Home Blog Page 1082

सेना के पराक्रम पर न करें ओछी राजनीति : बाबा रामदेव

0

मथुरा – मथुरा के महावन स्थित कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज रमणरेती आश्रम में गोपाल दास महाराज की जयंती पर गुरुवार से तीन दिवसीय संत समागम शुरू हो गया है। समागम के पहले दिन योगगुरु बाबा रामदेव समेत सैकड़ों साधु-संतों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बाबा रामदेव ने उन नेताओं को नसीहत दी है, जो बालाकोट में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों का सबूत मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना के पराक्रम पर ओछी राजनीति नहीं करनी चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसाररामदेव ने कहा कि सेना ने आतंकी ठिकानों पर हमले के सबूत भी दे दिए हैं। मौके पर 300 मोबाइल एक्टिव थे। अब सोचने की बात है कि मोबाइल से न तो पेड़ पौधे बात करते हैं और न ही जानवर। वहां आतंकी थे और भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों को ही ध्वस्त किया।

उन्होंने कहा कि अब इस विषय पर किसी राजनीति दल को ओछी राजनीति नहीं करना चाहिए। भारतीय सेना के शौर्य और गौरव को बढ़ाने का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब सभी लोग मिलकर आतंकवाद और देश विरोधी ताकतों से लड़ेंगे, तभी शुभ होगा।

मध्य प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर होंगे सलमान खान : कमलनाथ

0

भोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने जानकारी दी है कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान राज्य के ब्रांड एंबेसडर होंगे। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि इस विषय में सलमान से बात हो चुकी है और इसको लेकर उन्होंने ने हामी भर दी है।

कमलनाथ ने कहा कि अभिनेता सलमान टूरिज्म और हेरिटेज के क्षेत्र में काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में 76 दिन की अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारपत्रकारों से बात करते हुए सीएम कमलनाथ ने कहा कि राजनीतिक विषयों और अपनी सरकार के कामकाज से अलग मैं आप लोगों को एक जानकारी देना चाहता हूं।

उन्होंने कहा कि जैसा कि आप लोग जानते हैं कि अभिनेता सलमान खान इंदौर से है। मैंने उनसे फोन पर मध्य प्रदेश में उनके योगदान पर बात की तो उन्होंने कहा कि मैं पूरी मदद करने के लिए तैयार हूं। कमलनाथ ने बताया कि वे टूरिज्म और हेरिटेज आदि क्षेत्रों में काम कर सकते हैं।

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका पैतृक निवास इंदौर में है। उन्होंने अपनी पढ़ाई सिंधिया स्‍कूल, ग्‍वालियर से की है।

12 मार्च को कई नेताओं के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे हार्दिक पटेल

0

अहमदाबाद – गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, हार्दिक पटेल ने इस बात की पुष्टि की। कहा जा रहा है पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के नेता हार्दिक पटेल के साथ समिति के दूसरे 5 नेता भी कांग्रेस पार्टी का दामन थामेंगे।

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में हालांकि, हार्दिक पटेल ने यह नहीं बताया कि वह कब कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही गुजरात कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात करेंगे और अपने मुद्दों पर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि मुद्दों पर चर्चा करने के बाद ही कांग्रेस में शामिल होने की तारीख का ऐलान किया जाएगा। हार्दिक पटेल ने यह भी कहा कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी अगर उनसे चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो वे चुनाव भी लड़ेंगे।

12 मार्च को अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होने वाली है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इसी बैठक में दौरान हार्दिक पटेल कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। कार्यसमिति की इस बैठक में राहुल गांधी भी शामिल होंगे।

गौरतलब है कि 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दिया था। विधानसभ चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी। अगर कुछ और सीटें कांग्रेस को चुनाव में मिली होती तो गुजरात में तस्वीर कुछ और होती। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी राज्य में जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है। कांग्रेस लगातार संगठन को मजबूत कर रही है।

20 रुपये के सिक्के मोदी ने जारी किये

0

नयी दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने गुरुवार को एक रुपया, दो रुपये, पांच रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये के नये सिक्के जारी किये जिससे दृष्टिहीन दिव्यांग भी आसानी से पहचान सकेंगे। देश में पहली बार 20 रुपये के सिक्के जारी किये गये हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यहां इसकी जानकारी देते हुये कहा कि इन नये सिक्कों को दृष्टिहीन दिव्यांग की सुगमता से पहचान कर सकते हैं। श्री मोदी ने दिव्यांगों की मौजूदगी में इन सिक्को को जारी किया। इन नये और पुराने सिक्कों में अंतर आसानी से किया जा सकता है।

होश उड़ा देगी दुनिया की सबसे महंगी नई कार

0

2019 जेनेवा मोटर शो में बेहद तेज़ रफ्तार और लग्ज़री के लिए पॉपुलर ब्रांड बुगाटी ने एक नई कार शोकेस की है जिसे खरीदना हमारे और आपके बस की बात नहीं है। इस कार को खरीदने के लिए करोड़पति भी शायद ही हिम्मत जुटा पाएंगे और अरबपति व्यक्ति इसे खरीदने के काबिल होंगे। बुगाटी ने इस नई कार को ला वोइचर नोएरे नाम दिया है जिसने बुगाटी शिरॉन की कीमत को भी पीछे छोड़ दिया है। बुगाटी ने दुनियाभर के लिए इस कार की सिर्फ 1 यूनिट तैयार की है और इसकी एक्सशोरूम कीमत 12।5 मिलियन डॉलर यानी 87 करोड़ रुपए है। यह दुनिया की सबसे महंगी नई कार बन गई है। बता दें कि यह कार की एक्सशोरूम कीमत है और टैक्स चुकाने के बाद कार की ऑनरोड कीमत 132 करोड़ रुपए होती है।
bugatti1
बुगाटी ला वोइचर नोएरे को कंपनी की 110वीं वर्षगांठ को सेलिब्रेट करने के लिए 2019 मोटर शो में पेश किया गया है। कंपनी इस ऑल-ब्लैक कार की सिर्फ एक यूनिट बनाने वाली है जिसे पहले ही खरीद लिया गया है। ला वोइचर नोएरे को बुगाटी की टाइप 57SC को सम्मान देने के लिए बनाया है जिसे जीन बुगाटी ने डिज़ाइन किया है। बुगाटी ला वोइचर नोएरे के हर एक हिस्से को हाथ से बनाया गया है और पूरी तरह कार्बन फाइबर से बनी कार की बॉडी को ग्लॉस ब्लैक फिनिश दिया गया है। दिखने में यह कार बहुत ज़ोरदार है और अगले के साथ ही कार का पिछला हिस्सा भी इसे आकर्षक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ता।
bugatti2
चूंकि यह पूरी तरह बेस्पोक कार है, ऐसे में बुगाटी ला वोइचर नोएरे परफॉर्मेंस के मामले में पुर्ज़े बुगाटी शिरॉन से साझा करेगी। कार में 8।0-लीटर का 16-सिलेंडर इंजन लगाने वाली है जो 1479 bhp पावर और 1600 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखती है। कार के पिछले हिस्से में 5 की जगह 6 एग्ज़्हॉस्ट पाइप्स लगाए गए हैं। जिस व्यक्ति ने सबसे महंगी बुगाटी कार खरीदी है उसका नाम अभी सामने नहीं आया है और इस कार को बनाने में कंपनी को पूरे ढाई साल का समय लगा है। इस समय में कंपनी ने ना सिर्फ कार के बेहतरीन परफॉर्मेंस और लुक्स पर ध्यान दिया है, बल्की इसे पूरी तरह रोड लीगल भी बनाया है।

सरकार को वायुसेना ने सौंपे बालाकोट हमले के सबूत

0

नई दिल्ली – केंद्र सरकार को भारतीय वायु सेना ने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में किए गए पूर्व नियोजित हमले से जुड़ी सेटेलाइट तस्वीरें सौंपी हैं। सरकार को सौंपे गए साक्ष्यों में वायु सेना ने दावा किया है कि उसकी ओर से दागे गए 80 प्रतिशत बम निशाने पर लगे। इससे सेना ने पाकिस्तान के इस दावे का खंडन किया है कि वायुसेना हमला बेकार गया था।

साक्ष्यों के अनुसार भारतीय वायुसेना के मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने बालाकोट हवाई हमले में इजरायली स्पाइस 2000 बम गिराए थे। इन बमों से आतंकी ठिकानों की बिल्डिंग की छतों पर छेद हुआ और बिल्डिंग को आंतरिक रूप से नुकसान पहुंचा है। डोजियर में 12 उच्च गुणवत्ता वाले सेटेलाइट से प्राप्त चित्र हैं।

हमले के तुरंत बाद पाकिस्तान की ओर से ऐसा दावा किया गया था कि सभी बम जंगल में गिरे थे और इनसे पर्यावरण के अलावा जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

पाकिस्तान के इस दावे को वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ ने भी खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि अगर भारतीय वायु सेना का निशाना चूक गया तो पाकिस्तान ने बदले में इतनी बड़ी कार्रवाई क्यों की। उन्होंने कहा कि अगर हम किसी योजना के तहत काम करते हैं तो अपना लक्ष्य हासिल करते हैं।

भारतीय वायु सेना ने पूर्व नियोजित तैयारी के साथ 26 फरवरी को बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े ट्रेनिंग कैंप पर निशाना लगाया था। बालाकोट पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में है। यह हमला केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर पुलवामा में किए गए आत्मघाती हमले के प्रतिशोध में किया गया था। पुलवामा हमले में देश के 40 जवान मारे गए थे।

सुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने बताया राफेल से जुड़ी फाइल चोरी

0

नई दिल्ली – केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि राफेल जेट डील से संबंधित दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गए हैं। सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कोर्ट से कहा कि राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार के लिए दाखिल की गई याचिकाएं उन्हीं दस्तावेजों पर आधारित हैं। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 14 मार्च की तारीख तय की है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण ने संयुक्त रूप से सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार के लिए याचिका दायर की थी। इन याचिकाओं पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस एसके कौल और केएम जोसेफ की तीन-जजों वाली बेंच ने ओपन कोर्ट में सुनवाई की।

सुनवाई के दौरान जब प्रशांत भूषण ने सीनियर जर्नलिस्ट एन। राम के आर्टिकल का जिक्र किया, तो अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने इस पर आपत्ति जताई। अटॉर्नी जनरल ने कहा कि जिस आर्टिकल का जिक्र किया जा रहा है, वो चोरी किए गए दस्तावेजों पर आधारित है और इस मामले में जांच चल रही है।

वेणुगोपाल ने कहा कि ‘द हिंदू’ में सीनियर जर्नलिस्ट एन। राम का पहला आर्टिकल 8 फरवरी को पब्लिश हुआ था और अब दूसरा आर्टिकल भी सुनवाई के दिन ही पब्लिश किया गया है, ताकि सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई को प्रभावित किया जा सके। उन्होंने कहा कि ये सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है।
वेणुगोपाल ने कहा, ”ये कागजात रक्षा मंत्रालय से पूर्व या मौजूदा कर्मचारी द्वारा चोरी किए गए हैं। ये गोपनीय दस्तावेज हैं और इन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।” इस पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने उनसे पूछा कि सरकार ने इस मामले में अभी तक क्या कार्रवाई की है।

दुनिया के 13वें सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी

0

मुंबई – दुनिया के अरबपतियों की सूची में भी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी आगे बढ़ रहे हैं। मुकेश अंबानी जहां लंबे समय से भारत के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं, वहीं दुनिया में भी उनकी धाक तेजी से बढ़ रही है। फोर्ब्स की मंगलवार को जारी वर्ष 2019 की टॉप अमीरों की लिस्ट (Forbes World’s Billionaire list) में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 6 पायदान की छलांग के साथ दुनिया के 13वें बड़े अमीर बन गए हैं। हालांकि दुनिया के सबसे बड़े अमीर के तौर पर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की बादशाहत कायम है।

फोर्ब्स (Forbes) ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स (E-commerce) कंपनी अमेजन (Amazon) के फाउंडर 55 वर्षीय जेफ बेजोस (Jeff Bezos) के पास कुल 131 अरब डॉलर की दौलत है और एक साल में उनकी कुल दौलत में 18 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। उनके बाद बिल गेट्स (Bill Gates) और (Warren Buffett) का नंबर आता है।

61 वर्षीय मुकेश अंबानी की दौलत में खासा इजाफा दर्ज किया गया। वर्ष 2018 में उनकी कुल दौलत 40।1 अरब डॉलर थी, जो 2019 बढ़कर 50 अरब डॉलर हो गई। इसके दम पर उन्होंने 6 पायदान की छलांग के साथ दुनिया के 13वें बड़े अमीर बनने में कामयाबी हासिल की। वहीं फोर्ब्स ने कहा, ‘अंबानी भारत की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन हैं। उनकी तेल एवं गैस कंपनी का सालाना रेवेन्यू लगभग 60 अरब डॉलर है।

वर्ष 2016 में रिलायंस ने अपनी 4जी सर्विस कंपनी जियो (Jio) की लॉन्चिंग के साथ टेलिकॉम इंडस्ट्री में प्राइस वार छेड़ दी थी।’ जियो अपनी फ्री डॉमेस्टिक वॉयस कॉल्स, सस्ती डाटा सर्विसेस और लगभग फ्री स्मार्टफोन की पेशकश के दम पर अपने साथ 28 करोड़ कस्टमर्स को जोड़ने में कामयाबी हासिल की थी।

मुकेश अंबानी फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल 106 अरबपतियों में शीर्ष पर हैं। विप्रो चेयरमैन अजीम प्रेमजी (Azim Premji) 22।6 अरब डॉलर की दौलत के साथ दुनिया में 36वें पायदान पर हैं। टेक्नोलॉजी कंपनी एचसीएल के को-फाउंडर शिव नाडर (Shiv Nadar) दुनिया में 82वें पायदान पर हैं। इसके बाद भारत के अन्य अरबपति आर्सेलरमित्तल के चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल 91वीं रैंक के साथ टॉप 100 अमीरों में शामिल हैं।

वहीं दूसरी तरफ वैश्विक अरबपतियों की सूची में भारत के आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला (122वें स्थान), अदानी समूह के अध्यक्ष और संस्थापक गौतम अडानी (167वें), भारती एयरटेल के प्रमुख सुनील मित्तल (244 वां स्थान), उपभोक्ता सामान कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक आचार्य बालकृष्ण (365वें), पीरामल एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष अजय पीरामल (436वेंस्थान), बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ (617वें स्थान), इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति (962वें स्थान) और आरकॉम के चेयरमैन अनिल अंबानी (1349वें स्थान) का नाम शामिल है।

सूची में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग तीन स्थान नीचे आए हैं, जबकि न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग दो स्थान ऊपर पहुंच गए हैं। पत्रिका ने कहा कि बिल गेट्स की संपत्ति पिछले साल के 90 अरब डालर से बढ़कर 96।5 अरब डॉलर हो गई है।

फोर्ब्स ने कहा कि मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय हैं और पत्रिका की वर्ष 2018 की शक्तिशाली लोगों की सूची में वह 32 वें स्थान पर थे। उन्हें 2017 में ‘ग्लोबल गेम चेंजर’ का दर्जा भी दिया गया था।

वी के सिंह विपक्ष को हवाई जहाज में बांधकर क्यों ले जाना चाहते हैं ?

0

नई दिल्ली – केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने बालाकोट एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर उठे सवालों के बीच कहा है कि अगली बार सवाल उठाने वाले विपक्ष के लोगों को साथ ले जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ”अगली बार जब भारत कुछ करे तो मुझे लगता है कि विपक्षी जो ये प्रश्न उठाते हैं, उनको हवाई जहाज के नीचे बांधकर ले जाएं। जब बम चले तो वहां से देख लें टारगेट, उसके बाद उनको वहीं पर उतार दें, उसके बाद वो गिन लें और वापस आ जाएं।”

वीके सिंह ने एक तंज भरा ट्वीट भी किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ”रात 3:30 बजे मच्छर बहुत थे तो मैंने HIT मारा। अब मच्छर कितने मारे, ये गिनने बैठूं या आराम से सो जाऊं?”

इससे पहले हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने अपने एक ट्वीट में लिखा, ”अगली बार भारत जब पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों पर बम गिराए तो महागठबंधन के किसी नेता को नीचे खड़ा कर देना चाहिए ताकि वह लाशें खुद गिन सकें।”

बालाकोट एयर स्ट्राइक को लेकर सरकार से जानकारी मांगने वाले विपक्षी नेताओं की बात करें तो टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने 28 फरवरी को सरकार से कहा था कि वह इस एयर स्ट्राइक की जगह के बारे में डीटेल्स दे। इसके साथ ही ममता ने इस एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या के बारे में भी पूछा था।

उन्होंने कहा था, ”हमें जानने का अधिकार है। लोग जानना चाहते हैं कि कितनी मौतें हुईं। वास्तव में बम किस जगह गिराया गया? क्या यह टारगेट पर गिरा?” इस दौरान ममता ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया का कहना है कि इस स्ट्राइक में कोई भी नुकसान नहीं हुआ है।

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने भी इस स्ट्राइक में हताहतों की संख्या को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा था, ”भारतीय वायुसेना के वाइस एयर मार्शल ने हताहतों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि कोई नागरिक या सैनिक हताहत नहीं हुआ। तो हताहतों की संख्या 300-350 किसने बताई?”

मसूद अज़हर के भाई समेत 44 आतंकवादी हिरासत में

0

लाहौर – पाकिस्तान ने चरमपंथी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मसूद अज़हर के भाई समेत कई बड़े चरमपंथी नेताओं को हिरासत में लिया है।

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को 44 लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी है। इनमें मसूद अज़हर के भाई मुफ़्ती अब्दुर रऊफ़ भी शामिल है। मसूद अज़हर के अन्य रिश्तेदार हम्माद अज़हर को भी हिरासत में लिया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इन लोगों को जांच के सिलसिले में एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया गया है।

पाकिस्तान स्थित चरमपंथी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ही भारत प्रशासित कश्मीर के पुलवामा में हुए चरमपंथी हमले की ज़िम्मेदारी ली थी। सीआरपीएफ़ के काफ़िले को निशाना बनाकर किए गए इस आत्मघाती हमले में 40 से अधिक जवान मारे गए थे। भारत ने पाकिस्तान को दिए डोज़ीयर में कई चरमपंथियों के नाम दिए थे। जो लोग हिरासत में लिए गए हैं उनमें से कई के नाम भारत की ओर से दिए गए डोज़ीयर में शामिल थे, लेकिन जब बीबीसी संवाददाता ने पाकिस्तान के गृह मंत्रालय में सचिव आज़म सुलेमान से इस विषय में सवाल किया तो उन्होंने कहा, हां, इनमें से कई लोगों के नाम डोज़ीयर में शामिल हैं। अगर उनके ख़िलाफ़ कोई सबूत है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।