Home Blog Page 1086

देश में बने तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली पहली महिला बनीं पीवी सिंधु

0

बेंगलुरू – बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने एयरो इंडिया शो के चौथे दिन भारत में बने तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरी। शनिवार को ही तेजस में अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स भी उड़ान भरेंगी। एयरो इंडिया इस शो के चौथे दिन को उड्डयन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी के तौर पर मना रहा है। तेजस में उड़ान भरने वाली सिंधु पहली महिला यात्री बन गई हैं।

सैन्य उड्डयन नियामक सेमिलाक की तरफ से तेजस को बुधवार सुबह फाइनल ऑपरेशन क्लियरेंस (एफओसी) दी गई। इसके बाद अब तेजस हथियारबंद फाइटर जेट के तौर पर एयरफोर्स से जुड़ जाएगा। सेमिलाक के चीफ एग्जीक्यूटिव पी जयपाल ने इसका सर्टिफिकेट और सेवा के लिए भेजे जाने के दस्तावेज एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ को दिए।

धनोआ ने इस मौके पर कहा कि यह एयरफोर्स के लिए एक अहम पड़ाव है। यह एयरक्राफ्ट पहले ही अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन कर चुका है। 16 फरवरी को राजस्थान के पोकरण में एयरफोर्स की ‘वायुशक्ति’ ड्रिल में तेजस ने हवा से जमीन और हवा से हवा में मार करने की क्षमता दिखाई थी।

मोदी कल करेंगे ‘पीएम- किसान सम्मान निधि ‘ योजना का शुभारम्भ

0

नई दिल्ली – कल (24 फरवरी) ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुभारम्भ करेंगे। शनिवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री 24 फरवरी को इसका उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से देशव्यापी शुभारम्भ करेंगे।

सिंह ने कहा कि यह योजना किसानों को आय में सहायता प्रदान करने के लिए अब तक की सबसे बड़ी योजना है। उन्होंने कहा कि इसका लाभ 2 हेक्टेयर तक भूमि की जोत वाले छोटे सीमांत किसान परिवारों को मिलेगा। इस योजना के तहत 6,000 रुपये सालाना राशि का भुगतान किसानों को किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में 2000 रुपये की तीन समान किस्तें डालने की योजना है। इस योजना से किसानों को अपनी- छोटे- छोटे खर्चों के लिए किसी साहूकार के पास नहीं जाना होगा। सिंह ने कहा कि यह योजना लघु एवं सीमांत किसान परिवारों को मोदी सरकार की सबसे बड़ी सौगात है।

अनिल अंबानी जेल जाने से बचने के लिए कंपनी बेचकर जुटा रहे पैसा

0

नई दिल्ली – आरकॉम समूह के मालिक अनिल अंबानी ने एरिक्सन के साथ बकाया विवाद में 550 करोड़ रुपये चुकाने के लिए कोशिशें शुरू कर दी हैं। बैंकों में जमा आयकर रिफंड औररिलायंस म्यूचुअल फंड में हिस्सेदारी बेचकर उन्होंने यह रकम जुटाने की योजना बनाई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में पिछले दिनों कड़ा फैसला दिया है और एक माह के अंदर एरिक्सन को पैसों का भुगतान करने को कहा गया है। ऐसा न होने पर सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी और कंपनी के दो निदेशकों को जेल भेजने की बात कही है।

रिलायंस म्यूचुअल फंड के प्रवक्ता के अनुसार एरिक्सन को बैंकों को पत्र लिखकर आयकर रिफंड के रूप में जमा 260 करोड़ रुपये सीधे भुगतान करने को कहा है। समूह की ओर से 118 करोड़ रुपये पहले ही सुप्रीम कोर्ट में जमा करा दिए गए थे। बाकी बचे 172 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अनिल अंबानी रिलायंस म्यूचुअल फंड में अपनी हिस्सेदारी बेचने कर जुटाना चाहती है। रिलायंस म्यूचुअल फंड में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिए वेंचर में शामिल जापानी कंपनी को पेशकश की है। यह कवायद पैसे न चुकाने पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से तीन महीने जेल की सजा से बचने के लिए की जा रही है।

BJP का अपना दल ने छोड़ा साथ

0

बरेली: भारतीय जनता पार्टी पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सहयोगी दल से उसका कोई लेना देना नहीं है, इसलिए उनकी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) अलग रास्ता चुनने के लिए स्वतंत्र है।

गुरूवार (21 फरवरी) की रात यहां अनुप्रिया ने संवाददाताओं से कहा कि अपना दल अपना रास्ता चुनने के लिए स्वतंत्र है और जल्द ही पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर मंथन होगा। बीजेपी को सहयोगी दल से कोई लेना देना नहीं है इसलिए यह कदम उठाना पड़ रहा है।

यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने अनुप्रिया आईं थीं। उन्होंने बताया कि बीजेपी के सामने पार्टी ने समस्याएं रखी थीं, 20 फरवरी तक बीजेपी को समाधान के लिए समय दिया था, लेकिन अब तक बीजेपी ने कोई निर्णय नहीं किया है इसलिए अपना दल अपना रास्ता चुनने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी की बैठक होगी और उस बैठक में पार्टी का जो फैसला होगा, वह उन्हें मंजूर होगा।

आपको बता दें कि इससे पहले अपना दल के अध्यक्ष आशीष पटेल ने ज़ी न्यूज से कहा था कि 28 फरवरी को लखनऊ में पार्टी की बड़ी बैठक बुलाई है। बैठक में इस बात पर निर्णय लिया जाएगा कि होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी बीजेपी के साथ होगी या नहीं। अपना दल (एस) अध्यक्ष आशीष पटेल ने ज़ी न्यूज से फोन पर हुई बातचीत में कहा कि हमने राज्य बीजेपी के कर्ता-धर्ताओं को 20 फरवरी तक पार्टी से संबंधित समस्याओं को दूर करने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी के डेडलाइन अब खत्म हो गई है और हमारे द्वारा की गई एक भी मांग पूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि अब हम स्वतंत्र हैं।

सुप्रीम कोर्ट का कश्मीरियों पर हमले में कड़ा रुख

0

नयी दिल्ली – केंद्र सरकार और 11 राज्यों को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर पुलवामा आतंकी हमले के बाद कश्मीरी छात्रों पर हो रहे हमलों को रोकने के उपायों पर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट में इन हमलों को रोकने के लिए एक याचिका दाखिल की गई थी।

राज्यों की मुख्य सचिवों और 11 राज्यों के डीजीपी से तुरंत एक्शन लेने को सुप्रीम कोर्ट ने कहा है। कोर्ट का निर्देश है कश्मीरियों के सामाजिक बहिष्कार और उन्हें मिल रही धमकियों के खिलाफ तुरंत कदम उठाए जाएं। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने मॉब लिचिंग के मामले से निपटने के लिए नियुक्त नोडल अफसरों को निर्देश दिया कि वे कश्मीरियों पर हो रहे हमले की घटनाओं को रोकने का पूरा बंदोबस्त करें।

सुप्रीम कोर्ट ने होम मिनिस्टरी को निर्देश दिया कि वे इन नोडल अफसरों को नाम को प्रचारित करें ताकि हमले या सामाजिक बहिष्कार की धमकियां झेल रहे कश्मीरी उनसे संपर्क कर सकें।

उबर ईट्स को खरीद सकती है स्‍व‍िगी

0

नई दिल्ली – ऐप के जरिए कैब सर्विसेज देने वाली उबर(uber) की फूड डिलीवरी यूनिट, उबर ईट्स (uber eats)अपने भारत के बिजनेस को प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्विगी(swiggy) को बेचने के लिए अंतिम दौर की बातचीत कर रही है। हालांकि सूत्रों ने बताया कि डील अगले महीने तक फाइनल हो सकती है। यह स्विगी का अभी तक का सबसे बड़ा एक्विजिशन होगा। उबर के लिए अपने ग्लोबल फूड बिजनेस के एक हिस्से को बेचने की यह पहली डील होगी।

वहीं सूत्रों ने इस बारे में बताया कि शेयर स्वाप के जरिए डील हो सकती है। इससे उबर को स्विगी में लगभग 10 पर्सेंट हिस्सेदारी मिलने की संभावना है। स्विगी की वैल्यू लगभग 3।3 अरब डॉलर है। उबर 120-150 अरब डॉलर का शेयर इश्यू लाने की तैयारी कर रही है और इस वजह से वह दुनिया भर में अपने घाटे को कम करना चाहती है। उबर ईट्स को बेचने का कदम इसी के तहत उठाया जा रहा है।

20 अरब डॉलर से अधिक उबर ईट्स की ग्लोबल वैल्यू होने का अनुमान है। 2018 के पहले क्वॉर्टर में इसका ग्लोबल रेवेन्यू करीब 1।5 अरब डॉलर का था। सूत्रों का कहना हैं कि ‘समान रेस्टोरेंट्स और कंज्यूमर्स के लिए प्रतिस्पर्धा के लिए फंड खर्च करने के बजाय स्विगी में हिस्सेदारी लेना एक अच्छा फैसला होगा। इससे फूड डिलीवरी मार्केट में दिए जा रहे भारी डिस्काउंट्स में कमी आ सकती है।

बता दें कि स्विगी ने आखिरी बार दिसंबर में भारतीय खाद्य-प्रौद्योगिकी उद्योग में सबसे बड़े एकल वित्तपोषण दौर में से एक अरब डॉलर जुटाए और इस सौदे के साथ, यह अभी तक के सबसे बड़े अधिग्रहण को अंजाम देने की संभावना है।

शिवसेना के 23 प्रत्याशियों के विरूद्ध बीजेपी सांसद राणे उतारेंगे प्रत्याशी..!

0

नई दिल्ली – बीजेपी और शिवसेना में महाराष्ट्र में लोकसभा सीटों का बंटवारा हो गया, लेकिन विधानसभा सीटों और मुख्यमंत्री पद को लेकर तनातनी कम नहीं हो रही है। शिवसेना ने इसको लेकर परोक्ष हमले और अपने मुख पत्र “सामना” के मार्फत सख्त टिप्प्णी करना जारी रखा है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अलावा उसके सांसद संजय राउत भी गाहे-बगाहे नाराजगी के संकेत दे रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि बीजेपी ने शिवसेना की इस जिद व बयानबाजी से परेशान इसकी काट की चाल चल दी है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद नारायण राणे ने इसके तहत जिन 23 लोकसभा सीटों पर शिवसेना चुनाव लड़ेगी, उन सभी सीटों से अपने प्रत्याशी खड़ा करने की बात कही है। राणे पहले शिवसेना में थे और उसके कोटे से बीजेपी-शिवसेना की सरकार में मुख्यमंत्री रहे। शिवसेना से अलग होने के बाद वह कांग्रेस-राकांपा सरकार में मंत्री रहे और अब बीजेपी में आकर राज्यसभा सांसद हैं। लेकिन उन्होंने अपनी एक राजनीतिक पार्टी “महाराष्ट्र स्वाभिमानी पक्ष” भी बना रखी है।

उन्होंने उसी के बैनर तले, शिवसेना जिन 23 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी, वहां उसके वोट काटने के लिए अपने प्रत्याशी खड़ा करने की रणनीति बनाई है। उनके लोगों का कहना है कि राणे इन दिनों बीजेपी द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना से गठबंधन करने से नाराज हैं। इसलिए वह शिवसेना के विरूद्ध अपने प्रत्याशी उतार सकते हैं। इस सवाल पर कि तब तो उनको बीजेपी के विरूद्ध भी प्रत्याशी खड़े करने चाहिए, राणे के एक भरोसेमंद समर्थक का कहना है कि हमारी मुख्य लड़ाई शिवसेना से है। इधर शिवसेना ने बीजेपी से कहा है कि राणे को लोकसभा की एक सीट देकर अन्य सीटों से लड़ने से मना कराये। यदि उनके कंधे पर बंदूक रखकर शिवसेना को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई तो शिवसेना भी उसी तरह के उपक्रम करेगी।

सपा-बसपा के गठबंधन से नाराज मुलायम सिंह

0

लखनऊ – अपने बेटे व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने निशाना साधा है। अपने हमले में मुलायम ने मायावती की पार्टी बसपा का भी जिक्र किया और कहा कि मायावती से अखिलेश ने गठबंधन कर लिया, आधी सीट हो गई । पार्टी इतनी मजबूत थी ,पार्टी को कमजोर अपने ही लोग कर रहें।

बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 2019 लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन कर लिया है। ऐसे में इस गठबंधन को लेकर मुलायम ने कहा कि अखिलेश ने मायावती से गठबंधन कर लिया, आधी सीट हो गई । पार्टी इतनी मजबूत थी ,पार्टी को कमजोर अपने ही लोग कर रहें। अकेले तीन बार सरकार बनाई, तीनों बार हम मुख्यमंत्री रहे, रक्षा मंत्री भी रहे, मजबूत पार्टी थी। हम राजनीति नहीं कर रहे, लेकिन हम सही बात रख रहे हैं।

मुलायम का वार यही नहीं रुका और उन्होंने कहा कि अखिलेश ने कहा छीनना हमारे हाथ में है तो हमने कहा हटाना हमारे हाथ में है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे संरक्षक बना दिया गया लेकिन संरक्षक का काम क्या होता है ये लिखा ही नहीं। मीडिया की उपेक्षा हमारी पार्टी के लोग ज्यादा करते है मुलायम सिंह । मुलायम सिंह का बयान शिवपाल यादव ने तो पार्टी बना ली , तो हमे लिख कर दो हम टिकट देगे ।

जस्टिस डीके जैन बीसीसीसाई के पहले लोकपाल

0

नई दिल्ली- लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक तैयार बीसीसीआई विधान के अनुच्छेद के तहत सुप्रीम कोर्ट ने आज पूर्व जज जस्टिस डी.के. जैन बीसीसीआई का पहला लोकपाल बनाया है।

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल का मामला भी जस्टिस जैन ही देखेंगे। करण जौहर के टीवी शो कॉफी विद करण में जाकर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें निलंबित कर दिया ‌‌था। दोनों को ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच ही वापस भारत बुला लिया गया।

मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस एसए बोबड़े और जस्टिस अभय मनोहर सप्रे की बेंच ने कहा कि प्रशासकों की कमेटी के तीसरे सदस्य को लेकर हमारे मन में कुछ नाम हैं। उन पर चर्चा कर हम जल्द ही फैसला लेंगे। फिलहाल प्रशासकों की कमेटी में 2 ही सदस्य विनोद राय और डायना एडुलजी हैं।

सुनवाई के दौरान पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने खुद को क्रिकेट प्रशासन से दूर रखने का आदेश वापस लेने की मांग की। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 28 फरवरी को सुनवाई करेगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुझे अवमानना और कोर्ट में गलत जानकारी देने के आरोप में क्रिकेट प्रशासन से दूर किया गया था। अब सुप्रीम कोर्ट वो मामला बंद कर चुका है। पिछले 17 जनवरी को मामले में कोर्ट की सहायता कर रहे एमिकस क्यूरी गोपाल सुब्रमण्यम के हटने के चलते सुनवाई टालनी पड़ी थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ वकील पी.एस. नरसिम्हा को यह ज़िम्मेदारी सौंपी है।

28 को देशभर के बीजेपी के बूथस्तर के कार्यकर्ताओं से PM मोदी करेंगे संवाद

0

नयी दिल्ली – 28 फरवरी को देशभर के बीजेपी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, स्वयंसेवकों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के तहत नरेन्द्र मोदी एप पर संवाद करेंगे । इस बारे में जानकारी देते हुए पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री 28 फरवरी को देशभर के करीब नौ लाख बूथस्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे । इस कार्यक्रम के लिये प्रधानमंत्री ने लोगों से उनके विचार एवं सुझाव मांगे हैं ।

नरेन्द्र मोदी एप के माध्यम से इस बारे में सुझाव एवं विचार भेजे जा सकते हैं । नरेन्द्र मोदी एप के माध्यम से आयोजित होने वाले इस संवाद कार्यक्रम के लिये मंडल स्तर पर स्क्रीन और टेलीविजन लगाये जायेंगे । दोपहर 12 बजे यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा । अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव संभावित है और ऐसे में बीजेपी को लगता है कि प्रधानमंत्री के संवाद के माध्यम से बूथ स्तर पर पार्टी कैडर में ऊर्जा का संचार हो सकेगा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले कुछ महीने से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत पांच..छह लोकसभा क्षेत्रों के समूह में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं । 24 फरवरी को ही प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ के जरिये लोगों से रूबरू होंगे ।