Home Blog Page 1085

बैंक ऋण नहीं चुकाने की आदत उद्योग जगत को छोड़नी होगी : जेटली

0

नई दिल्ली – शोधन एवं दिवालियापन संहिता (आईबीसी) के प्रभावी होने के बाद बैंकिंग तंत्र में 2़ 85 लाख करोड़ रुपये वापस आने का उल्लेख करते हुये गुरुवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि उद्योग जगत को ऋण लेकर नहीं चुकाने की आदत छोड़ देनी चाहिए क्योंकि अब ‘न्यू नॉर्मल’ काम कर रहा है।

श्री जेटली ने भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के एक कार्यक्रम में यहाँ कहा कि लोगों को विशेषकर वित्त की दुनिया में काम करने वालों के लिए स्पष्ट संदेश दे दिया गया है कि जिनको वे ‘नॉर्मल’ मान रहे थे उससे अब हट जायें और ‘न्यू नॉर्मल’ में रहने की आदत डाल लें।

उन्होंने कहा कि पहले यह प्रथा बन गयी थी बैंकों से ऋण लो और फिर उसे चुकाये बगैर जा सकते हो। पहले यह बैंकरों की समस्या होती थी जो अब काम नहीं कर रहा है। जब आप बैंक से ऋण लेते हैं तो आप अपनी पूँजी बनाते हैं और उसके आधार पर निवेश करते हैं। यह ‘न्यू नॉर्मल’ नहीं हो सकता है।

वित्त मंत्री ने कहा कि पाँच वर्ष में बहुत कुछ बदला है और बहुत से सुधार किये गये हैं। उन्होंने कहा कि ये सुधार बाध्यकारी और दृढनिश्चयी दोनों का मिश्रण हैं। कुछ सुधार जरूरत के अनुरूप होते हैं, लेकिन अधिकांश दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर होते हैं। मोदी सरकार ने इन दोनों को मिलाकर सुधार किये हैं। उन्होंने आईबीसी का उल्लेख करते हुये कहा कि इसकी वजह से 2़ 85 लाख करोड़ रुपये बैंकिंग तंत्र में आये हैं।

जो बुरी नजर से देश को देखेगा, उसकी आंखें नोंच ली जाएंगी

0

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए मंगलवार को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर बालाकोट इलाके में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। एयर स्ट्राइक के बाद भारत ने अब स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि अगर अमेरिका पाकिस्तान के अंदर बैठे ओसामा बिन लादेन का खात्मा कर सकता है तो फिर इस वक्त कुछ भी संभव है। भारत की इस कार्रवाई के बाद जहां पूरा देश जोश में है, तो वहीं पाकिस्तान भी बुरी तरह बौखला गया है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान को लेकर अपने गुस्से का इजहार किया है।

बॉलीवुड न्यूज वेबसाइट ‘पिंकविला’ से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा, ‘हम भारतीय वायुसेना के जवानों को सैल्यूट करते हैं, जिन्होंने सच्चे हीरो की तरह दुश्मन पर पलटवार करते हुए स्ट्राइक की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सैल्यूट, जिन्होंने निर्णायक कार्रवाई की। आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई शुरू हो चुकी है। मैसेज क्लीयर है, जो भी बुरी नजर से इस देश को देखेगा, उसकी आंखें नोंच ली जाएंगी… जय हिंद। भारत के जवानों पर आतंकी हमले के बाद इस तरह की कार्रवाई एक ऐतिहासिक कदम है।

पीएम इमरान बोले – भारत से हम बातचीत के लिए तैयार

0

कराची – भारत से बातचीत की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पेशकश की है। उन्होंने कहा कि कल से जो माहौल बन रहा है, वह ठीक नहीं है। इमरान ने कहा कि हमने पुलवामा के बाद जांच करने का वादा किया था, और अभी भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भी पिछले 10 साल से आतंकवाद से जूझ रहा है। इमरान खान ने कहा कि हम जंग नहीं चहाते हैं, बातचीत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के दो विमानों को शूट किया गया, उनके पायलट हमारे पास हैं।

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तनाव के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को तलब किया है। बयान में कहा गया है कि बीजेपी को जवानों की शहादत पर राजनीति बंद करनी चाहिए। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तनाव के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को तलब किया है।

आतंकी मसूद अजहर जल्द यूएनएसी में होगा बैन

0

नई दिल्ली – फ्रांस आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकी सरगना मसूद अजहर को यूएनएसी में बैन करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। सूत्रों की मानें तो फ्रांस सैंक्शन कमेटी के पास इस प्रस्ताव को लेकर जा सकता है, जिसमे अगले महीने फ्रांस मसूद अजहर को बैन करने का प्रस्ताव पेश कर सकता है। बता दें कि फ्रांस अगले महीने यूएनएससी का अध्यक्ष होगा, ऐसे में फ्रांस का यह कदम भारत के लिए काफी अहम हो सकता है। गौरतलब है कि हर 15 महीने में यूएन सेक्युरिटी काउंसिल का अध्यक्ष बदला जाता है, लिहाजा 1 मार्च को फ्रांस सेक्युरिटी काउंसिल का अध्यक्ष होगा।

फ्रांस सेक्युरिटी काउंसिल का स्थाई सदस्य है और उसके पास वीटो की पॉवर है जोकि मसूद अजहर को बैन करने के लिए प्रस्ताव को तैयार कर रही है। पीटीआई के मुताबिक सूत्रों की मानें तो मसूद को बैन करने के लिए फ्रांस प्रस्ताव तैयार कर रहा है और उस प्रस्ताव को सैंक्शन कमेटी के सामने पेश किया जाएगा, इसे फ्रांस के राष्ट्रपति की अनुमति के बाद आगे बढ़ाया जाएगा। सूत्र की माने तो फ्रांस मुख्य रूप से जैश के मुखिया को बैन करने के लिए 1267 सैक्शन कमेटी के सामने जल्द प्रस्ताव लाने पर ध्यान दे रहा है।

ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में घुसकर अमेरिका मार सकता है, तो हम क्यों नहीं ऐसा कर सकते हैं

0

नई दिल्ली – बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच तनावपूर्ण स्थिति है। इसी बीच केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का बयान भी आया है। अरुण जेटली ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर अमेरिका लादेन को मार सकता है तो कुछ भी संभव है। उन्होंने कहा कि आज के हालात में कुछ भी मुमकिन है। जब पाकिस्तान में घुसकर ओसामा बिन लादेन को अमेरिका मार सकता है तो हम क्यों नहीं ऐसा कर सकते हैं।

जेटली ने कहा कि जिस तरीके से पूरा देश हमारे साथ खड़ा है, उससे लगता है कि ऐसे वक्त में सब कुछ मुमकिन है। बता दें कि इस वक्त पीएम मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हो रही है। इस बैठक में एनएसए अजीत डोभाल, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश सचिव, रक्षा सचिव और खुफिया विभागों के प्रमुख शामिल हैं।

इसके पहले आज भारत की सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तान के F-16 विमान को मार गिराया गया था। पाकिस्तान के दो जेट भारतीय सीमा में घुसे थे जिसे भारतीय वायुसेना ने खदेड़ा था। मंगलवार को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट स्ठित जैश के ठिकानों पर बमबारी की थी। मिराज-2000 ने जैश के ठिकानों पर 1000 किलो के बम दागे थे।

सूत्रों के हवाले से बताया कि इस हमले में करीब 300 आतंकी मारे गए जिसमें जैश के 25 टॉप कमांडर शामिल हैं। वहीं, पाकिस्तान इस हमले से बौखलाया हुआ है। इसी बौखलाहट के बाद पाकिस्तानी आर्मी ने एलओसी पर फायरिंग की। उन्होंने न केवल सेना के बंकर को निशाना बनाया बल्कि स्थानीय लोगों के घरों भी टारगेट किया, भारत की तरफ से भी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की संसद में लगे इमरान खान ‘शेम-शेम’ के नारे

0

नई दिल्ली- पुलवामा में 14 फरवरी को CRPF काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में घुसकर एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया है। भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जानकारी के मुताबिक एयर स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की संसद में इमरान खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई है। बताया जा रहा है कि विपक्षी दलों के सांसदों ने इमरान खान के विरोध में शेम-शेम के नारे लगाए। इतना ही नहीं बौखलाहट में कुछ पाकिस्तानी सांसदों ने भारत पर बेतुके आरोप भी लगाए हैं और जवाबी कार्रवाई की धमकी भी दी है।

भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे पर पाकिस्तान की संसद में जोरदार हंगामा देखने को मिला। पाकिस्तानी सांसदों की भले ही संसद में ज्यादा मौजूदगी नहीं थी, बावजूद इसके पाकिस्तान के कई सांसद प्रधानमंत्री इमरान खान के रवैये से नाराज नजर आए। स्थिति ये हो गई कि इमरान खान के खिलाफ पाकिस्तानी संसद में शेम-शेम के नारे भी लगाए गए। हालांकि इस हंगामे के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान को पता है कि अपनी रक्षा कैसे करनी है। यह भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ की गई गंभीर कार्रवाई थी। ये कार्रवाई नियंत्रण रेखा का उल्लंघन है और पाकिस्तान के पास जवाबी कार्रवाई करने और आत्मरक्षा करने का पूरा अधिकार है।

वहीं इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री और सांसद हिना रब्बानी खार ने इस्लामिक देशों के संगठन (ओआईसी) में सुषमा स्वराज के गेस्ट ऑफ ऑनर बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं। कश्मीर मसले को लेकर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉरपोरेशन (आईओसी) ने अबु धाबी में 1-2 मार्च को एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में पहली भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के तौर पर बुलाया गया है। हालांकि अब भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में आईओसी की इस बैठक के बहिष्कार की मांग उठने लगी है।

राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक के बाद वायुसेना को किया सैल्यूट

0

नई दिल्ली – पाकिस्तान के बालाकोट में वायुसेना की सर्जिकल स्ट्राइक का तमाम राजनीतिक दलों और नेताओं ने स्वागत करते हुए एयरफोर्स को सैल्यूट किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम के गुवाहाटी में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवान को याद किया। राहुल गांधी ने कहा कि हम असम के मानेश्वर बसमत्री को याद याद कर रहे हैं जिन्होंने पुलवामा आतंकी हमले में अपनी जान गंवायी थी, हम देश की वायुसेना के पायलट्स को मुबारकबाद देते हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा था कि आईएएफ के पायलट को मैं सैल्यूट करता हूं।

बता दें कि आज सुबह तकरीबन 3:30 बजे भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान स्थित जैश के ठिकानों पर हमला किया। रिपोर्ट्स की मानें तो वायुसेना की इस कार्रवाई में 200-300 आतंकी ढेर हो गए हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया। खुद विदेश सचिव विजय गोखले मीडिया के सामने आए और उन्होने इस सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वायुसेना ने पाकिस्तान बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया जिसमे कई आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।

इस एयर स्ट्राइक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं देश नहीं झुकने दूंगा। पीएम मोदी ने रैली की शुरुआत में कहा कि मैं आप लोगों के उत्साह को समझता हूं, आज आपका मिजाज कुछ अलग लग रहा है, यह मौका है जब हम अपने देश के पराक्रमी वीरों का सिर झुकाकर नमन करें। गौर करने वाली बात यह है कि पीएम मोदी जिस मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे उसके पीछे पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों की तस्वीरें लगी हुई थी। पीएम ने कहा कि देश से बढ़कर कुछ नहीं है,मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि देश सुरक्षित हाथों में है। .मैं देश की सेवा में लगे हर व्यक्ति को नमन करता हूं।

बालाकोट में एयर स्ट्राइक पर क्या कह रहा है विदेशी मीडिया

0

इंडियन एयर फोर्स ने पुलवामा में CRPF के काफिले पर हुए आत्मघाती आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारत सरकार की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, इंडियन एयर फोर्स ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान के बालाकोट इलाके में एयर स्ट्राइक की है। बताया जा रहा है एयर फोर्स ने इस कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी ट्रेनिंग कैंप को तबाह कर दिया है। इंडियन एयर फोर्स की इस एयर स्ट्राइक की चर्चा भारत और पाकिस्तान के अलावा दुनिया के दूसरे मुल्कों में भी हो रही है।

अमेरिकी न्यूज वेबसाइट द न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा, ‘इंडियन एयर फोर्स के फाइटर जेट्स ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एयर स्ट्राइक की। कई सालों ये पहला मौका है जब इंडियन एयर फोर्स के फाइटर जेट्स ने कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल को पार किया है। IAF की इस कार्रवाई से दोनों परमाणु शक्ति वाले देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है। भारत ने ये कार्रवाई पुलवामा में भारतीय सैनिकों पर हुए आत्मघाती हमले के बाद की है।’

अमेरिकी न्यूज वेबसाइट द वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा है, ‘भारत ने 14 फरवरी को कश्मीर में हुए आत्मघाती हमले में शहीद हुए 40 जवानों पर प्रतिक्रिया करते हुए मंगलवार को पाकिस्तान की सीमा में घुसकर एयर स्ट्राइक की है।’

ब्रिटिश न्यूज वेबसाइट द गार्जियन ने लिखा है कि भारत ने पाकिस्तान की सीमा में चल रहे आतंकी कैंप पर एयर स्ट्राइक का दावा किया है। वेबसाइट ने मंत्रालय के हवाले से लिखा है कि इंडियन एयर फोर्स के फाइटर जेट्स ने सीमा पार कर पाकिस्तान के आतंकी शिविरों पर हमला किया है। 1971 में हुई पाकिस्तान के साथ जंग के बाद इस इलाके में इंडियन एयर फोर्स की यह पहली कार्रवाई है।

चीनी न्यूज वेबसाइट ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है, ‘पाकिस्तानी सेना का दावा- भारतीय लड़ाकू विमानों ने एलओसी को किया पार, भारत ने आतंकी शिविरों पर हवाई हमले की पुष्टि की’। इस रिपोर्ट में लिखा है, ‘पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को कहा कि भारतीय लड़ाकू विमानों ने कश्मीर क्षेत्र में एलओसी का उल्लंघन किया और जल्दबाजी में “एक्सप्लोसिव” गिरा दिया।

वायुसेना ने पुलवामा शहीदों की तेरहवीं पर लिया पाक से बदला

0

18 सितंबर 2016 को उरी में हुए आतंकी हमले में भारतीय सेना के 18 जवान शहीद हो गए थे। इसका बदला लेने के लिए भारत ने नियंत्रण रेखा पार करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। इसमें पाकिस्तान की शह पर बनाए गए टेरर लॉन्च पैड्स को ध्वस्त कर दिया गया था।

29 सितंबर को पाक अधिकृत कश्मीर में इस सर्जिकल स्ट्राइक को उरी हमले के 11 दिन बाद 29 सितंबर 2016 को मुकम्मल किया गया।

इसी तर्ज पर भारतीय वायुसेना ने पुलवामा हमले के बाद पीओके में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। खास बात यह है कि 14 फरवरी 2019 को हुए इस हमले के ठीक 12 दिन बाद एक बार फिर भारत ने बड़ा ऐक्शन लिया है।

ख़बरों के अनुसारभारतीय सेना ने पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान कम से कम 7 आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया था। इस कार्रवाई के दौरान 38 आतंकियों को भी मार गिराए जाने की बात सामने आई थी।

सर्जिकल स्ट्राइक के ठीक बाद डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिटरी ऑपरेशंस (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर LoC के पार आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर डाला।

भारत ने इससे पहले बेहद आक्रामक ढंग से पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक अभियान चलाया। साथ ही मिलिटरी मूवमेंट भी ऐसा रखा, जिससे यह मेसेज गया कि जवाबी हवाई हमला किया जा सकता है।

पाकिस्तानी कलाकारों के बैन पर क्या कहा विद्या बालन ने

0

नई दिल्ली – 14 फरवरी को पुलवामा में हुए बड़े आतंकी हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला रहा है। जहां केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हमले के बाद कूटनीतिक दांव चलते हुए पाकिस्तान को पूरे विश्व से अलग-थलग करने की कवायद शुरू की है, वहीं हिंदी फिल्म उद्योग ने बड़ा फैसला लेते हुए अपनी फिल्में पाकिस्तान में रिलीज होने से रोक दिया है। उसके साथ ही बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों की एंट्री पर बैन का भी बड़ा फैसला लिया गया। बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने पाकिस्तानी एक्टर्स को लेकर की गई इस कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बहुत हो चुका है, अब समय आ गया है सख्त कदम उठाया जाए।

पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों के बॉलीवुड में बैन पर बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा, हालांकि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कला को सभी सीमाओं और राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए, लेकिन मुझे लगता है कि अब सख्त कदम उठाना चाहिए। बस, अब बहुत हो गया है। अपने डेब्यू रेडियो शो ‘धुन बदल के तो देखो’ के लॉन्च के मौके पर विद्या बालन ने ये बातें कही है।