Home उत्तराखंड उरी सेक्टर में शहीद हुआ चमोली का वीर सपूत, 11 गढ़वाल राइफल्स...

उरी सेक्टर में शहीद हुआ चमोली का वीर सपूत, 11 गढ़वाल राइफल्स में थे तैनात

0
5

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के एक वीर सपूत ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। भारतीय सेना की 11 गढ़वाल राइफल्स में तैनात नायक सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए। उनके शहीद होने की खबर से पैतृक गांव हरमल सहित पूरे जनपद में शोक की लहर है।

नायक सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया चमोली जनपद के ग्राम हरमल के निवासी थे। वह भारतीय सेना में सेवाएं देते हुए देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात थे। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में मातृभूमि की रक्षा करते हुए उन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनके बलिदान से उत्तराखंड ने अपना एक और वीर सपूत खो दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here