Home बिज़नेस SBI ने पुलवामा शहीद जवानों का बकाया कर्ज किया माफ

SBI ने पुलवामा शहीद जवानों का बकाया कर्ज किया माफ

0
764

नई दिल्ली – पुलवामा में शहीद हुए 23 जवानों के परिवार को देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बड़ी राहत दी है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 23 सीआरपीएफ जवानों के बकाया लोन को एसबीआई ने माफ करने का ऐलान किया है। साआरपीएफ के 40 जवान इस आतंकी हमले में शहीद हो गए और पांच जख्मी हो गए थे। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक बयान में कहा, ‘इनमें से 23 सीआरपीएफ कर्मियों ने बैंक से कर्ज लिया हुआ था और बैंक ने तत्काल प्रभाव से बकाया कर्ज माफ करने का निर्णय किया है।’

बैंक की तरफ से कहा गया कि सभी सीआरपीएफ जवान बैंक के ग्राहक थे। उनका वेतन एसबीआई में आता था। इन खातों पर बैंक प्रत्येक रक्षा कर्मियों को 30-30 लाख रुपये का बीमा कवर उपलब्ध कराता है। बैंक की तरफ से कहा गया कि शहीद जवानों के आश्रितों को बीमा राशि जल्द से जल्द जारी करने को लेकर कदम उठाया जा रहा है। एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि आतंकवादी हमले में हमेशा देश की सुरक्षा के लिए खड़े सुरक्षाकर्मियों का शहीद होना बहुत दु:खद और पीड़ादायी है।