अगर आप भी रखते हैं विदेश घूमने की ख्वाहिश तो जरूर पढ़ें ये खबर, कम पैसों में देखने को मिलेंगे अदबुध नजारें…

0
92

दुनिया में कई लोग हैं जो विदेश घूमने की ख्वाहिश रखते हैं। लेकिन पैसों की कमी और काम के बोझ के कारण वह अपनी ख्वाहिश पूरी नहीं कर पाते। इनमें से ज्यादातर लोग वो हैं जो सिर्फ पैसों की तंगी के कारण ही अपनी चाह को खत्म कर देते हैं। अगर आप भी सिर्फ इस ही कारण अपनी ख्वाहिश पूरी नहीं कर पा रहे हैं तो आज हम आपको एक फायदेमंद बात बताने जा रहे हैं। वैसे तो सभी को पता है भारतीय रुपया विदेशी मुद्राओं के मुकाबले कमजोर है। लेकिन कई देश ऐसे भी हैं जिनकी करेंसी भारत की करेंसी से काफी कम है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि ये देश ऐसे भी हैं जहां घूमने की काफी सारी खूबसूरत जगहें हैं।

इन देशों में सबसे पहले हम बात करते हैं इंडोनेशिया की, शायद आपको पता न हो लेकिन इंडोनेशिया की करेंसी भारतीय करेंसी से काफी कम है। एक भारतीय रुपया, 194.25 इंडोनेशिया रुपिया के बराबर है। इंडोनेशिया अपने खूबसूरत आइलैंड्स के लिए काफी मशहूर है। अगर आप चाहे तो कम पैसों में यहां घूमने का आनंद ले सकते हैं। अब बात करते हैं दुनिया के सबसे सस्ते देशों में से एक है पराग्वे (Paraguay) की। अगर आप कही घूमने का प्लान बनाना चाहते हैं तो आप पराग्वे जा सकते हैं। यहां आप एक रुपए देंगे तो उसके बदले आपको 87.04 गुआरानी मिलेगी। जिससे आप आराम से यहां घूमने का मजा ले सकते हैं। बता दें कि गुआरानी पराग्वे की करेंसी है।

इन दो देशों के अलावा आप वियतनाम (Vietnam) भी जा सकते हैं। भारत का एक रुपया 308.22 वियतनामी दोंग के बराबर है। यहां का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। ये देश नदियों के देश के नाम से भी जाना जाता है। आइसलैंड (Iceland) का नाम तो अपने सुना ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां एक भारतीय रुपया की कीमत 1.65 आइसलैंडिक क्रोना होती है। आइसलैंड का नाम दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में आता है। आप कम खर्च कर इस देश को घूमने का भी मजा ले सकते हैं।