बॉलीवुड के इस मशहूर डायरेक्टर ने दिल्ली हिं’सा को गं’भीर मुद्दा बताते हुए दिया यूं रिएक्शन

0
388
Kannuaj accident

नागरिकता संशोधन एक्ट के नाम पर दिल्ली में फैली हिं’सा में अब तक 42 लोगों की मौ’त हो चुकी है और 200 से ज़्यादा लोग घा’यल हुए हैं। दिल्ली में हुई इस हिं’सा पर बॉलीवुड से जुड़े कई लोगों ने रिएक्ट किया है। वहीं बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने दिल्ली हिं’सा पर अपने भाव प्रकट करते हुए इसे गं’भीर मुद्दा बताया है।

रोहित शेट्टी ने ‘सूर्यवंशी’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान दिल्ली में हुई हिं’सा पर अपनी राय पेश की। उन्होंने कहा कि “यह काफी गं’भीर मुद्दा है और कई लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं। अभी हमारे लिए सबसे अच्छी चीज यही होगी की हम इस पर चुप रहें। हमारे अधिकारी, सरकार और हमारे लोग वहां हैं। तो इवेंट के दौरान हंसते हुए इसके बारे में बात करना कि वहां क्या हो रहा है बहुत आसान है। ऐसे में पूरे भारत के लिए ही सबसे अच्छी बात यही होगी कि हमें इस मुद्दे पर चुप हो जाना चाहिए। हर कोई बोल रहा है और अराजकता केवल बढ़ रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि “अगर हम चुप रहेंगे तो चीजें अपनी जगह पर आ जाएंगी। वहां एक मुख्यमंत्री है और कई लोग हैं। क्या किसी ने वहां दंगा देखा?…मैं एक लेक्चर दे सकता हूं और लोग मेरी पीठ थपथपाएंगे, लेकिन अभी कुछ दिनों के लिए हम सबको शांत रहना चाहिए। पहले चीजों को ठीक होने दीजिए, उसके बाद ही हम कुछ कह सकते हैं।”

बता दें कि रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही अजय देवगन और र’णवीर सिंह कैमियो करेंगे। यह फिल्म पुलि’स यूनिवर्स की चौथी किस्त है, और भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे महंगी पुलि’स फिल्म है।