सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की जोड़ी एक ऐसी जोड़ी है, जिसने दो मुल्कों के बीच की नफरत को खत्म करने की कोशिश की थी। दोनों ही मुल्कों में इस जोड़े की तारीफ आज भी होती है। लेकिन अब खबरें सामने आ रही है कि दोनों के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। अभी तक सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था, लेकिन अब फैंस भी इस बात पर यकीन करने लगे हैं। अब लोगों के मन में सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ है जिससे लोगों को यकीन हो गया है कि दोनों के बीच कुछ सही नहीं है।
दरअसल, सानिया मिर्जा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया है, जिसको पढ़ने के बाद हर कोई ये हो बोल रहा है कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है। सानिया ने अपने अकाउंट से स्टोरी लगाई कि “टूटे हुए दिल कहां जाते हैं?, अल्लाह को खोजने के लिए।” बस इस स्टोरी के बाद से ही लोग दोनों के रिश्ते पर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। केवल अपने बेटे की वजह से दोनों कभी कभी मिल भी लेते हैं।
अफवाहें मिल रही हैं कि यह जोड़ा अब केवल अपने बेटे इज़हान को लेकर सह-पालन की भूमिका में एक साथ आएंगे. हालांकि इस बारे में किसी भी स्टार ने कुछ भी कमेंट नहीं किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2010 में दोनों ने शादी की थी। जिसके बाद काफी समय तक दोनों सुर्खियों में बने रहे थे। दोनों को मोहब्बत की मिसाल भी कहा जाने लगा था।