सोना और चांदी पर आई भारी गिरावट, एक ही हफ्ते में…

0
167

भारतीय जनता के लिए काफी लंबे समय के बाद एक खुशी की खबर आई है। इस कोरोना काल के दौरान सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं की क़ीमतों में भारी गिरावट आई है। बीते कई महीनों से इनकी कीमतों में कोई भारी गिरावट नहीं आई थी। लेकिन अचानक से इतनी भारी गिरावट देखने को मिली। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा (Gold Future) भाव 238 रुपए तक गिरा। जिसके चलते ये 49,666 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया और चांदी भी लगभग 1 प्रतिशत तक गिरी और 59,018 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

साप्ताहिक तौर पर देखा जाए तो सोने की कीमत में काफी ज़्यादा गिरावट आई है। सोना पर लगभग 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट रही और वहीं चांदी भी करीब 9,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिरी। ब्रोकेरेज हाउसेज के मुताबिक सोना अब 48,900 से लेकर 48,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच में रहेगा। हालाकि खबर ये भी है कि ये गिरावट ज़्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। देखा जाए तो मार्च के महीने के बाद से अब ग्लोबल मार्केट (Global market) में सोने कीमत में इतनी भारी गिरावट आई है।
images 12 5
एनलिस्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि “डॉलर में मजबूती और वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर अनिश्चितता की स्थिति की वजह से कीमती धातुओं के भाव में गिरावट आ रही है।” खबर मिली है कि अमेरिकी सरकार करीब 2.4 ट्रिलियन डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज पर काम करने रही है। जिससे डॉलर में और मजबूती आने केस अंदाज़ा लगाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक अगले हफ्ते तक इसका एलान किया जा सकता है।