Home Blog Page 848

भारती सिंह की गिरफ़्तारी पर कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव ने कह दी बड़ी बात, “जो हो रहा है सही है…”

0

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस से उठे ड्रग्स के मामले में बहुत से बॉलीवुड के सितारों का चेहरा सामने आया। जिसके बाद अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) के घर भी पहुंच गई और उनको गिरफ्तार कर लिया। भारती के बाद NCB ने उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) को भी अपनी हिरासत में ले लिया। शनिवार को पूछताछ के दौरान दोनों ने गांजा लेने की बात पर हामी भरी। जिसके बाद अब लोग भारती के ऊपर कई सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपना रिएक्शन दिया।

नज़र आए IPL में बड़े बदलाव के संकेत, अब 4 नहीं बल्कि..

0

हाल ही में आईपीएल (IPL) का 13वां सीजन यूएई में ख़तम हुआ है और मुंबई इंडियंस ने इसमें जीत हासिल कर पांचवीं बार ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। IPL 2020 के फाइनल के बाद अब लोगों की नज़र 2021 में आने वाले नए सीजन के ऊपर है। खबर मिली है कि 2021 में आने वाले नए सीजन में कुछ नए बदलाव किए जा रहे हैं। बीसीसीआई (BCCI) और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने IPL 2021 में नई टीम को शामिल करने पर विचार कर रहें हैं। साथ ही और भी कई फैसले लिए गए हैं।

शंकराचार्य जी के आदेश पर जोशीमठ पहुंचे स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती

0

उत्तराखंड का जोशीमठ कोई सामान्य नगर नहीं अपितु देश की चार दिशाओं में आद्य शंकराचार्य जी द्वारा घोषित सनातनधर्म की चार राजधानियों में से एक है। इसी गौरव के अनुरूप इसका विकास होना चाहिए। उक्त उद्गार ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज के पट्टशिष्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ने आज ज्योतिर्मठ में मठ का संचालन पदभार ग्रहण करते हुये व्यक्त किए।

परम्पराओं का निर्वहन और लोक-कल्याण हमारी कार्यविधि का मूलमंत्र

उन्होंने आगे कहा कि समूचा उत्तराखंड देवभूमि है और हम इसे प्रणाम करते हैं। यहां की आध्यात्मिकता को बनाये रखने,संस्कृति और परम्पराओं को संरक्षित करने के लिये सबके सहयोग से कार्य किया जायेगा । सभी कार्यों का मूल आधार लोक-कल्याण होगा।

इसी क्रम में निभाई सैकड़ों वर्षों से छूटी परम्परा

स्वामिश्रीः ने बताया कि पूज्य शंकराचार्य जी महाराज के आदेशों-निर्देशों के पालनक्रम में ही भगवान् बदरीनाथ जी के पट बन्द होते समय बदरीनाथ पहुंच कर शंकराचार्य जी की ओर से सत्र की अन्तिम पूजा और फिर शंकराचार्य जी महाराज की पालकी का अनुगमन हमारे द्वारा किया गया है । भविष्य में भी इन परम्पराओं में सम्मिलित होकर हम ज्योतिर्मठ और पूज्य शंकराचार्य जी महाराज की ओर से योगदान करते रहेंगे। इस अवसर पर धर्माधिकारी श्री भुवनचन्द्र उनियाल जी ने स्वामिश्रीः के सिर पर रुद्राक्षकिरीट रखा और कार्याधिकारी श्री बी डी सिंह जी ने बदरीनाथ जी का ध्वज भेंट किया।

सनातन धर्म के ध्वज को कभी झुकने नहीं देंगे

स्वामिश्रीः ने आगे बताया कि पूज्यपाद अनन्तश्रीविभूषित उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज के आदेश से हमने ज्योतिर्मठ आकर पदभार ग्रहण किया है और सनातन धर्म की ध्वजा लहराई है। हम इसे कभी झुकने नहीं देंगे। इस सन्दर्भ में पूज्यपाद शंकराचार्य महाराज श्री के समस्त आदेशों ,निर्देशों का पालन करते रहेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज को माना है ज्योतिष्पीठ का शंकराचार्य

एक प्रश्न कि ‘वर्तमान में ज्योतिष्पीठ का शंकराचार्य कौन है ?’ के उत्तर में स्वामिश्रीः ने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने अपने निर्णय दिनांक 14 नवम्बर 2018 तथा दिनांक 27 अगस्त 2020 में ज्योतिष्पीठाधीश्वर के रूप में पूज्यपाद अनन्तश्रीविभूषित स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज को ही स्वीकार किया है और यह आदेश वर्तमान में जारी है।

किया ध्यान, पूजन और हुआ भव्य स्वागत

स्वामिश्रीः ने ज्योतिर्मठ पहुंच कर सनातन धर्म की ध्वजा लहराते हुये पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व उन्होंने तोटकाचार्य गुफा में आदि शंकराचार्य, ज्योतिर्मठ के प्रथम आचार्य तोटकाचार्य एवं वर्तमान आचार्य की गद्दी की सविधि पूजा की और गुफा में कुछ समय तक ध्यानस्थ रहे। फिर ज्योतिर्मठ की अखण्ड ज्योति का दर्शन किया और राजराजेश्वरी देवी की आरती उतारी।

स्वामिश्रीः के जोशीमठ पहुंचते ही उनका मठवासियों और जोशीमठ के नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रमुख रूप से सर्वश्री श्रीधरानन्द ब्रह्मचारी, श्रवणानन्द ब्रह्मचारी, सोमेश्वरानन्द ब्रह्मचारी, नगरपालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पवार, पूरण भिलंगवाल, अन्नपूर्णा सेवा समिति की श्रीमती शान्ति चौहान, उत्तरा पाण्डेय, सरिता उनियाल, गीता परमार भगवती नेगी आदि उपस्थित रहे। स्वागत भाषण वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मुरलीधर शर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन महिमानन्द उनियाल ने किया

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा की हैल्थ अपडेट, ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के लिए…

0

भारत के सलामी बल्लेबाज़ और आईपीएल (IPL) में मुंबई इंडियंस को 5 बार खिताब दिलवाने वाले क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मैच के दौरान लगी चोट के कारण काफी चर्चा में हैं। IPL 2020 के एक मैच के दौरान उनके चोट लग गई थी। जिसकी वजह से वह टीम के लिए कुछ मैच नहीं खेल पाए थे और इस कारण ही उनको ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया (Team India) में शामिल भी नहीं किया गया था। लेकिन फिर एक बार रोहित ने मैदान में कदम रखा और मुंबई इंडियंस को जीत हासिल करवाई।

WHO की बड़ी चेतावनी, कोरोना के अलावा एक और महामारी के लिए…

0

दुनिया भर में कोरोनावायरस लगातार फैल रहा। ऐसे में WHO का कहना है कि अगर हम लोगों ने खुद को नहीं संभाला तो हमें एक और खतरे का सामना करना पड़ सकता है। WHO ने कहा कि “कोरोना वायरस (Coronavirus) जैसी खतरनाक तो नहीं लेकिन हम उस जैसी ही एक और विकट समस्या के मुहाने पर खड़े हैं। अगर हम नहीं संभले तो मेडिकल जगत में की गई एक सदी की मेहनत बर्बाद हो जाएगी।” उन्होंने एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (Antimicrobial Resistance) को लेकर बात करते हुए कहा कि यह वह स्थिति है जब किसी संक्रमण या किसी घाव के लिए बनाई गई दवा उस पर कम असर करती है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच खुलेगा BHU, तैयारियां जारी…

0

देश में कोरोना महामारी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में इसको रोकने के लिए पहले से तैयारियां शुरू करदी गई हैं। इसके कहर को काबू में लाने के लिए सरकार द्वारा बहुत से बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। देश में बढ़ते मामलों के बीच भी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) को फिर से खोलने का फैसला लिया है। 23 नवंबर 2020 से बीएचयू (BHU) को फिर से खोलने की तैयारी की जा रही है। यूजीसी (UGC) द्वारा जारी गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए बीएचयू (BHU) ने कार्यान्वयन और निगरानी के लिए समितियों का गठन किया है।

मुंबई में उत्तराखंड शीघ्र प्रकाश्य

0

मुंबई के शैशवकाल से ही जिजीविषा की पूँजी लेकर आनेवाले उत्तराखंड के प्रवासियों ने अपने बुद्धि-कौशल, कला-कौशल और व्यापार-कौशल के बलबूते न केवल अपने लिए शीर्ष मुकाम हासिल किया है, अपने कृतित्व से न केवल आम जन-मानस में सम्मानजनक जगह बनायी है, वरन उन्होंने मुंबई के निर्माण और विकास में अपना योगदान भी दिया है।

मुंबई के निर्माण और विकास में उनके इसी अमूल्य योगदान और अनुकरणीय सफलता के पीछे श्रम, त्याग, धैर्य और लगन की जो कहानी छिपी है, उसे सामने लाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय साप्ताहिक `नूतन सवेरा’ की ओर से एक सचित्र महाविशेषांक `मुंबई में उत्तराखण्ड’ जल्द ही प्रकाशित किया जा रहा है।

`नूतन सवेरा’ के प्रबंध संपादक राजीव नौटियाल ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि ‘मुंबई में राजस्थान’ और ‘मुंबई के उत्तरभारतीय’ के उपरांत ग्रंथाकार रूप में छापे जानेवाले इस सचित्र महाविशेषांक में उत्तराखंड के सफल कर्मयोगियों के वैयक्तिक परिचय, निजी कृतित्व और प्राप्त उपलब्धियों के विस्तृत ब्योरे के साथ तो प्रस्तुत किया ही जा रहा है; किंतु उनकी विजय-यात्रा में उनके कठिन संघर्षों की वह अछूती और रोमांचक कहानी भी दी जायेगी जो पी़ढियों तक पथ-प्रदर्शक का काम करती रहेगी।

इस सचित्र महाविशेषांक का उद्देश्य उत्तराखंडी प्रवासियों की सफलता के पीछे छिपे संकल्प और कर्म के मूलमंत्र को आज की पीढ़ी के सामने लाना है, ताकि युवा पीढ़ी उनके संघर्षात्मक अनुभवों की गाथा से सीख लेकर संकल्प, कर्म, साहस, धैर्य और लगन के मूल्य को आत्मसात कर सके। अधिक जानकारी के लिए लिए nutansavera@gmail.com पर मेल करें।

बच्चों की सुरक्षा के लिए BMC का बड़ा फैसला, 31 दिसंबर तक नहीं खुलेंगे स्कूल

0

देश में अब कोरोनावायरस का कहर फिर बढ़ने लगा है। लेकिन महाराष्ट्र में शुरू से ही थमने का नाम नहीं ले रहा। देश में सबसे प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण ने बहुत से लोगों को अपना शिकार बनाया। जिसमें बहुत से राजनेता भी शामिल हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक इस वायरस से 17 लाख 63 हजार 55 मामले सामने आचुके हैं। वहीं इसके अलावा 46,356 लोगों ने अपनी ज़िन्दगी भी गवां दी।

बढ़ते खतरे को देख सरकार का बड़ा फैसला, कई राज्यों में टीम भेजने की…

0

देश में कोरोना संक्रमण का खतरा फिर एक बार बढ़ता दिख रहा है। जिसको रोकने के लिए सरकार पहले से ही तैयारियां कर रही है। बढ़ते मामलों को रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक एहम फैसला लिया गया है। जिसके चलते देश के कई राज्यों में टेस्टिंग के लिए टीमों को भेजा जा सकता है। हालाकि इससे पहले सरकार 4 राज्यों में टीमों को भेज भी चुकी है। इन राज्यों में हरियाणा, मणिपुर, गुजरात और राजस्थान शामिल। इन राज्यों में भेजी गई टीमों की ज़िम्मेदारी है कि टेस्टिंग से उन मरीजों की पुष्टि करें जिनको अभी तक चिन्हित नहीं किया गया है।

कोरोना जांच के लिए दिल्ली का सबसे बड़ा सर्वे, 9500 टीमें…

0

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संकट के बीच गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच हाल ही में एक बैठक हुई थी। इस बैठक में बढ़ते कोरोना मामलों की रोकथाम को लेकर बातचीत हुई। दोनों की सहमति से अब दिल्ली में सबसे बड़ा सर्वे होने जा रहा है। इस सर्वे के दौरान दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की 9500 टीमें 13-14 लाख घरों में जा कर टेस्ट करेंगी। जानकारों के मुताबिक हर टीम में 2 से 5 लोग होंगे।