Home Blog Page 1055

फोर्ब्स की अमीर खिलाड़ियों की सूची में विराट इकलौते क्रिकेटर

0

दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ऐसे इकलौते क्रिकेटर हैं जो सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दुनिया के टॉप-100 खिलाड़ियों की फोर्ब्स की लिस्ट में लगातार तीसरे साल जगह बनाए हुए हैं।

फोर्ब्स ने सबसे अमीर एथलीट्स की ताजा लिस्ट जारी की है। इसमें 175 करोड़ सालाना कमाई के साथ विराट कोहली 100वें स्थान पर हैं। हालांकि कोहली इस लिस्ट में स्थान पाने वाले एक मात्र क्रिकेटर हैं। इसमें नंबर एक पर अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोन मेसी हैं। मेसी के बाद पुर्तगाल के फुटबालर रोनाल्डो लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

कोहली 2017 में 141 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ 89वें और 2018 में 166 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 83वें नंबर पर थे। जून 2018 से लेकर जून 2019 तक उनकी कमाई करीब 7 करोड़ रु। (10 लाख डॉलर) बढ़कर 173।3 करोड़ रुपए पहुंच गई। इस बार वे 100वें स्थान पर हैं।

कोहली की इस साल की कमाई 175 करोड़ रुपये है। फोर्ब्स की सूची के अनुसार, कोहली को विज्ञापनों से 2।1 करोड़ डॉलर जबकि वेतन और जीत से 40 लाख डॉलर की कमाई होती है। पिछले 12 महीने में उनकी कुल कमाई 2।5 करोड़ डॉलर की रही है। पिछले साल कोहली इस सूची में 83वें स्थान पर थे। पिछले साल उनकी कुल कमाई 228।09 करोड़ रुपये थी।

लंदन की अदालत में नीरव मोदी की जमानत अर्जी खारिज

0

लंदन – पंजाब नेशनल बैंक में 13700 करोड़ रुपये का घोटाला करने वाले भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। ब्रिटेन की अदालत ने बुधवार को उसकी जमानत अर्जी चौथी खारिज कर दी है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

नीरव की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई पूरी हुई थी। निचली अदालत के जमानत देने से मना करने के फैसले को उसने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। हीरा कारोबारी की यह कोशिश थी कि धोखाधड़ी और धनशोधन मामले में उसे भारत प्रत्यर्पित नहीं किया जाए।

मंगलवार को हुई सुनवाई में जस्टिस इंग्रिड सिमलर ने कहा था कि यह मामला महत्वपूर्ण है। इस पर विचार करने के लिए कुछ समय की जरूरत होगी। इससे पहले मोदी की कानूनी टीम ने सिमलर की अदालत के समक्ष दलील रखनी शुरू की थी। टीम की कोशिश थी कि नीरव को न्यायिक हिरासत में जेल में बंद रखने के मजिस्ट्रेट अदालत के फैसले को पलट दिया जाए।

उल्लेखनीय है कि नीरव को 19 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। 31 मई को उसने हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी। वह 86 दिन से वांड्सवर्थ जेल में बंद है।

मुझे किसी न किसी आरोप में फंसाने को बेचैन भारतीय एजेंसियां : जाकिर नाइक

0

नई दिल्ली – विवादास्पद इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक ने मंगलवार को दावा किया कि जांच एजेंसियां अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर उसे फंसाने के लिए कुछ हासिल करने की भरसक कोशिश कर रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन का मामला उस पर दर्ज किया था। ईडी नाइक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी कराने की कोशिश कर रही है जिसके चलते उसने यह आरोप लगाया है।

नाइक ने यहां एक बयान में कहा कि भारतीय एजेंसियां इतनी बैचैन क्यों हो रही हैं? अपने राजनीतिक आकाओं के निर्देश का पालन करने की बेचैनी। उसने बयान में कहा, निश्चित रूप से यह न्याय करने की बेचैनी नहीं है क्योंकि उन्हें खुद आरोपों पर भरोसा नहीं है। लेकिन यह बेचैनी शर्मनाक है और उनका ध्यान एक चीज से दूसरी पर केंद्रित करने से यह बात दिखाई देती है। वे आतंकवाद से धनशोधन की बात करने लगे और केवल मुझे फंसाने के लिए यह किया जा रहा है।

नाइक ने कहा कि अगर उच्चतम न्यायालय मुझे लिखित में देता है कि मुझे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा और दोषी साबित होने तक जेल में नहीं डाला जाएगा तो मैं भारत लौट आऊंगा और आज ही लौट आऊंगा।

शिखर धवन इंग्लैंड में रहेंगे मेडिकल टीम की निगरानी में

0

नई दिल्ली – भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में रखा जाएगा। बीसीसीआई ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।

धवन के अंगूठे में फ्रैक्चर है और इस कारण वह तीन सप्ताह के लिए मैदान से दूर हो सकते हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि वह न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के साथ होने वाले दो मैचों में नहीं खेल सकेंगे।

बीसीसीआई ने कहा है, ‘धवन इस समय बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं। टीम प्रबंधन ने फैसला किया है कि धवन इंग्लैंड में ही रहेंगे और उनकी चोट पर नजर रखी जाएगी। धवन को बाएं हाथ की तर्जनी और अंगूठे के बीच में चोट है।’

धवन ने रविवार को आस्ट्रेलिया के साथ हुए विश्व कप मुकाबले में शानदार 117 रन बनाए थे और मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। भारत ने वह मैच 36 रनों से जीता था।

उसी मैच में बल्लेबाजी के दौरान आस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन कल्टर नाइल की एक गेंद धवन के अंगूठे पर लग गई थी। अपनी पारी के बाद धवन ड्रेसिंग रूम में ही बैठे रहे और बर्फ से चोट की सेकाई करते रहे। वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतर सके थे। रवींद्र जडेजा ने धवन की जगह पर फील्डिंग की थी।

बिहार के 2100 किसानों का ऋण अमिताभ बच्‍चन ने चुकाया

0

मुंबई – बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बिहार के 2100 किसानों का ऋण चुकाया है। अमिताभ बच्‍चन ने बिहार के दो हजार से ज्‍यादा किसानों का ऋण चुका दिया है। इस बात की जानकारी उन्‍होंने अपने ब्‍लॉग के जरिए दी है।

अमिताभ ने लिखा, “वादे को पूरा किया गया है। बिहार के किसानों जिनका ऋण बकाया था, उसमें से 2100 को चुना और ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) के साथ उनकी राशि का भुगतान किया। उनमें से कुछ लोगों को जनक पर बुलाया और श्‍वेता तथा अभिषेक के हाथों से उन्‍हें यह व्‍यक्तिगत तौर पर दिया।”

इससे पहले अमिताभ ने लिखा था, “उन लोगों के लिए गिफ्ट है जो ऋण चुकाने में असमर्थ हैं। वे अब बिहार राज्‍य से होंगे।” यह पहला मौका नहीं है जब अमिताभ ने किसानों की मदद की हो। पिछले साल उन्‍होंने उत्‍तर प्रदेश के एक हजार से ज्‍यादा किसानों का ऋण चुकता किया था।

अमिताभ ने ब्‍लॉग में लिखा, “एक और वादा पूरा करना है। बहादुर दिलों जिन्‍होंने देश के लिए पुलवामा में अपनी जान कुर्बान कर दी, उनके परिवार और पत्नियों को आर्थिक मदद। सच्‍चे शहीद।”

उत्तर प्रदेश के बीएड डिग्री धारक भी अब बन सकेंगे प्राईमरी टीचर

0

लखनऊ – उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए निर्णय लिया है कि अब प्रदेश में बीएड डिग्री धारक भी प्राईमरी टीचर बन सकेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सहायक अध्यापकों की भर्ती को लेकर एक अहम प्रस्ताव पारित किया गया। मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली 1981 में संशोधन को मंजूरी मिल गई, जिसके बाद प्रदेश के जूनियर बेसिक स्कूलों (कक्षा 1 से 5) में अब बीएड डिग्री धारक भी शिक्षक बन सकेंगे, हालाृंकि ऐसे टीचर्स को नियुक्ति के 2 वर्ष के भीतर प्राथमिक शिक्षा में 6 महीने का ब्रिज कोर्स पूरा करना होगा। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से हजारों बीएड डिग्रीधारकों में खुशी का माहौल बन गया। ज्ञातव्य है कि शिक्षक भर्ती के लिये अभी तक वे डिग्री धारक ही आवेदन कर सकते थे, जिन्होंने टीईटी क्वालीफाई किया है या फिर उम्मीदवार राष्ट्रीय शिक्षा परिषद से दो वर्षीय डी।एल।एड (बी।टी।सी ) या यूपी टेट पास हो। अब साधारण बीएड डिग्री धारक भी सहायक शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस सम्बन्ध में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में क्वालीफाइंग माक्र्स को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले शिवेंद्र ने कहा कि उन्हें सरकार के इस फैसले से कोई दिक्कत नहीं है। दरअसल हम पर यह आरोप लगता रहा है कि बीटीसी वाले चुनौती से डरते हैं, लेकिन अगर सरकार ने बीएड को बीटीसी के बराबर करने का फैसला लिया है तो हमें भी कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि अब हमें भी एलटी ग्रेड और टीजीटी के लिए अप्लाई करने का मौका मिलना चाहिए, जिस तरह बीएड डिग्री धारकों को नियुक्ति के बाद कोर्स करना होगा, वैसा कोर्स हमारे लिए भी हो। सरकार के इस फैसले के आधार पर उन्होंने आने वाले दिनों में बीटीसी फाईनल करने वालों को एलटी ग्रेड और टीजीटी में मौका देने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात भी कही। प्रदेश सरकार द्वारा आज लिये गये निर्णय से हजारों बीएडी डिग्रीधारकों ने खुशी का हजार करते हुए कहा कि अब उन्हें सरकारी नौकरी मिलने की संंभावना जगने लगी है।

बेटियों को लेकर स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने दिया विवादित बयान

0

नई दिल्ली – अपने विवादित बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले ज्योतिष एवं शारदा द्वारका पीठ शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का कहना है कि पितरों को तृप्ति तब मिलती है जब उनका बेटा, पौत्र अथवा बेटी का बेटा दाह संस्कार और तर्पण करे।

अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसारहिंदू धर्म ग्रंथों में उल्लेख है कि जो बेटियां माता-पिता का अंतिम संस्कार करती हैं। उनके माता-पिता को तृप्ति नहीं मिलती है। अपने इस बयान से स्वामी स्वरूपानंद फिर विवादों से घिर गए हैं।

अफगान बोर्ड पर शहजाद ने लगाया साजिश का आरोप

0

काबुल – विश्व कप में लगातार खराब प्रदर्शन कर रही अफगानिस्तान क्रिकेट टीम अपने ही विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद के आरोपों से विवाद में फंसती नजर आ रही है। शहजाद ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) पर साजिश करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें फिट होने के बावजूद टीम से बाहर किया गया है।

शहजाद ने दावा करते हुए कहा कि वह फिट हैं लेकिन उन्हें साजिश के तहत चोटिल बताकर टीम से बाहर किया गया है। हालांकि एसीबी का कहना है कि शहजाद के चोटिल होने के कारण ही उन्हें टीम से बाहर किया गया है और उनकी जगह इकराम अलीखिल को टीम में शामिल किया गया।

विकेटकीपर बल्लेबाज 32 वर्षीय शहजाद 24 मई को पाकिस्तान के साथ हुए विश्व कप अभ्यास मैच के दौरान रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। हालांकि उसके बाद उन्हें अपनी टीम के पहले 2 विश्व कप मुकाबले खेले थे। पाकिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच के बाद उनके घुटने का स्कैन कराया गया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में शहजाद शून्य के स्कोर पर आउट हुए जबकि श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 12 गेंदों में मात्र 7 रन बनाए थे। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान विश्व कप में अपने 3 मुकाबले हार चुका है। शहजाद ने अब दावा करते हुए कहा है कि वह फिट हैं जबकि एसीबी के मुख्य कार्यकारी असादुल्लाह खान ने शहजाद के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें टीम से बाहर उनके चोटिल होने के कारण किया गया है और इसमें किसी तरह की साजिश नहीं की गई है।

शहजाद ने कहा, मुझे 2015 के विश्व कप टीम में भी शामिल नहीं किया गया था और इस बार भी ऐसा ही किया जा रहा है। मैंने अपने परिवार और दोस्तों से इस बारे में चर्चा की है। अब मेरा दिल क्रिकेट में नहीं लगता। एसीबी के असादुल्लाह ने कहा, यह कहना गलत है कि उन्हें किसी साजिश के तहत बाहर किया गया है। हमने आईसीसी को उनके चोटिल होने की मेडिकल रिपोर्ट सौंपी थी और काफी गहन चर्चा के बाद उन्होंने हमें खिलाड़ी बदलने की इज्जाजत दी थी। वह हमारे अहम खिलाड़ी हैं जो बल्लेबाजी में बेहतरीन कर सकते हैं। अपने मुख्य खिलाड़ी को टीम से बाहर रखना हमारे लिए भी बेहद मुश्किल निर्णय था।

उन्होंने कहा, अब हम इस खेल के स्थायी सदस्य हैं और अंतर्राष्ट्रीय तथा घरेलू क्रिकेट में फिटनेस हमारे लिए पहली प्राथमिकता है। हम चोटिल खिलाड़ियों के साथ नहीं खेल सकते। हम जानते थे शहजाद फिट नहीं है लेकिन उन्हें 2 मैचों में खेलाया गया। हालांकि हमेशा ऐसा नहीं किया जा सकता। अफगानिस्तान वापस जाने के बाद शहजाद ने काबुल में मीडिया से बात करते हुए एसीबी के शीर्ष प्रबंधकों पर आरोप लगाते हुए कहा, मैं लंदन में डॉक्टर के पास गया था और उन्होंने मेरे घुटने में कुछ चोट की बात बताई थी और दवाई दी थी। उन्होंने कहा था कि मैं दो-तीन दिन के आराम के बाद क्रिकेट खेल सकता हूं।

अफगान बल्लेबाज ने कहा, मैंने अभ्यास सत्र में भाग लिया, जहां मैंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास किया। इसके बाद मैंने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ दोपहर का भोजन भी किया और टीम की बस में बैठकर होटल चला गया। इसी बीच मुझे मेरे फोन पर आईसीसी की विज्ञप्ति आई जिसमें लिखा था कि मैं विश्व कप से बाहर हो गया हूं और मुझे तब पता चला कि मैं फिट नहीं हूं।

उन्होंने कहा, मैंने मैनेजर से पूछा, जिन्होंने मुझे अपना फोन जेब में रखने और डॉक्टर से बात करने को कहा। डॉक्टर ने मेरी तरफ असहाय नजरों से देखा और कहा कि मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता। मुझे नहीं पता कि आखिर क्या दिक्कत है। अगर उन्हें कोई दिक्कत है तो उन्हें मुझसे बात करनी चाहिए। अगर वह नहीं चाहते कि मैं खेलूं तो मैं क्रिकेट छोड़ दूंगा।

शहजाद ने कहा, मैं अब खुद को कभी खेलते हुए नहीं देखना चाहता। मेरा सपना था विश्व कप में खेलना। मुझे 2015 विश्व कप से भी बाहर रखा गया और अब इस बार भी ऐसा ही किया गया। मैंने अपने परिवार और दोस्तों से बात की है। मैं अब और नहीं खेलना चाहता।

शहजाद इससे पहले भी विवादों में रह चुके हैं। आईसीसी ने 2017 में डोपिंग के उल्लंघन के मामले में उन्हें खेलने से रोक दिया था। पिछले साल उन्हें एसीबी की आचार संहिता तोड़ने का भी दोषी पाया गया था। गौरतलब है कि शहजाद अफगानिस्तान के सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोरर हैं। उन्होंने 84 मैचों में 33।66 के औसत से 2727 रन बनाए हैं।

अकबरुद्दीन की सलामती के लिए करें दुआ: ओवैसी

0

नई दिल्ली – हैदराबाद से सांसद और AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी गंभीर रूप से बीमार हैं और लंदन में अपना इलाज करा रहे हैं।

इंडिया टीवी न्यूज़ के अनुसार, असदुद्दीन ओवैसी ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे अकबरुद्दीन की सलामती के लिए दुआ करें। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने भी अकबरुद्दीन की सेहत में जल्द सुधार की कामना की है। जगन मोहन रेड्डी ने अपने ट्वीट संदेश में यह कामना की है। अकबरुद्दीन ओवैसी हैदराबाद में चंद्रयानगुट्टा विधानसभा सीट से विधायक भी हैं और अपने विवादित बयानों के लिए कई बार सुर्खियों में रहे हैं।

भारत को बड़ा झटका, शिखर धवन वर्ल्डकप से बाहर

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण इंग्लैंड में जारी विश्व कप से बाहर हो गए हैं। धवन ने रविवार को आस्ट्रेलिया के साथ हुए मुकाबले में शानदार 117 रन बनाए थे और मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। भारत ने वह मैच 36 रनों से जीता था।

उसी मैच में बल्लेबाजी के दौरान आस्ट्रेलियाई गेंदबाज नेथन कोल्टर नाइल की एक गेंद धवन के अंगूठे पर लग गई थी। अपनी पारी के बाद धवन ड्रेसिंग रूम में ही बैठे रहे और बर्फ से चोट की सेकाई करते रहे। वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतर सके थे। रवींद्र जडेजा ने धवन के लिए फील्डिंग की थी।

चोट लगने के बाद धवन का अंगूठा सूज गया था। सूत्रों का कहना है कि शुरुआत में उसे गम्भीरता से नहीं लिया गया लेकिन जब सूजन कम नहीं हुई तो उनके अंगूठे का स्कैन किया गया और तब फ्रैक्चर की बात सामने आई।

भारत के पास अब तक सलामी बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा और शिखर धवन के तौर पर एक बेहतरीन जोड़ी थी। रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलते हुए शिखर धवन ने 109 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेली थी और इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

माना जा रहा है कि केएल राहुल को शिखर धवन की जगह उतारा जा सकता है। हालांकि भारत के पास रिषभ पंत के तौर पर एक ऐसा सलामी बल्लेबाज़ मौज़ूद है जो बाएं हाथ से तेज रन बनाने में सक्षम है। रिषभ आईपीएल मैचों में बतौर सलामी बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल की तरफ से अपना हुनर दिखा चुके हैं लेकिन क्या BCCI उन्हें वर्ल्ड कप टीम में शामिल करेगी। इसके लिए इंतज़ार करना होगा।