Home Blog Page 64

नेवी कर्मी ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया, सिर भी जलाया

0

विशाखापत्तनम। शहर के गजुवाका क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है, जहां इंडियन नेवी में कार्यरत एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए। पुलिस ने आरोपी चिंतादा रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बीते दो वर्षों से गजुवाका में किराए के मकान में रह रहा था। 29 मार्च को उसने अपनी गर्लफ्रेंड मोनिका को घर बुलाया, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने उसकी हत्या कर दी। जांच में सामने आया है कि हत्या पूर्व नियोजित थी, क्योंकि आरोपी पहले चाकू खरीदने के लिए स्टोर गया था और बाद में ऑनलाइन चाकू मंगवाया था।

आरोप है कि हत्या के बाद आरोपी ने शव के तीन टुकड़े कर दिए। एक हिस्सा फ्रिज में, दूसरा बोरी में भरकर बिस्तर के नीचे छिपाया, जबकि सिर को सुनसान जगह पर ले जाकर जला दिया। पड़ोसियों को घटना की भनक तक नहीं लगी।

घटना के बाद आरोपी ने अपने एक दोस्त से संपर्क किया, जिसने उसे पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने की सलाह दी। इसके बाद आरोपी ने सरेंडर कर अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

चारधाम यात्रा से पहले बीकेटीसी में सीईओ नियुक्ति पर असमंजस

0

देहरादून। चारधाम यात्रा से पहले श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। सरकार ने फिलहाल इस पद का अतिरिक्त प्रभार रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को सौंपा है, जिससे एक अधिकारी पर दोहरी जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

समिति में सीईओ के साथ-साथ एडिशनल सीईओ, डिप्टी सीईओ और कार्याधिकारी जैसे कई अहम पद भी रिक्त हैं, जिससे व्यवस्थाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीकेटीसी जैसी महत्वपूर्ण संस्था में ‘कामचलाऊ’ व्यवस्था उचित नहीं है और यहां पूर्णकालिक व अनुभवी अधिकारी की नियुक्ति की जानी चाहिए।

नेगी ने यह भी कहा कि देश के अन्य प्रमुख श्राइन बोर्डों में आमतौर पर आईएएस अधिकारियों को सीईओ बनाया जाता है, जिससे व्यवस्थाएं बेहतर रहती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि योग्य अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई तो विरोध किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, शासन स्तर पर नए सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है और इस बार किसी पीसीएस अधिकारी को तैनात किए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को देखते हुए बीकेटीसी में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर भी चिंता बढ़ा दी है।

अग्निवीर व JCO/OR भर्ती: पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, 10 अप्रैल तक करें आवेदन

0

देहरादून। भारतीय सेना ने अग्निवीर और JCO/OR भर्ती के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) के पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 10 अप्रैल 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सेना भर्ती कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह भर्ती प्रक्रिया गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत हरिद्वार, देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग जिलों के मूल निवासी अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन 1 जून से 15 जून 2026 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा अग्निवीर के विभिन्न पदों तथा जूनियर कमीशंड ऑफिसर/अन्य रैंक (JCO/OR) भर्ती प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है।

भारतीय सेना ने पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करते हुए सलाह दी है कि आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें। अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। हर वर्ष बड़ी संख्या में युवा सेना में भर्ती के लिए आवेदन करते हैं। ऐसे में पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने से अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को अवसर मिलने की उम्मीद है।

सेना ने यह भी स्पष्ट किया है कि 10 अप्रैल 2026 के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन करें और वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें, ताकि एडमिट कार्ड, परीक्षा कार्यक्रम और आगे की चयन प्रक्रिया—जैसे शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन—की जानकारी समय पर प्राप्त हो सके।

उत्तराखंड: साहित्य गौरव सम्मान समारोह में साहित्यकारों का हुआ सम्मान, युवा अनोज बनाली भी हुए सम्मानित

0

देहरादून। मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखण्ड भाषा संस्थान के “उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान समारोह-2025” में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के साहित्यकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. जितेन ठाकुर को राज्य के सर्वाेच्च साहित्यिक सम्मान “उत्तराखण्ड साहित्य भूषण” से नवाजा गया।

इसके साथ ही डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, श्याम सिंह कुटौला, डॉ. प्रीतम सिंह, केसर सिंह राय और अताए साबिर अफजल मंगलौरी को “दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन पुरस्कार” प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं के साहित्यकारों और “युवा कलमकार प्रतियोगिता” के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के साहित्यकार अपनी रचनाओं के माध्यम से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और नई पीढ़ी को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने सुमित्रानंदन पंत, गौरा पंत ‘शिवानी’, मोहन उप्रेती और शैलेश मटियानी जैसे महान साहित्यकारों का उल्लेख करते हुए उत्तराखण्ड की साहित्यिक परंपरा को गौरवपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार साहित्य और संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ ग्रंथ प्रकाशन के लिए अनुदान दिया जा रहा है और राज्य में दो “साहित्य ग्राम” स्थापित करने की योजना भी बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने साहित्यकारों से आह्वान किया कि वे अपनी रचनाओं के माध्यम से उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान को देश-विदेश तक पहुंचाएं और समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते रहें।

उत्तराखंड अपडेट : अगले पांच दिनों में पहाड़ से मैदान तक ऐसा रहेगा मौसम

0

देहरादून। उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पर्वतीय जिलों में अगले पांच दिनों तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ वर्षा और ऊंचाई वाले इलाकों (3500 मीटर से अधिक) में बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश या मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

31 मार्च:

उत्तराखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ वर्षा और 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, राज्य के मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज के साथ वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

1 अप्रैल:
पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

2 अप्रैल:
पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

3 अप्रैल:
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

4 अप्रैल:
इन ही पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

5 अप्रैल:
राज्य के कई पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है, जबकि शेष क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि खराब मौसम के चलते तापमान में गिरावट और आवागमन में दिक्कतें आ सकती हैं।

अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी छुट्टी, देखें पूरा कैलेंडर

0

नई दिल्ली। अप्रैल 2026 में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक अवकाश के साथ-साथ विभिन्न त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां शामिल हैं। 1 अप्रैल को बैंक खुले रहेंगे, लेकिन नए वित्त वर्ष की शुरुआत के चलते आम कामकाज नहीं होगा।

छुट्टियों की पूरी लिस्ट:

  • 1 अप्रैल (बुधवार): वार्षिक लेखा समापन (आम लेनदेन नहीं)
  • 2 अप्रैल (गुरुवार): मौंडी गुरुवार (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम)
  • 3 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे (अधिकांश शहरों में अवकाश)
  • 5 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 11 अप्रैल (शनिवार): दूसरा शनिवार
  • 12 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 14 अप्रैल (मंगलवार): आंबेडकर जयंती/बैसाखी/अन्य पर्व (कई शहरों में अवकाश)
  • 15 अप्रैल (बुधवार): बंगाली नववर्ष/बिहू/विशु/हिमाचल दिवस
  • 16 अप्रैल (गुरुवार): बोहाग बिहू (गुवाहाटी)
  • 19 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 20 अप्रैल (सोमवार): बसव जयंती/अक्षय तृतीया (बेंगलुरु)
  • 21 अप्रैल (मंगलवार): गरिया पूजा (अगरतला)
  • 25 अप्रैल (शनिवार): चौथा शनिवार
  • 26 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू:
बैंक बंद रहने के बावजूद ATM, मोबाइल बैंकिंग, UPI और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। इसलिए ग्राहक ऑनलाइन माध्यम से अपने जरूरी काम आसानी से कर सकते हैं।

चारधाम यात्रा: आज से ग्रीन कार्ड बनने शुरू, परिवहन विभाग ने यहां बनाए सेंटर

0

देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा को लेकर परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार से चारधाम मार्गों पर संचालित होने वाले व्यावसायिक यात्री वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ग्रीन कार्ड बनाने की सुविधा देहरादून की आशारोड़ी चेक पोस्ट, विकासनगर, ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की स्थित एआरटीओ कार्यालयों में उपलब्ध रहेगी। वहीं, 15 अप्रैल से रुड़की की नारसन चेक पोस्ट पर भी ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे। आरटीओ (प्रशासन) ने सभी संबंधित अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2025 में करीब 32 हजार व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाए गए थे।

चारधाम यात्रा की शुरुआत अक्षय तृतीया के अवसर पर 19 अप्रैल से होगी, जब यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। यात्रा को सुचारू बनाने के लिए पहले स्थानीय वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाए जा रहे हैं, ताकि बाहरी राज्यों के वाहनों के आगमन पर भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके। ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए वाहन चालकों को अपने वाहन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इसके साथ ही वाहन का तकनीकी निरीक्षण भी किया जाएगा। दस्तावेजों में कमी या तकनीकी खामियां पाए जाने पर ग्रीन कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।

प्रत्येक केंद्र पर तकनीकी टीम के साथ प्रशासनिक टीम भी तैनात की गई है। साथ ही, प्रतिदिन जारी किए गए ग्रीन कार्ड की रिपोर्ट आरटीओ प्रशासन को भेजी जाएगी। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए क्यूआर कोड और यूपीआई के माध्यम से भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे राशि सीधे सरकारी खाते में जमा होगी। ग्रीन कार्ड बनने की सूचना वाहन चालकों को मोबाइल संदेश के माध्यम से दी जाएगी। इसी क्रम में आज हरिद्वार एआरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड काउंटर का उद्घाटन परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा द्वारा किया जाएगा। आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने बताया कि गढ़वाल संभाग के सभी कार्यालयों में ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और बिना तकनीकी जांच के किसी भी वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।

उत्तराखंड में रोड रेज के दौरान फायरिंग, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत

0

देहरादून के राजपुर रोड पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने शहर को झकझोर दिया। रोड रेज के दौरान हुई फायरिंग में 70 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर के. जोशी की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्रिगेडियर जोशी रोज की तरह सुबह सैर के लिए निकले थे। इसी दौरान सुबह करीब 6:45 से 7 बजे के बीच दो कारों में सवार लोगों के बीच तेज रफ्तार में पीछा और कहासुनी चल रही थी।

विवाद के दौरान एक कार से अचानक फायरिंग कर दी गई, जिसमें चली एक गोली वहां से गुजर रहे ब्रिगेडियर जोशी को जा लगी। बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम से उनका कोई लेना-देना नहीं था। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी अपनी कार कुछ दूरी पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस घटना ने देहरादून की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर शहर के व्यस्त इलाकों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है।

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 30-31 मार्च को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है बर्फबारी और ओलावृष्टि

0

देहरादून: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के कई जिलों में अगले दो दिनों के लिए मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 30 और 31 मार्च को देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत समेत कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों (3300 मीटर से अधिक) में बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है, जबकि निचले इलाकों में बादल छाए रहेंगे और ठंड बढ़ेगी।

IMD की सलाह:

  • यात्रियों को पहाड़ी सड़कों पर सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
  • किसानों को खड़ी फसलों और बागानों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।
  • गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान खुले में न रहें।

यह मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बन रही है, जिसके चलते पूरे राज्य में मौसम खराब बना रहेगा। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को अपडेट रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। लाइव अपडेट के लिए IMD की आधिकारिक वेबसाइट या स्थानीय मौसम ऐप चेक करें।

कुवैत में ईरानी हमले में भारतीय कर्मचारी की मौत, बिजली संयंत्र को नुकसान

0

कुवैत: कुवैत के बिजली, पानी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि ईरान के हमले में एक बिजली और जल विलवणीकरण संयंत्र में काम कर रहे एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई तथा वहां की एक इमारत को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

मंत्रालय ने रविवार शाम हुई इस घटना को “कुवैत के खिलाफ ईरान की आक्रामकता” करार दिया। मंत्रालय की प्रवक्ता इंजीनियर फातिमा अब्बास जौहर हयात ने आधिकारिक बयान में कहा, “ईरानी आक्रामकता के तहत एक बिजली और जल विलवणीकरण संयंत्र की सर्विस बिल्डिंग को निशाना बनाया गया। इस हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई और इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है।”