उत्तराखंड: छाछ बनाने वाली मशीन पर लगा करंट, मां-बेटी की दर्दनाक मौत

0
165

चमोली: पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में छाछ बनाते समय करंट लगने से मां और एक साल की बच्ची को करंट लग गया, जिससे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह विद्या देवी पत्‍नी प्रवीन सिंह रावत मशीन से छाछ बना रही थी। तभी मशीन पर करंट बहने लगा।

इससे विद्या और उसकी एक साल की बेटी अदिति बुरी तरह झुलस गई। चिकित्सालय ले जाते वक्त दोनों की मृत्यु हो गई। विकासखंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में विद्या देवी 24 वर्ष पत्‍नी प्रवीन सिंह रावत आज शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मशीन से छाछ बना रही थी।

अचानक छाछ बनाने वाली मशीन पर करंट आने से विद्या और उसकी एक साल की बेटी अदिति बुरी तरह झुलस गई। चिकित्सालय ले जाते वक्त दोनों की मौत हो गई। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। ाजस्व पुलिस को भी ग्रामीणों ने इसकी सूचना दे दी है। इस घटना से गांव में भी मातम पसरा हुआ है।