Home Blog Page 61

अंकिता भंडारी हत्याकांड: VIP एंगल पर दिल्ली में दर्ज मुकदमा, जांच टीम देहरादून-ऋषिकेश पहुंची

0

देहरादून: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में नया मोड़ आया है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच ने कथित VIP व्यक्ति के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। CBI की जांच टीम सोमवार को देहरादून और ऋषिकेश पहुंच चुकी है, जहां वह सबूत इकट्ठा करने, गवाहों से पूछताछ और अन्य जरूरी जांच के लिए सक्रिय हो गई है।

यह मामला 2022 में तब सुर्खियों में आया था जब ऋषिकेश के वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में कार्यरत 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई। रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और कर्मचारी अंकित गुप्ता पर हत्या का आरोप लगा। अंकिता का शव 24 सितंबर 2022 को चीला नहर से बरामद हुआ था। तीनों आरोपियों को अदालत ने हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

जांच के प्रमुख बिंदु

  • वायरल आडियो-वीडियो की फॉरेंसिक जांच।
  • डिजिटल और बैंकिंग रिकॉर्ड्स की छानबीन।
  • गवाहों से विस्तृत पूछताछ।
  • पुरानी SIT जांच के रिकॉर्ड्स का पुनर्मूल्यांकन।

हालांकि, मामले में VIP एंगल की चर्चा लगातार जारी रही। हाल ही में वायरल हुए आडियो-वीडियो में ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर की और से एक VIP का नाम लिया गया, जिसमें अंकिता से विशेष सेवाएं प्रदान करने का दबाव बनाने के आरोप लगे। इन वायरल सामग्री और राज्यव्यापी आंदोलनों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 9 जनवरी 2026 को CBI जांच की सिफारिश की थी।

CBI ने उत्तराखंड पुलिस से सभी दस्तावेज और सबूत अपने कब्जे में ले लिए हैं। जांच में डिजिटल साक्ष्य, बैंकिंग/संपर्क विवरण, वायरल आडियो-वीडियो, गवाह बयान और अन्य दस्तावेजों की गहन समीक्षा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, यह FIR मुख्य रूप से कथित VIP की भूमिका की जांच के लिए दर्ज की गई है, जबकि मूल हत्यारों की सजा पहले से ही हो चुकी है। अंकिता के माता-पिता और विभिन्न संगठनों ने लंबे समय से श्टप्च्श् एंगल की स्वतंत्र जांच की मांग की थी। CBI की इस कार्रवाई से राज्य में न्याय की उम्मीद जगी है, लेकिन कई लोग पूछ रहे हैं कि क्या अब तक छिपा सच सामने आएगा।

उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा : हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, 30 से अधिक यात्री थे सवार

0

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा जा रही एचपी रोडवेज बस हरिपुर -कोटी – मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास खाई अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे।

देहरादून कंट्रोल रूम (CCR) को मिली सूचना पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के आदेश पर तुरंत SDRF की टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी एवं त्यूणी से घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

himachal raodways accident

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और अन्य राहत एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। बस हिमाचल प्रदेश रोडवेज की बताई जा रही है। अभी तक हताहतों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यात्री संख्या को देखते हुए स्थिति गंभीर मानी जा रही है। घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाने का प्रयास जारी है।

हादसे के संभावित कारण

पुलिस और SDRF अधिकारियों के अनुसार, पहाड़ी रास्तों पर तेज मोड़, खराब मौसम या वाहन की तकनीकी खराबी जैसे कारण हो सकते हैं। जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसी सड़कों पर सतर्क रहें और वाहन चालकों से सावधानी बरतें। अधिक जानकारी मिलने पर अपडेट किया जाएगा। राहत कार्यों में SDRF, पुलिस और स्थानीय प्रशासन सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

सर्राफा बाजार में तेजी की वापसी: सोना ₹6,000 तक महंगा, चांदी में ₹18,000 से ज्यादा का उछाल

0

नई दिल्ली/देहरादून: भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त रिकवरी देखी गई। पिछले तीन-चार दिनों की भारी गिरावट के बाद आज प्रीशियस मेटल्स में मजबूत उछाल आया, जिससे निवेशकों में उत्साह लौट आया है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का भाव सुबह के कारोबार में 3-4% चढ़कर ₹1,48,000 से ₹1,49,500 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। पिछले सत्र के बंद भाव ₹1,41,669 से तुलना करें तो यह करीब ₹6,000-₹7,000 की तेजी दर्शाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी स्पॉट गोल्ड $4,770 प्रति औंस से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो एक महीने के निचले स्तर से रिकवर हुआ है।

चांदी में और भी भारी तेजी दर्ज की गई। MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी 6-9% उछलकर ₹2,50,000 से ₹2,57,000 प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई, जिसमें ₹18,000 से ₹21,000 तक का उछाल देखा गया। स्पॉट सिल्वर भी $82-84 प्रति औंस के स्तर पर मजबूत हुआ है।

तेजी के प्रमुख कारण

विश्लेषकों के अनुसार, भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति (अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया जाना) ने बाजार में सकारात्मक माहौल बनाया। इसके अलावा ग्लोबल अनिश्चितता, शॉर्ट कवरिंग और बारगेन हंटिंग ने भी तेजी को बढ़ावा दिया। पिछले दिनों की गिरावट को अब ब्रॉडर बुल रन में सिर्फ एक करेक्शन माना जा रहा है।

प्रमुख शहरों में आज के अनुमानित भाव (24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम और चांदी प्रति किलोग्राम, सर्राफा बाजार आधारित):

  • दिल्ली/मुंबई: सोना ≈ ₹1,48,500-₹1,52,000; चांदी ≈ ₹2,50,000-₹2,99,000
  • चेन्नई/कोलकाता: सोना ≈ ₹1,48,600-₹1,51,000; चांदी समान रेंज
  • उत्तराखंड (देहरादून/हल्द्वानी): स्थानीय स्तर पर सोना ₹1,49,000-₹1,52,000; चांदी ₹2,50,000-₹2,55,000 के आसपास (टैक्स और मेकिंग चार्जेस के कारण थोड़ा अंतर संभव)

अमेरिका-भारत व्यापार समझौता: ट्रंप ने घटाकर टैरिफ 18% किया, मोदी ने ‘मेड इन इंडिया’ को बड़ी जीत बताया

0

नई दिल्ली/वाशिंगटन,: कई महीनों की कड़ी बातचीत, उच्च टैरिफ और रूस से तेल खरीद को लेकर तनाव के बाद अमेरिका और भारत के बीच एक महत्वपूर्ण व्यापार समझौता अंततः हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (2 फरवरी 2026) रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के तुरंत बाद अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इसकी घोषणा की।

ट्रंप ने पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी के प्रति दोस्ती और सम्मान के कारण, और उनके अनुरोध पर, तत्काल प्रभाव से अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौता हो गया है। अमेरिका अब भारतीय सामानों पर ‘रिसिप्रोकल टैरिफ’ को 25% से घटाकर 18% कर देगा।” उन्होंने कहा कि इससे पहले रूस से तेल खरीद के कारण अतिरिक्त 25% दंडात्मक टैरिफ लगा था, जिससे कुल 50% तक पहुंच गया था, लेकिन अब इसे 18% पर लाया गया है।

ट्रंप ने दावा किया कि भारत रूसी तेल की खरीद रोक देगा और अमेरिका (और संभवतः वेनेजुएला) से अधिक तेल खरीदेगा। इससे यूक्रेन युद्ध पर रूस की “वार मशीन” कमजोर होगी। साथ ही, भारत अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और अन्य उत्पादों की 500 अरब डॉलर से अधिक की खरीदारी करेगा। भारत अमेरिकी आयात पर टैरिफ और गैर-टैरिफ बैरियर को शून्य करने की दिशा में कदम उठाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आज अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर अब 18% कम टैरिफ लगेगा। भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को इस शानदार घोषणा के लिए धन्यवाद।” मोदी ने इसे दोनों देशों के मजबूत रिश्ते का प्रतीक बताया, हालांकि उन्होंने रूसी तेल या 500 अरब डॉलर की खरीद पर स्पष्ट टिप्पणी नहीं की।

यह समझौता पिछले सालों से चले आ रहे गतिरोध को समाप्त करता है, जब ट्रंप प्रशासन ने भारत पर उच्च टैरिफ लगाए थे—खासकर रूस से सस्ते तेल आयात के कारण। अमेरिकी राजदूत सरजियो गोर ने फोन कॉल की पुष्टि की थी और “स्टे ट्यून्ड” लिखकर संकेत दिया था।

विश्लेषकों का मानना है कि यह दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद है:

भारत को अमेरिकी बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी, जिससे ‘मेक इन इंडिया’, निर्यात और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

अमेरिका रूस पर दबाव बढ़ाने और द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करने में सफल रहा।

हालांकि, कुछ विशेषज्ञ भारत की रूसी तेल खरीद पूरी तरह रोकने की संभावना पर संदेह जता रहे हैं, क्योंकि यह ऊर्जा सुरक्षा और कीमतों से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है। समझौते के विस्तृत प्रावधान आने वाले दिनों में सामने आ सकते हैं।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी समझौते का स्वागत किया है, इसे दोनों बड़ी लोकतंत्रों के लोगों के लिए लाभकारी बताया है। यह भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने वाला कदम माना जा रहा है।

हिमालयी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन पर पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

0

हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन से निपटने पर मंथन

देश-विदेश के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ देहरादून में जुटे

यूएलएमएमसी की ओर से पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

देहरादून।  ।हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते भूस्खलन जोखिम और सुरक्षित विकास की चुनौती को ध्यान में रखते हुए उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र द्वारा  सोमवार से हिंदू कुश-हिमालय क्षेत्र में आपदा-सक्षम विकास विषय पर आयोजित पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 02 फरवरी से 06 फरवरी 2026 तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण एवं वित्तीय प्रशासन अनुसंधान संस्थान, सुद्धोवाला, देहरादून में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र भूगर्भीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है, जहां भूस्खलन, भारी वर्षा और भूकंपीय गतिविधियों के कारण निरंतर खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन की प्रक्रियाओं और जोखिम को वैज्ञानिक रूप से समझने, सुरक्षित और टिकाऊ अवसंरचना विकसित करने तथा सड़कों, पुलों और जलापूर्ति जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं के लिए दीर्घकालिक और लचीले इंजीनियरिंग समाधान अपनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। श्री विनोद कुमार सुमन ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न विभागों और संस्थानों की तकनीकी क्षमता को मजबूत करना, जोखिम आकलन की प्रक्रियाओं में सुधार लाना और आपदा के बाद पुनर्बहाली तंत्र को अधिक प्रभावी बनाना है।
नॉर्वे के भू-तकनीकी अनुसंधान संस्थान के विशेषज्ञों द्वारा हिमालयी परिस्थितियों के अनुरूप ढलान स्थिरता, मृदा सुदृढ़ीकरण, सॉइल नेलिंग, जल निकासी उपायों तथा उपग्रह आधारित तकनीकों के माध्यम से जोखिम मानचित्रण पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर भूस्खलन विशेषज्ञ डॉ. हाकोन हेयर्डल ने कहा कि हिमालय जैसे संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का स्वरूप लगातार बदलता रहता है, ऐसे में वैज्ञानिक अध्ययन, बेहतर पूर्व चेतावनी प्रणाली और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव साझा करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक साझेदारी के माध्यम से ही हिमालयी क्षेत्रों में सुरक्षित विकास संभव है। बता दें कि डॉ. हकोन हेयर्डल ने दुनिया भर से 32 वर्षों की भूस्खलन विशेषज्ञता और बड़े भूस्खलन जोखिम मानचित्रण और न्यूनीकरण परियोजनाओं का नेतृत्व किया है।
विश्व बैंक के प्रतिनिधि श्री अनुप करण्थ ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए उत्तराखण्ड में आपदा जोखिम न्यूनीकरण और आपदा तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 की आपदा के बाद राज्य में आपदा पुनर्बहाली, जोखिम प्रबंधन और संस्थागत क्षमता निर्माण के लिए निरंतर सहयोग किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों द्वारा हरिद्वार स्थित मनसा देवी भूस्खलन क्षेत्र का क्षेत्रीय भ्रमण किया गया, जहां वास्तविक हिमालयी परिस्थितियों के आधार पर जोखिम विश्लेषण, न्यूनीकरण उपायों और स्थानीय स्तर पर प्रभावी पूर्व चेतावनी प्रणालियों का व्यावहारिक अध्ययन कराया गया।
कार्यशाला में यूएलएमएमसी के निदेशक डाॅ. शांतनु सरकार, यूएसडीएमए के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी, यूएलएमएमसी के प्रमुख सलाहकर डाॅ. मोहित पूनिया आदि उपस्थित रहे। कार्यशाला में नेपाल एवं भूटान के तकनीकी विशेषज्ञों के साथ ही भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान, भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान, उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र, यूप्रिपेयर परियोजना, उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

रेल बजट में उत्तराखंड को 4769 करोड़ बजट आबंटित

0

उत्तराखंड को रेल बजट में 4 हजार 769 करोड़ का हुआ आवंटन

– रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से पत्रकारों को किया सम्बोधित

देहरादून: 2 फरवरी ।केंद्रीय रेल मंत्री, सूचना एIMG 20260202 WA0053वं प्रसारण मंत्री व इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौ़द्यौगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी देहरादून) में आयोजित वर्चअल प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के पत्रकारों को रेलवे बजट के संदर्भ में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार रेलवे को रिकॉर्ड 2.93 लाख करोड़ रूपए पूंजीगत व्यय का बजट आवंटन किया गया है।

इस आवंटन के लिए रेल‌मंत्री वैष्णव ने केंद्रीय वित्त मंत्री का भी आभार जताया है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बजट आवंटन का लाभ उत्तराखंड को भी मिलेगा।

रेल मंत्री ने कहा कि 2009 से 2014 तक सिर्फ 187 करोड़ का बजट उत्तराखंड में रेलवे के काम के लिए आवंटित किया गया था। जबकि रेल बजट (2026-27) में उत्तराखंड को रिकॉर्ड (26 गुना अधिक रेल बजट) 4 हजार 769 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं।

उत्तराखंड में कुल 39,491 करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर काम चालू है और इस बड़े निवेश में राज्य में ट्रैक बनाना, स्टेशन रीडेवलपमेंट और सुरक्षा बढ़ाना शामिल है। अमृत स्टेशन योजना के तहत उत्तराखंड में कुल 11 स्टेशनों को पूरी तरह से रीडेवलप करने के लिए चयनित किया गया है। स्टेशन के आधुनिकरण के लिए 147 करोड़ का कुल निवेश किया जा रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी, प्रीमियम ट्रेन सेवाओं के विस्तार के अंतर्गत राज्य में 3 वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाएं चल रही हैं और 1 अमृत भारत एक्सप्रेस की सेवा चालू है।

नेटवर्क विस्तार और 100 फीसदी विद्युतीकरण के मामले में उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क तेज़ी से बढ़ा है। 2014 से अब तक लगभग 76 किमी ट्रैक का निर्माण किया जा चुका है। राज्य ने रेलवे में 100 फीसदी इलेक्ट्रिफिकेशन हासिल कर लिया है जबकि 2014 से अब तक 334 किमी रेल लाइनों को इलेक्ट्रिफाई किया जा चुका है और 106 फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए गए। रेलवे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब तक कुल 54 कवच स्वीकृत किए जा चुके हैं।

  1. ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर बहुत तेजी से आगे काम बढ़ रहा है और जल्द ही ये अपने उद्घाटन की ओर बढ़ रही है।

उत्तराखंड में रोजाना हत्या डकैती चोरी व बलात्कार की घटनाएं, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त- सूर्यकांत धस्माना

0

देहरादून: उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। राजधानी देहरादून के सबसे व्यस्त इलाके पलटन बाजार में सुबह-सुबह सरे आम एक युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इसी तरह हरिद्वार जिले के रुड़की में संत रविदास जयंती के अवसर पर शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद में गोलीबारी से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए। ऋषिकेश सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी चोरी, लूटपाट और डकैती की घटनाएं सामने आ रही हैं।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने इन घटनाओं को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है। अपराधी अब राजधानी के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी बेखौफ होकर वारदात अंजाम दे रहे हैं।

श्री धस्माना ने कहा, “पलटन बाजार जैसे व्यस्त बाजार में युवती पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई, ऋषिकेश में भी इसी तरह युवती की हत्या हुई और रुड़की में रविदास जयंती के भंडारे के दौरान गोलीबारी में दो लोगों की जान चली गई। पुलिसिंग का नामोनिशान नहीं बचा है। पुलिस केवल कुछ मामलों में गिरफ्तारी के बाद अपनी पीठ थपथपा रही है, जबकि अपराधी खुलेआम अराजकता फैला रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा में उत्तराखंड पर्वतीय राज्यों में पहले ही शीर्ष पर है और अब हत्या, लूट व डकैती में भी पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश को कड़ी टक्कर दे रहा है। श्री धस्माना ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

उन्होंने घोषणा की कि आगामी 16 फरवरी को देहरादून में कांग्रेस द्वारा आयोजित राजभवन घेराव (राज भवन कूच) में ध्वस्त हुई कानून-व्यवस्था मुख्य मुद्दा रहेगा। कांग्रेस नेता ने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके और आम जनता में सुरक्षा की भावना बहाल हो।

लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की अप्रकाशित किताब के उद्धरण पर बवाल, स्पीकर ने अनुमति नहीं दी

0

नई दिल्ली : लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान आज भारी हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के कांग्रेस की देशभक्ति पर सवाल उठाने के जवाब में पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) एम.एम. नरवणे की अप्रकाशित आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ के अंशों (कारवां मैगजीन में प्रकाशित) का जिक्र करने की कोशिश की। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और सत्ता पक्ष के अन्य सदस्यों ने जोरदार विरोध जताया, जिससे सदन का माहौल गरमा गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उद्धरण की अनुमति नहीं दी और सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

विवाद की शुरुआत

चर्चा के दौरान भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने यूपीए (2004-2014) के शासनकाल में राष्ट्रपति के अभिभाषणों में भारतीय संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और युवाओं की सोच पर कोई चर्चा न होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उस दौर में संस्कृति की मजबूती या सांस्कृतिक उन्नति पर कोई जोर नहीं दिया गया।

इस पर राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की देशभक्ति पर सवाल उठाए गए हैं, इसलिए वे पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब के अंश पढ़ना चाहते हैं। किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई है, लेकिन ‘द कारवां’ मैगजीन के फरवरी 2026 अंक में इसके कुछ अंश प्रकाशित हुए हैं, जिनमें 2017 के डोकलाम विवाद और 2020 के लद्दाख सीमा तनाव (LAC crisis) पर टिप्पणियां हैं।

राहुल ने दावा किया कि इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के चरित्र व फैसलों पर गंभीर टिप्पणियां हैं, और वे इन्हें सदन में रखना चाहते हैं। राहुल ने कहा, “हम चीन पर कुछ नहीं बोल रहे, बल्कि पीएम मोदी और राजनाथ सिंह को लेकर किताब में कही गई बातें सामने लाना चाहते हैं। क्या चीन पर बोलने की अनुमति नहीं है?”

सत्ता पक्ष का विरोध

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तुरंत आपत्ति जताई और कहा कि किताब प्रकाशित ही नहीं हुई है, इसलिए इसके अंश सदन में उद्धृत नहीं किए जा सकते। उन्होंने राहुल पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा, “ये पूरी तरह काल्पनिक बातें हैं। नेता प्रतिपक्ष सदन को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।”

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैगजीन के लेख को ‘कोट’ करने की अनुमति स्पीकर ने नहीं दी है। यदि सरकार ने किताब को प्रकाशन की अनुमति नहीं दी, तो उसके तथ्य ‘ऑन रिकॉर्ड’ नहीं हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “आप देश को नीचा दिखाकर क्या कहना चाहते हैं? ऐसी कोई बात मत बोलिए जिससे सेना का मनोबल गिरे।”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्पष्ट कहा कि अप्रकाशित किताब या मैगजीन के अंश का उद्धरण नियमों के खिलाफ है। उन्होंने राहुल से विनम्र आग्रह किया कि सदन की व्यवस्था बनाए रखें और सेना की कार्रवाइयों की आलोचना उचित नहीं है। स्पीकर ने कहा, “आप आसन की अवमानना कर रहे हैं। यदि आप नहीं बोलना चाहते, तो अगला वक्ता (अखिलेश यादव) बोलेंगे।” समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने स्पीकर से अपील की कि यदि यह देश के हित में है, तो राहुल को बोलने दिया जाए, लेकिन स्पीकर ने अनुमति नहीं दी और सदन स्थगित कर दिया।

राहुल गांधी का रुख

राहुल गांधी ने कहा कि जो हुआ है, उसके बारे में सेना के हर जवान को पता है, लेकिन सरकार इसे जनता से छिपाना चाहती है। उन्होंने जोर दिया कि उद्धरण प्रामाणिक हैं और ‘द कारवां’ में प्रकाशित अंश 100% सही हैं। उन्होंने पूछा, “इसमें ऐसा क्या है जो उन्हें इतना डराता है?” पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ 2024 में प्रकाशित होने वाली थी, लेकिन रक्षा और विदेश मंत्रालय की मंजूरी न मिलने से अब तक रुकी हुई है।

देहरादून में सनसनीखेज हत्या: मच्छी बाजार में 23 वर्षीय युवती का धारदार हथियार से कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

0

देहरादून: राजधानी देहरादून के मच्छी बाजार इलाके में सोमवार सुबह एक 23 वर्षीय युवती की क्रूर हत्या ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। मृतका की पहचान गुन्नू (गुंजन) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार सुबह हुई जब गुन्नू अपने घर के बाहर से गुजर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने उनसे बात शुरू की। बातचीत के दौरान युवक ने अचानक धारदार हथियार (चापड़) निकालकर उनके गले पर वार कर दिया। वार इतना भीषण था कि मौके पर ही गुन्नू की मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों में भारी अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल अवस्था में युवती को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 27 वर्षीय आकाश कुमार, निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला (या मन्नूगंज क्षेत्र) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी काफी समय से मृतका का पीछा कर रहा था और दोनों के बीच कोई पुराना विवाद या संबंध हो सकता है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हथियार तथा अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं।

‘बाबा’ दुकान विवाद : …’मोहम्मद दीपक’ नहीं…दीपक कुमार है, राहुल गांधी ने बताया ‘भारत का हीरो’

0

कोटद्वार : उत्तराखंड के कोटद्वार में पटेल मार्ग स्थित एक कपड़ों की दुकान ‘बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेंटर’ (या ‘बाबा ड्रेस’) के नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सियासी और सामाजिक स्तर पर गरमाता जा रहा है। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को दुकान पर पहुंचे कुछ बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा नाम बदलने की मांग और धमकी के बाद स्थानीय जिम ट्रेनर दीपक कुमार (जिन्होंने खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ बताकर विरोध किया) के बीच भिड़ंत हुई थी।

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार (31 जनवरी) को देहरादून, हरिद्वार और अन्य इलाकों से बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता कोटद्वार पहुंचे और पटेल मार्ग व मालवीय उद्यान में जमकर हंगामा किया। रविवार को स्थिति और तनावपूर्ण हो गई, जब पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर FIR दर्ज की। पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है, रात में फ्लैग मार्च निकाल रहा है और यूपी-यूके बॉर्डर पर सघन चेकिंग कर रहा है।

विवाद की शुरुआत और घटनाक्रम

पटेल मार्ग पर 70 वर्षीय मुस्लिम दुकानदार वकील अहमद (या मोहम्मद शोएब) की दुकान का नाम ‘बाबा’ होने से बजरंग दल को आपत्ति थी। संगठन का दावा था कि यह नाम स्थानीय सिद्धबली बाबा (हनुमान मंदिर) से मिलता-जुलता है, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। 26 जनवरी को कुछ कार्यकर्ता दुकान पर पहुंचे और नाम बदलने की मांग की। इसी दौरान जिम संचालक दीपक कुमार मौके पर पहुंचे, बुजुर्ग दुकानदार की जान बचाई और बजरंग दल कार्यकर्ताओं से बहस की।

जब उनसे नाम पूछा गया, तो दीपक ने जवाब दिया, “मेरा नाम मोहम्मद दीपक है” यह बयान इंसानियत और संविधान के पक्ष में खड़े होने का प्रतीक बन गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दीपक और उनके साथियों ने कार्यकर्ताओं को धक्के देकर वहां से भगा दिया। इस घटना के बाद बजरंग दल ने दीपक के खिलाफ बदसलूकी, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की।

शनिवार को बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता दीपक के जिम और दुकान पर विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी की, सड़क जाम की और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और कार्यकर्ताओं को शहर से बाहर किया। रविवार को हरिद्वार-देहरादून से तीन-चार जिम संचालक युवक दीपक से मिलने पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने संदिग्ध मानकर थाने बुलाकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

पुलिस कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था

पौड़ी पुलिस ने तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए:

  • दुकानदार वकील अहमद की तहरीर पर दो नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ धमकी और नाम बदलने के दबाव का केस।
  • बजरंग दल से जुड़े कमल पाल की शिकायत पर दीपक कुमार और विजय रावत के खिलाफ गाली-गलौज, जाति-सूचक शब्द और मारपीट का मुकदमा (BNS धारा 115(2), 191(1), 351(2), 352 आदि)।
  • प्रदर्शनकारियों पर शांति भंग, सरकारी कार्य में बाधा और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस (30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ)।

कोतवाल प्रदीप नेगी ने कहा कि बाहरी इलाकों से माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शहर में दो प्लाटून पीएसी तैनात हैं, कई थानों से अधिकारी बुलाए गए हैं और खुफिया तंत्र सक्रिय है। यूपी-यूके बॉर्डर पर वाहनों की सघन जांच हो रही है।

जमीअत उलेमा-ए-हिंद उत्तराखंड ने डीजीपी को पत्र लिखकर दीपक कुमार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। पत्र में कहा गया कि दीपक ने मानवीय और संवैधानिक दायित्व निभाया, लेकिन अब उन्हें धमकियां मिल रही हैं। संगठन ने तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

राहुल गांधी का समर्थन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर दीपक को “भारत का हीरो” बताया। उन्होंने लिखा, “उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं। दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं। उस संविधान के लिए जिसे बीजेपी और संघ परिवार रोज रौंदने की साजिश कर रहे हैं। वे नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीक हैं… हमें और दीपकों की जरूरत है। हम तुम्हारे साथ हैं भाई। डरो मत। तुम बब्बर शेर हो।” राहुल के इस बयान से विवाद में सियासी रंग घुल गया है।

दीपक ने कहा कि उन्होंने खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ इसलिए बताया क्योंकि इंसान की पहचान धर्म से नहीं होनी चाहिए। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की जांच चल रही है और शांति बनाए रखने की अपील की गई है। कुछ रिपोर्टों में दुकान का नाम विवाद सुलझने की बात कही गई है, लेकिन तनाव अभी बरकरार है। शहर में भारी पुलिस बल तैनात है और अफवाहों से बचने की सलाह दी जा रही है।