Home Blog Page 391

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से घनश्याम दुबे ने की मुलाकात

0

मुंबई। शिवसेना के पूर्व विधायक तथा प्रमुख उत्तर भारतीय नेता घनश्याम दुबे ने आज महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से राजभवन में मिलकर उत्तर भारतीयों से जुड़ी अनेक समस्याओं पर परिचर्चा की। श्री दुबे ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के पुराने रिश्तों को बताते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक करने के लिए वाराणसी के महान पंडित गंगा भट्ट, महाराष्ट्र आए थे।

दोनों प्रदेशों की संस्कृतियों में काफी समानता तथा एक दूसरे के प्रति गहरा लगाव है। दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में उत्तर भारतीयों को उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने की आवश्यकता है। घनश्याम दुबे ने उन्हें जल्द ही उत्तर भारतीय समाज के एक बड़े कार्यक्रम में आमंत्रित करने की बात कही।

राज्यपाल ने भी उत्तर भारतीय समाज की सराहना करते हुए कहा कि आज यह समाज तेजी से अपनी विशेष पहचान बना रहा है। इस अवसर पर उनके सुपुत्र राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता और उत्तर भारतीय महासंघ के अध्यक्ष डॉ. योगेश दुबे भी उपस्थित रहे।

विनेश और बजरंग कांग्रेस में शामिल, भाजपा के लिए झटका

0

नई दिल्ली : ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया और महिला पहलवान विनेश फोगट ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का हाथ थाम लिया। बुधवार को राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले दोनों पहलवान आज शुक्रवार को आधिकारिक रूप से पार्टी में शामिल हो गए। इसके साथ ही ये दोनों राज्य विधानसभा चुनाव में टिकट पाने के प्रबल दावेदार हैं।

इससे इन दोनों को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। अब सवाल है कि इन दोनों पहलवानों के आने से कांग्रेस को इस चुनाव में कितना फायदा मिलेगा। दूसरे शब्दों में कहें तो कांग्रेस में इन दोनों खिलाड़ियों के शामिल होने से बीजेपी को कितना झटका लगेगा।

पिछले साल पहलवानों के विरोध प्रदर्शन का असर लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिला था। बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला हुआ था। एनडीए और कांग्रेस दोनों को 5-5 सीटों पर जीत मिली थी। हरियाणा की राजनीति में जाटों की अहम भूमिका है। जाटों की आबादी 22 फीसदी से अधिका है। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के आने से कांग्रेस की स्थिति मजबूत होगी। इसका असर विधानसभा चुनाव में भी दिखेगा।

विनेश के गांव चरखी दादरी में युवाओं का कहना है कि यहां के लोग जंतर-मंतर की तस्वीरों को भूले नहीं है। बीजेपी की सरकार ने पहलवानों के साथ कैसा सलूक किया था, यह पूरी दुनिया ने देखा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों पहलवानों के कांग्रेस में शामिल होने का असर चरखी दादरी के साथ ही रोहतक और कुरुक्षेत्र तक पड़ेगा।

राजनीति के जानकारों का मानना है कि विनेश के कांग्रेस में आने से महिला वोटरों खासकर युवा लड़कियों को भी कांग्रेस की तरफ से एक संदेश जाएगा। पार्टी विनेश और बजरंग के जरिये जाट वोटरों में मजबूती के साथ ही महिलाओं के अलावा युवाओं और खिलाड़ियों को भी अपने पाले में लाने में कामयाब होती दिख रही है।

इसका असर चुनाव पर दिखना स्वाभाविक है। राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि महिलाएं स्थानीय राजनीति में अधिक सक्रिय होतीं हैं तो राज्य में महिलाओं के मुद्दे जोरदार तरीके से उठाए जाते हैं।

विनेश फोगाट के लिए जुलाना और बादली सीटों पर विचार कर रही है। दोनों ही सीटों पर जाटों की अच्छी खासी आबादी है। कांग्रेस के कुलदीप वत्स जहां बादली का प्रतिनिधित्व करते हैं, वहीं जुलाना से जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के अमरजीत ढांडा काबिज हैं। दिल्ली में कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि फोगाट जुलाना या दादरी से चुनाव लड़ सकती हैं, वहीं बजरंग पुनिया की नजर बादली पर है।

UTTARAKHAND BREAKING : नवंबर में होंगे स्थानीय चुनाव के चुनाव, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया शपथ-पत्र

0

नैनीताल: उत्तराखंड में नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगमों के चुनाव अब नवंबर तक टल गए हैं। हाई कोर्ट ने पिछली सुनवाई में सरकार को जल्द निकाय चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए थे, जिसको लेकर सरकार ने असमर्थतता जताते हुए हाईकोर्ट में एक और शपथ दाखिल किया है।

मामले में आज हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ऋतू बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ में सुनवाई हुई। शपथ पत्र में कहा गया है कि स्थानीय चुनाव की चुनाव की अधिसूचना 10 नवंबर को जारी होगी और 25 दिसंबर को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

राज्य सरकार ने कोर्ट में पूर्व में दिए गए शपथ पत्र के अनुसार 25 अक्टूबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने में असमर्थता जताते हुए आज कोर्ट में नया शपथ पत्र दिया, जिसमें कहा गया कि नए राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति हो चुकी है।

सरकार ने बताया है कि 11 स्थानीय निकायों के परिसीमन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी। 16 अक्टूबर को राज्य निर्वाचन आयोग अंतिम द्वारा मतदाता सूची जारी की जाएगी।

SSC GD कांस्टेबल के 39481 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

0

SSC ने बंपर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। SSC GD कांस्टेबल भर्ती-2025 के लिए विज्ञप्ति जारी होने के साथ ही 39,481 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, AR, SSF और NCB विभागों में युवाओं और युवतियों की भर्ती की जाएगी। खास बात इसके लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। सेना के विभिन्न अंगों में जाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह बड़ा मौका है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जरूरी डेट्स

  • 14 अक्टूबर 2024 की रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2024 रखी गई है।
  • गलतियों को दूर करने के लिए 05 नवंबर से 7 नवंबर 2024 की तिथि निर्धारित की है।
  • जनवरी-फरवरी 2025 में कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा करायी जा सकती है।

इतनी चाहिए उम्र

SSC GD कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत कुल 39,481 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमे से 35,612 पदों पर युवाओं और 3,869 पदों पर युवतियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए कमसे कम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 23 साल होनी चाहिए।

Notice_of_CTGD_2024_09_05

एज में इतनी मिलेगी छूट

SSC GD कास्टेबल 2024 परीक्षा भर्ती नियम के तहत उम्र में छूट दी जाएगी। नियम के अनुसार, SC/ST के लिए अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल, OBC के लिए अधिकतम उम्र सीमा में 3 साल, एक्स सर्विसमैन के लिए अधिकतम उम्र सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी। ऐसे में इच्छुक युवक और युवतियां, कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ये है पदों की पूरी जानकारी

ssc job 2025

इतना होगा आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले युवाओं के लिए आवेदन शुल्क जनरल/OBC/EWS युवाओं के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है। SC/ST युवाओं और सभी युवतियों के लिए आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

ये होगा फिजीकल

इसके अलावा युवाओं के लिए चयन प्रक्रिया के तहत शारीरिक मानक जनरल/OBC/SC युवाओं के लिए हाइट- 170 cm, चेस्ट- 80 से 85cm और रनिंग- 24 मिनट में 5 किलोमीटर रखी गयी है। ST युवाओं के लिए हाइट- 162.5cm, चेस्ट- 76 से 80cm और रनिंग- 24 मिनट में 5 किलोमीटर रखी गयी है। जनरल/OBC/SC युवतियों के लिए हाइट- 157cm और रनिंग- 8.5 मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। ST युवतियों के लिए हाइट- 150cm और रनिंग- 8.5 मिनट में 1.6 किलोमीटर रखी गयी है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता

SSC GD Constable Bharti 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद शारीरिक परीक्षण (पीईटी और पीएसटी) परीक्षा में भाग लेना होगा। उसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। अंत में मेडिकल एग्जामिनेशन किया जाएगा। उसके बाद उम्मीदवार को नियुक्ति दे दी जाएगी।।

SSC GD 2025 CBT Exam Pattern

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 लिखित परीक्षा कुल 160 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। जिसमें 80 प्रश्न पूछे जाएंगे प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का निर्धारण भी किया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक काटे जाएंगे। लिखित परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी।

Subject Questions Marks
Intelligence & Reasoning 20 40
General Knowledge (GK) 20 40
Mathematics 20 40
English/ Hindi 20 40
Total 80 160

SSC GD 2025 Physical Measurement Test (PMT)

एसएससी जीडी कांस्टेबल सीबीटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसके मापदंड निम्न होंगे:

Category ऊंचाई (सेमी में) छाती (केवल पुरुषों के लिए)
Gen/ SC/ OBC पुरुष: 170 सेमी
महिला: 157 सेमी
80 सेमी + 5 सेमी विस्तार
ST पुरुष: 162 सेमी
महिला: 150 सेमी
76 सेमी + 5 सेमी विस्तार

SSC GD 2025 Physical Efficiency Test (PET)

Item पुरुष महिला
Race 24 मिनट में 5 किमी 8 ½ मिनट में 1.6 किमी
Race 7 मिनट में 1.6 किमी 5 मिनट में 800 मीटर

उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों से डोली धरती

0

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बिंदु – सिंगतुर वन क्षेत्र, उत्तरकाशी-हिमाचल बॉर्डर। इस केंद्र पर इसी साल एक बार पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

IMG 20240906 WA0009 Screenshot 2024 09 06 14 21 48 78 439a3fec0400f8974d35eed09a31f914

समस्त तहसील/थाना, चौकियों द्वारा दूरभाष पर ली गयी सूचनानुसार जनपद में जिला मुख्यालय व समस्त तहसील/थाना/चौकियों क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस नही हुये हैं। जनपद में वर्तमान समय मे भूकम्प से किसी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। जनपद में कुशलता हैं।

भूकंप का समय प्रातः- 11:56:32IST

भूकंप की तीव्रता- 03.00

अक्षांश: 31.03N

देशांतर: 78.09 E

गहराई: 05 किमी

कांग्रेस में शामिल होंगी विनेश फोगाट, यहां से लड़ सकती हैं चुनाव, बजरंग पुनिया भी थामेंगे दामन

0

हरियाणा विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर है. चर्चित महिला पहलवान विनेश फोगाट आज दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होने जा रही है. ऐसे में अब करीब करीब तय हो गया है कि विनेश फोगाट विधानसभा चुनाव लड़ेंगी. माना जा रहा है कि वह चरखी दादरी, बाढ़डा और जींद जुलाना से चुनाव लड़ सकती हैं.

जानकारी मिली है कि नई दिल्ली में शुक्रवार को महिला पहलवान विनेश फोगाट कांग्रेस में आधिकारिक तौर पर शामिल होंगी. ऐसे में यह तय है कि विनेश अब हरियाणा विधानसभा चुनाव के दंगल में उतरेंगी. फिलहाल, जानकारी यह भी मिली है कि तीन सीटों में से एक सीट पर कांग्रेस उन्हें चुनाव लड़वा सकती है. इसमें चरखी दादरी, बाढ़ड़ा और जींद शामिल है.

चार सितंबर को विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की थी और सियासी संभावनाओं को लेकर चर्चा की थी. मुलाकात की जानकारी खुद कांग्रेस ने दी थी और इससे माना जा रहा था कि विनेश को चुनाव में उतारने के लिए कांग्रेस मंथन कर रही है.

सूत्रों का कहना है कि स्टार पहलवान बजरंग पूनिया भी कांग्रेस में शामिल होंगे और दिल्ली में दोपहर एक बजे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में पार्टी का दामन थामेंगे. बजरंग पुनिया को सोनीपत जिले की एक विधानसभा सीट से पार्टी टिकट देने जा रही है.

बजरंग और विनेश ने फिलहाल चुनाव लड़ने का मन बना लिया है. गौरलतब है कि सोनीपत में विनेश का ससुराल है, जबकि चरखी दादरी में उनका मायका है. ऐसे में कांग्रेस मंथन कर रही है कि किस सीट से विनेश को दंगल में उतारा जाए. जींद से उन्हें लड़ाने के लिए विचार चल रहा है.

उत्तराखंड : नामी स्कूल में बच्चे के साथ शारीरिक शोषण, पुलिस ने शुरू की जांच

0

देहरादून। देहरादून के नामी स्कूल में 8वीं के छात्र के शारीरिक शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्र के पिता ने गुवाहाटी में वेल्हम बॉयज स्जीकूल के खिलाफ जीरो FIR दर्ज कराई है। इस मुकदमे को डालनवाला कोतवाली को ट्रांसफर किया गया है। यह मामला वेल्हम बॉयज का बताया का है। इस मामले में स्कूल का कहना है कि स्कूल प्रबंधन जांच में पूरा सहयोग करेगा।

पीड़ित छात्र के पिता असम पुलिस में वरिष्ठ अफसर पद से रिटायर हैं। स्कूल प्रशासन की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित छात्र के पिता अपने बेटे को लेकर गुवाहाटी चले गए और फिर वहीं जीरो एफआईआर दर्ज कराई। हालांकि, इस आरोप को स्कूल प्रशासन ने खारिज कर दिया और कहा कि आंतरिक जांच में ऐसा कोई मामला नहीं आया।

डालनवाला कोतवाली सर्किल के सीओ आशीष भारद्वाज के अनुसार गुवाहाटी पुलिस को दी तहरीर में शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका बेटा वेल्हम बॉयज स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ रहा है। बेटा स्कूल के बोर्डिंग में रहता है। कुछ समय से बेटे ने जब फोन नहीं किया तो वह उससे मिलने के लिए स्कूल पहुंच गए। बेटा काफी उदास था और बार-बार पूछने पर भी कुछ नहीं बता रहा था। बेटे को भरोसे में लेकर गुमशुम रहने का कारण पूछा तब उसने बताया कि कुछ वरिष्ठ छात्रों ने उसके साथ रेगिंग की है।

पिता के अनुसार बेटे ने बताया कि उसका शारीरिक शोषण भी किया गया है। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना स्कूल प्रशासन को दी, लेकिन आरोप है कि वहां से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद शिकायतकर्ता अपने बेटे को गुवाहाटी लेकर चले गए। वहां उन्होंने संबंधित थाने में रैगिंग व दुर्व्यवहार को लेकर एक शिकायती पत्र दिया। गुवाहटी पुलिस ने जीरो एफआइआर कर डालनवाला कोतवाली को स्थानांतरित कर दी। सीओ के मुताबिक मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही पीड़ित बच्चे व उसके पिता को देहरादून बुलाया जाएगा। उनके बयान लेने के बाद स्कूल प्रशासन/प्रबंधन से भी पूछताछ की जाएगी।

SSP अजय सिंह के अनुसार असम पुलिस के माध्यम से डालनवाला कोतवाली को जीरो FIR प्राप्त हुई है। शिकायतकर्ता की ओर से प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाले अपने पुत्र के साथ स्कूल के हॉस्टल में वरिष्ठ छात्रों की ओर से रैगिंग कर मारपीट करने और उसका शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए गए हैं। जीरो FRI को डालनवाला कोवताली ट्रांसफर कर मारपीट व पोक्सो एक्ट से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वेल्हम बॉयज स्कूल के प्रशासक अब्दुल सलीम का कहना है कि पीड़ित छात्र के पिता की ओर से जो आरोप लगाए गए हैं, जांच में ऐसा कुछ भी नहीं पाया गया है। स्कूल में एक शिक्षक ने छात्र के साथ कुछ गलत होने की सूचना दी थी। जिसमें स्कूल की ओर से हर स्तर पर जांच की गई। लेकिन, आंतरिक जांच में ऐसा कोई भी तथ्य सामने नहीं आया। SSP से भी हम मिले हैं। इस पूरे मामले में जो भी जांच प्रक्रिया है, स्कूल उसमें हर तरह से सहयोग करने को तैयार है।

मुन्ना सिंह चौहान के बयान पर बवाल, देनी पड़ी सफाई

0

विकासनगर: भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान दिए उनके बयान पर बवाल मचाने के बाद अब सफाई दी है। उन्होंने बकायदा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को पत्र लिखकर खेद जताया है। साथ ही एक वीडियो बयान भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि बयान का निगेटिव नरेटिव सेट किया गया है। मुन्ना सिंह चौहान के बयान से जहां बंगाली समुदाय नाराज हैं। वहीं, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, मंत्री सौरभ बहुगुणा और पूर्व मंत्री अरविंद पांडेय इस पर ऐतराज जता चुके हैं। उन्होंने बाकायदा पत्रकार वार्ता कर लोगों से माफी भी मांगी है।

पत्र में लिखा है कि उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में विधेयक पर चर्चा के दौरान मैंने अलग-अलग प्रदेशों के आरक्षित वर्गों का संदर्भ दिया और दृढ़ता के साथ यह तर्क सदन में दिया कि कानूनी तौर पर एक राज्य की आरक्षित वर्गों की सूची दूसरे राज्यों पर लागू नहीं होती।

Screenshot 2024 09 06 06 00 33 67 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

क्योंकि आरक्षित वर्गों का निर्धारण राज्यों के अनुसार होता है अर्थात् राज्य का विशिष्ट है। मेरा यह वक्तव्य वैधानिक रुप से पूर्णतया ठीक है। इसी क्रम में मेरे द्वारा मुख्यतः उधमसिंह नगर में रहने वाले नमोशुद्र (बंगाली) समुदाय का संदर्भ देते हुए कहा गया कि उधमसिंह नगर में विस्थापित नमोशुद्र (बंगाली) समुदाय रह रहा है, उस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है।

मेरे इस कथन का गलत नरेटिव सेट करके पेश किया गया। इससे बंगाली समुदाय की भावना आहत हुई है। इसके लिए मुझे खेद है। मेरे कहने का आशय यही था कि विस्थापित होकर आए इस हिंदू बंगाली समुदाय को सरकार ने यहां बसाया है और ये सभी शांतिप्रिय एवं मेहनती समाज उत्तराखंड का अभिन्न अंग है।

मैं यह तथ्य भी पुनः स्पष्ट कर रहा हूं कि उत्तर प्रदेश के समय 27-28 वर्ष पूर्व जब नमोशुद्र का प्रकरण भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयोग (आरजीआई) भारत सरकार को भेजा गया था, तब यह कहा गया कि संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश-1950 के अध्याय XIX में वर्णित सूची के क्रमांक 46 पर अकिंत नमोशुद्र की व्यवस्था पश्चिम बंगाल के बारे में है, उत्तर प्रदेश के बारे में नहीं है, इसलिए मैंने यह भी नहीं कहा कि कौन एससी हो सकता है कौन नहीं क्योंकि इसका निर्धारण राज्य की परिस्थितियों के अनुसार होता है।

उत्तराखंड से बड़ी खबर: IAS के बाद कई IPS के तबादले, जिलों के SSP भी बदले

0

देहरादून: उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। जहां कल देर रात को शासन ने 36 IAS अधिकारियों समेत IFS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर किए थे. वहीं, अब शासन ने कई IPS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। DGP अभिनव कुमार से अपर पुलिस महानिदेशक ला एंड आर्डर का पद भार वापस ले लिया गया है। यह पदभार अब एपी अंशुमन संभालेंगे।

Screenshot 20240905 203351 Samsung Notes Screenshot 20240905 203355 Samsung Notes

यहां देखें लिस्ट

नीरू गर्ग को पुलिस महानिरीक्षक PAC की जिम्मेदारी।

मुख्तार मोहसिन को पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस की जिम्मेदारी।

अरुण मोहन जोशी को पुलिस महानिरीक्षक निदेशक यातायात की जिम्मेदारी साथ ही चार धाम यात्रा प्रबंधन की भी जिम्मेदारी दी गई।

मंजूनाथ टीसी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर पद से हटाया गया। उनको पुलिस अधीक्षक अभी सूचना की दी गई जिम्मेदारी।

नवनीत सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF बनाया गया।

मणिकांत मिश्र को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर बनाया गया।

आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी बनाया गया।

अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी बनाया गया।

श्वेता चौबे को सेना नायक IRB की जिम्मेदारी दी गई।

अर्पण यदुवंशी को सेना नायक SDRF बनाया गया।

विशाखा अशोक को पुलिस अधीक्षक अपराध क्राइम अगेंस्ट वूमेन सेल की जिम्मेदारी दी गई है।

अक्षय प्रहलाद को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग बनाया गया।

चंद्रशेखर आर को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर बनाया।

छह माह तक बढ़ा हुआ वेतन भत्ता नहीं लेंगे बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला

0

देहरादून : कांग्रेस भवन  में कांग्रेस के गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी और बद्रीनाथ के विधायक लखपत सिंह बुटोला ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बद्रीनाथ विधानसभा के बहुत से क्षेत्र आपदा से प्रभावित हैं उन्होंने विधानसभा में इससे संबंधित प्रश्न लगाए थे, लेकिन उनका जवाब नही मिल पाया ना ही चर्चा का मौका मिला बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में आपदा से कई स्कूल यहां तक की स्वास्थ्य सेवाएं और सड़क बड़ी मात्रा में प्रभावित हैं और यही हाल प्रदेश के अन्य क्षेत्रों का भी है। मेरा सरकार से अनुरोध है की आपदा की स्थितियों का पूरा आकलन कर त्वरित राहत प्रभावितों को पहुंचाई जाए और आपदा के जो मानक हैं उन में बदलाव कर उनको सरल किया जाए जिससे प्रभावितों को समुचित सहायता समय पर मिल सके।

लखपत बुटोला ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा मे अगर पर्याप्त चर्चा आपदा के विषय पर होती तो, वह इस मुद्दे को वहां उठाते लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका क्योंकि विधानसभा सत्र संक्षिप्त अवधि में ही समाप्त हो गया लेकिन फिर भी मेरा सरकार से अनुरोध है कि सरकार आपदा की गंभीरता को समझेगी और समस्या के समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाएगी।

लखपत बुटोला ने कहा कि जोशीमठ आपदा के इतने दिनों बाद भी जोशीमठ आपदा के लिए आया पैसा खर्च क्यों नहीं हो रहा है और लोगो की समस्या का समाधान क्यों नहीं हो रहा है यह समझ से परे है इससे संबंधित सवाल भी मैंने विधानसभा में लगाया था लेकिन उसका भी अभी तक जवाब नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी हमारे प्रदेश की तरह आपदा आई है वहां की सरकार ने स्वयं मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद के सदस्यों और कांग्रेस के सभी विधायकों ने अपने दो महीने के वेतन और भत्ते आपदा प्रबंधन के लिए दे दिए हैं उसी तर्ज पर मैं स्वयं पहल करते हुए विधानसभा अध्यक्ष जी को पत्र लिखकर अनुरोध कर रहा हूं की विधायकों के वेतन भक्तों में जो बढ़ोतरी हुई है।

उसमें से अगले 6 महीनो तक मेरे वेतन भक्तों की बढ़ी हुई राशि को मेरे क्षेत्र के आपदा प्रबंधन में खर्च किया जाए और विधानसभा का सबसे कनिष्ठ सदस्य होने के नाते में मुख्यमंत्री जी सहित पक्ष, विपक्ष के सभी विधायकों से भी यही अनुरोध करूंगा कि वह भी अपने बढ़े हुए वेतन भक्तों को आपदा राहत के लिए छोड़ दें। इससे आपदा प्रभावितों की काफी मदद हो सकेगी और प्रशासन को भी आपदा प्रबंधन में आसानी होगी ऐसा मेरा मानना है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता राजेंद्र दानू और पोखरी प्रधान संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा भी उपस्थित रहे।