बंद करने की तैयारी में हैं। ट्रंप ने सोमवार को अमेरिकी कांग्रेस को बताया कि वह भारत और टर्की का नाम जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रिफरेंसेस (जीएसपी) प्रोग्राम से हटाना चाहते हैं। अमेरिका के जीएसपी प्रोग्राम के तहत आने वाले देश अगर अमेरिकी कांग्रेस की कुछ शर्तों पर खरे उतरते हैं तो अमेरिका में उनके कुछ प्रोडक्ट पर टैरिफ नहीं लगता।

हाउस ऑफ रिप्रिजेंटेटिव के स्पीकर को लिखे लेटर में ट्रंप ने कहा कि भारत ने अमेरिका को इस बात पर भरोसा नहीं दिलाया है कि वह अपने बाजार में अमेरिकी सामान पर भी भारी टैक्स नहीं लगाएगा। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ”भारत में विदेशी आइटम पर ऊंचा टैक्स ठोका जाता है। वहां 100 प्रतिशत का टैरिफ लगाता है। हालांकि, मैं आपसे 100 प्रतिशत टैरिफ नहीं लेने जा रहा हूं लेकिन मैं 25 प्रतिशत का शुल्क लगाने जा रहा हूं।”

अमेरिका की ओर से भारत को जीएसपी लिस्ट से हटाने का ज्यादा असर नहीं होगा। यह दावा सरकार की ओर से वाणिज्य सचिव अनूप वाधवान ने किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ”हमारे कारोबारी रिश्ते अमेरिका के साथ मजबूत हैं। हम इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश करेंगे।”

हत्या के मामले में गलत तरह से फंसाए गए छह आरोपियों सुप्रीम कोर्ट ने 16 साल बाद किया बरी

0

नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को बड़ा झटका दिया है। हत्या के मामले में गलत तरह से फंसाए गए छह आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है, साथ ही कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह इन सभी को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा दे। इन पांच आरोपियों को हत्या का दोषी करार देते हुए उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को पलटते हुए सभी दोषियों को बरी कर दिया। सुप्रीम कोर्ट की बेंच के जस्टिस एके सीकरी ने इस मामले में कई गई जांच पर भी सवाल खड़ा किया है। कोर्ट ने प्रदेश के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वह इस मामले की जांच करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराएं और उनके खिलाफ जांच करें।

यह मामला वर्ष 2003 का है, जब अंकुश मारूति शिंदे, राज्यप्पा शिंदे, राजू मासू शिंदे और तीन अन्य पर आरोप था कि उन्होंने एक घर में लूटपाट की और इस दौरान पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया, साथ ही महिला के साथ गैंगरेप किया। छह आरोपियों में से अंकुश, राज्यप्पा और राजू को नासिक की ट्रायल कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी, जिसे बाद में 2007 में बांबे हाई कोर्ट ने भी बरकरार रखा था। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा था कि ना सिर्फ तीन बल्कि सभी छह दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। कोर्ट ने इस हत्याकांड को बर्बर करार दिया था।

आरबीआई ने यस बैंक समेत 4 बैंकों पर लगाया जुर्माना

0

नई दिल्ली – स्विफ्ट मैसेजिंग सॉफ्टवेयर से जुड़े दिशा-निर्देशों का अनुपालन नहीं करने को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने यस बैंक पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। इस बात की जानकारी निजी क्षेत्र के बैंक ने मंगलवार को दी। यस बैंक ने शेयर बाजारों को दी गयी सूचना में कहा है, ‘रिजर्व बैंक ने स्विफ्ट से जुड़े परिचालन नियंत्रणों के क्रियान्वयन के आकलन के दौरान दिशा-निर्देशों का अनुपालन नहीं करने को लेकर बैंक पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

हालांकि स्विफ्ट संदेश भेजने वाला एक वैश्विक सॉफ्टवेयर है, जिसका इस्तेमाल वित्तीय संस्थाएं लेनदेन के लिए करती हैं। उल्लेखनीय है कि इस मैसेजिंग सॉफ्टवेयर के दुरुपयोग से पीएनबी में 14,000 करोड़ रुपए की भारी धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया था। पीएनबी धोखाधड़ी मामले के बाद आरबीआई का रुख बैंकों के लेनदेन को लेकर कड़ा बना हुआ है।

वहीं इससे पहले रिजर्व बैंक ने चार बैंकों, कर्नाटक बैंक, यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक तथा करूर वैश्य बैंक पर 11 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। स्विफ्ट प्रणाली से जुड़े साफ्टवेयर को लेकर दिशानिर्देशों का अनुपालन नहीं करने को लेकर यह जुर्माना लगाया गया है।

आरबीआई ने कर्नाटक बैंक पर 4 करोड़ रुपए, यूनाइटेड बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) पर 3-3 करोड़ रुपए तथा करूर वैश्य बैंक पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वहीं कर्नाटक बैंक ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा है कि स्विफ्ट से जुड़े परिचालन नियंत्रणों के क्रियान्यन में देरी को लेकर रिजर्व बैंक ने बैंक पर कुल चार करोड़ रुपए का रुपए का जुर्माना लगाया है।

बता दें कि यूनाइटेड बैंक ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा, रिजर्व बैंक ने उसपर 3 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। इसे 14 दिन के भीतर जमा करना है। स्विफ्ट संबंधित परिचालन नियंत्रण को लागू करने तथा उसे सुदृढ़ बनाने में देरी को लेकर आरबीआई के निर्देश का समयबद्ध तरीके से अनुपालन नहीं करने को लेकर यह जुर्माना लगाया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र के ही आईओबी ने कहा कि उस पर 20 फरवरी 2018 के आरबीआई के निर्देश का अनुपालन नहीं करने को लेकर 3 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करेगा पाकिस्तान

0

इस्लामाबाद – पुलवामा हमले के बाद चौतरफा अंतरराष्ट्रीय दबाव पड़ने के कारण पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठनों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई करने का फैसला लिया है। एक सूत्र ने रविवार को कहा कि जल्द ही इस सिलसिले में कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने डॉन अखबार से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक कड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत सभी आतंकवादी समूहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई ‘नेशनल एक्शन प्लान’ के अनुसार की जायेगी।

पत्नियों को छोड़ने वाले 45 अनिवासी भारतीय पतियों के पासपोर्ट निरस्त : मेनका गांधी

0

नई दिल्ली – केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बताया कि सरकार ने 45 अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) के पासपोर्ट निरस्त कर दिये हैं जिन्होंने अपनी पत्नियों को छोड़ दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारगांधी ने कहा कि इस मामले को देखने के लिए बनाई गयी एकीकृत नोडल एजेंसी एनआरआई लोगों के विवाहों के मामलों में फरार पतियों के लिए लुक-आउट सर्कुलर जारी कर रही है और विदेश मंत्रालय ने 45 पासपोर्ट निरस्त कर दिये हैं।

एजेंसी के प्रमुख महिला और बाल विकास मंत्रालय में सचिव राकेश श्रीवास्तव हैं। मेनका गांधी ने बताया कि सरकार ने ऐसी महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए राज्यसभा में एक विधेयक भी पेश किया है जिन्हें एनआरआई पतियों ने छोड़ दिया है।

कश्मीर की समस्या सुलझाने वाले को मिले नोबेल शांति पुरस्कार – इमरान खान

0

नई दिल्ली – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को जिस तरह से यह कहते हुए रिहा करने का ऐलान किया कि यह पीस जेस्चर के तहत किया जा रहा है, जिससे कि भारत और पाक के बीच तनाव कम हो। उसके बाद इमरान खान को पाकिस्तान की ओर से नोबल का शांति पुरस्कार दिए जाने की मांग की जा रही है। इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इमरान खान ने कहा कि वह इस पुरस्कार के योग्य नहीं हैं।

पिछले हफ्ते पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री चौधरी फवाह हुसैन ने नेशनल एसेंबली में इमरान खान को शांति का नोबेल पुरस्कार दिए जाने का प्रस्ताव पेश किया था। हुसैन ने कहा था कि प्रधानमंत्री इमरान खान को नोबेल का शांति पुरस्कार मिलना चाहिए क्योंकि वह इसके सही हकदार हैं, उन्होंने भारत पाक के बीच तनाव को कम करने के लिए यह बड़ा फैसला लिया है।

इमरान खान को शांति का नोबेल पुरस्कार दिए जाने के लिए ऑनलाइन अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत #NobelPeaceForImranKhan पर लोगों से इसका समर्थन किए जाने को कहा गया था। लेकिन इन तमाम मांगों के बीच इमरान खान ने ट्विटर पर कहा कि मैं नोबेल के शांति पुरस्कार के लायक नहीं हूं। इस पुरस्कार का सही हकदार वह होगा जो कश्मीर मुद्दे का समाधान कश्मीर के लोगों किी इच्छा के आधार पर करे और मानवता के विकास और क्षेत्र की शांति के लिए काम करे।

एयर चीफ मार्शल ने कहा- कितने आतंकी मारे हमने नहीं गिना

0

नई दिल्ली – आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तान के बालाकोट में ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद से ही मारे गए आतंकियों की संख्या पर सवाल उठते रहे हैं। इस पर अब वायुसेना की तरफ से बयान आया है। एयर स्ट्राइक के बाद पहली बार मीडिया से बात करते हुए एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने कहा कि वायुसेना का काम अपने लक्ष्य को भेदना है, कितने आतंकी मारे गए उसकी गिनती करना हमारा काम नहीं है। दरअसल उनसे एयर स्ट्राइक में आतंकवादियों की मौत से जुड़े सवाल किए गए थे, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि, ‘हम टारगेट हिट करते हैं, मानव शवों को नहीं गिनते। हम सिर्फ यह देखते हैं कि टारगेट हिट किया है नहीं। हां, हमने हिट किया।’

एयर चीफ मार्शल ने पाकिस्तान के उस वाले बयान का भी जवाब दिया है जिसमें कहा गया था कि भारतीय वायुसेना ने सिर्फ जंगल में बम गिराए गए हैं। वहां किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बीएस धनोआ ने कहा कि अगर हमारे टारगेट सही नहीं लगे हैं तो फिर पाकिस्तान ने बौखलाहट में जवाब क्यों दिया। उन्होंने कहा कि कितने लोग मरे हैं, इसका आंकड़ा सरकार ही जारी कर सकती है, हम नहीं।

एयर चीफ मार्शल से एयर स्ट्राइक में मिग-21 के इस्तेमाल पर भी सवाल किए गए, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि मिग-21 हमारा एक कामगार विमान है, जिसे अपग्रेड कर दिया गया है। इस विमान के पास बेहतर रडार है। बीएस धनोआ ने आगे कहा कि ऑपरेशन अभी जारी है, इसलिए ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते।

सुरेन्द्र कोली को निठारी कांड के दसवें केस में फांसी की सजा

0

गाजियाबाद – सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अमितवीर सिंह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में नोएडा के बहुचर्चित निठारी कांड के दसवें मामले में मुख्य अभियुक्त सुरेंद्र कोली को फांसी की सजा सुनाई है और एक लाख दस हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया है।

अदालत ने शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई के बाद कोहली को एक किशोरी का अपहरण, दुष्कर्म का प्रयास और हत्या करने व उसका मांस पकाकर खाने के मामले में दोषी करार दिया था। अदालत ने सजा पर बहस के लिए आज की तारीख तय की थी। अभी तक निठारी कांड के दस मामलों में सीबीआई कोर्ट सजा सुना चुकी है। जिसमें नौ में कोली को फांसी की सजा सुनाई गई है। दसवें मामले में भी आज कोली को फांसी की सजा सुनाई गयी। हालांकि एक मामले में हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को पलटते हुए उम्र कैद में परिवर्तित कर दिया था।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक, इस मामले में सीबीआई ने नौ अप्रैल 2008 को चार्जशीट दाखिल की थी। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में कहा था कि सुरेंद्र कोली ने नोएडा के सेक्टर 31 स्थित डी-5 कोठी के सामने से 15 मार्च 2005 को किशोरी का अपहरण किया था और उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया था। इतना ही नहीं उसने किशोरी के शव को क्षत-विक्षत कर दिया था और उसके शरीर का मास पकाकर खाया था। अदालत में मामले की सुनवाई कुल 271 दिन सीबीआई कोर्ट में चली। शनिवार को कोहली कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत में पेश किया गया। जहां उसकी सजा पर बहस हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने उसे फांसी की सजा सुनाई।

विंग कमांडर अभिनंदन से रक्षामंत्री ने की मुलाकात

0

नई दिल्ली – दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल में पाकिस्तान की कैद में तीन दिन रहने के बाद शुक्रवार को रिहा हुए विंग कमांडर फिलहाल भर्ती हैं। विंग कमांडर अभिनंदन से शनिवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर एंड आर हॉस्पिटल मुलाकात की। उन्होंने उनसे पाकिस्तान में उनके प्रति किये गये व्यवहार और उनके स्वास्थ्य सम्बंधी जानकारी ली। इससे पहले विंग कमांडर अभिनंदन ने आज सुबह भारतीय वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ से मुलाकात की थी। उन्हें अपने चीफ को पाकिस्तान में अपनी नजरबंदी के बारे में जानकारी दी थी।

भारतीय वायुसेना अफसरों के मुताबिक शनिवार सुबह वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने विंग कमांडर अभिनंदन से मुलाकात की है। इस दौरान अभिनंदन ने उनसे पाकिस्‍तान में उनकी हिरासत से संबंधी कुछ बातें साझा की हैं। जिसके बाद अभिनंदन ने परिवार वालों से मुलाकात की। परिवार वालों से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल ठीक हूं और जल्द ही ड्यूटी पर लौटूंगा। हालांकि उन्होंने परिवार वालों से कितने बजे मुलाकत किया समय के बारे में मालूम नहीं चल पाया है। फिलहाल विंग कमांडर वायुसेना अधिकारी के मेस में रहेंगे।

वहीं सुरक्षा कारणों के चलते भारतीय सुरक्षा अधिकारियों द्वारा अभिनंदन से पाकिस्‍तान में हुई तमाम घटनाओं की सिलसिलेवार जानकारी ली जाएगी। इस पूछताछ के दौरान अधिकारी इस बात को जानने की कोशिश करेंगे कि कहीं दवाब में लेकर पाकिस्‍तान ने भारत को नुकसान पहुंचाने वाली किसी महत्वपूर्ण जानकारी को हासिल तो नहीं कर ली है।