भारत में दिन ब दिन कोरो’ना से संक्रमि’त म’रीजों की तादाद बढ़ती ही जा रही है। पूरे विश्व में सबसे अधिक संक्र’मित देशों की संख्या में भारत 4 स्थान पर है। यहां अब तक कोरो’नावाय’रस के 5 लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है। और यहां इस वाय’रस से म’रने वालों की संख्या भी करीब 16 हजार तक पहुंच गई है। भारत में कुछ राज्य इस वाय’रस से बहुत ज़्यादा प्रभावित है। सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है तो वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी तीसरे स्थान पर है। बता दें कि दिल्ली में अब तक कोरो’नावाय’रस के 8 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है और यहां इस वाय’रस से हुई मौ’तों की संख्या भी 2,558 हो गई है।
बता दें बीते कुछ दिनों से दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे है। जिसके चलते अस्पता’लों में बेड की कमी हो रही है। जिसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। बता दें कि दिल्ली में कोविड-19 से जुड़ी हेल्थकेयर फेसिलिटी को ध्यान में रखते हुए अस्पता’लों में बेड की क्षमता को बढ़ाने को लेकर दिल्ली कैबिनेट के निर्णय के आधार पर हर जिले में बैंक्वेट हॉल चिन्हित किये गए हैं, जिन्हें अस्पता’लों के साथ लिंक किया गया है। अब इन सभी बैंक्वेट हॉलो को जिन्हें अस्पता’लों के साथ लिंक किया गया है, उन सभी को विस्तारित सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। इसे लेकर दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किया है जिसके मुताबिक बैंक्वेट हॉल के कुल 1,055 बेड दिल्ली के अस्पता’लों के साथ लिंक किये गये हैं।
बताया जा रहा है कि उत्तरी ज़िले में 100 बेड की क्षमता वाले ज़ेहान बैंक्वेट हॉल को सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पता’ल के साथ लिंक किया गया है। वहीं उत्तर पश्चिमी ज़िले के 200 बेड की क्षमता वाले हैरिटेज ग्रैंड को दीप चंद बंधु अस्पता’ल के साथ लिंक किया गया है। ऐसे ही बहुत से बैंक्वेट हॉलो को अस्पता’लों से लिंक कर अब विस्तारित सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें कि दिल्ली के दक्षिणी ज़िले में 10,000 बेड क्षमता वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल कोविड केयर सेंटर को दीन दयाल उपाध्याय अस्पता’ल के साथ लिंक किया गया है।