Home Blog Page 1084

पाक नागरिकों ने अपने ही पायलट को भारतीय समझ कर पीट-पीट कर मार डाला

0

नयी दिल्ली – पाकिस्तानी भीड़ ने अपने एक पायलट की 27 फरवरी को पीट-पीट कर हत्या कर दी। यह दावा लंदन स्थित एक वकील उमर खालिद ने किया है। यह फेसबुक पोस्ट काफी वायरल हुयी है और मीडिया में इसकी काफी चर्चा हो रही है।

उमर खालिद ने लिखा, “जिस समय भारतीय पायलट अपने मिग विमान से पाकिस्तानी पायलट के एफ-16 लडाकू विमान के साथ आकाश में लड़ रहे थे तो उसी दौरान दोनों के विमान गिर गये और भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान तथा पाकिस्तानी पायलट शाहबाज पैराशूट से नीचे कूद गये थे। अभिनंदन तो ठीक-ठाक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में उतर गये लेकिन कूदने के दौरान शाहबाज बुरी तरह घायल हो गया था और जिस समय वह नीचे गिरा तो बेहोश था और पाकिस्तानियोंं ने उसे भारतीय पायलट समझ कर लाठियों से पीट-पीट कर मार डाला। उन्हें जब पता चला कि यह पाकिस्तानी है तो उसे अस्पताल ले लाया गया जहां शाहबाज की मौत हो गयी।”

खालिद ने लिखा,” तो जब दो एयर मार्शलों के बहादुर बेटे बीच आकाश में एक-दूसरे से लड़ रहे थे, विंग कमांडर अभिनंदन अपने मिग विमान में थे और विंग कमांडर शाहबाज उद दीन अपने एफ-16 विमान में थे और दोनों ही नीचे गिर गये और एक को बचाया नहीं जा सका।”

सऊदी अरब ने हमजा बिन लादेन से छीनी नागरिकता

0

न्यूयॉर्क – अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के पुत्र और अल कायदा के उत्तराधिकारी हमजा बिन लादेन को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने खूंखार आतंकवादियों की सूची में डालकर उस पर ढेरों प्रतिबंध लगा दिए हैं। यह प्रतिबंध संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 1267 नियम के तहत लगाए गए हैं।

अमेरिका ने इससे पहले गुरुवार को हमजा की सूचना देने और उसे गिरफ्तार कराने में मदद करने वाले को दस लाख डालर का इनाम दिए जाने की घोषणा की थी। सुरक्षा परिषद की इस कार्रवाई के बाद हमजा पर एक से दूसरे देश में आने-जाने पर प्रतिबंध होगा। उसकी संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी और हथियार रखने पर प्रतिबंध होगा। उधर, सऊदी अरब ने भी शुक्रवार को हमजा की नागरिकता को रद्द करने आदेश जारी किया है। हमजा का जन्म सऊदी अरब में हुआ था।

हाल ही में अल कायदा के मौजूदा सरगना अल जवाहिरी ने कहा था कि हमजा अल कायदा का सदस्य है। इसके बाद हमजा ने आतंकवादी गुटों से अमेरिका पर हमले किए जाने की अपील की थी। संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के अनुसार अब सभी देशों को उसकी संपत्ति को कुर्क करना होगा। हथियारों पर पाबंदी लगानी होगी और उसके आवागमन पर तत्काल रोक लगानी होगी।

आलोक नाथ करेंगे यौन शोषण के केसों की सुनवाई

0

साल 2018 में #MeToo मूवमेंट के तहत यौन शोषण जैसे गंभीर आरोपी का सामना करने वाले आलोक नाथ एक फिल्म में जज का किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि राइटर प्रोड्यूसर विंटा नंदा ने आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि 20 साल पहले एक नहीं बल्कि उनका दो-दो बार यौन शोषण हुआ था। लेकिन जिस मीटू अभियान ने पर फिल्म बन रही है उसी फिल्म में आलोक नाथ जज का किरदार निभा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म पर काम भी शुरू हो गया है।

नंदा ने आलोक नाथ पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कहा है कि जब वे अपने टीवी शो तारा की शूटिंग कर रहे थे तभी उनके साथ यौन शोषण किया गया था। नंदा के आरोप के बाद आलोक नाथ के खिलाफ न सिर्फ मामला दर्ज किया गया था बल्कि सिने एंड टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन (CINTAA) ने आलोक पर किसी भी शो में काम करने पर बैन भी लगा दिया था। इसके बाद आलोक नाथ की पत्नी ने पति का बचाव करते हुए विंटा के खिलाफ केस किया। दूसरी ओर से इस मामले में आलोक नाथ को जमानत मिल गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिस फिल्म में आलोक नाथ को जज की भूमिका दी गई उसका नाम ‘#मैं भी’ रखा गया है। आलोक नाथ ने मीडिया से बात करते हुए क हा कि मैं अभी कोई फिल्म नहीं कर रहा हूं और इस फिल्म की शूटिंग कुछ समय पहले ही पूरी हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि क्या इसमें कोई समस्या है? आपको इस बात का दुख है कि मैं किसी फिल्म में काम कर रहा हूं। इसके बाद आलोक नाथ ने कहा कि यह एक गरीब प्रोड्यूसर के लिए निभाई गई छोटी सी भूमिका है, इसे रिलीज होने दीजिए प्लीज। बता दें कि इस फिल्म में खालिद सिद्दीकी, शावर अली और इमरान खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में सोनाली राउत फीमेल लीड रोल में होंगी। वहीं फिल्म में मुकेश खन्ना और शाहबाज खान वकील की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग भोपाल में हुई है।

चंद्रबाबू ने काला कपड़ा पहनकर किया पीएम मोदी के दौरे का विरोध

0

विशाखापत्तनम – आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी के विशाखापत्तनम के दौरे को लेकर विरोध किया है। पीएम मोदी के दौरे के विरोध में चंद्रबाबू नायडू ने काले रंग का कपड़ा पहना और अपने दफ्तर पहुंचकर कार्य किया।

इससे पहले चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी ने सवाल किया था कि क्या उन्हें खाली हाथ राज्य के दौरे पर आने में शर्म नहीं आई। मोदी को लिखे एक खुले पत्र में चंद्रबाबू ने राज्य को विशेष दर्जा दिए बगैर आंध्र प्रदेश का दौरा करने और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 में किए गए अन्य वादों को पूरा नहीं करने को लेकर उनकी आलोचना की। टीडीपी अध्यक्ष ने पीएम मोदी से कहा कि राज्य के पांच करोड़ लोग उनकी धोखाधड़ी से नाराज हैं।

नायडू ने पीएम मोदी से 5 साल बाद भी अपने आश्वासन को पूरा करने में विफल रहने को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि वह आश्वासनों को पूरा करने की मांग लेकर 29 बार दिल्ली गए, लेकिन सब निर्थक रहा। उन्होंने कहा, “क्या राज्य के विभाजन के बाद 16,000 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे के मुकाबले 3,979 करोड़ रुपये जारी करना आंध्र प्रदेश के साथ धोखाधड़ी नहीं है?”

टीडीपी प्रमुख ने पीएम मोदी को राज्य की राजधानी को दिल्ली से ज्यादा आकर्षक बनाने के वादे की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े चार सालों में सिर्फ 15,000 करोड़ रुपये जारी किए।

जेल में 63 दिन बिताने के बाद गोल्फर ज्योति रंधावा को मिली जमानत

0

बहराइच – इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में वन्यजीवों के शिकार में गिरफ्तार किए गए इंटरनेशनल गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा व उनके साथी महेश विराजदार को जमानत दे दी। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में 26 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा को एक कार, खाल, जंगली मुर्गे और बंदूक के साथ वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया था। उनके साथी महेश विराजदार को भी टीम ने पकड़ा था।

जनपद न्यायालय से उनकी जमानत खारिज कर दी गई थी। जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए रंधावा व उनके साथी महेश को जमानत पर रिहा किए जाने के आदेश दिए। जेल अधीक्षक अवनेंद्र नाभ त्रिपाठी ने बताया कि आदेश मिलने के बाद रंधावा व महेश को रिहा कर दिया गया है।

इंटरनेशनल गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा ने जिला कारागार बहराइच में करीब ६३ दिन बिताए। इस दौरान उनके पिता, बेटे, बहनोई और बहन ने मुलाकात की। मगर उनकी पत्नी व बालीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह उनसे मिलने एक बार भी नहीं आई। हालांकि कई बार उनके बहराइच आने की अफवाहें जरुर सामने आई थी। लेकिन वह मुलाकात करने जेल नहीं पहुंची थीं।

देश में लोकसभा चुनाव समय से होंगे – मुख्य निर्वाचन आयुक्त

0

लखनऊ – शुक्रवार को देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने साफ कर दिया कि, समय पर ही लोकसभा चुनाव होंगे। चुनाव आयोग इसके लिए पूरी तरह तैयार है। चुनाव आयोग जल्द ही लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। लखनऊ में एक कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि, आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिये संकल्पबद्ध है। आयोग आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करायेगा और चुनाव से जुड़ी हर शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई होगी।

कार्यक्रम में जब मुख्य चुनाव आयुक्त से पूछा गया कि, क्या पाकिस्तान में वायु सेना के हमले के बाद पैदा सूरतेहाल में चुनाव समय से हो सकेंगे, अरोड़ा ने कहा कि चुनाव समय पर ही होंगे। वहीं ईवीएम के मुद्दे पर बोलते हुए सुनील अरोड़ा ने कहा कि, ‘ईवीएम को हमने जाने-अनजाने में पूरे देश मे फुटबॉल बना दिया है। रिजल्ट अनुकूल है तो ईवीएम ठीक है और नहीं तो खराब।’ इससे पहले उन्होंने लखनऊ में तीन दिन तक जिलों व मंडल के शीर्ष प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि इस बार प्रत्याशियों को अपनी पांच वर्ष की आय का विवरण देना होगा। जिसमें स्वयं, पत्नी, बच्चों (बेटा-बेटी) सभी की संपत्ति का विवरण देना होगा। अब पहली बार ऐसा हो रहा है कि विदेश की संपत्ति का विवरण भी देने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें पैन कार्ड के साथ शपथ पत्र में देना होगा। इसकी आयकर विभाग से जांच कराई जाएगी। इसमें विसंगतियां मिलने पर इसे आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

हेट स्पीच पर सख्ती से रोक लगाये जाने के तरीके के बारे में पूछे जाने पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि, मैंने समीक्षा बैठकों में पिछले चुनावों के दौरान दर्ज ऐसे मामलों पर कार्रवाई की स्थिति का जायजा लिया है। हमने जो भी पाया, उसके बारे में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को बता दिया है। हम आश्वस्त करना चाहते हैं कि ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

चंदा कोचर और धूत के घर-दफ्तर में ईडी की तलाशी

0

नई दिल्ली – वीडियोकॉन लोन फ्रॉड मामले में शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ और वीडियोकॉन के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत के घरों और दफ्तरों की ईडी ने तलाशी ली। ईडी के सूत्रों के मुताबिक मुंबई में उनके कम से कम पांच दफ्तरों, घरों और कुछ अन्य जगहों पर तलाशी जारी है।

इस महीने मनी लांड्रिंग विरोधी कानून के तहत ईडी ने चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर, वेणुगोपाल धूत और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया गया था। आईसीआईसीआई बैंक की ओर से 1875 करोड़ रुपये लोन देने में गड़बड़ी करने के आरोप में इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ईडी की टीम इन लोगों के खिलाफ और सबूत जुटा रही है। सीबीआई की ओर से पिछले महीने दर्ज शिकायत के बाद ईडी ने तलाशी का फैसला लिया। पिछले महीने सीबीआई ने इन लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।

पिछले महीने सीबीआई ने वीडियोकॉन लोन मामले में आईसीआईसीआई की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। पिछले साल चंदा कोचर के खिलाफ सीबीआई ने पीई दर्ज की थी। इसके बाद उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन के प्रमुख वेणगोपाल धूत के खिलाफ भी सभी हवाईअड्डों पर लुकआउट नोटिसी जारी किए गए थे। इस लुकआउट को रिवाइव कर दिया गया है।

एफआईआर के बाद लुकआउट नोटिस जारी किए गए। एफआईआर के बाद यह नोटिस अनिवार्य होता है। आईसीआईसीआई बैंक ने वीडियोकॉन लोन मामले में चंदा कोचर का पहले तो समर्थन किया लेकिन बाद में 18 जून 2018 को उन्हें बेमियादी छुट्टी पर भेज दिया था।

पाकिस्तान से कल होगी विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई: इमरान खान

0

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा कि पकड़े गए भारतीय पायलट को शुक्रवार को भारत को सौंप दिया जाएगा। इमरान ख़ान ने ये घोषणा संसद के संयुक्त सत्र में की। एक दिन पहले ही भारत ने पाकिस्तान से कहा था कि वो अपने क़ब्ज़े से इंडियन एयर फ़ोर्स के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करे।

संसद को संबोधित करते हुए इमरान ख़ान ने कहा, ”हमने भारत को चिट्ठी लिखी कि विदेश मंत्रियों को मिलना चाहिए लेकिन हमें बेहतर जवाब नहीं मिला। हमें लगा कि इसका जवाब इसलिए नहीं आया क्योंकि भारत में चुनाव हैं। इनके चुनावी अजेंडा में हमारे साथ संबंध अच्छे हों, ये है ही नहीं।

सीमारेखा पर पाकिस्तान लगातार कर रहा सीजफायर का उल्लंघन

0

नई दिल्ली – पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर एलओसी से सटे सुंदरबन, मनकोट, खारी करमारा और देगवार सेक्टरों में पाकिस्तान की ओर से मोर्टार के साथ-साथ छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। बता दें इससे पहले गुरुवार सुबह 6 बजे भी पाकिस्तान ने बॉर्डर से लगे कुछ इलाकों में गोलीबारी की थी इसके बाद अब दोपहर 3 बजे से गोलीबारी फिर से शुरू हो गई है।

बता दें कि पुलवामा में सीआरपीएफ काफिल के बाद और फिर भारत की ओर से सोमवार-मंगलवार की रात पाकिस्तान में घुस कर आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के ठिकानों को बर्बाद करने के बाद से बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को भी बॉर्डर पर तनाव की स्थिति देखने को मिली थी। बुधवार को पाकिस्तान के फाइटर जेट एलओसी क्रॉस किए थे, जिसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उनको वापस खदेड़ दिया।

इससे पहले सोमवार-मंगलवार की रात को करीब 3:30 बजे भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में मिराज विमानों के जरिए बमबारी कर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कई ट्रेनिंग कैंप को नेस्तनाबूद कर दिया था। भारतीय वायुसेना के सूत्रों के हवाले से खबर है कि मिराज विमानों ने पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों के ऊपर 1000 किलो बम गिराए। बताया जा रहा है कि भारत की इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए हैं। हालांकि, पहले पाकिस्‍तान की ओर से इस दावे को पूरी तरह से नकार दिया गया, लेकिन बाद में उसने कहा कि वो इस हमले का जवाब देगा।

ट्रम्प, किम शिखर वार्ता बिना किसी समझौते के अचानक समाप्त

0

हनोई – बिना किसी समझौते के बृहस्पतिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच परमाणु शिखर वार्ता अचानक समाप्त हो गई और ट्रंप ने कहा कि उन्होंने प्रतिबंध हटाए जाने की किम जोंग की मांगों को देखते हुए वहां से जाने का फैसला किया।

दोनों नेताओं के सिंगापुर में पहले ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के बाद यह उनकी बहुप्रतीक्षित दूसरी मुलाकात थी। दोनों नेता संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने में असफल रहे और बातचीत गतिरोध के बीच समाप्त हो गई। हालांकि संयुक्त बयान पर दोनों नेताओं का हस्ताक्षर करना पहले से निर्धारित था।

ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि कभी-कभी आपको चलना पड़ता है और यह वैसे ही समय में से एक था। उन्होंने कहा कि मूल रूप से वे चाहते थे कि प्रतिबंध पूरी तरह से हटा लिए जाएं और हम ऐसा नहीं कर सकते। हालांकि, ट्रंप ने जोर देकर कहा कि वह आशावादी हैं कि हमने जो शिखर सम्मेलन से पहले और उसके दौरान जो प्रगति की, उससे वे भविष्य में बहुत अच्छा परिणाम पाने की स्थिति में हैं।

उन्होंने कहा कि किम ने परमाणु या बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण फिर से शुरू नहीं करने का वादा किया था, कुछ समय पहले उन्होंने इसे सफलता के लिए एक मानक माना था। उन्होंने अपने करीबी रिश्तों को दोहराते हुए कहा कि किम के साथ तीसरे शिखर सम्मेलन का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है।

ट्रंप ने कहा, ”हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं … हमारे बीच गर्मजोशी है और मुझे उम्मीद है कि यह बनी रहेगी। हनोई वार्ता के नतीजे अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहे और इस पर आलोचकों ने निशाना साधते हुए कहा कि सिगापुर में उनकी प्रारंभिक ऐतिहासिक बैठक में दिखावा ज्यादा था और उसमें ठोस बात नहीं थी।

आलोचकों ने यह भी कहा कि यह एक बड़ी नाकामी है। दोनों नेता बिना किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए बैठक से हट गए और ट्रंप ने निर्धारित समय से दो घंटा पहले ही संवाददाता सम्मेलन किया। फ़ेडरेशन आफ अमेरिकन साइंटिस्ट के अंकित पांडा ने ट्वीट किया कि आगे बातचीत होने की व्हाइट हाउस की उम्मीद उत्तर कोरिया में नहीं है। पांडा ने कहा कि संभव है कि किम नाराज हो गए हों और बातचीत जारी रखने की उनकी इच्छा नहीं हो।